कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों से मिलकर काम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति ऐसी है, जब केंद्र सरकार के साथ दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की सरकारें एक साथ बैठकर प्रदूषण से निपटने की योजना बना सकती हैं। इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।
तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बातचीत के दौरान थरूर ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र और संबंधित राज्य सरकारें एक ही दिशा में काम कर सकती हैं, तो फिर प्रदूषण पर ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं?
शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने कुछ महीने पहले एक लेख में इस असामान्य स्थिति का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, हरियाणा सरकार और पंजाब सरकार एक साथ मिलकर काम कर सकती हैं। इन सभी में से कोई भी कांग्रेस की सरकार नहीं है, इसलिए इस मुद्दे पर कांग्रेस को दोष देने की जरूरत नहीं है। .ads-row{display:flex;gap:10px;flex-wrap:wrap;}
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: On air pollution, Congress MP Shashi Tharoor says, "...The government must find the political will to act. I wrote an article some months ago saying that this is an unusual situation now, where the Central Government, the Delhi Government, the Haryana Government and the Punjab Government can all be on the same page. None of them is Congress. You don't have to blame us. They can sit together and make a plan. At least Haryana, Delhi and the Centre, why can't they do something concrete about air pollution? They are allowing this to get completely out of control. It is a relief to breathe the clean air of Kerala rather than be in the absolutely polluted atmosphere of Delhi."
थरूर ने कहा कि कम से कम केंद्र, दिल्ली और हरियाणा सरकार को साथ बैठकर प्रदूषण रोकने के लिए ठोस योजना बनानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें प्रदूषण की स्थिति को पूरी तरह बेकाबू होने दे रही हैं। कांग्रेस सांसद ने दिल्ली के प्रदूषण की तुलना केरलम की हवा से भी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बेहद प्रदूषित वातावरण में रहने के बजाय केरलम की साफ हवा में सांस लेना राहत देने वाला है। थरूर के मुताबिक, प्रदूषण से निपटने के लिए सरकारों को राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखानी होगी और मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे।
कोच्चि में CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले थरूर? इस दौरान शशि थरूर से CJP के 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' नाम से आयोजित विरोध प्रदर्शन को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र में विश्वास करते हैं और लोगों को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति होनी चाहिए। उन्होंने कहा "हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। उन्हें विरोध प्रदर्शन करने दीजिए। देखते हैं कि लोग क्या सोचते हैं।"
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!