Saturday, 19 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

क्या आईटी सेक्टर के लिए खतरे की घंटी है एआई, नौकरियों से लेकर कमाई तक कैसे बदल सकता है पूरा मॉडल?

Ajay Tiwari
19 September 2026 0 45
क्या आईटी सेक्टर के लिए खतरे की घंटी है एआई, नौकरियों से लेकर कमाई तक कैसे बदल सकता है पूरा मॉडल?

पिछले कुछ वर्षों में भारत के आईटी सेक्टर के लिए तस्वीर पहले जैसी आसान नहीं रही है। अब देश के आईटी सेक्टर के सामने एक नई अनिश्चितता खड़ी है। बीते कुछ वर्षों में देश के प्रमुख आईटी स्टॉक में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में एक बड़ी चिंता यह बनी हुई है कि कहीं तेजी से आगे बढ़ता एआई ट्रेडिशनल आईटी सर्विस के पुराने बिजनेस मॉडल को ही न बदल दे। हाल ही में अमेरिकी फिनटेक कंपनी Bluevine की भारतीय कस्टमर सर्विस टीम ने करीब 80 लोगों को कंपनी से बाहर निकाला है।  कंपनी के एक कर्मचारी की मानें तो इससे पहले कंपनी ने कस्टमर कॉल्स और ईमेल्स संभालने के लिए एआई टूल्स लागू किए थे और इंसानी कॉल्स के वॉल्यूम में करीब 30 फीसदी की कमी आई थी।

आज के समय भारत की आईटी इंडस्ट्री दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। हालांकि, इसकी शुरुआत कैसे हुई उसे जानने के लिए आपको 60 और 70 के दशक में जाना होगा। 1960 और 1970 के दशक में भारत में कंप्यूटर बेहद महंगे और सीमित थे। उस दौरान कुछ कंपनियों ने कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम शुरू किया। 1968 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस की शुरुआत हुई। यह इस दौर की एक महत्वपूर्ण घटना थी। हालांकि, आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि भारतीय आईटी सेक्टर को असली गति 1990 के दशक में मिली।

वाईटूके (Y2K) का मतलब है ईयर 2000। वाईटूके समस्या को आसान भाषा में ऐसे समझिए पुराने कंप्यूटरों में साल को अक्सर सिर्फ दो अंकों में लिखा जाता था। जैसे 1999 को 99, समस्या यह थी कि 2000 आते ही कंप्यूटर 00 को 2000 के बजाय 1900 न समझ लें। इसमें सबसे बड़ा डर था कि बैंकिंग सिस्टम, हवाई यात्रा, बिजली, अस्पताल, सरकारी रिकॉर्ड और कंपनियों के जरूरी रिकॉर्ड का कंप्यूटर गलत गणना करने लगेंगे। किसी सिस्टम को लग सकता था कि 2000 से पहले 1900 आया है, जिससे तारीखों और पैसों की कैलकुलेशन में गड़बड़ी हो सकती थी। कंप्यूटर सिस्टम में तारीख से जुड़ी इस समस्या को ठीक करने के लिए दुनियाभर की कंपनियों को बड़ी संख्या में टेक एक्सपर्ट की जरूरत पड़ी। भारतीय आईटी कंपनियों ने इस काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे वैश्विक कंपनियों का भारत की तकनीकी क्षमता पर भरोसा और मजबूत हुआ। यही दौर भारतीय आईटी उद्योग के वैश्विक विस्तार की महत्वपूर्ण सीढ़ियों में से एक बना। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत का आईटी बूम किसी एक कारण का नतीजा नहीं था बल्कि प्रतिभा, कम लागत, अंग्रेजी, उदारीकरण, वाईटूके और ग्लोबल आउटसोर्सिंग ने मिलकर भारत की आईटी इंडस्ट्री की नींव मजबूत की। भारत की पारंपरिक आईटी इंडस्ट्री का पूरा ढांचा एक खास मॉडल पर खड़ा हुआ था बड़ी संख्या में कुशल कर्मचारी और उनकी सेवाओं को दुनिया की कंपनियों तक पहुंचाना। अमेरिका और यूरोप की कंपनियां अपने सॉफ्टवेयर, तकनीकी सहायता, परीक्षण, रखरखाव और दूसरी प्रक्रियाओं का काम भारतीय कंपनियों को सौंपती थीं। भारतीय आईटी कंपनियां इसके लिए बड़ी-बड़ी टीमें तैयार करती थीं और कर्मचारियों के घंटों के हिसाब से ग्राहकों से शुल्क लेती थीं। इस मॉडल की सबसे बड़ी ताकत थी भारत की विशाल और कम लागत वाली तकनीकी प्रतिभा। भारत में हर साल बड़ी संख्या में इंजीनियर और कंप्यूटर से जुड़े विशेषज्ञ तैयार होते थे। कंपनियां इन्हें प्रशिक्षित करके अलग-अलग कार्यों में लगाती थीं। ट्रेडिशनल भारतीय आईटी मॉडल में जितने ज्यादा कर्मचारी होते थे, उतने ज्यादा प्रोजेक्ट संभालने की क्षमता और उतना ज्यादा कारोबार। यह मॉडल कई दशकों तक भारत की ताकत बना रहा। हालांकि, एआई आने के बाद अब यह पूरा समीकरण बदल रहा है। अब एक कर्मचारी एआई की मदद से वह काम कर सकता है, जिसके लिए पहले कई लोगों की जरूरत पड़ती थी। यहीं से भारतीय आईटी उद्योग के सामने अगली बड़ी चुनौती खड़ी हो रही है। 

एआई का असर सबसे पहले उन कामों पर पड़ रहा है जो बार-बार एक ही तरीके से किए जाते हैं और जिनके लिए पहले से तय नियम होते हैं। उदाहरण के लिए कोडिंग के कुछ हिस्से, सॉफ्टवेयर की जांच, दस्तावेज तैयार करना, सामान्य ग्राहक सहायता, डाटा को व्यवस्थित करना और उसका विश्लेषण करना आदि। इसका मतलब यह नहीं है कि इन कामों से जुड़ी सारी नौकरियां खत्म हो जाएंगी। हालांकि, यहां एक बात समझने वाली यह है कि एआई कर्मचारियों की क्षमता बढ़ा सकता है। उदाहरण के लिए अगर किसी कंपनी को पहले एक प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 100 जूनियर कर्मचारियों की जरूरत पड़ती थी अब एआई की मदद से वही काम 60-70 लोग कर सकते हैं, तो कंपनी अगली बार 100 नए लोगों को क्यों रखेगी? इसी को एक रिसर्च में हायरिंग स्लोडाउन के रूप में हाइलाइट किया गया है।  एक दूसरी रिसर्च के मुताबिक जनरेटिव एआई को आईटी सेक्टर के लिए सिर्फ एक नई तकनीक नहीं बल्कि बिजनेस मॉडल में बदलाव के खतरे के रूप में देखा जा रहा है।  अगर एक इंजीनियर एआई की मदद से पहले से ज्यादा काम करने लगे, तो कंपनियों को उतने लोगों की जरूरत नहीं होगी। इसका असर आईटी कंपनियों की कमाई पर भी पड़ सकता है। पारंपरिक आईटी मॉडल में कंपनियां काफी हद तक कर्मचारियों की संख्या और उनके काम के घंटों के आधार पर कमाई करती रही हैं। लेकिन एआई जब काम के लिए जरूरी मेहनत और समय घटा देगा, तो इस मॉडल पर दबाव आएगा। अनुमान है कि आने वाले वर्षों में ट्रेडिशनल आईटी सर्विस से होने वाली कमाई में हर साल करीब 2 से 3 प्रतिशत की कमी आ सकती है। रिसर्च की मुताबिक शुरुआत में एआई से कंपनियों की काम करने की क्षमता तो बढ़ेगी। हालांकि, जरूरी नहीं कि उनकी कमाई भी इसी रफ्तार से बढ़े। कम कर्मचारियों में ज्यादा काम होने से लागत घटेगी। वहीं नई एआई सेवाओं से कमाई बनने में समय लग सकता है। इस कारण बदलाव के इस शुरुआती दौर में आईटी सेक्टर की कमाई पर असर पड़ सकता सकता है। वहीं बाद में एआई से जुड़े नए कारोबार बढ़ने पर तस्वीर बदल सकती है। रिसर्च में इस बारे में कहा गया है कि भारत की आईटी इंडस्ट्री पहले भी कई बड़े तकनीकी बदलावों के दौर से गुजर चुकी है। ईआरपी से लेकर क्लाउड और डिजिटल तकनीक तक हर नई तकनीक ने शुरुआत में पुराने काम करने के तरीकों पर अपना असर डाला। हालांकि, जैसे-जैसे कंपनियों की जरूरत बदली, आईटी सेवाओं का बाजार भी नए रूप में आगे बढ़ने लगा। एआई का दौर भी कुछ ऐसा ही बदलाव हो सकता है। यह जरूरी नहीं कि एआई भारतीय आईटी कंपनियों के मौजूदा कारोबार को खत्म कर दे बल्कि संभव है कि वह कंपनियों को अपने काम करने और ग्राहकों को सेवाएं देने के तरीकों को बदलने के लिए मजबूर करे। एआई से भारत की आईटी इंडस्ट्री पर दबाव जरूर बढ़ सकता है। कुछ काम कम समय और कम लोगों में पूरे होने से नई भर्तियों की जरूरत घट सकती है। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं कि आईटी कंपनियों की भूमिका खत्म हो जाएगी। भारतीय आईटी कंपनियां जनरेटिव एआई का फायदा उठा सकती हैं। आने वाले समय में सफलता उन्हीं कंपनियों की ज्यादा होगी, जो एआई को अपनाने के साथ अपने कर्मचारियों को एआई से नए कौशल के लिए तैयार करेंगी। भारत के आईटी सेक्टर पर एआई का असर दो चरणों में दिखाई दे सकता है। पहला चरण अभी चल रहा है, जहां ऑटोमेशन से कंपनियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ रही है और कम समय में ज्यादा काम हो रहा है। इसका सीधा असर कर्मचारियों की जरूरत पर पड़ सकता है। कोडिंग, सॉफ्टवेयर की जांच और पुराने सिस्टम को संभालने जैसे कामों में कम मेहनत लगने से नई भर्तियों की रफ्तार धीमी हो रही है। नई कमाई बढ़ने से पहले लागत घटने का असर दिखाई दे सकता है। रिसर्च के मुताबिक दूसरा चरण तब शुरू हो सकता है जब कंपनियां बड़े पैमाने पर एआई को अपने कारोबार में अपनाना शुरू करेंगी। इसके साथ एआई आधारित नई सेवाओं, टेक्नोलॉजिकल चेंज और डिजिटल योजनाओं पर खर्च बढ़ सकता है। यहां भारतीय आईटी कंपनियों के लिए नए अवसर बनेंगे। कंपनियों को एआई लागू करने, पुराने सिस्टम के साथ जोड़ने और उसकी देखरेख करने के लिए विशेषज्ञों की जरूरत होगी। इस दौर में नई और ज्यादा मूल्य वाली सेवाओं से कारोबार फिर तेजी पकड़ सकता है।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
चैटजीपीटी से एक पिता बेटे की हत्या की साज़िश की योजना पूछ रहा था, फिर ऐसे हुई गिरफ़्तारी रेजीनगर उपचुनाव से पहले TMC उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया, नंदीग्राम के बाद दूसरा झटका मध्य प्रदेश के आगर मालवा में बरसाती नाले में कार बहने से 8 लोगों की मौत आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें कुमार विश्वास के 'राम' बंगले में कुरान और आलीशान सुविधाएँ अनुज चौधरी को किन्नर ने रोका, सिर पर हाथ फेरकर दिया आशीर्वाद – वीडियो वायरल बिहार में बदलाव की संभावना: सम्राट चौधरी सरकार पर राजद का ऑफर अगरकर ने पदत्याग की सूचना दी, BCCI ने नई सेलेक्शन कमेटी के लिए कदम उठाए बरेली की पहली करोड़पति दीदी बनीं सुशीला, मधुमक्खी पालन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल उत्तर प्रदेश में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नाटापन 8.2% घटा ग्रीनलैंड पर क़ब्ज़ा करने की धमकियों के बाद अमेरिका और डेनमार्क में हुआ ये समझौता टाटा सन्स की लिस्टिंग के विरोध में क्यों हैं नोएल टाटा, ये हैं 5 वजहें चीन ने तेल भंडार बढ़ाकर रणनीति बदली, अब आयात पर निर्भरता घटाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में समय रैना का मजाक: क्यों और कैसे? नाबालिग को टोटो चलाने से रोकते समय यातायात पुलिस के जवान पर मारपीट, तीन हिरासत में रोहतास में सियार के हमले से दर्जनों घायल, जनता ने मिलकर मार डाला दो त्योहार स्पेशल ट्रेनें कैंट से जयपुर-जोधपुर और प्रयागराज तक चलेंगी Yuvraj सिंह ने 12 गेंदों में 50 बनाकर T20 में बनाया इतिहास नई रिलीज़ 'वाइब', 'दायरा' और 'रेजिडेंट ईविल' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन स्विगी पर फर्जी ऑर्डर और चोरी क्रेडिट कार्ड के आरोप: 75 मिनट में डिलीवरी, 5 मिनट में पूरी राधा अष्टमी पर चार राशियों को मिलेगा विशेष आशीर्वाद, जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए 461 करोड़ रुपये का अनुदान बकरी चराने से पंढेर की कोठी तक, सुरेंद्र की भूमिका पर खुलासा 5 प्रमुख राशियों पर ग्रहों की विशेष कृपा 17 वर्षों में सबसे सूखा मानसून: 15% कम वर्षा से फसलें संकट में, एशिया में सुपर एल नीनो का खतरा USA की क्रिकेट टीम में भारतवंशी चार सितारों को मिला बड़ा मौका AI की ग़लती से टल सकता था चीन‑अमेरिका युद्ध, US सेना ने कार्रवाई रोकी जन्मस्थान से समाधि तक के पवित्र यात्रा में 50% छूट के साथ टूर पैकेज को मिला शानदार प्रतिक्रिया ट्रम्प ने रूस‑ईरान प्रतिबंध बिल पर हस्ताक्षर किए, भारत‑चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता खुला 12वीं की एलओसी व 9वीं-11वीं के पंजीकरण की तैयारी, स्कूलों को पत्र जारी लस्ट स्टोरीज 3, इरुमुडी, वेटिंग है और कई हिट शो सूर्य किरण एयर शो आज से शुरू: सुरक्षा पहरे और भारी वाहनों के रूट में बदलाव छात्र की मृत्यु के बाद परीक्षा में चैटजीपीटी के उपयोग पर विवाद उत्तर प्रदेश में पति की हत्या: पत्नी ने पैर पकड़ा, प्रेमी ने किया कातिल, शव को बोरे में छिपाया गुरुग्राम हिट‑एंड‑रन केस में शातिर कल्याण‑लवनीश के संबंध में नया खुलासा, पुलिस को मिला अलग‑अलग दावों का सामना बिग बॉस 20 में ‘इरफान खान की सस्ती कॉपी’ पर आसिफ खान पर विवादास्पद कमेंट, दर्शकों में मचा हंगामा ABVP ने DUSU चुनाव में चार पदों पर क्लीन स्वीप, NSUI और AISA–SFI से टक्कर UPI MDR लागू होने से पेट्रोल पंपों पर कैश भुगतान का फिर से उदय ट्रम्प के हस्ताक्षर से भारत को 100% टैरिफ का खतरा, संभावित प्रभाव क्या? भारत के प्रमुख अधिकारी: "समुद्री व्यापार को भू-राजनीतिक हथियार न बनाएं", यूएन में पी. हरीश ने होर्मुज संकट पर चेतावनी दी चैटजीपीटी से एक पिता बेटे की हत्या की साज़िश की योजना पूछ रहा था, फिर ऐसे हुई गिरफ़्तारी रेजीनगर उपचुनाव से पहले TMC उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया, नंदीग्राम के बाद दूसरा झटका मध्य प्रदेश के आगर मालवा में बरसाती नाले में कार बहने से 8 लोगों की मौत आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें कुमार विश्वास के 'राम' बंगले में कुरान और आलीशान सुविधाएँ अनुज चौधरी को किन्नर ने रोका, सिर पर हाथ फेरकर दिया आशीर्वाद – वीडियो वायरल बिहार में बदलाव की संभावना: सम्राट चौधरी सरकार पर राजद का ऑफर अगरकर ने पदत्याग की सूचना दी, BCCI ने नई सेलेक्शन कमेटी के लिए कदम उठाए बरेली की पहली करोड़पति दीदी बनीं सुशीला, मधुमक्खी पालन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल उत्तर प्रदेश में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नाटापन 8.2% घटा ग्रीनलैंड पर क़ब्ज़ा करने की धमकियों के बाद अमेरिका और डेनमार्क में हुआ ये समझौता टाटा सन्स की लिस्टिंग के विरोध में क्यों हैं नोएल टाटा, ये हैं 5 वजहें चीन ने तेल भंडार बढ़ाकर रणनीति बदली, अब आयात पर निर्भरता घटाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में समय रैना का मजाक: क्यों और कैसे? नाबालिग को टोटो चलाने से रोकते समय यातायात पुलिस के जवान पर मारपीट, तीन हिरासत में रोहतास में सियार के हमले से दर्जनों घायल, जनता ने मिलकर मार डाला दो त्योहार स्पेशल ट्रेनें कैंट से जयपुर-जोधपुर और प्रयागराज तक चलेंगी Yuvraj सिंह ने 12 गेंदों में 50 बनाकर T20 में बनाया इतिहास नई रिलीज़ 'वाइब', 'दायरा' और 'रेजिडेंट ईविल' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन स्विगी पर फर्जी ऑर्डर और चोरी क्रेडिट कार्ड के आरोप: 75 मिनट में डिलीवरी, 5 मिनट में पूरी राधा अष्टमी पर चार राशियों को मिलेगा विशेष आशीर्वाद, जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए 461 करोड़ रुपये का अनुदान बकरी चराने से पंढेर की कोठी तक, सुरेंद्र की भूमिका पर खुलासा 5 प्रमुख राशियों पर ग्रहों की विशेष कृपा 17 वर्षों में सबसे सूखा मानसून: 15% कम वर्षा से फसलें संकट में, एशिया में सुपर एल नीनो का खतरा USA की क्रिकेट टीम में भारतवंशी चार सितारों को मिला बड़ा मौका AI की ग़लती से टल सकता था चीन‑अमेरिका युद्ध, US सेना ने कार्रवाई रोकी जन्मस्थान से समाधि तक के पवित्र यात्रा में 50% छूट के साथ टूर पैकेज को मिला शानदार प्रतिक्रिया ट्रम्प ने रूस‑ईरान प्रतिबंध बिल पर हस्ताक्षर किए, भारत‑चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता खुला 12वीं की एलओसी व 9वीं-11वीं के पंजीकरण की तैयारी, स्कूलों को पत्र जारी लस्ट स्टोरीज 3, इरुमुडी, वेटिंग है और कई हिट शो सूर्य किरण एयर शो आज से शुरू: सुरक्षा पहरे और भारी वाहनों के रूट में बदलाव छात्र की मृत्यु के बाद परीक्षा में चैटजीपीटी के उपयोग पर विवाद उत्तर प्रदेश में पति की हत्या: पत्नी ने पैर पकड़ा, प्रेमी ने किया कातिल, शव को बोरे में छिपाया गुरुग्राम हिट‑एंड‑रन केस में शातिर कल्याण‑लवनीश के संबंध में नया खुलासा, पुलिस को मिला अलग‑अलग दावों का सामना बिग बॉस 20 में ‘इरफान खान की सस्ती कॉपी’ पर आसिफ खान पर विवादास्पद कमेंट, दर्शकों में मचा हंगामा ABVP ने DUSU चुनाव में चार पदों पर क्लीन स्वीप, NSUI और AISA–SFI से टक्कर UPI MDR लागू होने से पेट्रोल पंपों पर कैश भुगतान का फिर से उदय ट्रम्प के हस्ताक्षर से भारत को 100% टैरिफ का खतरा, संभावित प्रभाव क्या? भारत के प्रमुख अधिकारी: "समुद्री व्यापार को भू-राजनीतिक हथियार न बनाएं", यूएन में पी. हरीश ने होर्मुज संकट पर चेतावनी दी