Sunday, 06 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

क्या है 'हनुमान अंश' वाले बाबा नीम करौली की असली कहानी, कौन थे ये संत और क्यों इतने प्रसिद्ध?

Ajay Tiwari
06 September 2026 0 25
क्या है 'हनुमान अंश' वाले बाबा नीम करौली की असली कहानी, कौन थे ये संत और क्यों इतने प्रसिद्ध?

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बीच संत बाबा नीम करौली एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म के जरिए लोगों की दिलचस्पी उस संत के जीवन को जानने में बढ़ी है, जिनका नाम आज उत्तराखंड के कैंची धाम से लेकर अमेरिका तक लिया जाता है। कंबल ओढ़े रहने वाले बाबा को उनके भक्त प्यार से महाराजजी कहते थे। 

बाबा के नाम को लेकर अक्सर सवाल उठता है कि उन्हें नीब करोरी बाबा कहा जाए या नीम करौली बाबा। उनका मूल नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टुंडला क्षेत्र के अकबरपुर गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

बाबा का जन्म एक संपन्न परिवार में हुआ बताया जाता है। उनके पिता का नाम दुर्गा प्रसाद शर्मा और मां का नाम कौशल्या देवी बताया गया है। उनकी मां का निधन तब हो गया था, जब वे काफी छोटे थे। बाबा की शादी भी बेहद कम उम्र में हुई थी। उनसे जुड़े विवरणों के अनुसार, करीब 11 साल की उम्र में उनकी शादी राम बेटी शर्मा से हुई। आध्यात्म के प्रति उनका झुकाव कम उम्र से ही था। बताया जाता है कि इसी लगाव के कारण उन्होंने कम उम्र में घर छोड़ दिया और वैराग्य का रास्ता अपनाया। हालांकि उनका जीवन पूरी तरह परिवार से अलग नहीं हुआ। कई वर्षों तक अलग-अलग जगहों पर रहने और साधना करने के बाद वे वापस परिवार के पास लौटे और गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियां निभाईं। उनके दो बेटे और एक बेटी हुई।

घर छोड़ने के बाद बाबा ने कई जगहों की यात्रा की। वे राजस्थान से होते हुए गुजरात के राजकोट पहुंचे। वहां उनकी सेवा और भक्ति से प्रभावित होकर मंदिर के प्रमुख ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाने की इच्छा जताई। लेकिन वहां कुछ लोगों के विरोध के बाद उन्होंने वह स्थान छोड़ दिया। इसके बाद वे गुजरात के बावनिया गांव पहुंचे। यहां तालाब के पास साधना करने के कारण उन्हें ‘तलैया बाबा’ कहा जाने लगा। इसके बाद उनका जीवन उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के नीब करोरी गांव से जुड़ा। यहां उन्होंने लंबे समय तक कठिन साधना की। उनके लिए एक भूमिगत गुफा बनाई गई और बाद में इसी गुफा के ऊपर हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया। यहीं से बाबा की साधना और हनुमान भक्ति की चर्चा आसपास के क्षेत्रों में फैलने लगी और लोग उनके पास पहुंचने लगे।

बाबा नीब करोरी की सबसे बड़ी पहचान उनकी हनुमान भक्ति रही। उनके जीवन से जुड़े स्थानों पर हनुमान मंदिरों की मौजूदगी भी उनकी इसी भक्ति को दर्शाती है। उनके भक्तों के बीच उन्हें हनुमान जी का अंश या अवतार मानने की परंपरा रही है। बाबा का पहनावा भी उनकी पहचान का हिस्सा बन गया। उनकी तस्वीरों में वे अक्सर कंबल ओढ़े दिखाई देते हैं। कंबल को लेकर अलग-अलग बातें  कही जाती हैं, लेकिन इसका कोई एक प्रमाणित कारण उपलब्ध नहीं है। उनके अनुयायी इसे उनकी सादगी और वैराग्य से जोड़ते हैं। उनकी शिक्षाओं में 'सब एक' का विचार प्रमुख माना जाता है। इसका भाव यह है कि सभी में एक ही ईश्वर का अंश देखा जाए। वे लोगों को प्रेम, सेवा, ईश्वर को याद करने और सच बोलने की सीख देते थे।

बाबा नीब करोरी के जीवन से जुड़ी कई चमत्कारिक कहानियां भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इनमें उन्हें एक ही समय में अलग-अलग जगहों पर दिखाई देने, किसी व्यक्ति की परेशानी पहले से जान लेने और स्पर्श मात्र से किसी की आध्यात्मिक स्थिति बदल देने जैसी बातें कही जाती हैं। बाबा के बारे में यह भी कहा जाता है कि उनके पास अमीर और गरीब, अलग-अलग धर्मों के लोग और अलग-अलग तरह की परेशानियों से जूझ रहे लोग आते थे। वे लोगों को उनके सामाजिक स्तर के आधार पर अलग नहीं करते थे। उनसे जुड़े संस्मरणों में यह भी कहा गया है कि वे किसी व्यक्ति को उसकी बुरी आदत छोड़ने के लिए हमेशा सीधे तौर पर मजबूर नहीं करते थे। माना जाता है कि वे समय के साथ व्यक्ति के खुद बदलने में विश्वास रखते थे। बाबा नीब करोरी का निधन सितंबर 1973 में वृंदावन में हुआ।

बाबा नीब करोरी की पहचान आज सबसे ज्यादा कैंची धाम से जुड़ी है। उत्तराखंड में नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित कैंची धाम उनके प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में है।  कैंची धाम का नाम यहां सड़क के दो तीखे मोड़ों के कारण पड़ा बताया जाता है। बाबा के समय यहां हनुमान मंदिर की स्थापना हुई और धीरे-धीरे यह स्थान भजन, कीर्तन, साधना और भंडारे के लिए प्रसिद्ध होता गया। 15 जून 1964 को यहां हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसी दिन को कैंची धाम का स्थापना दिवस माना जाता है। बाबा के शरीर छोड़ने के बाद भी कैंची धाम उनकी स्मृति और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना रहा। 1974 में बाबा के मंदिर का निर्माण शुरू हुआ और 15 जून 1976 को उनकी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

बाबा का प्रभाव सिर्फ कैंची धाम तक सीमित नहीं रहा। नैनीताल का हनुमानगढ़ी मंदिर भी उनसे जुड़ा हुआ है। करीब 1950 के आसपास बाबा की प्रेरणा से यहां मंदिरों का निर्माण हुआ बताया जाता है। यहां हनुमान जी के अलावा भगवान राम और शिव के मंदिर भी हैं। इसके अलावा बाबा से जुड़े कई आश्रम और मंदिर अलग-अलग जगहों पर विकसित हुए। इन स्थानों पर उनकी भक्ति, सेवा और साधना की परंपरा आगे बढ़ी।

नीम करौली बाबा के सबसे प्रसिद्ध शिष्यों में अमेरिकी आध्यात्मिक शिक्षक राम दास का नाम लिया जाता है। उनका मूल नाम रिचर्ड अल्पर्ट था और वे हार्वर्ड के मनोविज्ञान के प्रोफेसर थे। वर्ष 1967 में भारत यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात बाबा से हुई। इसके बाद उनके जीवन की दिशा बदल गई और वे राम दास के नाम से प्रसिद्ध हुए। उन्होंने दुनिया भर में भारतीय आध्यात्मिक विचारों को लोकप्रिय बनाया। राम दास की किताब Miracle of Love के जरिए बाबा से जुड़ी कई कहानियां और अनुभव पश्चिमी दुनिया तक पहुंचे। राम दास के अलावा कृष्ण दास, जय उत्तल और लैरी ब्रिल जैसे नाम भी बाबा से जुड़े भक्तों में गिने जाते हैं। स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स का नाम भी बाबा से जोड़कर लिया जाता है।

बाबा और उनकी पत्नी राम बेटी शर्मा के दो बेटे और एक बेटी थी। बड़े बेटे का नाम अनेक सिंह शर्मा और छोटे बेटे का नाम धर्म नारायण शर्मा था। बेटी गिरजा भटेले हैं। अनेक सिंह शर्मा का नवंबर 2021 में निधन हुआ था। उनके बेटे धनंजय शर्मा डॉक्टर और सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। वे भोपाल में रहते हैं। छोटे बेटे धर्म नारायण शर्मा वन विभाग में रेंजर थे और वृंदावन में रहते थे। उनका अप्रैल 2021 में निधन हुआ। उनकी छह बेटियां हैं, सुनीता शर्मा, अर्चना शर्मा, वंदना शर्मा, भावना रावत, रितु तिवारी और रिचा रावत। ये अलग-अलग शहरों में रहती हैं।

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली अकबरपुर में स्थित पैतृक मकान को लेकर अब परिवार और ट्रस्ट के बीच विवाद सामने आया है। यह विवाद बाबा के छोटे बेटे धर्म नारायण शर्मा की छह बेटियों की शिकायत के बाद सामने आया। परिवार की ओर से प्रशासन को दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत नगला के निजी मकान संख्या 154-वी में बाबा का ध्यान कक्ष, भोजनालय, अतिथि कक्ष और शयन कक्ष था। परिवार का दावा है कि इस पैतृक मकान पर श्री ठाकुर हनुमानजी ट्रस्ट का कब्जा है। धर्म नारायण शर्मा की छह बेटियां बीते 14 अगस्त को अपनी मां की पुण्यतिथि मनाने अकबरपुर आई थीं। इसी दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। यह पत्र 21 अगस्त को विधिवत दर्ज कराया गया। परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि ट्रस्ट में संजय गुप्ता ट्रस्टी थे और वे धर्म नारायण शर्मा की सेवा करते थे। परिवार का कहना है कि धर्म नारायण शर्मा के निधन के बाद संजय गुप्ता ने ट्रस्ट पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया और बाबा के पैतृक मकान पर भी कब्जा कर लिया। 

परिवार की ओर से इस विवाद के स्थायी समाधान के लिए प्रशासनिक ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। उनका कहना है कि बाबा की जन्मस्थली से जुड़ी संपत्ति और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत होनी चाहिए। प्रस्ताव के मुताबिक, जिलाधिकारी को इस ट्रस्ट का पदेन अध्यक्ष बनाया जाए। इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को पदेन सदस्य बनाया जाए। परिवार का तर्क है कि इससे जन्मस्थली का प्रबंधन पारदर्शी तरीके से हो सकेगा और किसी निजी व्यक्ति के एकाधिकार की स्थिति नहीं बनेगी। परिवार ने यह प्रस्ताव ऐसे समय रखा है, जब अकबरपुर में बाबा नीब करोरी से जुड़ी कॉरिडोर परियोजना का भी जिक्र किया गया है। उनका कहना है कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है, इसलिए जन्मस्थली के प्रबंधन की स्पष्ट और पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा है कि बाबा की पोतियों की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है और भावना रावत के पति मनोज रावत से भी मुलाकात हुई है। प्रशासन की ओर से संबंधित सभी पक्षों को बैठक के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
नौकर को अक्सर डांटा करते थे, अपार्टमेंट में दवा कारोबारी का कत्ल; पुलिस से बोला बेटा बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता सागर में जहरीली शराब के सेवन से 10 मौतें, सीएम ने सख्त कार्रवाई का वादा किया गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, शमसाबाद-ढाई घाट मार्ग पर दो फीट पानी भरा; रामगंगा कर रही कटान 57000 रुपये कम से कम पेंशन, 2.57 फिटमेंट फैक्टर! 7 सितंबर को आयोग की बड़ी मीटिंग 45 वर्ष पर नौकरी छोड़ने से पहले ये 3 बातें जानें – रिटायरमेंट फंड 40 साल में खत्म हो सकता है CM मोहन यादव ने नेत्रहीन गायक सुनील लोधी को इलाज और सम्मान निधि का आश्वासन दिया केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस पर 8वाँ वेतन आयोग: ₹21,000 की मांग से हो सकता है बड़ा बदलाव भागलपुर में गंगा 1 सेमी/घंटा बढ़ रहा, हजारों लोग विस्थापित मां की आंखों के सामने आत्महत्या, कमरा बंद कर खिड़की से दिखाकर युवक ने लगा ली फांसी ज़ी लिंगो' में क्यों बात कर रहे हैं पीएम मोदी? जानकारों से जानिए Duleep Trophy Final Live: वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूके, ईश्वरन की फिफ्टी; ईस्ट जोन एक विकेट पर 100 रन के पार अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह: पहाड़ों की ऊंचाई से आगे सपनों की उड़ान, लेह में 326 होनहार सम्मानित युवक की बेहरमी से हत्या, शराब की दुकान पर विवाद के बाद लाठी-डंडे से पीटकर आरोपी फरार मरियम ने भारत को आसानी से बरी कर दिया', पाकिस्तान में मरियम नवाज़ के किस बयान पर मचा हंगामा? डेटिंग ऐप से मिली जोड़ी का बेंगलुरु में झगड़ा: कैब से सड़क तक मामला JNU के प्रोफ़ेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 10 छात्राओं ने की शिकायत कैमूर में शिक्षकों ने शुरू की सत्याग्रह, मांग में वेतन, प्रोन्नति और पुरानी पेंशन अलीगढ़ में सड़क हादसा: पावर हाउस क्लर्क को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, होटल से लौटते समय मौके पर मौत भोजपुर के डीएम मनेश मीणा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य की पुष्टि की, गंगा जलस्तर स्थिर NH‑80 पर बाढ़ का खतरा बढ़ा: भवनाथपुर के पास सड़क पर एक फुट पानी, यातायात पर असर गजराजगंज पुलिस ने हत्या मामले में आरोपी को पिस्टल और चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार हरियाणा के युवक के साथ फर्स्ट AC में 75 लीटर शराब की तस्करी, समस्तीपुर में RPF ने किया बड़ा धावा फाइनल में टकराव, अंपायर ने किया बीच‑बचाव किशनगंज को मिलेगा 600 से अधिक दर्शकों की क्षमता वाला भव्य ऑडिटोरियम, 19 करोड़ तक होगा खर्च हनुमान अंश ने 31वें दिन 100 करोड़ की कमाई कर चमत्कार दिखाया, पहले 21 दिन में केवल 12 करोड़ यूट्यूबर के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक पेज, वीडियो अपलोड कर मांगे जा रहे रुपये, रिपोर्ट दर्ज बेढ़ना शराब कांड पर बवाल: ग्रामीणों ने CBI जांच की मांग उठाई; SIT और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल भोजपुर से बड़ी कार्रवाई: 12.5 किलो गांजा, सोना और 10.52 लाख रुपये नकद जब्त कर तीन नशे तस्कर गिरफ्तार आरा स्टेशन के पास महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां डिरेल, यात्री घायल कानपुर में दवा व्यापारी की हत्या, पार्टी से लौटते बेटे-बहू ने लहूलुहान लाश पाई डीजीएमई पद पर आईएएस के बजाय डॉक्टर की तैनाती को लेकर बढ़ी लामबंदी, वरिष्ठता पर भेजी गई अनापत्ति भाजपा कोर कमेटी बैठक से पहले योगी से मिले यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, जगदीश पटेल भी रहे मौजूद मधुबनी में बेखौफ अपराधी: बाइक ओवरटेक कर युवक को मारी गोली, CM के कार्यक्रम के बीच वारदात से सुरक्षा पर सवाल मिर्जापुर द मूवी’ थिएटर में फैंस के बीच झड़प, लात‑घूँस और चप्पल से हुई मारपीट यूपी में ट्राईसाइकिल चालक की मृत्यु: डंपर से टक्कर, 5 लोगों की मौत मुन्ना भैया’ बनकर दिव्येंदु शर्मा ने इंटीमेट सीन में झिझक नहीं दिखाई IAS नेहा मारव्या को मिला चौथा ट्रांसफर, कह रही हैं ‘अधीनस्थों की बगावत के बाद ही हटाए गए दरभंगा में बेटे की होम ट्यूशन टीचर का शौचालय में कैमरा लगाकर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर किया रेप; दूसरे मामले में नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप 2027 तक 12,000 नए कर्मचारियों की भर्ती और 250 नई शाखाएँ नौकर को अक्सर डांटा करते थे, अपार्टमेंट में दवा कारोबारी का कत्ल; पुलिस से बोला बेटा बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता सागर में जहरीली शराब के सेवन से 10 मौतें, सीएम ने सख्त कार्रवाई का वादा किया गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, शमसाबाद-ढाई घाट मार्ग पर दो फीट पानी भरा; रामगंगा कर रही कटान 57000 रुपये कम से कम पेंशन, 2.57 फिटमेंट फैक्टर! 7 सितंबर को आयोग की बड़ी मीटिंग 45 वर्ष पर नौकरी छोड़ने से पहले ये 3 बातें जानें – रिटायरमेंट फंड 40 साल में खत्म हो सकता है CM मोहन यादव ने नेत्रहीन गायक सुनील लोधी को इलाज और सम्मान निधि का आश्वासन दिया केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस पर 8वाँ वेतन आयोग: ₹21,000 की मांग से हो सकता है बड़ा बदलाव भागलपुर में गंगा 1 सेमी/घंटा बढ़ रहा, हजारों लोग विस्थापित मां की आंखों के सामने आत्महत्या, कमरा बंद कर खिड़की से दिखाकर युवक ने लगा ली फांसी ज़ी लिंगो' में क्यों बात कर रहे हैं पीएम मोदी? जानकारों से जानिए Duleep Trophy Final Live: वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूके, ईश्वरन की फिफ्टी; ईस्ट जोन एक विकेट पर 100 रन के पार अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह: पहाड़ों की ऊंचाई से आगे सपनों की उड़ान, लेह में 326 होनहार सम्मानित युवक की बेहरमी से हत्या, शराब की दुकान पर विवाद के बाद लाठी-डंडे से पीटकर आरोपी फरार मरियम ने भारत को आसानी से बरी कर दिया', पाकिस्तान में मरियम नवाज़ के किस बयान पर मचा हंगामा? डेटिंग ऐप से मिली जोड़ी का बेंगलुरु में झगड़ा: कैब से सड़क तक मामला JNU के प्रोफ़ेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 10 छात्राओं ने की शिकायत कैमूर में शिक्षकों ने शुरू की सत्याग्रह, मांग में वेतन, प्रोन्नति और पुरानी पेंशन अलीगढ़ में सड़क हादसा: पावर हाउस क्लर्क को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, होटल से लौटते समय मौके पर मौत भोजपुर के डीएम मनेश मीणा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य की पुष्टि की, गंगा जलस्तर स्थिर NH‑80 पर बाढ़ का खतरा बढ़ा: भवनाथपुर के पास सड़क पर एक फुट पानी, यातायात पर असर गजराजगंज पुलिस ने हत्या मामले में आरोपी को पिस्टल और चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार हरियाणा के युवक के साथ फर्स्ट AC में 75 लीटर शराब की तस्करी, समस्तीपुर में RPF ने किया बड़ा धावा फाइनल में टकराव, अंपायर ने किया बीच‑बचाव किशनगंज को मिलेगा 600 से अधिक दर्शकों की क्षमता वाला भव्य ऑडिटोरियम, 19 करोड़ तक होगा खर्च हनुमान अंश ने 31वें दिन 100 करोड़ की कमाई कर चमत्कार दिखाया, पहले 21 दिन में केवल 12 करोड़ यूट्यूबर के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक पेज, वीडियो अपलोड कर मांगे जा रहे रुपये, रिपोर्ट दर्ज बेढ़ना शराब कांड पर बवाल: ग्रामीणों ने CBI जांच की मांग उठाई; SIT और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल भोजपुर से बड़ी कार्रवाई: 12.5 किलो गांजा, सोना और 10.52 लाख रुपये नकद जब्त कर तीन नशे तस्कर गिरफ्तार आरा स्टेशन के पास महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां डिरेल, यात्री घायल कानपुर में दवा व्यापारी की हत्या, पार्टी से लौटते बेटे-बहू ने लहूलुहान लाश पाई डीजीएमई पद पर आईएएस के बजाय डॉक्टर की तैनाती को लेकर बढ़ी लामबंदी, वरिष्ठता पर भेजी गई अनापत्ति भाजपा कोर कमेटी बैठक से पहले योगी से मिले यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, जगदीश पटेल भी रहे मौजूद मधुबनी में बेखौफ अपराधी: बाइक ओवरटेक कर युवक को मारी गोली, CM के कार्यक्रम के बीच वारदात से सुरक्षा पर सवाल मिर्जापुर द मूवी’ थिएटर में फैंस के बीच झड़प, लात‑घूँस और चप्पल से हुई मारपीट यूपी में ट्राईसाइकिल चालक की मृत्यु: डंपर से टक्कर, 5 लोगों की मौत मुन्ना भैया’ बनकर दिव्येंदु शर्मा ने इंटीमेट सीन में झिझक नहीं दिखाई IAS नेहा मारव्या को मिला चौथा ट्रांसफर, कह रही हैं ‘अधीनस्थों की बगावत के बाद ही हटाए गए दरभंगा में बेटे की होम ट्यूशन टीचर का शौचालय में कैमरा लगाकर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर किया रेप; दूसरे मामले में नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप 2027 तक 12,000 नए कर्मचारियों की भर्ती और 250 नई शाखाएँ