Friday, 25 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

विपक्ष कर रहा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, लेकिन इसे लेकर क्या कहता है देश का संविधान?

Ajay Tiwari
25 September 2026 • 0 • 49
विपक्ष कर रहा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, लेकिन इसे लेकर क्या कहता है देश का संविधान?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।  कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी और वाम दलों के सहयोग से अगले दो सप्ताह में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। इस प्रस्ताव पर राज्यसभा के 56 और लोकसभा के 100 से ज्यादा सांसद हस्ताक्षर करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग के बीच निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है। हाल ही में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बीच मतभेद की खबरें सामने आने के बाद विपक्ष के हमले और तेज हो गए हैं। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। शुक्रवार को उनके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हुए।   

निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए संविधान में मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल को लेकर कड़े सुरक्षा प्रावधान किए गए हैं। संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत चुनाव आयुक्तों और क्षेत्रीय चुनाव आयुक्तों की सेवा शर्तें और कार्यकाल, संसद द्वारा बनाए गए कानून के अधीन, राष्ट्रपति तय करते हैं। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर विशेष प्रावधान है। मुख्य चुनाव आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट के जज की तरह और उन्हीं आधारों पर पद से हटाया जा सकता है। साथ ही, नियुक्ति के बाद उनकी सेवा शर्तों में उनके नुकसान के लिए बदलाव नहीं किया जा सकता। वहीं, किसी अन्य चुनाव आयुक्त या क्षेत्रीय चुनाव आयुक्त को मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश के बिना पद से नहीं हटाया जा सकता। इसके बाद संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति, सेवा शर्त और कार्यकाल अधिनियम, 2023 बनाया। इस कानून में भी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए संविधान में तय इसी प्रक्रिया को बरकरार रखा गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के आधार संविधान में सीमित हैं। उन्हें केवल सिद्ध कदाचार या अक्षमता के आधार पर हटाया जा सकता है। यानी केवल किसी फैसले से असहमति या राजनीतिक विवाद अपने आप में हटाने का आधार नहीं है। हटाने के लिए कदाचार या अक्षमता का आधार होना और उसकी प्रक्रिया के तहत जांच होना जरूरी है। राजनीतिक चर्चा में मुख्य चुनाव आयुक्त या जज को हटाने की प्रक्रिया को अक्सर महाभियोग कहा जाता है। हालांकि, संविधान में तकनीकी रूप से 'महाभियोग' शब्द राष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल किया गया है। यह अनुच्छेद 61 में दिया गया है। जजों और मुख्य चुनाव आयुक्त के मामले में संवैधानिक रूप से इसे पद से हटाने की प्रक्रिया कहा जाता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाने की प्रक्रिया के समान है। इसमें न्यायाधीश जांच अधिनियम, 1968 के तहत जांच की प्रक्रिया भी शामिल है। 1. संसद में प्रस्ताव

हस्ताक्षर वाला प्रस्ताव संबंधित सदन के पीठासीन अधिकारी को सौंपा जाता है। लोकसभा में यह प्रस्ताव लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा में राज्यसभा के सभापति के पास जाता है। 2. प्रस्ताव स्वीकार या खारिज लोकसभा अध्यक्ष या राज्यसभा के सभापति के पास प्रस्ताव को स्वीकार या खारिज करने का अधिकार होता है। अगर प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है तो आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई जाती है। इस समिति में शामिल होते हैं:

3. आरोपों की जांच

अगर समिति यह पाती है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कदाचार साबित हुआ है या वे अक्षमता के आधार पर पद पर बने रहने में सक्षम नहीं हैं, तो समिति अपनी रिपोर्ट उस सदन में पेश करती है, जहां से हटाने का प्रस्ताव शुरू हुआ था। 4. दोनों सदनों में मतदान इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव संसद के दोनों सदनों में पारित होना जरूरी है। इसके लिए विशेष बहुमत चाहिए। विशेष बहुमत के लिए दो शर्तें पूरी होना जरूरी है:

प्रस्ताव को संसद के दोनों सदनों में इसी विशेष बहुमत से पारित होना होता है और यह प्रक्रिया एक ही सत्र के दौरान पूरी होनी चाहिए। 5. राष्ट्रपति का आदेश अगर प्रस्ताव संसद के दोनों सदनों से जरूरी विशेष बहुमत के साथ पारित हो जाता है, तो दोनों सदनों की ओर से राष्ट्रपति के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए औपचारिक संबोधन पेश किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने का आधिकारिक आदेश जारी करते हैं।

नहीं, भारत में अभी तक किसी भी सीईसी को इस प्रक्रिया के जरिए नहीं हटाया गया है। हालांकि, 12 मार्च को तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए प्रस्ताव दिए थे। लोकसभा वाले प्रस्ताव पर 130 सांसदों और राज्यसभा वाले प्रस्ताव पर 63 सांसदों ने हस्ताक्षर किए थे। दोनों प्रस्तावों में निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का उल्लेख किया गया था। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त पर 'पक्षपातपूर्ण और भेदभावपूर्ण आचरण' और 'चुनावी धोखाधड़ी और एसआईआर की जांच में बाधा डालने' के आरोप लगाए गए थे। अप्रैल में राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष की ओर से दोनों सदनों में दिए गए इन प्रस्तावों को खारिज कर दिया था। विपक्षी नेताओं ने इस फैसले की आलोचना की थी।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है। 23 सितंबर यानी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की पीठ ने इस कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। दोनों जजों की इस मामले में अलग-अलग राय थी। इसके बाद दोनों इस बात पर सहमत हुए कि मामले के दस्तावेज भारत के मुख्य न्यायाधीश के सामने रखे जाएं, ताकि उचित संख्या वाली संविधान पीठ के गठन पर विचार किया जा सके। उन्होंने अनूप बरनवाल मामले का भी जिक्र किया और कहा कि उसे अंतिम फैसले तक पहुंचने में लंबा समय लगा।

अनूप बरनवाल बनाम भारत संघ मामला 2023 में सुप्रीम कोर्ट के सामने आया था। उस समय मुख्य सवाल यह था कि निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति का तरीका क्या संविधान के अनुरूप था। याचिका में कहा गया था कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत संसद को निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के लिए कानून बनाना चाहिए। 2 मार्च 2023 को जस्टिस केएम जोसेफ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने इस मामले में फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक संसद इस संबंध में कानून नहीं बनाती, तब तक मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति एक समिति की सलाह पर करेंगे। उस समय नियुक्ति समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश शामिल थे।

अनूप बरनवाल मामले के बाद संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा नया कानून बनाया। इसका नाम मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति, सेवा शर्त और कार्यकाल अधिनियम, 2023 है। इस कानून में नियुक्ति के लिए नई तीन सदस्यीय चयन समिति का प्रावधान किया गया। इसमें प्रधानमंत्री अध्यक्ष, लोकसभा में विपक्ष के नेता सदस्य और प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सदस्य होते हैं। यानी 2023 के कानून के बाद नियुक्ति वाली समिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश की जगह प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को शामिल किया गया। इसी बदलाव को लेकर 2023 के कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

इस कानून में चुनाव आयुक्तों के कार्यकाल, योग्यता और सेवा शर्तों से जुड़े प्रावधान भी किए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों का कार्यकाल छह साल या 65 साल की उम्र तक, जो भी पहले हो, रहेगा। उन्हें दोबारा नियुक्त नहीं किया जा सकता। अगर कोई चुनाव आयुक्त बाद में मुख्य चुनाव आयुक्त बनता है तो उसका कुल कार्यकाल छह साल से ज्यादा नहीं हो सकता। कानून के तहत उम्मीदवार को चुनावों के प्रबंधन और संचालन का ज्ञान और अनुभव होना चाहिए। वह केंद्र सरकार के सचिव या उसके बराबर के पद पर रह चुका हो। चुनाव आयुक्तों के नामों के लिए एक सर्च कमेटी का भी प्रावधान किया गया है। इसकी अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करेंगे। यह समिति पांच नामों का पैनल तैयार करके चयन समिति के सामने रखेगी। हालांकि, चयन समिति इन पांच नामों तक सीमित नहीं है और दूसरे नामों पर भी विचार कर सकती है। 2023 के कानून में वेतन को लेकर भी बदलाव किया गया। पहले मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों का वेतन सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर था। नए कानून में इसे कैबिनेट सचिव के वेतन के बराबर किया गया है। हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की संवैधानिक व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें अभी भी सुप्रीम कोर्ट के जज की तरह और उन्हीं आधारों पर हटाया जा सकता है।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
अयोध्या मंदिर में चढ़ावे की नकदी चोरी: पुलिस ने 74‑पृष्ठ चार्जशीट दाखिल की • वेस्टइंडीज सीरीज से विश्वकप की तैयारी शुरू, रोहित‑विराट के अनुभव पर जोर • द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर यात्रा: 16 किमी के ट्रैक पर अलौकिक अनुभव • अर्जेंटीना में नन्ही व्हेलों के बढ़ते मृत्यु के पीछे संभावित कारण • स्मार्टफोन से नोटिफिकेशन LED क्यों गायब हुई? हटाने के पीछे के कारण और यूजर्स पर प्रभाव • द वन के छठ गीत में शारदा सिन्हा की आवाज़ ने फैंस को भावुक कर दिया • विनीत मनोचा हत्याकांड: बेटे की गिरफ्तारी के बाद बहू शालू की रिहाई की राह साफ • ‘एक आतंकी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है…’ विदेश मंत्री का जवाब पाक पत्रकार याद रखेगा • सुग्रीव के चश्मे से बनी चर्चा: रामायण फिल्म में त्रेतायुग की विचित्र गलती • बेगूसराय ने डिजिटल स्वास्थ्य में डंका मारा, मिला देशभर में "बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट" सम्मान • स्लीपर बस में आग से BJP नेता के बेटे और पत्नी की मौत, मां को बचाने के प्रयास में बेटा साथ फंस गया • समस्तीपुर में नाबालिग के बदसलूकी के मामले में प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाया • IBPS RRB 2026 में रिक्तियों की संख्या बढ़ी: अब 13,757 पद • होम लोन में छिपा लाखों का खेल! - पैसा वसूल • सुप्रीम कोर्ट सख्त, न्यायिक आयोग गठित, मेडा की भूमिका-उल्देपुर समेत अन्य कॉलोनियों की होगी जांच • बरेली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद • VFX की कमी से बिगड़ी ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’, दर्शकों को एग्जिट की तलाश • प्रदेश के ज्यादातर जिले चक्रवाती बारिश की चपेट में, इन जिलों स्कूलों में अवकाश घोषित; जारी हुआ रेड अलर्ट • अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- "हम अब इटावा‑कन्नौज जाएंगे • चंपत राय की पुस्तक 'श्रीराम जन्मभूमि का इतिहास जस का तस' पर चर्चा, चढ़ावा चोरी के गवाह के रूप में • बांग्लादेश के पीएम ने कहा, रोहिंग्या संकट का समाधान म्यांमार में ही है • चार आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के कदम उठाए • Air India के पायलट को ब्रेथ एनालाइज़र फेल होने के बाद निलंबित, ज्यूरिख में क्या हुआ? • बप्पा की विदाई में आँसुओं के बीच नन्हे देवेश ने कहा, "गणेश भगवान मेरे दोस्त हैं • घर में सब्जी नहीं? 1 कप बेसन से बनाएं तीखी भरेली मिर्च • Jetour T2 का नया फेसलिफ्ट लॉन्च, JSW के Combat का आधार • 10 रूटों पर हाइड्रोजन बसें, वैकल्पिक ईंधन से भविष्य का मार्ग • यूपी में तीन दिन की बैंक हड़ताल, उपभोक्ता यूपीआई और एटीएम पर निर्भर, रविवार का अवकाश निरस्त • सुजुकी ने FY30 तक भारत में उत्पादन क्षमता 40 लाख वाहन तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा • इसरो प्रमुख का बड़ा एलान: चांद पर उतरेगा भारत का इंसान, समय सीमा भी बताई; बोले- अंतरिक्ष में होगा अपना स्टेशन • 75 देशों में प्रदर्शन, नरसंहार के आरोप पर इज़राइल की प्रतिक्रिया, ममदानी पर हमला, नेतन्याहू के भाषण से उभरा हंगामा • फ्रांस ने सऊदी अरब को यानबू के लिए सैनिक, रडार और एअर डिफेंस भेजने की पुष्टि • वर्धा यूनिवर्सिटीः छह निलंबित स्टूडेंट्स की बेमियादी भूख हड़ताल, क्या है पूरा मामला • चुनाव आयुक्तों ने SIR आदेशों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी, फॉर्म‑6 में नया घोषणा‑पत्र जोड़ा • जमुई नाबालिग पीड़िता की फोटो पोस्ट करने पर CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR • दशहरा, धनतेरस, दिवाली … साल के प्रमुख त्योहारों की तिथियों की पूरी सूची • नोएडा के पीजी में रहने वाली दूर‑दराज़ की लड़कियों की संघर्ष कहानी • शहर में लगातार 36 घंटे हुई बारिश, सामान्य से दस डिग्री नीचे गया पारा; इतिहास में दूसरा सबसे ठंडा सितंबर • शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक जारी • भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और स्कूल बंद – उत्तराखंड में रेड अलर्ट, बिहार‑ओडिशा में बाढ़ खतरा • अयोध्या मंदिर में चढ़ावे की नकदी चोरी: पुलिस ने 74‑पृष्ठ चार्जशीट दाखिल की • वेस्टइंडीज सीरीज से विश्वकप की तैयारी शुरू, रोहित‑विराट के अनुभव पर जोर • द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर यात्रा: 16 किमी के ट्रैक पर अलौकिक अनुभव • अर्जेंटीना में नन्ही व्हेलों के बढ़ते मृत्यु के पीछे संभावित कारण • स्मार्टफोन से नोटिफिकेशन LED क्यों गायब हुई? हटाने के पीछे के कारण और यूजर्स पर प्रभाव • द वन के छठ गीत में शारदा सिन्हा की आवाज़ ने फैंस को भावुक कर दिया • विनीत मनोचा हत्याकांड: बेटे की गिरफ्तारी के बाद बहू शालू की रिहाई की राह साफ • ‘एक आतंकी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है…’ विदेश मंत्री का जवाब पाक पत्रकार याद रखेगा • सुग्रीव के चश्मे से बनी चर्चा: रामायण फिल्म में त्रेतायुग की विचित्र गलती • बेगूसराय ने डिजिटल स्वास्थ्य में डंका मारा, मिला देशभर में "बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट" सम्मान • स्लीपर बस में आग से BJP नेता के बेटे और पत्नी की मौत, मां को बचाने के प्रयास में बेटा साथ फंस गया • समस्तीपुर में नाबालिग के बदसलूकी के मामले में प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाया • IBPS RRB 2026 में रिक्तियों की संख्या बढ़ी: अब 13,757 पद • होम लोन में छिपा लाखों का खेल! - पैसा वसूल • सुप्रीम कोर्ट सख्त, न्यायिक आयोग गठित, मेडा की भूमिका-उल्देपुर समेत अन्य कॉलोनियों की होगी जांच • बरेली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद • VFX की कमी से बिगड़ी ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’, दर्शकों को एग्जिट की तलाश • प्रदेश के ज्यादातर जिले चक्रवाती बारिश की चपेट में, इन जिलों स्कूलों में अवकाश घोषित; जारी हुआ रेड अलर्ट • अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- "हम अब इटावा‑कन्नौज जाएंगे • चंपत राय की पुस्तक 'श्रीराम जन्मभूमि का इतिहास जस का तस' पर चर्चा, चढ़ावा चोरी के गवाह के रूप में • बांग्लादेश के पीएम ने कहा, रोहिंग्या संकट का समाधान म्यांमार में ही है • चार आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के कदम उठाए • Air India के पायलट को ब्रेथ एनालाइज़र फेल होने के बाद निलंबित, ज्यूरिख में क्या हुआ? • बप्पा की विदाई में आँसुओं के बीच नन्हे देवेश ने कहा, "गणेश भगवान मेरे दोस्त हैं • घर में सब्जी नहीं? 1 कप बेसन से बनाएं तीखी भरेली मिर्च • Jetour T2 का नया फेसलिफ्ट लॉन्च, JSW के Combat का आधार • 10 रूटों पर हाइड्रोजन बसें, वैकल्पिक ईंधन से भविष्य का मार्ग • यूपी में तीन दिन की बैंक हड़ताल, उपभोक्ता यूपीआई और एटीएम पर निर्भर, रविवार का अवकाश निरस्त • सुजुकी ने FY30 तक भारत में उत्पादन क्षमता 40 लाख वाहन तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा • इसरो प्रमुख का बड़ा एलान: चांद पर उतरेगा भारत का इंसान, समय सीमा भी बताई; बोले- अंतरिक्ष में होगा अपना स्टेशन • 75 देशों में प्रदर्शन, नरसंहार के आरोप पर इज़राइल की प्रतिक्रिया, ममदानी पर हमला, नेतन्याहू के भाषण से उभरा हंगामा • फ्रांस ने सऊदी अरब को यानबू के लिए सैनिक, रडार और एअर डिफेंस भेजने की पुष्टि • वर्धा यूनिवर्सिटीः छह निलंबित स्टूडेंट्स की बेमियादी भूख हड़ताल, क्या है पूरा मामला • चुनाव आयुक्तों ने SIR आदेशों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी, फॉर्म‑6 में नया घोषणा‑पत्र जोड़ा • जमुई नाबालिग पीड़िता की फोटो पोस्ट करने पर CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR • दशहरा, धनतेरस, दिवाली … साल के प्रमुख त्योहारों की तिथियों की पूरी सूची • नोएडा के पीजी में रहने वाली दूर‑दराज़ की लड़कियों की संघर्ष कहानी • शहर में लगातार 36 घंटे हुई बारिश, सामान्य से दस डिग्री नीचे गया पारा; इतिहास में दूसरा सबसे ठंडा सितंबर • शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक जारी • भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और स्कूल बंद – उत्तराखंड में रेड अलर्ट, बिहार‑ओडिशा में बाढ़ खतरा •