वैभव सूर्यवंशी का नाम इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. टीम इंडिया में एंट्री से लेकर दलीप ट्रॉफी तक, युवा बल्लेबाज का बल्ला खूब बोल रहा है. लेकिन अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. वजह है पटना के एक आलीशान होटल से उनकी तस्वीरें.
आशीर्वाद सूर्यवंशी ने बुधवार (2 सितंबर) को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पटना के ताज सिटी सेंटर होटल में नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में वह होटल के कमरे से लेकर कॉरिडोर, स्विमिंग पूल और जिम तक में दिखाई दिए. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद आशीर्वाद का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
होटल में अकेले पहुंचे आशीर्वाद आशीर्वाद की शेयर की गई तस्वीरों से साफ है कि वह पटना के इस लग्जरी होटल में अकेले पहुंचे थे. उन्होंने होटल के अंदर अलग-अलग जगहों पर फोटो क्लिक कराईं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं.
कहीं होटल के कमरे की झलक दिखाई दी तो कहीं कॉरिडोर में आशीर्वाद का अंदाज नजर आया. इसके अलावा उन्होंने स्विमिंग पूल की तस्वीरें भी पोस्ट कीं. यानी होटल में उनका यह विजिट सिर्फ रुकने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने वहां जमकर लंबा वक्त भी बिताया. आशीर्वाद ने जिम की तस्वीरें भी शेयर की हैं.
A post shared by ASHIRVAD sooryavanshi 09 (@ashirvadsuryavanshi)
हाथ में दिखा Apple 17 Pro Max आशीर्वाद की इन तस्वीरों में एक और चीज ने लोगों का ध्यान खींचा. उनके हाथ में Apple 17 Pro Max फोन नजर आया. इस फोन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं उनके हाथ में एक और फोन भी दिखा,
सोशल मीडिया पर आशीर्वाद की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है. उनके अकाउंट पर हजारों लोग जुड़े हुए हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीरें और क्रिकेट से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं.
हालांकि 1 सितंबर को दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल की दूसरी पारी में वैभव के पास अपनी पारी को और लंबा खींचने का मौका था. लेकिन यश ठाकुर की गेंद पर उन्होंने एक गैरजिम्मेदाराना शॉट खेल दिया. गेंद हवा में गई और रजत पाटीदार ने उनका कैच पकड़ लिया.
यानी वैभव मैदान पर अपने प्रदर्शन की वजह से लगातार चर्चा में हैं, वहीं अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद की सोशल मीडिया पोस्ट ने परिवार को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.
क्रिकेट में भी भाई के नक्शेकदम पर आशीर्वाद आशीर्वाद सिर्फ सोशल मीडिया पर ही एक्टिव नहीं हैं. वह क्रिकेट में भी अपने बड़े भाई वैभव के नक्शेकदम पर आगे बढ़ रहे हैं. आशीर्वाद समस्तीपुर में लोकल लेवल पर क्रिकेट खेलते हैं और क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में वैभव के टीम इंडिया तक पहुंचने के बाद उनके छोटे भाई पर भी लोगों की नजरें बनी हुई हैं.
A post shared by ASHIRVAD sooryavanshi 09 (@ashirvadsuryavanshi)
वैभव और आशीर्वाद के अलावा परिवार में एक और भाई हैं, जिनका नाम उज्जवल है. उज्जवल भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वैभव तथा आशीर्वाद से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं.
फिलहाल वैभव क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा दिखा रहे हैं, जबकि आशीर्वाद सोशल मीडिया पर अपने अलग अंदाज से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. पटना के ताज सिटी सेंटर से शेयर की गई उनकी तस्वीरें इसी वजह से चर्चा में हैं.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!