Thursday, 22 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Noida

आकृति चौधरी ने एनएसए हिरासत रद्द होने के बाद जेल से क्या कहा

Ajay Tiwari
03 September 2026 • 0 • 26
आकृति चौधरी ने एनएसए हिरासत रद्द होने के बाद जेल से क्या कहा

इमेज स्रोत, Getty Images

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार को 25 वर्षीय आकृति चौधरी की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत को रद्द कर दिया.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में ग्रैजुएट आकृति चौधरी अप्रैल 2026 में नोएडा में हुए श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में क़रीब पाँच महीने से हिरासत में थीं.

उनकी हिरासत को चुनौती देने वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका स्वीकार करते हुए जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अचल सचदेव की बेंच ने पाया कि हिरासत 'राज्य की ओर से पेश की गई एक गढ़ी हुई कहानी' पर आधारित थी.

इसलिए अदालत ने निर्देश दिया कि अगर किसी अन्य मामले में उनकी गिरफ़्तारी ज़रूरी नहीं है, तो उन्हें तत्काल रिहा किया जाए.

यह घटनाक्रम तब सामने आया जब बेंच ने उनकी गिरफ़्तारी की पूरी प्रक्रिया और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत जारी नोटिसों की बारीकी से जांच की और प्रक्रिया में कई खामियां पाईं.

अंग्रेज़ी अख़बार द हिंदू से बातचीत में आकृति चौधरी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्वेस के साथ पैरवी करने वाले अधिवक्ता चार्ली प्रकाश ने पुष्टि की कि अदालत ने हिरासत का आदेश रद्द कर दिया है.

उन्होंने कहा, "अदालत ने उनकी गिरफ़्तारी और हिरासत को लेकर स्टेट के दावे में बड़ी विसंगतियां पाईं. अदालत ने नोएडा के ज़िलाधिकारी को उन्हें पाँच लाख रुपये का मुआवजा देने को भी कहा है."

इस मामले में अदालत का विस्तृत आदेश अभी आना बाकी है.

इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फ़ैसले का सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने स्वागत किया है. प्रशांत भूषण ने एक्स पर लिखा है, ''इलाहाबाद हाई कोर्ट का आकृति चौधरी की हिरासत रद्द करने का फ़ैसला सराहनीय है. नोएडा के श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में यूपी पुलिस ने आकृति चौधरी को पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण तरीक़े से हिरासत में लिया था.''

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

आकृति चौधरी उन कई एक्टिविस्ट में शामिल थीं, जिन्हें 10 से 18 अप्रैल के बीच हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामलों में गिरफ़्तार किया गया था. इस प्रदर्शन में औद्योगिक और ठेका श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने और पड़ोसी हरियाणा में दिए जाने वाले वेतन के बराबर मज़दूरी की मांग की थी. 13 अप्रैल को प्रदर्शन हिंसक हो गया था और सड़कें जाम कर दी गई थीं.

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक महीने बाद आकृति चौधरी के ख़िलाफ़ एनएसए लगाया और आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को पथराव और आगज़नी के लिए उकसाया था. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने दावा किया कि उसके पास आकृति के ख़िलाफ़ मज़बूत इलेक्ट्रॉनिक और वीडियो सबूत हैं.

लाइव लॉ के मुताबिक़ अपनी याचिका में चौधरी ने दलील दी कि 13 अप्रैल को हिंसा शुरू होने से पहले ही वह हिरासत में थीं. उन्होंने कहा कि उनकी हिरासत का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं था और उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने की प्रक्रिया क़ानूनी स्तर पर दोषपूर्ण थी.

राज्य सरकार ने अदालत में कहा कि चौधरी को 12 अप्रैल को सुबह 10:56 बजे गिरफ़्तार किया गया था और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 130 के तहत उन्हें चेतावनी नोटिस जारी किया गया था. जस्टिस श्रीधरन ने सवाल किया कि चेतावनी देने से पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस क्यों नहीं जारी किया गया.

पुलिस ने स्वीकार किया कि धारा 126 के तहत कोई नोटिस नहीं दिया गया था. इसके बाद अदालत ने पुलिस की जनरल डायरी तलब की, जिसमें सामने आया कि नोटिस तैयार किए जाने से पहले ही चौधरी को गिरफ़्तार कर लिया गया था. अदालत ने पूछा कि क्या गिरफ़्तारी से पहले उन्हें मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था और प्रदर्शनकारियों को उकसाने के आरोप के सबूत भी मांगे.

पुलिस ने अदालत को बताया कि 11 अप्रैल को प्रदर्शनकारी घटनास्थल पर जमा हुए थे, लेकिन अदालत ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक़ उस दिन कोई हिंसा नहीं हुई थी. पुलिस यह वीडियो फुटेज भी पेश करने में विफल रही, जिसमें कथित तौर पर चौधरी प्रदर्शनकारियों को पत्थर फेंकने या वाहनों में आग लगाने के लिए उकसाती हुई दिखाई दे रही थीं.

इमेज स्रोत, Getty Images

आकृति चौधरी ने ग्रेटर नोएडा की जेल में द हिंदू से कहा, "एनएसए का आरोप रद्द होना बड़ी राहत है, लेकिन सभी श्रमिकों और एक्टिविस्ट की रिहाई तक लड़ाई ख़त्म नहीं होगी."

द हिन्दू ने आकृति से बातचीत दौरान की स्थिति पर लिखा है, ''लोहे की जाली के पीछे खड़ी आकृति के चेहरे पर आंसू साफ़ दिखाई दे रहे थे. वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अपने दोस्तों और परिवार से मिलने के इंतज़ार में खड़ी थीं.''

आकृति के पिता अरुण चौधरी ने द हिन्दू से कहा, "मेरी बेटी आज की भगत सिंह है. हमें हमेशा उसका पूरा समर्थन मिला. हमें कभी नहीं लगा कि उसने कुछ ग़लत किया है. मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है."

आकृति चौधरी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी में एलएलबी फर्स्ट इयर में पढ़ रही हैं.

जेल में अपने अनुभव के बारे में आकृति चौधरी ने द हिन्दू से बताया कि उन्होंने खाना बनाने और सफ़ाई की ज़िम्मेदारी खुद उठाई और महिला क़ैदियों के बच्चों को पढ़ाया. उन्होंने कहा कि मनीषा चौहान और सृष्टि के साथ मिलकर, जिन्हें भी विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामलों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया था, उन्होंने बंद पड़ी लाइब्रेरी को फिर से शुरू किया और दूसरों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

आकृति ने कहा, "हम काम करते रहे क्योंकि जिस जगह हम रहते हैं, उसे व्यवस्थित रखना और उसकी देखभाल करना कोई ग़लत बात नहीं है."

उन्होंने बताया कि जेल में तीनों ने सिलाई और कॉस्मेटिक्स सहित कई व्यावसायिक ट्रेनिंग क्लास में भी हिस्सा लिया.

उन्होंने कहा, "हमारी दिनचर्या में नियमित काम शामिल है. इसके अलावा हम बच्चों को पढ़ाते हैं. हमने पोस्टर बनाए, कविताएं लिखीं, अपनी लाइब्रेरी और कॉमन रूम को सजाया और पढ़ने के साथ चर्चा की संस्कृति शुरू की. इससे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण गिरफ़्तार की गई महिलाओं का ध्यान बँटा और उनके परिवारों से अलग होने के बाद पैदा हुई उदासी को कम करने में मदद मिली."

आकृति चौधरी थिएटर से भी जुड़ी हैं और दिशा स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन से संबद्ध हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलतराम कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की है.

वह उन चार लोगों में शामिल थीं, जिन्हें पुलिस ने 11 अप्रैल को बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से गिरफ़्तार किया था, यानी हिंसा शुरू होने से दो दिन पहले.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
मार्शल आर्ट्स, 4 मीटर ऊंची छलांग और कार से बचाव: आ गया H2-X कुंग फू लीजेंड रोबोट, वीडियो देख उड़े लोगों के होश • चित्रकूट में शराबी हेड कॉन्स्टेबल उल्टी स्थिति में लेटा, एसपी ने निलंबन आदेश • फ्रांस में कर्फ्यू के दौरान भारतीय दूतावास ने यात्रियों से सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने का आग्रह किया • अमित शाह करेंगे संगठन के साथ मंथन • रेलवे ट्रैक पर टकराया शेर, केवल पूंछ मिली • हाईकोर्ट में कनॉट प्लेस प्रदर्शनों पर विवाद • एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का एलान, 12 नवंबर को होगा मतदान • फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की बीकानेर हाउस प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाई, नहीं हटाने पर सीलिंग की धमकी • अमेरिकी सांसद जेसन स्मिथ ने परिवार के साथ ताजमहल की सुबह की सुन्दरता देखी • एसआईआर कार्य में लगे अधिकारियों के तबादले पर 4 जनवरी तक रोक • सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं? • डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कहां धमाका करेगी मेगा बजट फिल्म? देखने के लिए करनी होगी जेब ढीली • सातवें दिन कमाई में ठहराव, 600 करोड़ के लक्ष्य से पीछे • शाहजहांपुर में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की दो मौतें • टेढ़ी बगिया चौराहे पर पुलिस ने डंडा चलाया, 50 मीटर के भीतर वाहनों को हटाने का आदेश • केरल में चौंकाने वाली घटना: माँ के सामने प्रेमी ने बच्चे को घोंट कर घातक संघर्ष, तीन साल बाद गिरफ्तार • अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आज़म खान से की मुलाकात, परिवार से भी मिले • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बस्तर में मुरिया दरबार पर दो दिवसीय यात्रा • Q3 के मुनाफे में आई गिरवाट, फिर भी कैश फ्लो ने चौंकाया; स्पेसएक्स मर्जर को लेकर क्या है चर्चा? • उत्तराखंड के नीचे फँसी टेक्टोनिक प्लेट: 8.1 तीव्रता वाले भूकंप का संभावित खतरा • आठ विधानसभा सीटों पर एमएलसी चुनाव में कौन-से दिग्गज और उभरते नेता? • चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा • हाईकोर्ट ने ड्रेनेज परियोजना को 3 हफ्तों में मंजूरी देने का आदेश, नहीं तो प्रमुख सचिव वित्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा • eMudhra के डिजिटल सर्टिफिकेट में गंभीर प्राइवेट‑की कमजोरी, लाखों यूज़र्स को खतरा • शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स में अलीम को हराकर गोल्ड जिंदा किया • स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल, 1.35 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान • प्रयागराज से दिल्ली का सफर होगा आसान, रात में ट्रेन पकड़िए और सुबह पहुंचिए राजधानी • पूर्व भाजपा विधायक कुशाग्र सागर ने इस्तीफा दिया, बदायूं में राजनीतिक हलचल • बिहार में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप तीन बार पलटी, एक की मौत, 12 से 13 घायल • दुर्गा पूजा मेले में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को कट्टे के साथ पकड़ा; केस दर्ज • रोडवेज में टिकट जाँच का चकमा: छह यात्रियों को टिकट मिला, पर केवल तीन ही रिकॉर्ड में दर्ज, राजस्व को चूना • अमित शाह ने राहुल गांधी को चिढ़ाते हुए कहा, "अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगेगा • रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने का मामला, प्रियंका गांधी ने कहा- तुम पर गर्व है • सीए इंटर सितंबर 2026 की टॉपर लिस्ट जारी: मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की साक्षी अव्वल, देखें पूरी मेधा सूची • बिहार विधान परिषद चुनाव: दरभंगा स्नातक व शिक्षक सीट पर 23 अक्तूबर को मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला • आईसीएआई सीए रिजल्ट 2026: सितंबर सत्र के नतीजे घोषित, कैसे चेक करें परिणाम? टॉपर लिस्ट में कितनों ने बनाई जगह? • मुख्यपुड़ी में शिक्षक‑स्नातक चुनाव: 25 पोलिंग पार्टियां रवाना, 14,776 मतदाता मतदान करेंगे • आगरा विश्वविद्यालय में अंकों के अपडेट में बार-बार गड़बड़ी, छात्रों ने हंगामा • लुधियाना में पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे की गोली मार कर हत्या, बर्थडे पार्टी के विवाद को बनाया कारण • इंडिया पोस्ट की ऐतिहासिक उपलब्धि: लगातार दो तिमाहियों में ₹4000 करोड़ का राजस्व पार; जानिए मंत्री ने क्या बोले • मार्शल आर्ट्स, 4 मीटर ऊंची छलांग और कार से बचाव: आ गया H2-X कुंग फू लीजेंड रोबोट, वीडियो देख उड़े लोगों के होश • चित्रकूट में शराबी हेड कॉन्स्टेबल उल्टी स्थिति में लेटा, एसपी ने निलंबन आदेश • फ्रांस में कर्फ्यू के दौरान भारतीय दूतावास ने यात्रियों से सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने का आग्रह किया • अमित शाह करेंगे संगठन के साथ मंथन • रेलवे ट्रैक पर टकराया शेर, केवल पूंछ मिली • हाईकोर्ट में कनॉट प्लेस प्रदर्शनों पर विवाद • एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का एलान, 12 नवंबर को होगा मतदान • फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की बीकानेर हाउस प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाई, नहीं हटाने पर सीलिंग की धमकी • अमेरिकी सांसद जेसन स्मिथ ने परिवार के साथ ताजमहल की सुबह की सुन्दरता देखी • एसआईआर कार्य में लगे अधिकारियों के तबादले पर 4 जनवरी तक रोक • सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं? • डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कहां धमाका करेगी मेगा बजट फिल्म? देखने के लिए करनी होगी जेब ढीली • सातवें दिन कमाई में ठहराव, 600 करोड़ के लक्ष्य से पीछे • शाहजहांपुर में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की दो मौतें • टेढ़ी बगिया चौराहे पर पुलिस ने डंडा चलाया, 50 मीटर के भीतर वाहनों को हटाने का आदेश • केरल में चौंकाने वाली घटना: माँ के सामने प्रेमी ने बच्चे को घोंट कर घातक संघर्ष, तीन साल बाद गिरफ्तार • अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आज़म खान से की मुलाकात, परिवार से भी मिले • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बस्तर में मुरिया दरबार पर दो दिवसीय यात्रा • Q3 के मुनाफे में आई गिरवाट, फिर भी कैश फ्लो ने चौंकाया; स्पेसएक्स मर्जर को लेकर क्या है चर्चा? • उत्तराखंड के नीचे फँसी टेक्टोनिक प्लेट: 8.1 तीव्रता वाले भूकंप का संभावित खतरा • आठ विधानसभा सीटों पर एमएलसी चुनाव में कौन-से दिग्गज और उभरते नेता? • चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा • हाईकोर्ट ने ड्रेनेज परियोजना को 3 हफ्तों में मंजूरी देने का आदेश, नहीं तो प्रमुख सचिव वित्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा • eMudhra के डिजिटल सर्टिफिकेट में गंभीर प्राइवेट‑की कमजोरी, लाखों यूज़र्स को खतरा • शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स में अलीम को हराकर गोल्ड जिंदा किया • स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल, 1.35 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान • प्रयागराज से दिल्ली का सफर होगा आसान, रात में ट्रेन पकड़िए और सुबह पहुंचिए राजधानी • पूर्व भाजपा विधायक कुशाग्र सागर ने इस्तीफा दिया, बदायूं में राजनीतिक हलचल • बिहार में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप तीन बार पलटी, एक की मौत, 12 से 13 घायल • दुर्गा पूजा मेले में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को कट्टे के साथ पकड़ा; केस दर्ज • रोडवेज में टिकट जाँच का चकमा: छह यात्रियों को टिकट मिला, पर केवल तीन ही रिकॉर्ड में दर्ज, राजस्व को चूना • अमित शाह ने राहुल गांधी को चिढ़ाते हुए कहा, "अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगेगा • रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने का मामला, प्रियंका गांधी ने कहा- तुम पर गर्व है • सीए इंटर सितंबर 2026 की टॉपर लिस्ट जारी: मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की साक्षी अव्वल, देखें पूरी मेधा सूची • बिहार विधान परिषद चुनाव: दरभंगा स्नातक व शिक्षक सीट पर 23 अक्तूबर को मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला • आईसीएआई सीए रिजल्ट 2026: सितंबर सत्र के नतीजे घोषित, कैसे चेक करें परिणाम? टॉपर लिस्ट में कितनों ने बनाई जगह? • मुख्यपुड़ी में शिक्षक‑स्नातक चुनाव: 25 पोलिंग पार्टियां रवाना, 14,776 मतदाता मतदान करेंगे • आगरा विश्वविद्यालय में अंकों के अपडेट में बार-बार गड़बड़ी, छात्रों ने हंगामा • लुधियाना में पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे की गोली मार कर हत्या, बर्थडे पार्टी के विवाद को बनाया कारण • इंडिया पोस्ट की ऐतिहासिक उपलब्धि: लगातार दो तिमाहियों में ₹4000 करोड़ का राजस्व पार; जानिए मंत्री ने क्या बोले •