खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार और उत्सव पर मायानगरी में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। जन्माष्टमी उत्सव पर आज 05 सितंबर को मुंबई में जगह-जगह दही हांडी उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक उत्साह के प्रतीक इस उत्सव में फिल्मी सितारे भी पहुंचते हैं। गोविंदा से लेकर सुनील शेट्टी और संजय दत्त तक, कई चर्चित हस्तियों ने कार्यक्रमों में शिरकत की है।
दही हांडी उत्सव में गोविंदा ने की शिरकत अभिनेता गोविंदा हर साल दही हांडी उत्सव में शामिल होते हैं और मंच पर परफॉर्म करते हैं। इस साल भी यह सिलसिला जारी रहा। गोविंदा दही हांडी इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच पर देखा गया। अभिनेता ने वहां पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया।
View this post on Instagram
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)
संजय दत्त ने लगाए ठुमके अभिनेता संजय दत्त ने भी दही हांडी उत्सव में हिस्सा लिया। उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे मंच पर पहुंचकर 'हर हर महादेव' का जयकारा लगाते दिख रहे हैं। फैंस की डिमांड पर वे डांस भी करते दिखे।
VIDEO | Mumbai: Sanjay Dutt participates in the Dahi Handi celebration in Borivali. (Full video available on PTI Videostps://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/PIs8n4zryV
रितेश देशमुख और जेनेलिया ने फोड़ी मटकी अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी एक्ट्रेस पत्नी जेनेलिया देशमुख भी दही हांडी समारोह में पहुंचे। इस दौरान कपल ने दही हांडी फोड़ी।
View this post on Instagram
A post shared by Filmfare (@filmfare)
सुनील शेट्टी बोले- 'त्योहार हमारे देश की खूबसूरती' ठाणे में आयोजित दही हांडी उत्सव में सुनील शेट्टी भी पहुंचे। सुनील, महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाइक द्वारा वर्तक नगर में आयोजित 'संस्कृति युवा प्रतिष्ठान दही-हंडी' कार्यक्रम में नजर आए। इस दौरान उन्होंने भी मंच से लोगों को संबोधित किया और गोविंदाओं का हौसला बढ़ाया। साथ ही मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहास 'त्योहार मनाने के मामले में ठाणे से बेहतर कोई नहीं है। चाहे दही-हंडी हो, गणपति उत्सव हो या होली...यही तो हमारे देश की खूबसूरती है। सांस्कृतिक रूप से हमारे त्योहारों को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। इसलिए मुझे लगता है कि यह बेहतरीन लोगों के एक साथ आने का मौका है। खासकर दही-हंडी के दौरान। आप उस ऊंचाई तक तभी पहुंच सकते हैं जब आपकी नींव मजबूत हो और आपके साथ कई दोस्त और परिवार के लोग जुड़े हों'।
View this post on Instagram
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)
VIDEO | Thane: Actor Suniel Shetty participates in Sanskruti Yuva Pratisthan Dahi Handi’ in Vartak Nagar organised by Maharashtra Minister Pratap Sarnaik. Suniel Shetty says, “Festival-wise, nobody does it better than Thane. Whether it is Dahi Handi, whether it is Ganpati,… pic.twitter.com/6m0LNSOOAb
रणदीप हु्ड्डा ने दीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने दही हांडी उत्सव में पहुंचकर कहा, 'जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण रहता है। इसमें 'दही-हांडी' का कार्यक्रम एक बड़ी भूमिका निभाता है। लोग लंबे समय तक पूरे जोश के साथ इसकी प्रैक्टिस करते हैं। इससे आपसी एकता की भावना बढ़ती है। वे अपनी-अपनी टीमों यानी 'गोविंदाओं' के साथ यहां आते हैं और एक शानदार माहौल बनाते हैं। उनका काम वाकई जोखिम भरा होता है। मैं खुशनसीब हूं कि मैं यहां दही हांडी उत्सव में हिस्सा ले रहा हूं'।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Bollywood actor Randeep Hooda says, "The Janmashtami festival is very significant, and the 'Dahi Handi' event plays a major part in it. People practice with great enthusiasm for a long time; it fosters a sense of togetherness. They arrive here with… https://t.co/RRHlC3M4d9 pic.twitter.com/UQgGTlRIRH
VIDEO | Thane: Actor Veer Pahariya participates in ‘Sanskruti Yuva Pratisthan Dahi Handi’ in Vartak Nagar organised by Maharashtra Minister Pratap Sarnaik. (Full video available on PTI Videostps://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/QQ9HCmWFzD
पहली बार दही हांडी उत्सव में पहुंचे रजत बेदी एक्टर रजत बेदी ने दही हांडी समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं पहली बार दही-हंडी के जश्न में शामिल होने आया हूं, इसलिए मैं सचमुच बहुत खुश हूं। आज मैं एक खास घोषणा भी करने वाला हूं। यह कुछ ऐसा है, जिसमें आपकी दिलचस्पी या उत्सुकता हो सकती है। इसलिए मैं शायद मंच से ही इसकी घोषणा करूंगा'।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Actor Rajat Bedi says, "I am visiting for the Dahi Handi celebration for the first time and coming to my brother Ram Bhai’s (BJP MLA Ram Kadam) place... so I am truly delighted. I am also going to make a special announcement today; it is something… https://t.co/ePQWcL0CDr pic.twitter.com/IFgvHDzxvv
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!