शेयर बाजार में पैसे लगाने वालों के लिए बुधवार को दिन बेहद खराब साबित हो रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी ने शेयर मार्केट में गिरावट को बढ़ा दिया है और सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश नजर आ रहे हैं. लेकिन तेल से झुलसे बाजार में पानी से जुड़े एक शेयर का कमाल देखने को मिला है, जो निवेशकों पर पैसों की बारिश कर रहा है.
शेयर मार्केट क्रैश के बावजूद निवेशकों को कमाई कराने वाला ये स्टॉक है Va Tech Wabag Share, खबर लिखे जाने तक इस शेयर में करीब 8 फीसदी की तेज उछाल आया. इसके अलावा ESDS, Reliance Power समेत कई अन्य शेयरों ने भी राहत देने का काम किया है.
सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, IT स्टॉक क्रैश सबसे पहले शेयर बाजार के ताजा हालात पर नजर डालें, तो टूटकर ओपनिंग करने वाले सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट कारोबार बढ़ने के साथ तेज होती चली गई. खबर लिखे जाने तक BSE Sensex 600 अंक से ज्यादा 74,923 के लेवल पर आ गया. तो वहीं NSE Nifty 23,466 तक फिसल गया. इस बीच Coforge, TCS, Infosys, HCL, Wipro समेत तमाम आईटी स्टॉक क्रैश नजर आए.
बाजार टूटने के पीछे के बड़े कारणों में सबसे ऊपर कच्चे तेल की कीमतों में आया तेज उछाल रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के करीब पहुंच गई और दुनिया के तमाम तेल आयात पर निर्भरता रखने वाले देशों में एक बार फिर से महंगाई का जोखिम बढ़ गया है.
पानी बनाने वाले शेयर का कमाल जहां तेल की कीमतों में आग से शेयर बाजार झुलसा हुआ नजर आया, तो वहीं दूसरी ओर पानी बनाने वाली कंपनी Va Tech Wabag के शेयर ने निवेशकों को ठंडक का ऐहसास कराया. ये एक वॉटर ट्रीटमेंट और वाटर मैनेजमेंट कंपनी है, जो गंदे पानी को साफ करने, समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने और पानी को दोबारा इस्तेमाल लायक बनाने के काम से जुड़ी है.
Va Tech Wabag Share बीते कारोबारी दिन मंगलवार को मार्केट क्लोज होने पर 2003.40 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं बुधवार को बाजार में कारोबार ओपन होने पर ये मामूली बढ़त के साथ खुला और फिर तूफानी रफ्तार पकड़ ली. एक झटके में पानी बनाने वाली कंपनी का शेयर 8 फीसदी के आसपास चढ़कर 2188 रुपये के लेवल पर ट्रेड करने लगा. शेयर में तेजी के चलते इसका मार्केट कैप भी उछलकर 13,390 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
इन शेयरों ने भी दी निवेशकों को राहत न सिर्फ पानी से जुड़ी इस कंपनी के शेयर ने, बल्कि कई दूसरे शेयर भी ऐसे रहे, जो बाजार की गिरावट में भी अपने निवेशकों को कमाई कराते हुए नजर आए. इनमें हाल ही में शेयर मार्केट डेब्यू करने वाली कंपनी ईएसडीएस सॉफ्टवेयर के शेयर (ESDS Software Share) में फिर से अपर सर्किट लगा और ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 1438.85 रुपये के लेवल पर पहुंच गया. महज चार कारोबारी दिनों में ये स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से 231% चढ़ चुका है.
अन्य स्टॉक्स की बात करें, तो Paytm Share 4%, Medanta Share 3.10%, Reliance Power Share 2.50%, NTPC Share 1.10% की तेजी लेकर कारोबार करते हुए नजर आए.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!