Kitchen Cleaning Tips: रोसई की स्लैब को लोग हमेशा साफ-सुथरा और चमकदार रखना चाहते हैं. उसकी सफाई बनाए रखने के लिए लोग रोजाना उसे कई-कई बार पोंछते हैं. लेकिन क्या हो अगर जिस चीज से आप पत्थर की स्लैप साफ कर रहे हैं, वही धीरे-धीरे उसकी चमक छीनने के साथ ही उसे खुरदुरा और खराब कर रही हो? खासकर अगर आपकी रसोई में मार्बल, ग्रेनाइट या किसी दूसरे पत्थर की स्लैब है, तो आपको ये पता होना जरूरी है कि सभी तरह के क्लीनिंग प्रोडक्ट उसके लिए सही नहीं होते हैं.
कई बार नींबू वाले वाइप्स, ग्लास क्लीनर जैसी चीजें गंदगी हटाने के लिए बेहद असरदार लगती हैं. लेकिन क्लीनिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इनका इस्तेमाल पत्थर की स्लैब पर करने से उसकी प्रोटेक्टिव सीलेंट लेयर को नुकसान पहुंच सकता है. आज हम आपको ऐसी 6 चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करके पत्थर की स्लैब को साफ करना आपकी बहुत बड़ी गलती साबित हो सकता है. इनका इस्तेमाल धीरे-धीरे आपकी स्लैब को पूरी तरह से खराब कर सकता है.पत्थर की स्लैब को साफ करते समय सबसे पहले समझें ये बात रसोई में लगी स्लैब को सिर्फ इसलिए मजबूत न समझें कि वो पत्थर से बनी है. इसकी सतह पर एक प्रोटेक्टिव सीलेंट होता है, जो पत्थर को दाग-धब्बों और नमी से बचाने में मदद करता है. गलत क्लीनर इस लेयर को धीरे-धीरे खराब कर सकता है. इसके बाद काउंटर पर धुंधले, खुरदरे या दागदार निशान नजर आने लगते हैं. इसलिए सफाई में ज्यादा ताकत लगाने या तेज केमिकल इस्तेमाल करने के बजाय सही क्लीनर चुनना ज्यादा जरूरी है.
1. नींबू वाले क्लीनिंग वाइप्स से बनाएं दूरी: आजकल बाजार में कई तरह की खुशबू वाले वाइप्स मिलते हैं. अगर आपने भी उनमें से नींबू की खुशबू वाले वाइप्स खरीदे हैं, तो उन्हें रसोई की सफाई में इस्तेमाल करने से बचे. दरअसल, लोगों को नींबू की खुशबू वाले वाइप्स रसोई की सफाई के लिए काफी फ्रेश और सुविधाजनक लगते हैं. लेकिन पत्थर की स्लैब पर इनका इस्तेमाल नुकसान कर सकता है.
इन वाइप्स में मौजूद साइट्रिक एसिड स्लैब की सीलेंट लेयर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है. जब ये प्रोटेक्टिव कमजोर होती है, तो नीचे का स्टोन दाग और नमी के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है. अगर काउंटर पर धुंधले या बादल जैसे निशान दिखाई देने लगें, तो ये नुकसान का संकेत हो सकता है.
2. एसेंशियल ऑयल डालकर घर पर क्लीनर ना बनाएं: घर पर क्लीनिंग स्प्रे बनाते समय कई लोग उसमें नींबू, लैवेंडर या दूसरे एसेंशियल ऑयल्स की कुछ बूंदें डाल देते हैं. खुशबू के लिए ये अच्छा लग सकता है, लेकिन पत्थर की स्लैब के लिए ये तरीका सही नहीं है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खासकर बिना सील वाले स्लैब पर एसेंशियल ऑयल गहरे या काले धब्बे छोड़ सकते हैं. वहीं सील किए गए स्लैब पर भी इनसे चिपचिपी या चमकदार लेयर बन सकती है, जिस पर धूल आसानी से चिपकती है.
3. मैजिक इरेजर फोम से दाग हटाने की कोशिश न करें: मैजिक इरेजर दीवारों और फर्नीचर के निशान हटाने में काफी काम आता है. लेकिन पत्थर की स्लैब पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. ये नॉर्मल क्लीनर की तरह गंदगी को घोलने के बजाय फ्रिक्शन के जरिए उसे हटाता है. यही फ्रिक्शन काउंटर के सीलेंट और पॉलिश को धीरे-धीरे घिस सकता है. यानी दाग हटाते-हटाते आप स्लैब की चमक को ही नुकसान पहुंचा सकते हैं.
4. हर तरह का डिशवॉश लिक्विड काउंटर पर न लगाएं: डिश सोप और पानी से सफाई करना आसान और सेफ लगता है, लेकिन एक बात समझना बहुत जरूरी है. ज्यादा तेज केमिकल वाला डिश सोप पत्थर की स्लैब की सीलेंट लेयर के लिए ठीक नहीं हो सकता.
सीलेंट खराब होने के बाद स्लैब का सरफेस इतना सेंसिटिव हो सकता है कि नल के पानी से भी उस पर चमक कम होने या धब्बे पड़ने की समस्या आ सकती है. इसलिए काउंटर के लिए हल्का और माइल्ड डिश सोप ही इस्तेमाल करें.
5. कांच चमकाने वाला ग्लास क्लीनर काउंटर पर न छिड़कें: शीशे और खिड़कियों को चमकाने वाला ग्लास क्लीनर पत्थर की स्लैब को भी चमका पाएगा, ऐसा जरूरी नहीं है.
कई ग्लास क्लीनर्स में अमोनिया होता है, जो पत्थर की स्लैब की सीलेंट लेयर को नुकसान पहुंचा सकता है. इसके बाद उस पर लकीरें पड़ सकती हैं या वो खुरदरी और फीकी नजर आ सकती है. इसलिए ग्लास क्लीनर को शीशों तक ही सीमित रखना बेहतर है.
6. ऑल-पर्पज क्लीनर देखकर तुरंत इस्तेमाल न करें: घर में एक ऐसा क्लीनर रखना किफायती लगता है जो हर चीज साफ कर दे. लेकिन पत्थर की स्लैब के मामले में ऑल-पर्पज क्लीनर को लेकर सावधानी जरूरी है.
अगर बोतल के लेबल पर साफ-साफ ये नहीं लिखा है कि वो पत्थर पर इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित है, तो उसे स्लैब पर इस्तेमाल करने से बचें. ऐसे क्लीनर्स में मौजूद एसिड सीलेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
तो फिर स्टोन काउंटरटॉप को साफ कैसे करें? रसोई की स्लैब को साफ करने के लिए आपको ढेर सारे महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. क्लीनिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना की सफाई के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा सा माइल्ड डिश सोप मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा ऐसा क्लीनर चुनें जिसके लेबल पर साफ तौर पर लिखा हो कि वो पत्थर की सफाई करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!