भोजपुर में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन सिंह को एसटीएफ और जिला पुलिस ने दमदम हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पत्नी ने उसे निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा शुल्क विभाग के सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन सिंह को सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल के दमदम हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही का निवासी है। इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस पहले ही एक नामजद आरोपी मनोज सिंह उर्फ लकी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन सिंह को कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। .ads-row{display:flex;gap:10px;flex-wrap:wrap;}
मृतक के पुत्र अमित कुमार उर्फ गोल्डी के बयान पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष निरीक्षक राम कल्याण यादव, राजस्व कर्मचारी विष्णु देव सिंह और चंदन सिंह समेत 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इससे पहले पुलिस ने नामजद आरोपी मनोज सिंह उर्फ लकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी की पत्नी ने बताया निर्दोष मुख्य आरोपी चंदन सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी चांदनी सिंह का वीडियो बयान सामने आया है। मामले में नामजद आरोपी चांदनी ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए हत्याकांड में राजनीति और निजी दुश्मनी का आरोप लगाया है।
चांदनी सिंह ने कहा कि वह पिछले दो-तीन महीनों से अपने मायके में रह रही है और उसके पति इस हत्या में शामिल नहीं हो सकते। उसने स्वीकार किया कि जमीन को लेकर थोड़ा विवाद जरूर था, लेकिन मामला इतना बड़ा नहीं था कि किसी की हत्या कराई जाए।
चांदनी का आरोप है कि रामकुमार सिंह ने फर्जी कागजात तैयार कराकर उसके पति के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया था। उसने यह भी दावा किया कि उसके पति की हत्या कराने के लिए सुपारी दी गई थी। इसके अलावा कई लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। निष्पक्ष जांच की मांग चांदनी सिंह ने आशंका जताई कि पुलिस उसके पति का एनकाउंटर करने की साजिश रच रही है। उसने सवाल उठाया कि बिना किसी सबूत के किसी को कैसे फंसाया जा सकता है। चांदनी ने बिहार के मुख्यमंत्री, भोजपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से हाथ जोड़कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। उसने मांग की कि मामले की सच्चाई सामने लाई जाए और वास्तविक दोषियों को सजा मिले। साथ ही, निर्दोष लोगों को मामले में नहीं फंसाया जाए।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!