1. कंगन घाट/चौक थाना मोड़ जाने वाले छठव्रती वाहनों को सिटी स्कूल के पास रोककर सिटी स्कूल परिसर (चौक) एवं मंगल तालाब परिसर में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से छठव्रती पैदल घाट तक जायेंगे। 2. छठव्रती वाहन पुरानी बाईपास अथवा न्यू बाईपास से सीधे धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर अथवा बिरकोमान गोलम्बर से गायघाट की ओर जा सकेंगे और नजदीक के निर्धारित पार्किंग स्थल (जैसे हथिया बागान, लोहा गोदाम, मेजाज हॉस्पिटल के सामने आदि) में पार्क करेंगे। जेपी गंगा पथ का उपयोग वर्जित रहेगा। 3. चौक शिकारपुर आरओबी से पूर्व मोर्चा रोड/पूर्व दरवाजा की ओर जाने वाले छठव्रतियों के वाहनों को गुरु गोविन्द सिंह आरओबी के नीचे एवं पटना साहिब स्टेशन के पास पार्क कराया जायेगा तथा वहां से छठव्रती एवं श्रद्धालु पैदल घाट तक जायेंगे। 4. दीदारगंज से अशोक राजपथ में सिर्फ छठव्रती के वाहन प्रवेश करेंगे और उन्हें कटरा बाजार समिति के प्रांगण में पार्क कराया जायेगा। वहां से छठव्रती एवं श्रद्धालु पैदल घाट तक जायेंगे। 5. मारुफगंज, मंसूरगंज, करमली चक, जल्ला, मालसलामी के स्थानीय छठव्रती जो अदरकघाट, नूरुद्दीन घाट, नन्दगोला घाट, पानी टंकी घाट एवं नया टोला घाटों पर जो छठव्रती अर्घ्य देने जायेंगे। उनके वाहनों की पार्किंग मालसलामी टीओपी/ओपी साह के पास जेपी गंगा पथ के एप्रोच रोड के सिंगल लेन में पार्किंग कराया जायेगा, वहां से छठव्रती/श्रद्धालुगण पैदल घाट तक जायेंगे।
गायघाट पुल के नीचे से परिचालित होने वाले टेम्पो एवं अन्य व्यावसायिक वाहन 1. दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 16.11.2026 को 10:00 बजे पूर्वाह्न तक की अवधि में गायघाट पुल के नीचे तक टेम्पू एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के आने पर रोक रहेगी। उक्त अवधि में अगमकुआं आरओबी से गायघाट आने वाली व्यावसायिक वाहन एनएमसीएच तक आयेगी तथा धनुकी मोड़/बिरकोमान गोलम्बर से गायघाट आने वाली व्यावसायिक वाहन डंका इमली चौक तक आयेगी। ये वाहन पुरानी बाईपास होते हुए गांधी मैदान एवं अन्य जगहों पर आवागमन कर सकेंगे। 2. गांधी मैदान की ओर से गायघाट/अशोक राजपथ में जाने वाली वाहन, एक्जीविशन रोड होते हुए राजेन्द्रनगर पुल से बहादुरपुर गुमटी होते हुए बाईपास, अगमकुआं से बाईपास थाना तक जायेगी। साथ ही उक्त अवधि में सुदर्शन पथ में व्यावसायिक वाहनों का परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। 3. व्यावसायिक वाहनों का बाईपास थाना मोड़ से चौक शिकारपुर आरओबी में प्रवेश वर्जित रहेगा। 4. दीदारगंज से अशोक राजपथ में सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहन (तीन पहिया वाहन सहित) का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
जेपी सेतु 1. जेपी सेतु पर दिनांक 15.11.2026 को 14:00 बजे से 19:30 बजे तक सोनपुर/छपरा से पटना की ओर यातायात का परिचालन नहीं होगा। 2. जेपी सेतु पर दिनांक 16.11.2026 को 03:00 बजे पूर्वाह्न से 06:00 बजे पूर्वाह्न तक सोनपुर/छपरा से पटना की ओर यातायात का परिचालन नहीं होगा। 3. भारी वाहनों यथा, बस, ट्रक, हाइवा, जेसीबी इत्यादि का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 4. जेपी सेतु से पटना की ओर आने वाले वाहनों को गंगा पथ पर नीचे नहीं आने दिया जायेगा। ये सभी वाहन सीधे जेपी सेतु के एप्रोच पथ से अशोक राजपथ पर जा सकेंगे। 5. आमजनों से अनुरोध है कि जेपी सेतु होकर सोनपुर/छपरा/हाजीपुर जाने के लिए उक्त अवधि में महात्मा गांधी सेतु का अधिक-से-अधिक प्रयोग किया जाय।
रामजीचक आरओबी 1. रामजीचक आरओबी से ऊपर से मात्र छठव्रतियों के वाहनों को जेपी सेतु आने की अनुमति होगी और इन वाहनों की पार्किंग रामजीचक आरओबी ऊपर (जेपी सेतु छोड़कर) करायी जायेगी। 2. रूपसपुर नहर रोड से जेपी सेतु आने वाले सामान्य वाहन रामजीचक आरओबी ऊपर न चढ़कर नीचे से जेपी सेतु जा सकेंगे। 3. दीघा (रामजीचक) अशोक राजपथ से जेपी सेतु आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पाटली पथ उत्तरी छोर के पास से यू-टर्न कराकर पाटली पथ ऊपर पार्क कराया जायेगा।
अटल पथ 1. दिनांक 15.11.2026 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 20:00 बजे तक एवं दिनांक 16.11.2026 को सुबह 02:00 बजे से 09:00 बजे पूर्वाह्न तक की अवधि में अटल पथ से जेपी सेतु/सोनपुर की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। 2. उक्त अवधि में जिन आकस्मिक वाहनों को सोनपुर/छपरा/हाजीपुर जाना हो वे अशोक राजपथ व रूपसपुर नहर रोड से रामजीचक आरओबी नीचे से जेपी सेतु होते हुए सोनपुर की ओर जा सकते हैं। 3. आवश्यकतानुसार घाट पर आने वाले वाहनों की पार्किंग अटल पथ के दोनों फ्लैंक के सिंगल लेन की जायेगी एवं वहां से छठव्रती घाट पर पैदल जायेंगे।
न्यू बाईपास एवं अन्य मार्गों पर यातायात परिचालन की व्यवस्था 1. दिनांक 15.11.2026 के 10:00 बजे पूर्वाह्न से दिनांक 16.11.2026 को 10:00 बजे पूर्वाह्न तक की अवधि में पूरब (बाढ़/मोकामा) से पटना आने वाले भारी वाहनों (ट्रकों) का परिचालन फतुहा में पूरब ओवरब्रिज से 02 किलोमीटर पश्चिम से यू-टर्न लेकर एनएच-30 होते हुए बिहटा-सरमेरा पथ से परिचालन होगा। 2. बिहटा से पूरब आने वाले भारी वाहनों (ट्रकों) का परिचालन बिहटा से कन्हौली मोड़ से बिहटा-सरमेरा पथ होते हुए न्यू बाईपास में फतुहा ओवरब्रिज के पास आयेगा। 3. नगर बस सेवा : पटना जंक्शन, जेपीओ होते हुए बेली रोड से दानापुर या खगौल जाने वाली बस कारगिल चौक पर नहीं आकर गांधी मैदान गेट नं-10/जीपीओ मल्टी मॉडल हब के अंदर पार्क की जायेगी।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!