Friday, 04 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Uttar Pradesh

यूपी में हर समीकरण की सीमा लांघने वाला यक्ष प्रश्न- योगी जैसा नेता और कौन?

Ajay Tiwari
04 September 2026 0 25
यूपी में हर समीकरण की सीमा लांघने वाला यक्ष प्रश्न- योगी जैसा नेता और कौन?

राजनीति में प्रायः चुनावी अंकगणित, जातिगत गोलबंदी, क्षेत्रीय समीकरण और घोषणा पत्रों के बड़े-बड़े दावे ही जीत-हार का मुख्य आधार माने जाते हैं। चुनावी मंचों से गूंजने वाले नारों, रैलियों में भीड़ और मीडिया विश्लेषकों की बहसों का अपना एक निश्चित गणितीय हिसाब होता है। परंतु इतिहास साक्षी है कि जब किसी राज्य के राजनीतिक क्षितिज पर कुछ अभूतपूर्व संरचनाएं और सांस्कृतिक प्रतीक उभर आते हैं, तो उन्हें केवल आंकड़ों के पारंपरिक तराजू पर नहीं तौला जा सकता। उत्तर प्रदेश का आगामी चुनावी संग्राम जब आकार लेगा, तब एक मौलिक और यक्ष प्रश्न सतह पर आएगा- आखिर वह क्या है, जो इस विशाल प्रदेश में केवल योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं, कोई अन्य नहीं?

उत्तर प्रदेश का राजनीतिक इतिहास गवाह रहा है कि यहां जनादेश अधिकांशतः जातियों के जोड़-तोड़, कुनबे के हिसाब-किताब और सामाजिक ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द ही सिमटता रहा है। दशकों तक दलों ने केवल जातिगत जनगणना और क्षेत्रीय क्षत्रपों के गठजोड़ के आधार पर सरकारें बनाई और चलाई हैं। परंतु जब भगवा वस्त्रधारी गोरक्षपीठाधीश्वर सत्ता संभालते हैं तो राजनीति का यह पारंपरिक व्याकरण पूरी तरह बदलने लगता है। जिस व्यक्ति ने अपना व्यक्तिगत जीवन, कुनबा और पारिवारिक मोह से पूरी तरह ऊपर उठकर संन्यास का मार्ग चुना हो, उसकी सामाजिक और राजनीतिक छवि स्वतः ही जाति के संकीर्ण दायरों को लांघ जाती है। जब विपक्षी दल अलग-अलग जातियों और उप-जातियों का गणित साधने में व्यस्त होते हैं, तब योगी आदित्यनाथ एक सर्वव्यापी और व्यापक सांस्कृतिक पहचान खड़ी कर देते हैं। यह एक ऐसा मनोवैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव है, जिसे कोई भी पारंपरिक राजनेता अंतर्निहित जातिगत सीमाओं और पारिवारिक दायित्वों के कारण आसानी से नहीं दोहरा सकता। संन्यास और समर्पण की यह छवि उन्हें राजनीतिक जोड़-तोड़ से परे एक अलग ही आधार प्रदान करती है।

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक शब्दावली में अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” और “बुलडोजर कार्रवाई” केवल एक प्रशासनिक नीति का हिस्सा मात्र नहीं रही, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक ब्रांड का रूप धारण कर चुकी है। अतीत के उत्तर प्रदेश को याद कीजिए, जहां कानून-व्यवस्था पर निरंतर गंभीर प्रश्नचिह्न लगते थे, व्यापारी पलायन के लिए विवश थे और माफिया का समानांतर शासन चलता था। उस पृष्ठभूमि के विपरीत, एक कठोर प्रशासक की भांति खड़े होकर अपराधियों और माफिया तंत्र के मन में कानून का भय पैदा करना, वह अभेद्य राजनीतिक पत्ता है, जिसे केवल योगी आदित्यनाथ ही पूर्ण नैतिक अधिकार के साथ खेल सकते हैं। दिलचस्प यह है कि जब विपक्षी दल इस आक्रामक नीति की प्रक्रियागत और संवैधानिक आलोचना करते हैं, तो वे अनजाने में योगी की “दृढ़ संकल्प और सख्त प्रशासक” वाली छवि को जनता के बीच और अधिक सशक्त बना देते हैं। जनता सुरक्षा के इस अहसास को किसी भी राजनीतिक तर्क से ऊपर रखती है।

भारतीय राजनीति में लंबे समय से दो स्पष्ट और परस्पर विरोधी धाराएं विद्यमान रही हैं। एक तरफ वे नेता रहे हैं जो केवल आधुनिकता, अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और आर्थिक विकास की बात करते थे, तो दूसरी तरफ वे जो केवल परंपरा, धर्म और सांस्कृतिक अस्मिता के पक्षधर थे। योगी ने इन दो विपरीत धाराओं को एक ही धरातल पर लाकर खड़ा कर दिया। उनके एक हाथ में जेवर एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर का आधुनिक खाका है, तो दूसरे हाथ में अयोध्या का भव्य राम मंदिर, काशी का दिव्य विश्वनाथ धाम, मथुरा-वृंदावन का कायाकल्प और महाकुंभ का अभूतपूर्व सांस्कृतिक वैभव है। सीएम योगी “विरासत” को बिना किसी हिचकिचाहट के सार्वजनिक रूप से स्वीकारते हैं और उसे 'विकास' के आधुनिक पहियों पर आरूढ़ कर देते हैं। यह समन्वय ऐसे राजनेताओं के लिए अत्यंत कठिन है, जिसे सांस्कृतिक प्रतीकों को छूने में राजनीतिक संकोच होता हो, धर्मनिरपेक्षता का आवरण या वोटबैंक खिसकने का भय सताता हो।

चुनावी बहसों में अक्सर मुफ्त योजनाओं, वित्तीय रेवड़ियों और कैश ट्रांसफर के मुद्दे छाये रहते हैं। विभिन्न दल महिलाओं को आकर्षित करने के लिए कई तरह के आर्थिक वादे करते हैं। परंतु राज्य की “आधी आबादी”, यानी महिला मतदाताओं के लिए, वास्तविक और धरातलीय सशक्तीकरण का अर्थ क्या है? उत्तर प्रदेश के छोटे कस्बों, गांवों और ग्रामीण अंचलों में शाम ढलने के बाद महिलाओं का निडर होकर बाहर निकलना, बेटियों का बिना किसी भय के स्कूल और कॉलेज जाना- यह वह प्रत्यक्ष अनुभूति है, जिसे योगी सरकार अपने सुशासन की सबसे बड़ी पूंजी मानती है। चुनावी मैदान में आर्थिक वादे तो कई दल कर सकते हैं, परंतु सार्वजनिक जीवन में निर्भयता और गरिमा का जो वातावरण महिलाओं के बीच स्थापित हुआ है, उस अटूट विश्वास को चुनौती देना किसी भी प्रतिद्वंद्वी के लिए सहज नहीं होगा। सुरक्षा का यह अहसास महिलाओं को एक स्वतंत्र और निर्णायक वोटबैंक में बदल चुका है।

अंततः, यह प्रश्न एकाधिकारी, स्वतंत्र और निर्णायक नेतृत्व की विश्वसनीयता का भी है। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और विविध राज्य में जनता प्रायः एक ऐसे “मजबूत और सख्त” चेहरे को चुनना पसंद करती है, जिसकी कमान किसी गठबंधन के जोड़-तोड़, आंतरिक अंतर्विरोधों या रिमोट कंट्रोल के हाथ में न दिखे। लगातार दो कार्यकाल के बाद भी, योगी आदित्यनाथ की पहचान एक ऐसे बेबाक प्रशासक की बनी हुई है, जो राज्य के हित में कड़े और अप्रिय फैसले लेने से भी पीछे नहीं हटता। फिर भी, राजनीति का एक अटल नियम है कि जीत का रथ कई पहियों पर चलता है। सरकार की सफल योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना सरकार व संगठन का युद्धस्तर पर सक्रिय होना। अतीत की प्रतिष्ठा सफलता का दरवाजा अवश्य खोलती है, लेकिन भविष्य का भरोसा संस्थागत निरंतरता, व्यापक जन-संपर्क और जमीनी समाधानों पर टिकता है। 2027 का फैसला कई वास्तविक और व्यावहारिक मानदंडों पर निर्भर करेगा।

लेकिन, इतना तय है कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐसा मानक स्थापित कर दिया है, जो पारंपरिक जातीय समीकरणों को ध्वस्त करता है। 2027 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल भाजपा संगठन से लड़ने की नहीं, बल्कि योगी की इस छवि और उनके बनाए 'सुशासन एवं सुरक्षा' के मॉडल का विकल्प प्रस्तुत करने की होगी।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट: मजबूत रोजगार आंकड़ों से ब्याज दर बढ़ने की आशंका, महंगाई पर असर क्या? डेडलाइन के दबाव में नहीं आएगा भारत, ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा MEA की फटकार पर पाकिस्तान ने 100 साल पुराने मंदिर के गिरने के आरोपों को खारिज किया यूपी में हर समीकरण की सीमा लांघने वाला यक्ष प्रश्न- योगी जैसा नेता और कौन? इंग्लिश वर्जन में 'टॉक्सिक' की एंट्री, बॉक्सऑफ़िस को मिलेगा बूस्टर डोज? 150 बीघा जमीन नदी में समाई: अब गांव की आबादी की ओर बढ़ी रामगंगा और बहगुल, खड़ी फसल जानवरों को खिलाने की मजबूरी नवादा में धर्मशीला अस्पताल सील, राजबल्लभ-विभा देवी के पुत्र की मौत मामले में रजिस्ट्रेशन रद्द ATM के कीपैड में धातु का उपयोग: सुरक्षा और टिकाऊपन का कारण यहां अब नाव से तय हो रही स्कूल की राह, रोज सैकड़ों बच्चे जान जोखिम में डालकर इस तरह पहुंच रहे विद्यालय बारिश में कूलर से बढ़ती उमस? इन ट्रिक्स से पाएं ठंडी हवा समझ नहीं रहे हो मैं ग्राम प्रधान हूं...बाइक सवार युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकाया, वीडियो वायरल महंगे स्क्रब को अलविदा, चावल‑चुकंदर से बनाएं 100% नेचुरल बॉडी स्क्रब ब्रिक्स से पहले दिल्ली पानी-पानी: आईजीआई के आसपास डूबे रास्ते, अंडरपास में फंसी बस; एजेंसियों में तालमेल नदारद मुजफ्फरपुर में निकाह का झांसा देकर नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेलिंग में 70 हजार की वसूली देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का जोश: मथुरा से रांची तक भक्तों की उमड़ती भीड़ भाजपा पूंजीपतियों की बिचौलिया सरकार’, अखिलेश यादव बोले- नीयत में कमी हो तो तपस्या सफल नहीं होती टेलीग्राम पर महिला ने लगाया पोर्न वीडियो का बाजार, 500 से 2000 लेकर ग्राहकों को भेजती थी अश्लील कंटेंट लखनऊ में जन्माष्टमी का उत्सव: मंदिरों व थानों में सज्य कान्हा की झांकियां, आधी रात को गूंजा 'जय कन्हैया लाल की' का जयकारा UP में कुल्हाड़ी से महिला पर हमला, पति व बेटे भी घायल पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवक की अचानक मौत; आगरा में डॉक्टर की स्वाइन फ्लू से मृत्यु कश्मीर से कन्याकुमारी तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: देशभर से आईं खूबसूरत तस्वीरें; एक क्लिक में देखें सभी चिराग पासवान ने महात्मा गांधी सेतु के पास राहत शिविर व कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया बाट' और हरिवंशराय बच्चन की कविताओं का अन्वेषण बैटरी एनर्जी बिजनेस पर इस कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट, शेयर को खरीदने दौड़े निवेशक भोजपुर के पिपरपांती गांव को लेकर भ्रामक वीडियो वायरल, पुलिस ने गोलू कुमार की पहचान की जाँच शुरू NSE IPO का अनुमानित मूल्य करीब 1800 रुपये, ग्रे मार्केट प्रीमियम 285 रुपये आर ने बिहार चुनाव की रणनीति पेश की, चिराग पासवान को CM बनाने का लक्ष्य निर्धारित स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट: नाबालिग मामले में दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, एससी/एसटी एक्ट भी लगा डीजल के पैसे मांगने पर बवाल, सेल्समैन का हाथ शीशे में फंसाकर 5 KM तक घसीटा सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक सप्ताह से बंद एस्केलेटर, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की परेशानी बढ़ी पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, काली पट्टी बांधकर मनाएंगे शिक्षक दिवस दुष्कर्मी शिक्षक पर एक्शन: बक्सर छात्रा कांड का एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रधानाध्यापक पहले ही जा चुका था जेल कौन हैं शिक्षिका वंदना? जो बाढ़ के बीच तैयार कर रहीं 'फ्लड फाइटर', पहल बन रही सुरक्षा कवच डे में उनसे बेहतर मैंने किसी को नहीं देखा: मैक्सवेल ने किसे बताया? पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर कांग्रेस नेता पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया 1.24 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, 10 हजार के परिणाम अटक गए – कारण क्या? लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: मंदिरों से थानों तक गूंजता उल्लास बिहार में बाढ़ से 28 लाख लोग प्रभावित, 13 जिलों में स्थिति गंभीर श्वेता त्रिपाठी ने राजनीति‑सवालों पर जताई नाराज़गी, बेबी प्लानिंग की भी दी झलक भारत की वो 'पेपर पार्टियां' जो बमुश्किल चुनाव लड़ती हैं पर करोड़ों चंदा पाती हैं पड़ताल अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट: मजबूत रोजगार आंकड़ों से ब्याज दर बढ़ने की आशंका, महंगाई पर असर क्या? डेडलाइन के दबाव में नहीं आएगा भारत, ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा MEA की फटकार पर पाकिस्तान ने 100 साल पुराने मंदिर के गिरने के आरोपों को खारिज किया यूपी में हर समीकरण की सीमा लांघने वाला यक्ष प्रश्न- योगी जैसा नेता और कौन? इंग्लिश वर्जन में 'टॉक्सिक' की एंट्री, बॉक्सऑफ़िस को मिलेगा बूस्टर डोज? 150 बीघा जमीन नदी में समाई: अब गांव की आबादी की ओर बढ़ी रामगंगा और बहगुल, खड़ी फसल जानवरों को खिलाने की मजबूरी नवादा में धर्मशीला अस्पताल सील, राजबल्लभ-विभा देवी के पुत्र की मौत मामले में रजिस्ट्रेशन रद्द ATM के कीपैड में धातु का उपयोग: सुरक्षा और टिकाऊपन का कारण यहां अब नाव से तय हो रही स्कूल की राह, रोज सैकड़ों बच्चे जान जोखिम में डालकर इस तरह पहुंच रहे विद्यालय बारिश में कूलर से बढ़ती उमस? इन ट्रिक्स से पाएं ठंडी हवा समझ नहीं रहे हो मैं ग्राम प्रधान हूं...बाइक सवार युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकाया, वीडियो वायरल महंगे स्क्रब को अलविदा, चावल‑चुकंदर से बनाएं 100% नेचुरल बॉडी स्क्रब ब्रिक्स से पहले दिल्ली पानी-पानी: आईजीआई के आसपास डूबे रास्ते, अंडरपास में फंसी बस; एजेंसियों में तालमेल नदारद मुजफ्फरपुर में निकाह का झांसा देकर नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेलिंग में 70 हजार की वसूली देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का जोश: मथुरा से रांची तक भक्तों की उमड़ती भीड़ भाजपा पूंजीपतियों की बिचौलिया सरकार’, अखिलेश यादव बोले- नीयत में कमी हो तो तपस्या सफल नहीं होती टेलीग्राम पर महिला ने लगाया पोर्न वीडियो का बाजार, 500 से 2000 लेकर ग्राहकों को भेजती थी अश्लील कंटेंट लखनऊ में जन्माष्टमी का उत्सव: मंदिरों व थानों में सज्य कान्हा की झांकियां, आधी रात को गूंजा 'जय कन्हैया लाल की' का जयकारा UP में कुल्हाड़ी से महिला पर हमला, पति व बेटे भी घायल पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवक की अचानक मौत; आगरा में डॉक्टर की स्वाइन फ्लू से मृत्यु कश्मीर से कन्याकुमारी तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: देशभर से आईं खूबसूरत तस्वीरें; एक क्लिक में देखें सभी चिराग पासवान ने महात्मा गांधी सेतु के पास राहत शिविर व कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया बाट' और हरिवंशराय बच्चन की कविताओं का अन्वेषण बैटरी एनर्जी बिजनेस पर इस कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट, शेयर को खरीदने दौड़े निवेशक भोजपुर के पिपरपांती गांव को लेकर भ्रामक वीडियो वायरल, पुलिस ने गोलू कुमार की पहचान की जाँच शुरू NSE IPO का अनुमानित मूल्य करीब 1800 रुपये, ग्रे मार्केट प्रीमियम 285 रुपये आर ने बिहार चुनाव की रणनीति पेश की, चिराग पासवान को CM बनाने का लक्ष्य निर्धारित स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट: नाबालिग मामले में दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, एससी/एसटी एक्ट भी लगा डीजल के पैसे मांगने पर बवाल, सेल्समैन का हाथ शीशे में फंसाकर 5 KM तक घसीटा सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक सप्ताह से बंद एस्केलेटर, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की परेशानी बढ़ी पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, काली पट्टी बांधकर मनाएंगे शिक्षक दिवस दुष्कर्मी शिक्षक पर एक्शन: बक्सर छात्रा कांड का एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रधानाध्यापक पहले ही जा चुका था जेल कौन हैं शिक्षिका वंदना? जो बाढ़ के बीच तैयार कर रहीं 'फ्लड फाइटर', पहल बन रही सुरक्षा कवच डे में उनसे बेहतर मैंने किसी को नहीं देखा: मैक्सवेल ने किसे बताया? पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर कांग्रेस नेता पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया 1.24 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, 10 हजार के परिणाम अटक गए – कारण क्या? लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: मंदिरों से थानों तक गूंजता उल्लास बिहार में बाढ़ से 28 लाख लोग प्रभावित, 13 जिलों में स्थिति गंभीर श्वेता त्रिपाठी ने राजनीति‑सवालों पर जताई नाराज़गी, बेबी प्लानिंग की भी दी झलक भारत की वो 'पेपर पार्टियां' जो बमुश्किल चुनाव लड़ती हैं पर करोड़ों चंदा पाती हैं पड़ताल