Saturday, 07 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Delhi

ब्रिक्स पर बंटी कांग्रेस: चिदंबरम ने उठाए सवाल तो थरूर ने गिनाए फ़ायदे

Ajay Tiwari
11 September 2026 • 0 • 36
ब्रिक्स पर बंटी कांग्रेस: चिदंबरम ने उठाए सवाल तो थरूर ने गिनाए फ़ायदे

इमेज स्रोत, ANI

ब्रिक्स देशों का 18वां शिखर सम्मेलन दिल्ली में हो रहा है और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के नेता राजधानी आ रहे हैं.

इस बीच इस आयोजन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मतभेद उभर कर सामने आए हैं. पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने ब्रिक्स जैसे आयोजनों से भारत को मिलने वाले ठोस फ़ायदे पर सवाल उठाए हैं.

वहीं तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया देते हुए भारत की कूटनीतिक क्षमता की तारीफ़ की है.

पी चिदंबरम के बयान को लेकर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को तीख़ी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें नाराज़ फूफा बताया.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम का बयान उनकी 'दिमागी क्षमता पर सवाल' उठाता है. यह बयान देकर उन्होंने 'खुद को नाराज़ फूफा साबित' कर दिया है."

उन्होंने कहा, "रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान समेत दुनिया के कई नेता आ रहे हैं और ऐसा लगता है कि वो (चिदंबरम) अपनी समझदारी इन सारे राष्ट्राध्यक्षों से ऊपर दिखाना चाहते हैं."

दरअसल, भारत ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ), जी20 और क्वाड समेत कई बहुपक्षीय समूहों का हिस्सा है.

पी चिदंबरम ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था कि पिछली दो या तीन शिखर सम्मेलनों से उन्हें कोई ठोस नतीजा नज़र नहीं आया. उन्होंने पूछा, "इनसे देश को क्या ठोस फ़ायदा मिला?

उधर, कांग्रेस एक अन्य वरिष्ठ नेता सलमान ख़ुर्शीद ने चिदंबरम के बयान को संतुलित करने की कोशिश करते हुए ब्रिक्स को 'ग्लोबल नॉर्थ और ग्लोबल साउथ के बीच एक ब्रिज' बताया.

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ब्रिक्स की भूमिका को समझती है और उम्मीद करती है कि भारत इसमें अहम रोल निभाए.

उन्होंने एएनआई से कहा, "हम विपक्ष में महसूस करते हैं कि यह सिर्फ़ सरकार नहीं, बल्कि पूरे भारत का प्रतिनिधित्व है, जिसमें विपक्ष भी शामिल है. इसलिए हमारा प्रतिनिधित्व सही तरीके से होना चाहिए. अगर उन्होंने हमसे सलाह ली होती, तो यह और बेहतर होता. लेकिन यह उनकी नीति नहीं है."

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

ब्रिक्स सम्मेलन में रूस और चीन के राष्ट्रपतियों के आगमन को लेकर पूछे गए एक सवाल पर चिदंबरम ने एएनआई से कहा, "मुझे नहीं पता कि कितने राष्ट्रपति और कितने प्रधानमंत्री आ रहे हैं."

"मुझे नहीं लगता कि पिछले दो या तीन ब्रिक्स शिखर सम्मेलनों से कोई ठोस फ़ायदा या ठोस नतीजा निकला है. असल में हम ब्रिक्स, एससीओ, जी20, क्वाड का हिस्सा हैं. मुझे नहीं लगता कि पिछले तीन या चार समिट में हमें कोई फ़ायदा हुआ है."

"पहले के ब्रिक्स सम्मेलनों में कुछ ठोस फ़ायदे होते थे. मुझे नहीं पता कि पिछले दो या तीन ब्रिक्स शिखर सम्मेलनों से ऐसा क्या फ़ायदा मिला जिसे याद रखा जाए. मुझे नहीं याद पड़ता."

चिदंबरम के इस बयान की बीजेपी नेताओं ने पुरज़ोर मजम्मत की है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "जब भी देश में कुछ बेहतर होता है, नाराज़ फूफा कांग्रेस को दिक्कत होती है."

प्रदीप भंडारी ने चिदंबरम के सवाल का जवाब देते हुए दावा किया, "ब्रिक्स देशों को भारत का निर्यात बढ़कर करीब 85 अरब डॉलर हो गया है, जबकि विस्तारित ब्रिक्स समूह में दुनिया की करीब आधी आबादी शामिल है और यह वैश्विक जीडीपी का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा है."

ब्रिक्स 2026 की वेबसाइट के अनुसार, ब्रिक्स देशों की जनसंख्या दुनिया की आबादी का लगभग 49.5% है और इसकी वैश्विक व्यापार में 26% हिस्सेदारी है.

थरूर ने ब्रिक्स को ग्लोबल साउथ के लिए एक अहम मंच बताया है.

थरूर ने कहा, "हम ग्लोबल साउथ के लिए एक अहम मंच मुहैया करा रहे हैं. ग्लोबल साउथ में 100 से ज़्यादा देश हैं, लेकिन यहां ग्लोबल साउथ के 11 प्रमुख देश हैं. वे विचारों की विविधता के साथ-साथ उन देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनकी हम इस मौक़े पर मूल रूप से अध्यक्षता कर रहे हैं. ब्रिक्स के ये 11 देश दुनिया की आबादी के बहुमत और वैश्विक जीडीपी के 41 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं."

उन्होंने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों, सरकार प्रमुखों और पर्यवेक्षक देशों के राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के आने को प्रतिष्ठा की बात बताई.

शशि थरूर ने कहा, "यह हमारी एक तरह की कूटनीतिक तौर पर लोगों को एक साथ लाने की क्षमता दिखाता है, जिसका वैश्विक मंच पर अपने आप में महत्व है."

उन्होंने कहा, "अब इसका मतलब यह नहीं है कि इसके सिर्फ़ फ़ायदे ही हैं. इसके सामने चुनौतियां भी हैं. ख़ास तौर पर यह कि विचारों में समानता ढूंढना मुश्किल है. उदाहरण के लिए, वैश्विक मुद्दों पर किसी साझा घोषणा को लेकर सहमति बनाना."

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के विदेश मंत्री ईरान युद्ध और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर साझा बयान पर एकमत नहीं हो सके थे. थरूर ने कहा कि अगर ऐसा दोबारा होता है तो कुछ लोग इसे झटके के तौर पर देखेंगे.

उन्होंने कहा, "जब विदेश मंत्रियों की बैठक हुई तो आख़िर में भारत ने अध्यक्ष के तौर पर साझा घोषणा जारी करने के बजाय अध्यक्ष की घोषणा जारी की. क्या ऐसा दोबारा होगा? कुछ लोग इसे शायद एक झटका और शायद समूह के बुनियादी तौर पर एकजुट न होने के संकेत के तौर पर देखेंगे, या क्या हम मतभेदों पर पर्दा डाल पाएंगे? यह हमारे राजनयिकों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी."

इमेज स्रोत, ANI

भारत के जाने-माने सामरिक मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने ब्रिक्स ग्रुपिंग को पश्चिम देशों के दबदबे को चुनौती देने वाला बताया है.

उन्होंने एक्स पर लिखा, "ब्रिक्स महज़ एक प्रतीकात्मक समूह नहीं है, न ही यह दुनिया को सिर्फ़ यह संदेश देने तक सीमित है कि पश्चिमी देशों का दबदबा अब ख़त्म होने वाला है. इस समूह ने संस्थागत ढांचा तैयार करने की दिशा में ठोस प्रगति की है. ब्रिक्स का न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) और कंटिंजेंट रिज़र्व अरेंजमेंट (सीआरए) बुनियादी ढांचे के लिए वित्त और नक़दी उपलब्ध कराने का एक वैकल्पिक स्रोत देते हैं. ये संस्थाएं पश्चिमी देशों की पारंपरिक राजनीतिक शर्तों के बिना काम करती हैं."

चेलानी ने ब्रिक्स की उपलब्धि को बताते हुए लिखा है, "ब्रिक्स ने एक ऐसी सोच को सामान्य बना दिया है, जो कभी असंभव लगती थी- उभरती अर्थव्यवस्थाएं आपस में सहयोग कर सकती हैं, अपने संस्थान बना सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को व्यवस्थित करने के तरीके को बदल सकती हैं. यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है."

उनके अनुसार, "ब्रिक्स पश्चिम-केंद्रित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था से एक वास्तविक बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बदलाव में एक अहम भूमिका निभाता है. शनिवार से शुरू होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा नई दिल्ली, ब्रिक्स को सुधारों के साथ बहुपक्षवाद के लिए एक ऐसे मंच के रूप में आकार देना चाहता है, जिसका रुख़ साफ़ तौर पर पश्चिम-विरोधी न हो."

"यह भारत की उस रणनीतिक सोच के अनुरूप है, जिसमें गुटों की राजनीति से दूरी रखते हुए कई देशों के साथ एक साथ रिश्ते बनाए रखने पर ज़ोर दिया जाता है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
केदारनाथ में दिवाली पर भव्य सजावट, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट बंद • 30 लाख दियों से रोशन रामनगरी ने नया रिकॉर्ड बनाया • सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में 1992 की अयोध्या घटना और आपातकाल पर अपनी भावनाएँ दर्ज कीं • बढ़ते तनाव के बीच अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया तीखा तंज • जुए के अड्डे पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, छह गिरफ्तार; अब मास्टरमाइंड की तलाश • दो भाइयों पर चाकू हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल • अंबानी परिवार की माँ लक्ष्मी से जुड़ी 3 प्रमुख मान्यताएँ • प्रियंका चोपड़ा ने 'वेंटिलेटर 2' का एलान किया, नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म का सीक्वल कब आएगा • हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में – IPL 2027 की सबसे बड़ी ट्रेड डील • चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले • धनतेरस पर दो मंदिरों में चोरी, कहीं 200 साल पुरानी मूर्तियां गायब तो कहीं दानपात्र साफ • जुए पर झगड़े में रिटायर्ड सैनिक के घर पर हमला, पिता-पुत्र को गोली लगी • जिन लोगों ने राम को अपमानित किया, वे अयोध्या आएंगे पर पहले संतों से माफी माँगनी होगी • सोनिया गांधी ने इमरजेंसी, संजय गांधी और बाबरी मस्जिद पर क्या कहा? • दीपिंदर गोयल ने किया TEMPLE गैजेट का खुलासा: बिना माइक्रोफ़ोन‑कैमरा के आवाज़ पहचान • जबलपुर की गाजी नगर झुग्गी बस्ती में 15 झोपड़ियों पर आग, दमकल ने दो घंटे में नियंत्रण किया • दिवाली से पहले दिल्ली की हवा में जहर, AQI 369 तक गिरा • उपराष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने दीपावली मनाई, सीपी राधाकृष्णन ने लगाया तिलक • गिल ने कहा, भारत ने DLS से 4 रन से NZ को हराया • अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियाँ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित • लूट के बाद महिला पर हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा, शॉल से गला कसा – पूरी कहानी • गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अकेले 38वीं दिवाली मनाने का फैसला किया • अलग दुर्घटनाओं से तीन की मौत, दो घायल; चालक फरार • दिवाली के बाद AQI में 32% वृद्धि, प्रशासन का नया प्लान • शमी के संन्यास पर भावुक हुआ टेस्ट जगत: हर्षा भोगले से लेकर मनोज तिवारी तक ने दी विदाई, क्या बोले? • ईरान के मिसाइल ठिकानों के पास बड़े निर्माण के संकेत, सैटेलाइट तस्वीरों से क्या पता चला? • इटावा रेलवे जंक्शन पर बम धमकी, पुलिस और रेलवे प्रशासन में हड़कंप • तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगे नाबालिग भाइयों को कुचला, एक की मौत एक गंभीर; लोगों ने किया सड़क जाम • अलीगढ़ में मंदिर के छोटे नोटों को बड़े नोटों में बदलने के बहाने 10 लाख रुपये की ठगी, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश • डंपर ने मोपेड सवार नाना‑नातिन को रौंदा, दोनों की मौत, चालक फरार • दिवाली के मौके पर यूपी सरकार ने DA में 5% की बढ़ोतरी की घोषणा • IPL 2027 नीलामी से पहले बड़े बदलाव: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में, अर्शदीप मुंबई में • पुष्पक विमान से सीता‑हनुमान सहित श्रीराम ने किया प्रवेश, रामराज्य की भावना को जगाया • भाजपा अध्यक्ष नवीन पंत ने राहुल‑अखिलेश को ‘सिर्फ परिवार की चिंता’ करने वाला कहा • पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी: बरेली ओमेक्स टाउनशिप पर संभावित असर • पेट्रोल में 20 फ़ीसदी से ज़्यादा इथेनॉल मिलाने का दावा- राहुल गांधी ने उठाया सवाल, तेल कंपनियों ने क्या कहा? • दिवाली 2026 में लक्ष्मी‑गणेश पूजा का विशेष 2‑घंटे का मुहूर्त • दिवाली पर प्रधानमंत्री मोदी का विशेष संदेश • 1 बोनस के साथ शेयर 20 गुना बढ़ाए • बुखार और चकत्तों को लेकर अलर्ट जारी, संदिग्ध मामलों की होगी निगरानी, दिशा-निर्देश जारी • केदारनाथ में दिवाली पर भव्य सजावट, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट बंद • 30 लाख दियों से रोशन रामनगरी ने नया रिकॉर्ड बनाया • सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में 1992 की अयोध्या घटना और आपातकाल पर अपनी भावनाएँ दर्ज कीं • बढ़ते तनाव के बीच अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया तीखा तंज • जुए के अड्डे पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, छह गिरफ्तार; अब मास्टरमाइंड की तलाश • दो भाइयों पर चाकू हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल • अंबानी परिवार की माँ लक्ष्मी से जुड़ी 3 प्रमुख मान्यताएँ • प्रियंका चोपड़ा ने 'वेंटिलेटर 2' का एलान किया, नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म का सीक्वल कब आएगा • हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में – IPL 2027 की सबसे बड़ी ट्रेड डील • चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले • धनतेरस पर दो मंदिरों में चोरी, कहीं 200 साल पुरानी मूर्तियां गायब तो कहीं दानपात्र साफ • जुए पर झगड़े में रिटायर्ड सैनिक के घर पर हमला, पिता-पुत्र को गोली लगी • जिन लोगों ने राम को अपमानित किया, वे अयोध्या आएंगे पर पहले संतों से माफी माँगनी होगी • सोनिया गांधी ने इमरजेंसी, संजय गांधी और बाबरी मस्जिद पर क्या कहा? • दीपिंदर गोयल ने किया TEMPLE गैजेट का खुलासा: बिना माइक्रोफ़ोन‑कैमरा के आवाज़ पहचान • जबलपुर की गाजी नगर झुग्गी बस्ती में 15 झोपड़ियों पर आग, दमकल ने दो घंटे में नियंत्रण किया • दिवाली से पहले दिल्ली की हवा में जहर, AQI 369 तक गिरा • उपराष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने दीपावली मनाई, सीपी राधाकृष्णन ने लगाया तिलक • गिल ने कहा, भारत ने DLS से 4 रन से NZ को हराया • अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियाँ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित • लूट के बाद महिला पर हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा, शॉल से गला कसा – पूरी कहानी • गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अकेले 38वीं दिवाली मनाने का फैसला किया • अलग दुर्घटनाओं से तीन की मौत, दो घायल; चालक फरार • दिवाली के बाद AQI में 32% वृद्धि, प्रशासन का नया प्लान • शमी के संन्यास पर भावुक हुआ टेस्ट जगत: हर्षा भोगले से लेकर मनोज तिवारी तक ने दी विदाई, क्या बोले? • ईरान के मिसाइल ठिकानों के पास बड़े निर्माण के संकेत, सैटेलाइट तस्वीरों से क्या पता चला? • इटावा रेलवे जंक्शन पर बम धमकी, पुलिस और रेलवे प्रशासन में हड़कंप • तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगे नाबालिग भाइयों को कुचला, एक की मौत एक गंभीर; लोगों ने किया सड़क जाम • अलीगढ़ में मंदिर के छोटे नोटों को बड़े नोटों में बदलने के बहाने 10 लाख रुपये की ठगी, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश • डंपर ने मोपेड सवार नाना‑नातिन को रौंदा, दोनों की मौत, चालक फरार • दिवाली के मौके पर यूपी सरकार ने DA में 5% की बढ़ोतरी की घोषणा • IPL 2027 नीलामी से पहले बड़े बदलाव: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में, अर्शदीप मुंबई में • पुष्पक विमान से सीता‑हनुमान सहित श्रीराम ने किया प्रवेश, रामराज्य की भावना को जगाया • भाजपा अध्यक्ष नवीन पंत ने राहुल‑अखिलेश को ‘सिर्फ परिवार की चिंता’ करने वाला कहा • पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी: बरेली ओमेक्स टाउनशिप पर संभावित असर • पेट्रोल में 20 फ़ीसदी से ज़्यादा इथेनॉल मिलाने का दावा- राहुल गांधी ने उठाया सवाल, तेल कंपनियों ने क्या कहा? • दिवाली 2026 में लक्ष्मी‑गणेश पूजा का विशेष 2‑घंटे का मुहूर्त • दिवाली पर प्रधानमंत्री मोदी का विशेष संदेश • 1 बोनस के साथ शेयर 20 गुना बढ़ाए • बुखार और चकत्तों को लेकर अलर्ट जारी, संदिग्ध मामलों की होगी निगरानी, दिशा-निर्देश जारी •