Saturday, 10 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Delhi

राहुल गांधी सीजेपी के आंदोलन के दिन दिल्ली से बाहर क्यों चले गए?

Ajay Tiwari
10 October 2026 • 0 • 20
राहुल गांधी सीजेपी के आंदोलन के दिन दिल्ली से बाहर क्यों चले गए?

इमेज स्रोत, ANI

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और कई वाम संगठनों ने शन‍िवार, 10 अक्तूबर को द‍िल्‍ली में प्रोटेस्ट किया.

द‍िल्‍ली पुल‍िस ने प्रदर्शनकार‍ियों को जंतर-मंतर तक पहुँचने से रोकने के ल‍िए कड़े इंतज़ाम क‍िए हैं.

इसके बावजूद बड़ी संख्‍या में स्‍टूडेंट, सामाज‍िक कार्यकर्ता, आम लोग और राजनेता सड़कों पर उतरे. इनमें से काफ़ी लोग ह‍िरासत में भी ल‍िए गए हैं.

पुल‍िस ने ज‍िन लोगों को ह‍िरासत में ल‍िया उनमें अभ‍िजीत दीपके, नेहा बोरा तो है हीं, इनके अलावा ममता बनर्जी, वृंदा करात, दीपांकर भट्टाचार्य और अरव‍िंद केजरीवाल जैसे राजनेता भी शामिल हैं.

लेक‍िन इन सबके बीच प‍िछले कुछ द‍िनों से ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफ़े की माँग के ल‍िए प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द‍िल्‍ली में नहीं हैं.

वह कई किलोमीटर दूर चेन्नई में कांग्रेस के 'छात्रों की गूँज' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से भी मुलाक़ात की.

इसके साथ ही उन्होंने शनिवार शाम एक्स पर एक पोस्ट करके कहा, "सभी नेताओं को गिरफ़्तार करो. सभी युवाओं को गिरफ़्तार करो. हम सभी को गिरफ़्तार करो. हम तुम्हें घेरे हुए हैं और हम पीछे नहीं हटेंगे. मेरी बात याद रखना: हमारे पास पहले से ही ज़रूरी जानकारी मौजूद है."

हालांकि दिल्ली में उनकी ग़ैरमौजूदगी कई लोगों के बीच चर्चा का व‍िषय बनी.

इमेज स्रोत, SANKAR / AFP via Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

शनिवार का आंदोलन दिल्ली पुलिस के कड़े इंतज़ामों के बावजूद हो रहा है. इसने जंतर-मंतर तक पहुँचना लगभग नामुमकिन बना दिया है.

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ही कह दिया था कि कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर होने वाले प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी गई है.

10 अक्‍तूबर को दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं. 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए. द‍िल्‍ली की सीमाओं पर चेकिंग और बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई और कई लोगों को उनके घरों से भी हिरासत में लिया गया.

राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने 6 से 8 अक्‍तूबर के बीच दिल्ली की सड़कों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किए.

इन्हें हिरासत में भी लिया गया. ऐसे में, आज नेता प्रतिपक्ष का दिल्ली में मौजूद न होना कई लोगों के लिए हैरानी की बात रही.

एक्स पर नेता प्रतिपक्ष की ग़ैरमौजूदगी को लेकर कई लोगों ने टिप्पणी की.

कंटेंट क्रिएटर अमित किल्होर ने लिखा, "राहुल गांधी आख़िर आज चेन्नई क्यों गए हैं, जबकि दिल्ली में इतना तनाव है?"

पत्रकार भूपेंद्र चौबे के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए वलसाड के सांसद धवल पटेल ने ट‍िप्‍पणी करते हुए लिखा, "प्रदर्शन के सबसे अहम दिन आपके विरोध प्रदर्शनों के पोस्टर बॉय राहुल गांधी चेन्नई भाग गए."

इमेज स्रोत, Ashish Vaishnav/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी के मुद्दे एक हैं, लेकिन उन्हें उठाने का तरीक़ा अलग-अलग है.

जून और जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ हुए विरोध प्रदर्शनों में राहुल गांधी कभी शामिल नहीं हुए.

उस दौरान भी उनका ध्यान देश भर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (एनएसयूआई) द्वारा आयोजित 'छात्रों की गूँज' कार्यक्रमों पर ही रहा.

लेकिन सीजेपी के आह्वान पर निकाले गए मार्च के दौरान छात्रों के ख़िलाफ़ हुई हिंसा और पुलिस की कार्रवाई के विरोध में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के बाहर 21 जुलाई को धरना द‍िया था.

कांग्रेस और सीजेपी अब तक किसी भी आंदोलन में साथ-साथ प्रदर्शन करते नहीं दिखे हैं. दोनों ने समान मुद्दे उठाए हैं, लेकिन उनके विरोध प्रदर्शन अलग-अलग रहे हैं.

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी के क़रीब भी देखा जाता है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका, दोनों पहले आम आदमी पार्टी के साथ काम कर चुके हैं.

हालाँकि, वरिष्ठ पत्रकार अदिति फडणीस ने कहा, "मुझे पूरा यक़ीन है कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं. इसका कोई पुख़्ता सबूत तो नहीं है, लेकिन इस समय कोई भी छात्र संगठन सीजेपी से दूर नहीं रह सकता."

जवाहरलाल नेहरू व‍िश्‍वव‍िद्यालय (जेएनयू) में राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफ़ेसर अजय गुडावर्थी का कहना है कि राहुल गांधी पहले भी किसी 'कॉकरोच' आंदोलन का हिस्सा नहीं रहे हैं.

उनके मुताबिक़, राहुल गांधी दिल्ली में होते भी, तो इससे ज़्यादा फ़र्क़ नहीं पड़ता.

उन्होंने कहा, "यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी कभी एकजुट नहीं हुए. दोनों भले ही एक जैसे मुद्दे उठाते हों, लेकिन कांग्रेस को लगता है कि सीजेपी आम आदमी पार्टी की प्रॉक्सी है."

वरिष्ठ पत्रकार अदिति फडणीस का कहना है कि सीजेपी भी किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ना चाहती.

वह कहती हैं, "सीजेपी को डर है कि किसी राजनीतिक दल से जुड़ने पर वे युवा उससे दूर हो सकते हैं, जो बीजेपी के समर्थक तो हैं, लेकिन फ़िलहाल उससे नाराज़ हैं. बीजेपी से नाराज़ ये युवा ज़्यादा से ज़्यादा सीजेपी का समर्थन कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस का नहीं."

हमने जिन राजनीति विज्ञानियों से बात की, उनका यह भी कहना था कि राहुल गांधी का दिल्ली में मौजूद न होना शायद सोची-समझी रणनीत‍ि का ह‍िस्‍सा है.

राजनीति विज्ञानी गिल्स वर्नियर्स का कहना है कि राहुल गांधी दिल्ली की सड़कों पर होने वाले प्रदर्शनों की अगुवाई करते रहे हैं. वह गठबंधन के सहयोगियों और सांसदों के साथ मार्च करते रहे हैं.

उन मौक़ों पर वह नेता प्रतिपक्ष की अपनी भूमिका निभा रहे थे. लेकिन आज का प्रदर्शन सिविल सोसाइटी का आंदोलन है. यह पार्टी की राजनीति का मामला नहीं है.

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नेता प्रतिपक्ष की भूमिका इस समय काफ़ी नाज़ुक है और राहुल गांधी इसे अच्छी तरह निभा रहे हैं. वह ऐसा कोई आभास पैदा नहीं होने देना चाहते कि उन्हें हीरो की तरह पूजा जाए या हर आंदोलन उनके इर्द-गिर्द घूमे.''

"ऐसे में, प्रदर्शन में शामिल होने के बजाय पार्टी के काम पर ध्यान देना इस बात को रेखांकित करता है कि यह राहुल गांधी या विपक्ष की राजनीति के बारे में नहीं, बल्कि देश के व्यापक हितों का सवाल है."

"सिविल सोसाइटी के आंदोलन को समर्थन देना ज़रूरी है और मुझे लगता है कि राहुल गांधी ऐसा करने में काफ़ी हद तक सफल हो रहे हैं."

"कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाक़ात भी इसी सोच-समझकर अपनाए गए रवैये को दर्शाती है. वह नहीं चाहते कि ऐसा लगे कि इस पूरे आंदोलन का केंद्र वही हैं."

दिल्ली में शनिवार को पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को विमान के दिल्ली पहुँचने के बाद उसके भीतर से ही हिरासत में ले लिया.

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से और कंटेट क्रिएटर काव्या कर्नाटक को भी हिरासत में लिए जाने की ख़बरें आईं. नेहा बोरा के साथ योगेन्‍द्र यादव, प्रशांत भूषण और दीपांकर भट्टाचार्य को भी ह‍िरासत में ल‍िए जाने की ख़बर है. कई पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया.

ऐसे में, प्रोफ़ेसर गुडावर्थी का कहना है कि राहुल गांधी को भी हिरासत में लिए जाने की आशंका थी.

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आज राहुल गांधी को गिरफ़्तार किया जा सकता था. अगर उन्हें भी हिरासत में ले लिया जाता, तो पूरा आंदोलन बिना किसी नेतृत्व के रह जाता."

उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी इसे एक लंबे और लगातार चलने वाले आंदोलन के तौर पर भी देख रहे हैं. यह एक दिन का आंदोलन नहीं है कि आज प्रदर्शन हुआ और कल इस्तीफ़ा हो गया. राहुल इस आंदोलन को बहुत अलग नज़रिए से देख रहे हैं."

इस बीच राहुल गांधी ने शनिवार शाम को एक वीडियो संदेश में कहा, "नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल, इस कहानी के खलनायक, अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं. इनके चारों तरफ़ से दायरा सिमट रहा है."

बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने कहा, "जो करना है, कर लीजिए. जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए 10 हज़ार, 20 हज़ार, 50 हज़ार. सारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लीजिए. सारे युवाओं को गिरफ़्तार कर लीजिए. हम सबको गिरफ़्तार कर लीजिए. घबराइये मत - हम आपको चारों तरफ़ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं."

"मेरी बात याद रखिए, हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है. हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे. हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज़ की हिफ़ाज़त करेंगे. और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो."

उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है. अपना विरोध जारी रखिए. हम आपके साथ खड़े हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
आतंकी भी कर रहे नीले ड्रम का इस्तेमाल: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार छिपाने के नए तरीके का खुलासा • 124 पूर्व आईएएस‑आईएफएस अधिकारियों ने चुनाव आयोग का समर्थन करते हुए खुला पत्र जारी किया • ट्रोलर्स के निशा ने पर में जर्गे कर: सीजे पी के परशन्स को ले कर लो कतंत्र का पाज पढ़नाना पडता है भारत, यूजर्स ने लिलिअ मजे • दिल्ली पुलिस रोके तो भी जंतर‑मंतर बनेगा, संघर्ष जारी रहेगा • कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 11 अक्टूबर को, शारदीय नवरात्रि का समय‑सारणी जारी • बक्सर में मर्डर मिस्ट्री! युवक की मौत पर उलझी पुलिस, पुराने विवाद समेत कई बिंदुओं पर जांच • प्रदर्शनों के कारण दिल्ली में फंसे विदेशी पर्यटक: तीन दिन होटल में कैद, योजनाएँ बिगड़ीं • सायराबानो ने बहन के जन्मदिन पर दिल से बधाई दी, मेकअप रूम की पुरानी कहानी साझा की • डरबन में मैट रेनशॉ ने 190 रन बनाकर 9 साल के सूखे को खत्म किया • पटना में बाइक राइडर गुलशन कुमार की हत्या, पुलिस जांच में • 42 की उमर में भी तू फणी बल्ले बाजी: 37 गेंद में शतक ठो कि दिविलियर्स नेमाच्याय्यम, IPL में मेंवा पस की उठी माँग • राहुल गांधी ने CJP प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार और RSS पर निशाना साधा, विरोध जारी रखने का इशारा • ईओयू ने शराब जब्ती व फर्जी नीलामी में कार्रवाई, एएसआई समेत तीन गिरफ्तार • बिहार में मानवता की मिसाल: वेतन नहीं मिला, लेकिन नहीं भूले इंसानियत; कार्यपालक सहायकों ने बांटी राहत सामग्री • नोबेल शांति पुरस्कार क्यों नहीं मिला? समिति और नवी पिल्लई पर उठाए सवाल • क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अस्थायी निलंबन, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने उठाई कड़ी कार्रवाई • इमरजेंसी से बुरे हालात': पहले मुंह पर बैंडेज फिर गाए क्रांति गीत, दिल्ली प्रदर्शन में ममता का दिखा अलग अंदाज • कानपुर में बेसमेंट के पेंट ब्रश गोदाम में आग, चार फायर ट्रक ने किया काबू • नवरात्रि में मां बगलामुखी मंदिर में क्यों बंद हुए वीआईपी दर्शन? जानें मंदिर समिति का नया प्लान • मुम्बई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में लिया, सीजेपी विरोध में भाग लेने के बाद • CJP ने देश‑व्यापी प्रदर्शन किया, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और SIR विरोध में सुरक्षा कड़ी • बीजेपी ने CJP प्रदर्शन को AAP से जोड़ा, रवि शंकर प्रसाद ने 'शैडो बॉक्सिंग' का आरोप • मुंबई में 400 प्रदर्शनकारियों को हिरासत, दिल्ली के विरोध के समर्थन में उतरे थे; आदित्य ठाकरे ने पुलिस स्टेशन का दौरा किया • मणिपुर में दंगाईयों का कोहराम: 24 घंटे में 9 मौतें, 14 घर फूंक • बॉलीवुड सितारों ने CJP के विरोध पर पुलिस कार्रवाई की निंदा, कहा ‘लोकतंत्र खतरे में’ • योगी ने अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी • एनएचएम के स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया सीएमओ कार्यालय, तीसरे दिन भी जारी रहा कार्य बहिष्कार • राहुल गांधी ने तमिलनाडु के NEET, शिक्षा फंड और परिसीमन मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा • इंदौर में भारत‑वेस्टइंडीज टी‑20 मैच के लिए दोनों टीमें तैयार, वैभव‑शुभमन के प्रति फैंस की उत्सुकता • IFS अधिकारियों ने SIR का समर्थन करते हुए खुली चिट्ठी लिखी • राहुल गांधी सीजेपी के आंदोलन के दिन दिल्ली से बाहर क्यों चले गए? • ट्रेन दुर्घटना में बुजुर्ग रिक्शा चालक की मृत्यु, परिवारों में गहरा आघात • एमपी में ओबीसी आरक्षण पर राजनीतिक संघर्ष तेज: कमलनाथ ने भाजपा पर हमला, 27% आरक्षण बहाल करने की माँग • राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती दी: 'हम सबको कर लीजिए गिरफ्तार • पहले फोन कर बुलाया, फिर साड़ी से घोंट दिया गला; 46 वर्षीय महिला की हत्या में पड़ोसी गिरफ्तार • राम मंदिर में नौ दिनों तक गूंजेंगे दुर्गा सप्तशती के मंत्र, नवनिर्मित मंदिर में होगी कलश स्थापना • कब लगती है धारा 163, इसके होने पर पुलिस को मिलते हैं कौन से अधिकार, प्रदर्शन से जुड़ा कानून क्या? • सोनम वांगचुक ने 24 घंटे में नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो अनशन का अल्टीमेटम दिया • योगी ने अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया, दोनों ही नामांकन करेंगे • गयाजी में महासंगम का समापन, 51 लाख श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान; जानिए इस बार क्या-क्या खास हुआ? • आतंकी भी कर रहे नीले ड्रम का इस्तेमाल: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार छिपाने के नए तरीके का खुलासा • 124 पूर्व आईएएस‑आईएफएस अधिकारियों ने चुनाव आयोग का समर्थन करते हुए खुला पत्र जारी किया • ट्रोलर्स के निशा ने पर में जर्गे कर: सीजे पी के परशन्स को ले कर लो कतंत्र का पाज पढ़नाना पडता है भारत, यूजर्स ने लिलिअ मजे • दिल्ली पुलिस रोके तो भी जंतर‑मंतर बनेगा, संघर्ष जारी रहेगा • कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 11 अक्टूबर को, शारदीय नवरात्रि का समय‑सारणी जारी • बक्सर में मर्डर मिस्ट्री! युवक की मौत पर उलझी पुलिस, पुराने विवाद समेत कई बिंदुओं पर जांच • प्रदर्शनों के कारण दिल्ली में फंसे विदेशी पर्यटक: तीन दिन होटल में कैद, योजनाएँ बिगड़ीं • सायराबानो ने बहन के जन्मदिन पर दिल से बधाई दी, मेकअप रूम की पुरानी कहानी साझा की • डरबन में मैट रेनशॉ ने 190 रन बनाकर 9 साल के सूखे को खत्म किया • पटना में बाइक राइडर गुलशन कुमार की हत्या, पुलिस जांच में • 42 की उमर में भी तू फणी बल्ले बाजी: 37 गेंद में शतक ठो कि दिविलियर्स नेमाच्याय्यम, IPL में मेंवा पस की उठी माँग • राहुल गांधी ने CJP प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार और RSS पर निशाना साधा, विरोध जारी रखने का इशारा • ईओयू ने शराब जब्ती व फर्जी नीलामी में कार्रवाई, एएसआई समेत तीन गिरफ्तार • बिहार में मानवता की मिसाल: वेतन नहीं मिला, लेकिन नहीं भूले इंसानियत; कार्यपालक सहायकों ने बांटी राहत सामग्री • नोबेल शांति पुरस्कार क्यों नहीं मिला? समिति और नवी पिल्लई पर उठाए सवाल • क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अस्थायी निलंबन, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने उठाई कड़ी कार्रवाई • इमरजेंसी से बुरे हालात': पहले मुंह पर बैंडेज फिर गाए क्रांति गीत, दिल्ली प्रदर्शन में ममता का दिखा अलग अंदाज • कानपुर में बेसमेंट के पेंट ब्रश गोदाम में आग, चार फायर ट्रक ने किया काबू • नवरात्रि में मां बगलामुखी मंदिर में क्यों बंद हुए वीआईपी दर्शन? जानें मंदिर समिति का नया प्लान • मुम्बई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में लिया, सीजेपी विरोध में भाग लेने के बाद • CJP ने देश‑व्यापी प्रदर्शन किया, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और SIR विरोध में सुरक्षा कड़ी • बीजेपी ने CJP प्रदर्शन को AAP से जोड़ा, रवि शंकर प्रसाद ने 'शैडो बॉक्सिंग' का आरोप • मुंबई में 400 प्रदर्शनकारियों को हिरासत, दिल्ली के विरोध के समर्थन में उतरे थे; आदित्य ठाकरे ने पुलिस स्टेशन का दौरा किया • मणिपुर में दंगाईयों का कोहराम: 24 घंटे में 9 मौतें, 14 घर फूंक • बॉलीवुड सितारों ने CJP के विरोध पर पुलिस कार्रवाई की निंदा, कहा ‘लोकतंत्र खतरे में’ • योगी ने अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी • एनएचएम के स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया सीएमओ कार्यालय, तीसरे दिन भी जारी रहा कार्य बहिष्कार • राहुल गांधी ने तमिलनाडु के NEET, शिक्षा फंड और परिसीमन मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा • इंदौर में भारत‑वेस्टइंडीज टी‑20 मैच के लिए दोनों टीमें तैयार, वैभव‑शुभमन के प्रति फैंस की उत्सुकता • IFS अधिकारियों ने SIR का समर्थन करते हुए खुली चिट्ठी लिखी • राहुल गांधी सीजेपी के आंदोलन के दिन दिल्ली से बाहर क्यों चले गए? • ट्रेन दुर्घटना में बुजुर्ग रिक्शा चालक की मृत्यु, परिवारों में गहरा आघात • एमपी में ओबीसी आरक्षण पर राजनीतिक संघर्ष तेज: कमलनाथ ने भाजपा पर हमला, 27% आरक्षण बहाल करने की माँग • राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती दी: 'हम सबको कर लीजिए गिरफ्तार • पहले फोन कर बुलाया, फिर साड़ी से घोंट दिया गला; 46 वर्षीय महिला की हत्या में पड़ोसी गिरफ्तार • राम मंदिर में नौ दिनों तक गूंजेंगे दुर्गा सप्तशती के मंत्र, नवनिर्मित मंदिर में होगी कलश स्थापना • कब लगती है धारा 163, इसके होने पर पुलिस को मिलते हैं कौन से अधिकार, प्रदर्शन से जुड़ा कानून क्या? • सोनम वांगचुक ने 24 घंटे में नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो अनशन का अल्टीमेटम दिया • योगी ने अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया, दोनों ही नामांकन करेंगे • गयाजी में महासंगम का समापन, 51 लाख श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान; जानिए इस बार क्या-क्या खास हुआ? •