Saturday, 26 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Noida

नोएडा की डीएम मेधा रूपम से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आउट-ऑफ टर्न लिस्टिंग को लेकर सवाल

Ajay Tiwari
25 September 2026 • 0 • 34
नोएडा की डीएम मेधा रूपम से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आउट-ऑफ टर्न लिस्टिंग को लेकर सवाल

इमेज स्रोत, @dmgbnagar

नोएडा की डीएम मेधा रूपम के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 'आउट-ऑफ़ टर्न' लिस्टिंग को लेकर विवाद हो रहा है.

सुप्रीम कोर्ट के सामने नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी को एनएसए के तहत हिरासत में लिए जाने पर मेधा रूपम और अन्य अधिकारियों से पाँच लाख रुपये की रिकवरी को चुनौती देने वाली याचिका थी. रिकवरी का ये आदेश सितंबर की शुरुआत में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया था.

मेधा रूपम का केस सुप्रीम कोर्ट के रोस्टर की उपेक्षा करते हुए जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा के कोर्ट में लिस्ट किया गया.

मेधा रूपम से जुड़ी याचिकाओं पर 23 सितंबर को जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस एनके सिंह की बेंच ने सुनवाई की, जबकि 13 जुलाई 2026 से लागू रोस्टर के अनुसार, प्रिवेंटिव डिटेंशन से जुड़े मामलों की सुनवाई उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं थी.

यह मामला इसलिए और भी अहम है क्योंकि मज़दूरों के उसी विरोध प्रदर्शन से जुड़ी हिरासत की अन्य याचिकाएं जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने पहले से लंबित हैं.

सुप्रीम कोर्ट में इस सुनवाई के दौरान बहस को म्यूट करने को लेकर भी विवाद हो रहा है. ऐसा क्यों किया गया, इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है.

वकीलों के संगठन लॉयर्स एसोसिएशन फॉर कंस्ट्यूिशन ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत को खुली चिट्ठी लिखकर मेधा रूपम के मामले में रोस्टर बदलने की आलोचना की है.

इसने कहा है कि एक ख़ास बेंच के सामने लिस्टिंग से न्यायिक प्रक्रिया में लोगों का विश्वास नहीं बढ़ा है.

लॉयर्स एसोसिएशन फॉर कॉन्सिट्यूशन ने लिखा है कि ये मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि याचिकाकर्ता एक लोकसेवक हैं और भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की बेटी हैं.

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर मामले का ज़िक्र करते हुए लिखा कि आख़िर सुप्रीम कोर्ट में चल क्या रहा है.

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने लिखा कि जूडिशरी में इस तरह का मामला निष्पक्ष न्याय की उम्मीद नहीं जगाता.

इमेज स्रोत, @dmgbnagar

जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने अपने फ़ैसले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फ़ैसले पर स्टे लगा दिया जिसमें कहा गया था कि नोएडा की डीएम मेधा रूपम और दूसरे अधिकारी अपने वेतन से दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी को पाँच लाख रुपये का मुआवजा दें.

इलाहाबाद हाई कोर्ट का कहना था कि इस साल अप्रैल में नोएडा के श्रमिक आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून (एनएसए) के तहत आकृति को हिरासत में लेना ग़ैर-क़ानूनी था.

लेकिन सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस एनके सिंह की बेंच ने मेधा रूपम की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रतिकूल टिप्पणी और मुआवजा देने के फ़ैसले पर स्टे लगा दिया.

हालांकि आकृति चौधरी को एनएसए के तहत गिरफ़्तार करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश कायम रहेगा.

इमेज स्रोत, Getty Images

बेंच के फ़ैसले से ज़्यादा चर्चा इस इस आरोप कि है कि बेंच बदलकर और आउट-ऑफ टर्न लिस्टिंग के ज़रिये मेधा रूपम की मदद की गई.

लॉयर्स एसोसिएशन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन ने सीजेआई को लिखा है, ''कोर्ट में सुनवाई पब्लिक हियरिंग होती है. इसे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिये, वकीलों, वादियों और पत्रकारों को मुहैया कराया जाता है. मामला श्रमिकों के समर्थन में आंदोलन के दौरान एनएसए के तहत स्टूडेंट्स की गिरफ़्तारी का था. ये पत्रकारों और जनता के लिए अहम मामला था. इसके बावजूद वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की एक्सेस बंद कर दी गई.''

''ये गंभीर मामला है और लॉयर्स एसोसिएशन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन किसी को इस मामले में ख़ास सुविधा दिए जाने का विरोध करता है. जनता के लिए ये भारी चिंता का विषय है.''

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने इस मामले में एक्स पर लिखा है, ''सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा रिटायर होने से महज दो महीने दूर हैं.''

''अगर आपको याद हो, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नोएडा की डीएम और ज्ञानेश कुमार की बेटी मेधा रूपम पर एक छात्र कार्यकर्ता के नोएडा श्रमिक विरोध-प्रदर्शन के ख़िलाफ़ कथित तौर पर तर्कहीन तरीक़े से एनएसए लगाने के मामले में पाँच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी.''

''समाचार पोर्टल लाइव लॉ ने रिपोर्ट किया कि ज्ञानेश कुमार की बेटी का मामला सुप्रीम कोर्ट की रोस्टर व्यवस्था, नियमों और परंपराओं का उल्लंघन करते हुए जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच दे दिया गया. यह मामला जस्टिस नागरत्ना की बेंच के सामने जाना चाहिए था''

''दो दिन पहले जब इस मामले की सुनवाई हुई तो जस्टिस शर्मा की बेंच ने सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का ऑडियो बंद कर दिया. यह बेहद असामान्य है और ऐसा लगभग कभी नहीं किया जाता. यह चिंताजनक है. जज की तरफ़ से यह नहीं बताया गया कि ज्ञानेश कुमार की बेटी के मामले में ऐसा असाधारण क़दम क्यों उठाया गया?''

इमेज स्रोत, LAFC

प्रशांत भूषण ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''ये चौंकाने वाली बात है कि स्टूडेंट एक्टिविस्ट की प्रिवेंटिव डिटेंशन आदेश को रद्द करने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के ख़िलाफ़ अपील सुप्रीम कोर्ट की सबसे जूनियर बेंच, जस्टिस एससी शर्मा की बेंच के सामने लिस्ट की गई, जबकि रोस्टर के मुताबिक़ ऐसे मामलों की सुनवाई का अधिकार सिर्फ़ चार सबसे सीनियर बेंचों के पास था. सुप्रीम कोर्ट में आख़िर हो क्या रहा है?

इमेज स्रोत, Akriti Chaudhary

इस महीने की शुरुआत में इलाहाबाद हाई कोर्ट की जस्टिस अचल सचदेव दिल्ली यूनिवर्सिटी की 24 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और सामाजिक कार्यकर्ता आकृति चौधरी को हिरासत में लिए जाने को लेकर पुलिस और प्रशासिक अधिकारियों पर जुर्माना लगाया था.

बेंच ने 'साफ़ तौर पर तथ्य गढ़ने' की बात कही थी और निर्देश दिया था कि उनके फ़ैसले को इन अधिकारियों के सर्विस रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया जाए.

इस फ़ैसले में राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून (एनएसए) के तहत आकृति चौधरी की हिरासत को ग़लत बताया गया था.

एनएसए के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए ख़तरे से जुड़े मामलों में किसी व्यक्ति को बिना मुक़दमे के हिरासत में रखने की अनुमति है.

लेकिन अदालत ने ये भी स्पष्ट किया कि एनएसए के तहत एहतियातन हिरासत एक अपवाद है, और इसका इस्तेमाल सामान्य क़ानून के विकल्प के तौर पर नहीं किया जा सकता.

जस्टिस सचदेव और श्रीधरन की दो सदस्यीय बेंच ने आकृति चौधरी को पाँच लाख रुपये का मुआवज़ा देने का आदेश दिया था.

अदालत ने आदेश दिया कि यह रक़म गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की ज़िलाधिकारी और हिरासत का आदेश जारी करने के लिए ज़िम्मेदार अन्य अधिकारियों के वेतन से वसूली जाए.

आकृति 'मज़दूर बिगुल' अख़बार के लिए नोएडा के विरोध प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग करते हुए इन प्रदर्शनों से जुड़ी थीं. आकृति पिछले दो-तीन सालों से स्टूडेंट और मज़दूरों के अधिकारों से जुड़े संगठनों के साथ बतौर वॉलंटियर भी काम कर रही थीं.

आकृति ने मज़दूरों के प्रदर्शन से जुड़ने की वजह पूछे जाने पर अपने दोस्त के ज़रिए कहा था "प्रदर्शन करने वाले वे लोग हैं जो हमारे देश का निर्माण करते हैं. वे बहुत बुनियादी चीज़ों की मांग कर रहे हैं, जैसे महँगाई और शोषण से राहत."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाड में स्वर्ण पदक से ईरान पर मात दी • मोदी समेत विश्व के प्रमुख नेता यूएन महासभा में क्यों अनुपस्थित रहे • अनाहत और अभय एशियाड में स्वर्ण के करीब, जोशना‑सेंथिलकुमार को कांस्य • बनखला मस्जिद परिसर में खोदाई के दौरान मिला स्लैब, नीचे कुआँ हो सकता है, तीन फुट तक खोदा गया; और कुछ नहीं मिला • ट्रंप‑जिनपिंग शिखर सम्मेलन: चाय के साथ व्यापार समझौते, ताइवान‑ईरान मुद्दों पर असहमति बनी • किसी की नजरों को मिला सुकून, कोई देख रहा अपनों की राह • मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की केजिया लिज मेजो निभाएंगी माता सीता, रवि किशन करेंगे भगवान श्रीराम का किरदार • ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना: मां बचाने की कोशिश में इंजीनियर बेटे की जान, अग्निकांड में मारे गए नौ लोगों की पहचान हुई • 10 अक्तूबर को 10 अज्ञातों के लिए श्राद्ध, 9 को हथियार/जहर से मृत्यु, 7 को संन्यासी • कक्षा एक से आठ तक की किताबों में मिलीं 1,741 गलतियां; सरकार ने छपाई पर खर्च किए 175 करोड़ • बैंक कर्मचारियों की 28‑30 सितंबर की तीन‑दिन की हड़ताल: कारण और ग्राहकों पर प्रभाव • रेनॉल्ट का नया हाइब्रिड डस्टर: 2026 में लॉन्च होने वाली धांसू SUV • विदेशी मीडिया में भारत के चुनाव आयोग की चर्चा किस रूप में हो रही है? • स्कूटी टक्कर के बाद छात्र पर लोहे की रॉड से सिर पर चोट, फिर बेरहमी से पीटने की घटना • एक वर्ष बाद पुलिस की अनदेखी पर सवाल • चक्रवाती तूफान अर्णब ने बिगाड़ा मौसम, पटना में लगातार बारिश; कोसी-गंडक में उफान से कहां बाढ़ का खतरा? • करण अर्जुन' के गाने पर एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके; यूजर ने पूछा- इन्होंने तो संन्यास ले लिया था? • सलमान खान ने रीति तिवारी और आसिफ खान पर फटकार लगाई • 24 घंटे में 126 मिमी बरसा पानी, शहर में जलभराव • आईआईटी में मेरिट के बीच जाति कहाँ से आती है?- द लेंस • अब चुटकियों में एडिट होंगी तस्वीरें: गूगल फोटोज में आए जेमिनी स्पार्क जैसे कई स्मार्ट टूल्स, कैसे करेंगे काम? • पटना में कर्ज के रुपये को लेकर खूनी खेल, युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश; जानिए पूरा मामला • अमेरिका जाकर भी शी जिनपिंग यूएन महासभा नहीं गए, क्या है इसके पीछे की रणनीति? • कासिम बसीर मिसाइल के बाद अमेरिकी नौसेना ने 1,200 किमी दूर हटकर ओमान की खाड़ी में अपनी बड़ी नौकाओं को हटाया • लालू छपरा विद्यालय में शिक्षक व प्रधानाध्यापिका पर छात्राओं पर अनुचित व्यवहार के आरोप • सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ टीएमसी‑सीपीएम की बातचीत, देशव्यापी विरोधी आंदोलन की तैयारी • कोहली ने गिल की कप्तानी पर तारीफ जताई, भविष्य में कप्तानी जारी रहने का विश्वास जताया • महाराष्ट्र में बारिश के बावजूद सूखे की स्थिति बनी, 358 में से 265 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसान फसल बर्बादी से परेशान • कबड्डी में गोल्ड, भारत ने ईरान से 2018 का बदला पूरा किया, 'वंदे मातरम' गूँज उठा • भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल लिया • एशियाड में महिला कबड्डी: भारत ने 16 वर्षों में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीते • हरिद्वार में देर रात पुलिस-क्रिमिनल संघर्ष: एक पैर में गोली, दूसरा फटा • कितने प्रकार के होते हैं श्राद्ध कर्म? जानिए 12 प्रमुख प्रकार और उनका महत्व • सेना ने रात में लड़ाई के लिए 2220 AK‑47 पर थर्मल साइट लगाई • MLC चुनाव से पहले जन सरज के संस्थापक PK को झटका, भूषण झा ने पार्टी छोड़ कर निर्दलीय चुनाव की घोषणा • युवक के कथित धमकी से पिता ने भी धमकी दी • आग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, आपत्ति दर्ज करने की समयसीमा तय • तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान 13 की मौत, एक सब‑इंस्पेक्टर समेत • यूपी में आरबीएस कॉलेज की पाठ्यपुस्तकें ऑनलाइन, डिजिटल रिकॉर्डिंग नवंबर से शुरू, खर्च 40-50 लाख रुपये • अभय और अनाहत ने पाकिस्तान को हराया, एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व • भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाड में स्वर्ण पदक से ईरान पर मात दी • मोदी समेत विश्व के प्रमुख नेता यूएन महासभा में क्यों अनुपस्थित रहे • अनाहत और अभय एशियाड में स्वर्ण के करीब, जोशना‑सेंथिलकुमार को कांस्य • बनखला मस्जिद परिसर में खोदाई के दौरान मिला स्लैब, नीचे कुआँ हो सकता है, तीन फुट तक खोदा गया; और कुछ नहीं मिला • ट्रंप‑जिनपिंग शिखर सम्मेलन: चाय के साथ व्यापार समझौते, ताइवान‑ईरान मुद्दों पर असहमति बनी • किसी की नजरों को मिला सुकून, कोई देख रहा अपनों की राह • मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की केजिया लिज मेजो निभाएंगी माता सीता, रवि किशन करेंगे भगवान श्रीराम का किरदार • ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना: मां बचाने की कोशिश में इंजीनियर बेटे की जान, अग्निकांड में मारे गए नौ लोगों की पहचान हुई • 10 अक्तूबर को 10 अज्ञातों के लिए श्राद्ध, 9 को हथियार/जहर से मृत्यु, 7 को संन्यासी • कक्षा एक से आठ तक की किताबों में मिलीं 1,741 गलतियां; सरकार ने छपाई पर खर्च किए 175 करोड़ • बैंक कर्मचारियों की 28‑30 सितंबर की तीन‑दिन की हड़ताल: कारण और ग्राहकों पर प्रभाव • रेनॉल्ट का नया हाइब्रिड डस्टर: 2026 में लॉन्च होने वाली धांसू SUV • विदेशी मीडिया में भारत के चुनाव आयोग की चर्चा किस रूप में हो रही है? • स्कूटी टक्कर के बाद छात्र पर लोहे की रॉड से सिर पर चोट, फिर बेरहमी से पीटने की घटना • एक वर्ष बाद पुलिस की अनदेखी पर सवाल • चक्रवाती तूफान अर्णब ने बिगाड़ा मौसम, पटना में लगातार बारिश; कोसी-गंडक में उफान से कहां बाढ़ का खतरा? • करण अर्जुन' के गाने पर एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके; यूजर ने पूछा- इन्होंने तो संन्यास ले लिया था? • सलमान खान ने रीति तिवारी और आसिफ खान पर फटकार लगाई • 24 घंटे में 126 मिमी बरसा पानी, शहर में जलभराव • आईआईटी में मेरिट के बीच जाति कहाँ से आती है?- द लेंस • अब चुटकियों में एडिट होंगी तस्वीरें: गूगल फोटोज में आए जेमिनी स्पार्क जैसे कई स्मार्ट टूल्स, कैसे करेंगे काम? • पटना में कर्ज के रुपये को लेकर खूनी खेल, युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश; जानिए पूरा मामला • अमेरिका जाकर भी शी जिनपिंग यूएन महासभा नहीं गए, क्या है इसके पीछे की रणनीति? • कासिम बसीर मिसाइल के बाद अमेरिकी नौसेना ने 1,200 किमी दूर हटकर ओमान की खाड़ी में अपनी बड़ी नौकाओं को हटाया • लालू छपरा विद्यालय में शिक्षक व प्रधानाध्यापिका पर छात्राओं पर अनुचित व्यवहार के आरोप • सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ टीएमसी‑सीपीएम की बातचीत, देशव्यापी विरोधी आंदोलन की तैयारी • कोहली ने गिल की कप्तानी पर तारीफ जताई, भविष्य में कप्तानी जारी रहने का विश्वास जताया • महाराष्ट्र में बारिश के बावजूद सूखे की स्थिति बनी, 358 में से 265 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसान फसल बर्बादी से परेशान • कबड्डी में गोल्ड, भारत ने ईरान से 2018 का बदला पूरा किया, 'वंदे मातरम' गूँज उठा • भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल लिया • एशियाड में महिला कबड्डी: भारत ने 16 वर्षों में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीते • हरिद्वार में देर रात पुलिस-क्रिमिनल संघर्ष: एक पैर में गोली, दूसरा फटा • कितने प्रकार के होते हैं श्राद्ध कर्म? जानिए 12 प्रमुख प्रकार और उनका महत्व • सेना ने रात में लड़ाई के लिए 2220 AK‑47 पर थर्मल साइट लगाई • MLC चुनाव से पहले जन सरज के संस्थापक PK को झटका, भूषण झा ने पार्टी छोड़ कर निर्दलीय चुनाव की घोषणा • युवक के कथित धमकी से पिता ने भी धमकी दी • आग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, आपत्ति दर्ज करने की समयसीमा तय • तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान 13 की मौत, एक सब‑इंस्पेक्टर समेत • यूपी में आरबीएस कॉलेज की पाठ्यपुस्तकें ऑनलाइन, डिजिटल रिकॉर्डिंग नवंबर से शुरू, खर्च 40-50 लाख रुपये • अभय और अनाहत ने पाकिस्तान को हराया, एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व •