Friday, 25 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

दिव्या दत्ता का जन्मदिन: छोटी बुआ ने लगाया फिल्मों का शौक; मां से सीखे अभिनय के गुर, कैसे पहुंचीं मायानगरी?

Ajay Tiwari
25 September 2026 • 0 • 26
दिव्या दत्ता का जन्मदिन: छोटी बुआ ने लगाया फिल्मों का शौक; मां से सीखे अभिनय के गुर, कैसे पहुंचीं मायानगरी?

दिव्या दत्ता आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। पढ़ाई में वे हमेशा अव्वल रहीं। मगर, करियर फिल्मी दुनिया में बनाया। दिव्या को बॉलीवुड में लगभग 32 साल हो चुके हैं। तीन दशक के करियर में उन्होंने कई शानदार भूमिकाएं निभाई हैं। लुधियाना जैसे छोटे शहर से निकलकर दिव्या दत्ता मायानगरी पहुंचीं। वहां उन्होंने खुद को स्थापित किया। मगर, इसके पीछे उनकी अथक मेहनत और संघर्ष रहा है। जन्मदिन पर पढ़िए उनसे जुड़े किस्से

डॉक्टर माता-पिता के घर हुआ जन्म अपनी प्यारी सी मुस्कान और अभिनय से सबका दिल जीतने वाली दिव्या दत्ता का जन्म 25 सितंबर 1977 को पंजाब के लुधियाना में डॉक्टर माता-पिता के घर हुआ। डॉक्टरों के परिवार में जन्म लेने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम कैसे बढ़ाए? इसकी कहानी भी कम दिलचस्प नहीं। एक्टिंग की तरफ झुकाव उनका बचपन से ही हो गया था। छोटी बुआ ने उनके इस शौक को एक आकार दिया, जिनके पास दिव्या दत्ता को उनकी शैतानियों की वजह से भेजा गया था।

छोटी बुआ ने लगाया फिल्मों का शौक दिव्या दत्ता का कहना है कि वे पढ़ाई में काफी होशियार रहीं। मगर, बचपन के किस्से याद करते हुए उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उनकी भाषा अचानक कुछ गड़बड़ हो गई। इसकी वजह यह थी कि दिव्या दत्ता के माता-पिता दोनों ही सरकारी डॉक्टर थे। लुधियाना में वह जब अपने पैरेंट्स के साथ रहती थीं तो कई मरीज घर भी आया करते थे। इस दौरान दिव्या दत्ता ने लोगों की भाषा को सीख लिया, इसमें गालियां भी शामिल थीं। ऐसे में पिता ने फैसला किया कि वह दिल्ली में रहने वाली अपनी बुआ के पास जाएंगी। दिल्ली में दिव्या की तीन बुआ रहती थीं। तीनों ने दिव्या को 7 साल तक पाला-पोसा। दिव्या दत्ता के मुताबिक,  ‘दिल्ली में मेरी तीन बुआ थीं, वो टीचर्स थीं। किसी ने मुझे पढ़ाया, हिंदी और अंग्रेजी सिखाई। वहीं सबसे छोटी बुआ को फिल्में देखने का शौक था। उनके साथ मैंने फिल्में देखीं, साथ ही मैं उनसे कहती थीं कि मुझे हीरोइनों वाला हेयरस्टाइल बनाकर स्कूल भेजो। किसी दिन मैं नीतू कपूर बनतीं, किसी दिन जीनत अमान, किसी दिन हेमा मालिनी। यहां से ही मेरे अंदर फिल्मों को लेकर झुकाव पैदा हुआ।’

हादसे ने छीन लिया बचपन दिव्या दत्ता की जिंदगी किसी राजकुमारी जैसी चल रही थी। माता-पिता का प्यार, बुआओं का दुलार। सबकुछ शानदार था। मगर, सात साल की उम्र में एक हादसा हुआ कि अचानक दिव्या बड़ी हो गईं। दिव्या के पिता का आकस्मिक निधन हो गया। सिर से पिता का साया उठने के बाद मां ने ही दिव्या और उनके भाई की अकेले परवरिश की। दिव्या दत्ता की मां डॉ. नलिनी दत्ता एक सरकारी अधिकारी थीं।

मां से लिया अभिनय का प्रशिक्षण दिव्या को फिल्मों का शौक अगर बुआ की वजह से हुआ तो अभिनय का प्रशिक्षण उन्होंने एक तरह से अपनी मां से लिया। मां की नकल करते-करते उन्होंने यह गुर सीख लिया। दिव्या के मुताबिक,  'पिता के जाने के बाद मैं सात साल की थी, लेकिन अचानक बड़ी हो गई। मैंने बुआ से कहा कि मां को मेरी जरूरत है और मुझे उनकी। इसके बाद मां के पास लुधियाना वापस चली आई। मां को लिखने का शौक था, मैं भी मां की सहेली बन गई थी। मां, मैं और भाई, अक्सर छत पर गाने लाकर डांस करते थे। मैं मम्मी की नकल करती थी। मां को पुरानी एक्ट्रेस पसंद थीं, वो उनकी तरह एक्सप्रेशन देती थीं। मैंने उनसे अनजाने में ही ये चीजें सीख लीं। आगे चलकर जब फिल्म ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ की तो मां से सीखी वो बातें काम आईं।’  

मां ने खोले मायानगरी आने के रास्ते दिव्या दत्ता अगर आज अभिनय की दुनिया में दमक रही हैं, तो इसके पीछे उनकी मां का बहुत बड़ा हाथ रहा। उन्होंने समाज और रिश्तेदारों का विरोध झेलते हुए बेटी के सपनों को उड़ान दी। अभिनय में आगे बढ़ने के लिए मुंबई आने का फैसला उन्होंने कब और कैसे लिया? इस बारे में अमर उजाला से बातचीत में दिव्या दत्ता ने बताया- ‘मुझे खाली समय में फिल्मी मैगजीन पढ़ना पसंद था, एक बार स्टारडस्ट में एक फॉर्म निकला था, एक टैलेंट हंट कॉम्पिटिशन था। मैंने फॉर्म भर दिया और भूल गईं। लेकिन फॉर्म स्वीकार हो गया। इसके बाद मां को बताना पड़ा कि मुझे एक्ट्रेस बनना है और मुंबई जाना है। मां डॉक्टर थीं, मेरे परिवार में अधिकतर लोग डॉक्टर थे लेकिन मां ने मेरी एक्टिंग के सपने को सपोर्ट किया। कई रिश्तेदार आ गए थे घर पर, कोई नहीं चाहता था कि मैं एक्टिंग की दुनिया में जाऊं। लेकिन मां ढाल बनकर आगे खड़ी रहीं और बोलीं कि जो कुछ होगा, उसकी जिम्मेदारी वह लेंगी।’ इस तरह मायानगरी मुंबई आने की राह दिव्या दत्ता के लिए खुली। दिव्या दत्ता का कहना है कि मुंबई आने के बाद तमाम रिजेक्शन मिले। मगर उन्होंने हार नहीं मानी, मां के विश्वास को टूटने नहीं दिया। कुछ ही वर्षों में अपने उम्दा अभिनय से बॉलीवुड में एक खास जगह हासिल की। 

बॉलीवुड, पंजाबी और साउथ सिनेमा में किया है काम

शाहरुख खान की हीरोइन बनने का देखा था ख्वाब शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की 'वीर जारा' में दिव्या दत्ता का शब्बो का किरदार काफी पसंद किया गया था। मगर, वे यह भूमिका करना नहीं चाहती थीं। दरअसल, शुरुआत में उन्हें लगा कि वे इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं और वो बहुत खुश हुई कि शाहरुख की एक्ट्रेस बनने वाली हैं। दिव्या बताती हैं, ‘मुझे फिल्में करते हुए कई साल हो चुके थे। मैं भी शाहरुख खान की हीरोइन बनने का सपना देखती थी। लेकिन मुझे फिल्म 'वीर-जारा' में शब्बो का रोल मिला। मैं इसे नहीं करना चाहती थी पर आदित्य चोपड़ा ने कहा कि इस किरदार के लिए तुम याद की जाओगी। ऐसा ही हुआ भी, मुझे शब्बो के किरदार में काफी सराहा गया।' दिव्या ने आगे बताया,  'आदित्य चोपड़ा ने मुझे एक और सलाह दी थी। जब मैंने उन्हें बताया कि मैंने एक साथ 20 फिल्में साइन की हैं तो उन्होंने कहा कि तुम्हें काम की कमी नहीं है। अच्छा काम करो और अपनी एक विरासत छोड़कर जाओ। मैंने आदित्य की सलाह मानी और जो फिल्में शुरू नहीं की थीं, उनका साइनिंग अमाउंट वापस दिया। उसके बाद करियर में हमेशा सिर्फ अपनी पसंद का ही काम किया।’ 

दिव्या ने क्यों नहीं की शादी? दिव्या की निजी जिंदगी की बात करें तो वे सिंगल हैं। शादी न करने की वजह पर वे कहती हैं, ‘कई बार लोग पूछते हैं कि शादी क्यों नहीं की? लेकिन मैं साफ कहती हूं कि मुझे सही पार्टनर नहीं मिला। मेरी जिंदगी में बहुत अच्छे लोग आए लेकिन वो ऐसे नहीं थे कि उनके साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहूं। ऐसा भी नहीं है कि मैं जिंदगी में कुछ मिस कर रही हूं, मैं खुद में कंप्लीट हूं। मुझे यह भी लगता है कि रिश्ते ऐसे होने चाहिए जो आपको बेहतर बनाएं, ना कि आपको खींचकर नीचे ले आएं। आपको वो काम ना करने दें जो आप करना चाहते हैं। मैं एक्टिंग करना चाहती हूं। ऐसा नहीं है कि किसी ने सामने से एक्टिंग ना करने की बात कही, लेकिन बातों से, तरीकों से जता दिया जाता था।’ दिव्या दत्ता आगे कहती हैं, ‘जिंदगी मैंने भी गुजारनी है और सामने वाले ने भी गुजारनी हैं। लेकिन एक रिश्ते में यह कहना और जताना जरूरी होता है कि ‘मैं हूं’। यही बात ही किसी रिश्ते में सबसे ज्यादा मायने रखती है।’

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
‘हार्ट अटैक बता खत्म करना था मामला’, चाकू ने बिगाड़ा पूरा खेल, विशाल ने ऐसे पलटी थी कहानी • सेवा संकल्प अभियान में मोदी जी ने युवाओं से संवाद किया, बोले 'लोगों से जुड़ना ही अद्भुत अनुभव • गोविंदा ने बप्पा के दर्शन के बाद अफेयर की अफवाहों को खारिज किया • शहबाज शरीफ से हाफिज सईद पर सवाल, जवाब नहीं मिला • प्रेमिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या, हरदोई में घटना • रामपुर की कचहरी में पति‑पत्नी के बीच झड़प का वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू • विनीत मिनोचा की हत्या: 40 लाख रुपये के कर्ज में डूबे बेटे ने पिता को चाकू व तकिए से मार डाला • नेटन्याहू ने यूएन महासभा में ममदानी पर हमला, पत्नी रमा दुवाजी का भी ज़िक्र • शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 176 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 23100 के पार • खराब मौसम के चलते रेलवे शारीरिक दक्षता जांच स्थगित; अगली तारीख पर क्या कहा आरआरसी ने? • टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति वैध, टाटा ट्रस्ट्स के सवालों पर कंपनी ने दिया स्पष्ट जवाब • बॉम्बे हाई कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के 14 निर्णयों पर दो याचिकाएँ • रात में प्रेमिका की हत्या: युवक ने आधी रात को बुलाकर बेरहमी से कत्ल किया • राजस्थान निकाय चुनाव 2026: जयपुर, कोटा और कोटा‑सुकेत में महापौर एवं अध्यक्ष पदों पर मुकाबला • पिता विनीत मिनोचा की हत्या: बेटे सुब्रत पर कर्ज और अवैध संबंधों के कारण • बांका में युवती के साथ छेड़खानी के आरोप, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छापेमारी शुरू • उधना पूजा स्पेशल ट्रेन: कोटा-राजस्थान यात्रा आसान • पंजाब में 50 घंटे का ईडी छापा: कार्यकर्ताओं ने बवाल मचाया, मंत्री के भांजे के ठिकाने पर भी कार्रवाई • दिव्या दत्ता का जन्मदिन: छोटी बुआ ने लगाया फिल्मों का शौक; मां से सीखे अभिनय के गुर, कैसे पहुंचीं मायानगरी? • यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में हादसा: 19 चालान के बावजूद चलती रही, 9 यात्रियों की मौत • दिवाली से पहले लक्ष्मी नारायण राजयोग: 3 राशियों को मिलेगा धन का बौछार • अजय राय ने कहा, "अखिलेश रायबरेली जाएँ तो हम इटावा‑सैफई जाएंगे • भोपाल में 1500 झांकी के साथ परेड, रात तक ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी • एसआईआर की दौड़, प्रमाणपत्रों के लिए घंटों इंतजार; जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी पर भड़के ग्रामीण • आंखों में नमी और दिल में भक्ति... बप्पा की विदाई पर भेजें ये खूबसूरत संदेश • 14‑वर्षीय छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया; पुलिस ने बचाया • IRDAI के नए प्रॉपोज़ल से बीमा स्टॉक्स में 36% तक गिरावट, कारण क्या? • उत्तर प्रदेश सरकार ने जलवायु नीति के तहत 1000 पेड़ लगाने की घोषणा की • पाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा • निसान की नई 7‑सीटर SUV: टेस्टिंग में खुला नया डिज़ाइन • शिकायतकर्ता शराब तस्करी में फँसी, पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाली पिंकी मदिरा भी गिरफ्तार • एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों का स्वर्ण ज्वार: पिछले प्रदर्शन को दोहराना आसान नहीं • बिहार में पुलिस ने अपराधी को नाट्य रूपांतरण में फँसाया, घटना का खुलासा • उत्तर प्रदेश में ग्रीन गैस फोन से हुई साइबर ठगी: डेबिट कार्ड से चार लाख रुपये का नुकसान • एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत ने गोल्ड जेत • वंदे भारत में फूटा गिलास बना हादसे की वजह, गर्म पानी से एक साल के मासूम का पैर झुलसा • बिहार में लगातार बारिश से पटना और अन्य जिलों में बाढ़ का खतरा, तीन छात्राओं की मृत्यु • पुलिस भर्ती में अब किसे कहां मिलेगी नौकरी? 353 चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 6 अक्तूबर से • द पैराडाइज' ने की दमदार शुरुआत; 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' की कमाई पर पड़ा कितना असर? • सितारों ने जताई संवेदना, राजपाल यादव ने याद की आखिरी मुलाकात, अनीस बज्मी बोले- निशब्द हूं • ‘हार्ट अटैक बता खत्म करना था मामला’, चाकू ने बिगाड़ा पूरा खेल, विशाल ने ऐसे पलटी थी कहानी • सेवा संकल्प अभियान में मोदी जी ने युवाओं से संवाद किया, बोले 'लोगों से जुड़ना ही अद्भुत अनुभव • गोविंदा ने बप्पा के दर्शन के बाद अफेयर की अफवाहों को खारिज किया • शहबाज शरीफ से हाफिज सईद पर सवाल, जवाब नहीं मिला • प्रेमिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या, हरदोई में घटना • रामपुर की कचहरी में पति‑पत्नी के बीच झड़प का वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू • विनीत मिनोचा की हत्या: 40 लाख रुपये के कर्ज में डूबे बेटे ने पिता को चाकू व तकिए से मार डाला • नेटन्याहू ने यूएन महासभा में ममदानी पर हमला, पत्नी रमा दुवाजी का भी ज़िक्र • शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 176 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 23100 के पार • खराब मौसम के चलते रेलवे शारीरिक दक्षता जांच स्थगित; अगली तारीख पर क्या कहा आरआरसी ने? • टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति वैध, टाटा ट्रस्ट्स के सवालों पर कंपनी ने दिया स्पष्ट जवाब • बॉम्बे हाई कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के 14 निर्णयों पर दो याचिकाएँ • रात में प्रेमिका की हत्या: युवक ने आधी रात को बुलाकर बेरहमी से कत्ल किया • राजस्थान निकाय चुनाव 2026: जयपुर, कोटा और कोटा‑सुकेत में महापौर एवं अध्यक्ष पदों पर मुकाबला • पिता विनीत मिनोचा की हत्या: बेटे सुब्रत पर कर्ज और अवैध संबंधों के कारण • बांका में युवती के साथ छेड़खानी के आरोप, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छापेमारी शुरू • उधना पूजा स्पेशल ट्रेन: कोटा-राजस्थान यात्रा आसान • पंजाब में 50 घंटे का ईडी छापा: कार्यकर्ताओं ने बवाल मचाया, मंत्री के भांजे के ठिकाने पर भी कार्रवाई • दिव्या दत्ता का जन्मदिन: छोटी बुआ ने लगाया फिल्मों का शौक; मां से सीखे अभिनय के गुर, कैसे पहुंचीं मायानगरी? • यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में हादसा: 19 चालान के बावजूद चलती रही, 9 यात्रियों की मौत • दिवाली से पहले लक्ष्मी नारायण राजयोग: 3 राशियों को मिलेगा धन का बौछार • अजय राय ने कहा, "अखिलेश रायबरेली जाएँ तो हम इटावा‑सैफई जाएंगे • भोपाल में 1500 झांकी के साथ परेड, रात तक ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी • एसआईआर की दौड़, प्रमाणपत्रों के लिए घंटों इंतजार; जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी पर भड़के ग्रामीण • आंखों में नमी और दिल में भक्ति... बप्पा की विदाई पर भेजें ये खूबसूरत संदेश • 14‑वर्षीय छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया; पुलिस ने बचाया • IRDAI के नए प्रॉपोज़ल से बीमा स्टॉक्स में 36% तक गिरावट, कारण क्या? • उत्तर प्रदेश सरकार ने जलवायु नीति के तहत 1000 पेड़ लगाने की घोषणा की • पाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा • निसान की नई 7‑सीटर SUV: टेस्टिंग में खुला नया डिज़ाइन • शिकायतकर्ता शराब तस्करी में फँसी, पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाली पिंकी मदिरा भी गिरफ्तार • एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों का स्वर्ण ज्वार: पिछले प्रदर्शन को दोहराना आसान नहीं • बिहार में पुलिस ने अपराधी को नाट्य रूपांतरण में फँसाया, घटना का खुलासा • उत्तर प्रदेश में ग्रीन गैस फोन से हुई साइबर ठगी: डेबिट कार्ड से चार लाख रुपये का नुकसान • एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत ने गोल्ड जेत • वंदे भारत में फूटा गिलास बना हादसे की वजह, गर्म पानी से एक साल के मासूम का पैर झुलसा • बिहार में लगातार बारिश से पटना और अन्य जिलों में बाढ़ का खतरा, तीन छात्राओं की मृत्यु • पुलिस भर्ती में अब किसे कहां मिलेगी नौकरी? 353 चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 6 अक्तूबर से • द पैराडाइज' ने की दमदार शुरुआत; 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' की कमाई पर पड़ा कितना असर? • सितारों ने जताई संवेदना, राजपाल यादव ने याद की आखिरी मुलाकात, अनीस बज्मी बोले- निशब्द हूं •