MCU की सबसे आइकॉनिक फिल्म एवेंजर्स एंडगेम आज भी फैंस की यादों में ताजा है। इस फिल्म ने वह सिनेमा का अनुभव दिलाया था जो पिछले कई सालों में हॉलीवुड की किसी भी फिल्म से नहीं आया। 2019 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने मार्वल की किस्मत बदल दी, क्योंकि इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म ठीक से चल नहीं पाई। अब लंबे समय बाद MCU के डूम्सडे का इंतजार है जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।
मार्वल ने डूम्सडे से पहले अपनी सबसे सफल फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को नया टाइटल के साथ फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया। मैंने इसे हाउसफुल शो में देखा और सोचा कि जनता को अभी भी इतना उत्साह क्यों है, जब 7 साल पहले ही वे इसे देख चुके हैं। इसका जवाब RDJ यानी रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं। वे डूम्सडे और एंडगेम की सबसे अहम कड़ी हैं।
कहानी वही है जो 2019 में देखी थी। थैनोस अनंत मणि के इस्तेमाल से चुटकी बजाकर दुनिया की आधी आबादी खत्म कर देता है। एवेंजर्स परेशान हैं और उन्हें थैनोस को ढूंढकर अनंत मणि वापस लेनी है ताकि गायब हुए लोगों को वापस लाया जा सके। थैनोस पहले ही मणियों को नष्ट कर देता है। एंट मैन टाइम डकैती के बारे में बताता है।
एवेंजर्स समय से पीछे जाकर अनंत मणियों को थैनोस से पहले ले लेते हैं। समय के साथ छेड़छाड़ उन्हें भारी पड़ती है। वे अपने मकसद में सफल होते हैं, पर फिर थैनोस एक बड़ा खतरा बनकर सामने आता है। दोनों सेनाओं की भिड़ंत होती है और आयरन मैन अपनी सबसे बड़ी कुर्बानी देता है, जो आज भी MCU फैंस को चुभती है।
‘एवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ सिर्फ री-रिलीज़ का टाइटल है, कहानी वही है। एनकोर का उद्देश्य केवल चार क्रेडिट सीन्स दिखाना है जो डूम्सडे से कनेक्ट होते हैं। इन क्रेडिट सीन्स में क्या होता है, यह खुद जानना बेहतर है।
लोग 2019 वाली एंडगेम से ज्यादा खास फर्क नहीं होने के बावजूद 3 घंटे की मूवी देखने के लिए आते हैं। थिएटर में जेन‑जी से लेकर जेन‑अल्फा तक की पूरी जेनरेशन मौजूद थी। बच्चे पिक्चर के हर सीन और डायलॉग दोहरा रहे थे। भले ही उन्होंने फिल्म OTT पर 100 बार देखी हो, एंडगेम अभी भी वही एक्साइटमेंट देता है।
इसका सरल जवाब है फिल्म में दिए गए सिनेमा मोमेंट्स। शुरुआत, टाइम डकैती के दौरान बैंटर, क्लाइमैक्स – पूरी फिल्म फैन सर्विस से भरपूर है। जो लोग शुरुआत से MCU फॉलो कर रहे हैं, उनके लिए एंडगेम एक इमोशनल रीयूनियन है, जहां सभी सुपरहीरो एक साथ मिलकर थैनोस को हराते हैं। कैप्टन अमेरिका का ‘एवेंजर्स असेंबल’ और थॉर का हैमर मोमेंट आज भी रौंगटे खड़े कर देता है। थिएटर में लोग अभी भी उन सीन्स पर वीडियो बनाते हैं और चियर करते हैं। अंत में आयरन मैन के गूडबाय से दिल को चीरकर रख देता है। कुल मिलाकर, एंडगेम एनकोर MCU फैंस को फिर से अपने सुपरहीरो को सेलिब्रेट करने का मौका देता है।
RDJ के बिना किसी MCU फिल्म का डाउनफॉल तय होता है। एंडगेम के बाद आने वाली सभी फिल्मों की एक्साइटमेंट कम रही। लेकिन RDJ के डॉ.डूम बनकर लौटने की अनाउंसमेंट से MCU में फिर से जान भर गई। डूम्सडे का इंतजार हर फैंस के लिए भारी है। एंडगेम में RDJ को देखकर दिल को फिर सुकून मिला, और अब डॉ.डूम के रूप में उनका आतंक देखने का मजा आने वाला है। इंतजार है 18 दिसंबर, जिस दिन एवेंजर्स डूम्सडे रिलीज होगी।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!