Monday, 09 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Delhi

शेख़ हसीना ने बांग्लादेश वापसी के लिए दिल्ली में किया पासपोर्ट अप्लाई

Ajay Tiwari
09 November 2026 • 0 • 26
शेख़ हसीना ने बांग्लादेश वापसी के लिए दिल्ली में किया पासपोर्ट अप्लाई

इमेज स्रोत, INDRANIL MUKHERJEE/AFP via Getty Images

भारत में रह रहीं बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने देश लौटने के लिए नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) के लिए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन में आवेदन किया है.

इस जानकारी की पुष्टि बांग्लादेश में प्रतिबंधित अवामी लीग के कई नेताओं ने की है. इस आवेदन की एक कॉपी बीबीसी बांग्ला के पास भी है.

अवामी लीग के नेताओं ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि शेख़ हसीना ने लंदन की लॉ फ़र्म मैट्रिक्स चैंबर्स के ज़रिए यह आवेदन किया है.

सोमवार सुबह समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भी शेख़ हसीना के आवेदन करने की ख़बर दी.

इमेज स्रोत, SAJJAD HUSSAIN/AFP via Getty Images

दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के प्रेस मिनिस्टर सईदुर रहमान ने बीबीसी बांग्ला को बताया, "हमें मैट्रिक्स चैंबर्स नाम की एक संस्था से ईमेल मिला है. उस ईमेल में बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख़ हसीना का पासपोर्ट और एनआईडी देने के लिए आवेदन किया गया है. हमें नहीं पता कि यह आवेदन सही है या नहीं. हालांकि, हमने यह ईमेल विदेश मंत्रालय को भेज दिया है."

पांच अगस्त 2024 को बांग्लादेश छोड़कर भारत आने के बाद से शेख़ हसीना दो साल से ज़्यादा समय से यहां रह रही हैं.

कुछ महीने पहले उन्होंने बांग्लादेश लौटने का एलान किया था. शेख़ हसीना और उनकी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता कह रहे हैं कि वह दिसंबर में देश लौटेंगी.

प्रतिबंधित अवामी लीग के संगठन सचिव एसएम कमाल ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि शेख़ हसीना दिसंबर में देश लौटना चाहती हैं. उन्होंने भी मीडिया के ज़रिए ही यह जाना है कि शेख़ हसीना ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सोमवार सुबह अपनी एक रिपोर्ट में कहा, "दो साल से ज़्यादा समय पहले जनविद्रोह के चलते लंबे समय से चला आ रहा उनका शासन ख़त्म होने के बाद बांग्लादेश लौटने की योजना को अमल में लाने की दिशा में हसीना का यह अब तक का सबसे स्पष्ट क़दम है."

इमेज स्रोत, Getty Images

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

पांच अगस्त 2024 को सत्ता छोड़कर दिल्ली आने के बाद, उसी साल अगस्त के अंत में बांग्लादेश की तत्कालीन अंतरिम सरकार ने शेख हसीना का राजनयिक और सामान्य पासपोर्ट रद्द करने का फ़ैसला किया था.

बाद में अवामी लीग के कई बड़े नेताओं के भी पासपोर्ट रद्द कर दिए गए.

इस साल शेख़ हसीना के बांग्लादेश लौटने के एलान के बाद उनके पासपोर्ट का मुद्दा सामने आया. इसकी वजह यह है कि उनके पास अब कोई वैध पासपोर्ट नहीं है.

इसी क्रम में शेख हसीना के वकीलों ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन की कार्यवाहक हाई कमिश्नर प्रीति रहमान को पत्र लिखकर नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने का अनुरोध किया है.

लंदन की लॉ फ़र्म मैट्रिक्स चैंबर्स के वकीलों ने चिट्ठी में लिखा है कि उन्हें ख़बर मिली है कि अंतरिम सरकार और दूसरे अधिकारियों ने शेख़ हसीना का पुराना बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द कर दिया है.

चिट्ठी में कहा गया है, "हम अपने मुवक्किल के पुराने बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द किए जाने की ख़बर के मद्देनज़र अनुरोध करते हैं कि उन्हें नया बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने के लिए ज़रूरी क़दम उठाए जाएं."

शेख़ हसीना की बांग्लादेशी नागरिकता और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार से जुड़े समझौतों और संधियों के तहत बनी ज़िम्मेदारियों का हवाला देते हुए उनके वकीलों ने इन आवेदनों पर जल्द फ़ैसला करने का अनुरोध किया है.

2024 के जुलाई में छात्रों और आम लोगों के आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों के आरोप में शेख़ हसीना के ख़िलाफ़ पिछले साल 19 नवंबर तक 663 मुक़दमे दर्ज हुए थे. इनमें 453 हत्या के मुक़दमे हैं.

पिछली अंतरिम सरकार के दौरान मानवता के ख़िलाफ़ अपराध के एक मामले में उन्हें मौत की सज़ा भी सुनाई गई थी.

इमेज स्रोत, K M ASAD / AFP via Getty Images

इसी बीच, विदेश में रह रहे अवामी लीग के कई नेता और कार्यकर्ता कह रहे हैं कि शेख़ हसीना की दिसंबर में बांग्लादेश वापसी को लेकर कोशिशें तेज़ हो गई हैं.

पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेश के अलग-अलग इलाक़ों में प्रतिबंधित अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शेख़ हसीना की वापसी की मांग करते हुए अचानक छोटी-छोटी रैलियां निकालते भी देखा गया है.

लेकिन उनके राजनीतिक विरोधियों को इस बात पर शक़ है कि ख़राब राजनीतिक हालात और मौत की सज़ा के फ़ैसले के बावजूद क्या वह सचमुच बांग्लादेश लौटेंगी?

सवाल यह है कि क्या शेख़ हसीना आने वाले दिसंबर में वाक़ई बांग्लादेश लौटने की कोशिश करेंगी? और क्या उस समय बांग्लादेश सरकार उन्हें देश लौटने देगी?

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के बाद अब बीएनपी सरकार भी शेख़ हसीना को वापस भेजने के लिए भारत को कई बार औपचारिक पत्र लिख चुकी है. यानी बांग्लादेश सरकार उन्हें वापस लाना चाहती है.

उनकी वापसी की चर्चा के बीच पिछले कुछ दिनों से उनके पासपोर्ट का मुद्दा भी काफ़ी चर्चा में रहा है.

पिछले गुरुवार को ढाका में एक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान बीएनपी सरकार के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने पत्रकारों से कहा, "क्या शेख़ हसीना अपने ससुराल घूमने आएंगी, जो उन्हें पासपोर्ट देना पड़ेगा?"

उन्होंने यह भी कहा कि ;आतंकवादियों और अपराधियों' को गिरफ़्तार करने के लिए दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि है. 'आतंकवादियों या अपराधियों' को वापस लाने के लिए पासपोर्ट की ज़रूरत नहीं होती. यह उन्हें सौंपने का मामला है.

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत से शेख़ हसीना को वापस लाने की कोशिश की जाएगी.

कबीर ने कहा कि संधि के तहत तय न्यायिक और कूटनीतिक रास्तों के ज़रिए बांग्लादेश भारत सरकार से शेख़ हसीना को औपचारिक रूप से सौंपने की मांग कर रहा है.

इमेज स्रोत, INDRANIL MUKHERJEE/AFP via Getty Images

शेख़ हसीना ख़ुद कई बार एलान किया है कि वह दिसंबर में ही बांग्लादेश लौटेंगी. हालांकि, उन्होंने मौत की सज़ा, ख़राब राजनीतिक हालात और सुरक्षा के ख़तरों का भी ज़िक्र किया है.

विश्लेषकों का ऐसा मानना है कि उनके इस एलान के बाद बांग्लादेश छोड़कर भागे अवामी लीग के नेता और कार्यकर्ता कुछ हद तक उत्साहित हुए हैं. ढाका समेत कई जगहों पर पार्टी की ओर से अचानक छोटी-छोटी रैलियां निकाले जाने कीबातें भी सामने आई हैं.

इसके साथ ही गिरफ़्तारियों की संख्या भी बढ़ रही है. इस मुद्दे पर बीएनपी समेत कई पार्टियों के नेता बयान दे रहे हैं. उनका कहना है कि शेख़ हसीना समेत अवामी लीग के बड़े नेता भारत और दूसरे देशों में छिपे हुए हैं. लेकिन शेख़ हसीना की वापसी का एलान करके उन्होंने बांग्लादेश में रह रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को ख़तरे में डाल दिया है.

हालांकि, भारत में रह रहे अवामी लीग के एक नेता ने बीबीसी को बताया कि उनकी नेता की उम्र अब क़रीब 80 साल है. इस उम्र में वह लंबे समय तक एक्टिव पॉलिटिक्स नहीं कर पाएंगी. इसलिए वह अब देश की राजनीति में लौटने के लिए कोई भी जोख़िम उठाना चाहती हैं.

विदेश में रह रहे अवामी लीग के प्रमुख प्रवक्ताओं में से एक मोहम्मद अली आराफ़ात ने बीबीसी बांग्ला को बताया, "शेख़ हसीना ख़तरा होने के बावजूद दिसंबर में ही बांग्लादेश लौटेंगी. हमारी नेता अपने इस फ़ैसले पर अडिग हैं."

उन्होंने यह भी दावा किया कि इसी मक़सद से पूरे देश में पार्टी के संगठन को नए सिरे से मज़बूत किया गया है.

आराफ़ात का मानना है कि प्रत्यर्पण संधि के तहत शेख़ हसीना को वापस लाना बीएनपी सरकार के लिए काफ़ी मुश्किल होगा. उनका कहना है कि शेख़ हसीना अपने एलान के मुताबिक़ ही बांग्लादेश लौटेंगी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
मुंबई में रॉकेट और एरियल पटाखों पर 25 नवंबर तक बैन, BMC ने जारी किया आदेश • Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग की 40 साल की शादी में धोखा: पत्नी लोरि हुआंग कौन हैं? • भूपाल नगलिया में चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, हमलावर फरार • राहुल गांधी ने बस्तर दौरे में पीएम मोदी पर बहस की चुनौती दी • 200 रुपये की टिकट से परिवार बन गया 1.5 करोड़ का मालिक, साथ ही बेटी का जन्म • दीपावली पर घर लौटते बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन से टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल • Nvidia के CEO जेनसन हुआंग और चीनी कार्यकारी एलिस हुआंग के बीच बढ़ती नजदीकियां, राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल • धर्मेंद्र प्रधान ने किसे कहा 'दिमागी नक्सली', किससे जनता को सतर्क रहने की अपील की? जानिए पूरी बात • दिवाली पर लापरवाही पड़ी भारी, पटाखों की चपेट में आकर झुलसे 18 लोग, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन • तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग‑11 में बदलाव: अर्शदीप के स्थान पर सिराज? • सरकारी काम में देरी पर अधिकारी पर जुर्माना: नया दिल्ली कानून • दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो कहा उस पर बीजेपी और कांग्रेस में छिड़ी ज़ुबानी जंग • गंगा स्नान यात्रा में कार दुर्घटना से 13 श्रद्धालु घायल • 10 करोड़ रुपये खर्च कर भी 'रमजान' में पानी नहीं, छठ घाट देखने आए डीएम भी चुप्पी मार गए • राहुल के बाद प्रियंका का दौरा: दिसंबर में सांसदों से मुलाकात, दोआबा या मालवा में रैली की योजना • माइक्रोसॉफ्ट के एआई डेटा सेंटर बनाने पर क्यों नाराज हैं लोग? 1 अरब डॉलर के AI प्रोजेक्ट पर बवाल • हापुड़ में प्लाइवुड फैक्टरी में लगी आग, दमकल ने समय पर काबू किया, नुकसान हजारों रुपये का • खड़गे के ‘दिवाली‑ईद’ बयान पर बीजेपी‑शिवसेना ने साधा निशाना • पाकिस्तान चीन से SH16 155mm स्व-चालित होवित्जर खरीदने पर विचार कर रहा है • हैदराबाद से दिल्ली तक 1,286 किग्रा मटन की खेप पर गोमांस का संदेह • झारखंड से काशी की यात्रा में ट्रक टक्कर से 7 मौत, 14 घायल • बिलासपुर से छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन; जानें तारीख और टाइमिंग • अखिलेश यादव ने चुनाव सुधार के लिये तीन प्रमुख मांगें रखी: आधार‑वोटिंग लिंक, मेटल कार्ड, बायोमेट्रिक पहचान • अखिलेश यादव ने अयोध्या में महिलाओं के साथ हुई कथित मारपीट पर भाजपा से जांच की मांग की • दिवाली फेस्टिव सेल में ग्रोथ सबसे कम, पर क्विक कॉमर्स से सोने‑चांदी के सिक्के धूमधाम से बिके • बाप ने साथ मरने का फ़ैसला किया और मैं वो ग़म झेलने के लिए अकेला रह गया • फर्रुखाबाद में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग, एक लाख का नुकसान, दमकल ने किया काबू • BYD ने बनाई 500 किमी/घं. से अधिक गति वाली पहली प्रोडक्शन कार • दिवाली पर करीना कपूर खान ने पहना 200 साल पुरानी कलगी और कुरान आयत वाला एमराल्ड हार • खतरे में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की विरासत: श्वेता बसु ने उठाया बड़ा सवाल- हम संस्कृति बचाने में पीछे क्यों? • Airtel ने दिया 1+1 रिचार्ज तोहफा: ₹349 या ₹399 में 56 दिन तक अनलिमिटेड कॉल‑डेटा • छठ गीत बजाने के विवाद में खूनी खेल, स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत • भाजपा ने कांग्रेस के खरेज के ईद‑दीवाली टिप्पणी पर चुनौती दी • अदनान सामी ने मुंबई हवाई अड्डे की प्रणाम सेवा पर की तीखी फटकार, स्टाफ पर बदसलूकी के आरोप • आधारित महिला के साथ संबंध और जासूसी के आरोपों पर चीन ने दिया कड़ा इनकार • इगलास में दीपावली पर दो गुटों में हिंसक झड़प, 13 गिरफ्तार • दीपावली की रौनक के बाद अब छठी मइया के गीतों की गूंज, जानें गोवर्धन और चित्रगुप्त पूजा की तारीख • शेख़ हसीना ने बांग्लादेश वापसी के लिए दिल्ली में किया पासपोर्ट अप्लाई • लंदन में भारतीय मूल की 26 वर्षीय नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या, आरोपी रजत जसवाल को गिरफ्तार • बनगंवा मंडी में दिवाली पर लगी भीषण आग में 48 दुकानें जलीं, नुकसान 40 करोड़ • मुंबई में रॉकेट और एरियल पटाखों पर 25 नवंबर तक बैन, BMC ने जारी किया आदेश • Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग की 40 साल की शादी में धोखा: पत्नी लोरि हुआंग कौन हैं? • भूपाल नगलिया में चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, हमलावर फरार • राहुल गांधी ने बस्तर दौरे में पीएम मोदी पर बहस की चुनौती दी • 200 रुपये की टिकट से परिवार बन गया 1.5 करोड़ का मालिक, साथ ही बेटी का जन्म • दीपावली पर घर लौटते बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन से टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल • Nvidia के CEO जेनसन हुआंग और चीनी कार्यकारी एलिस हुआंग के बीच बढ़ती नजदीकियां, राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल • धर्मेंद्र प्रधान ने किसे कहा 'दिमागी नक्सली', किससे जनता को सतर्क रहने की अपील की? जानिए पूरी बात • दिवाली पर लापरवाही पड़ी भारी, पटाखों की चपेट में आकर झुलसे 18 लोग, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन • तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग‑11 में बदलाव: अर्शदीप के स्थान पर सिराज? • सरकारी काम में देरी पर अधिकारी पर जुर्माना: नया दिल्ली कानून • दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो कहा उस पर बीजेपी और कांग्रेस में छिड़ी ज़ुबानी जंग • गंगा स्नान यात्रा में कार दुर्घटना से 13 श्रद्धालु घायल • 10 करोड़ रुपये खर्च कर भी 'रमजान' में पानी नहीं, छठ घाट देखने आए डीएम भी चुप्पी मार गए • राहुल के बाद प्रियंका का दौरा: दिसंबर में सांसदों से मुलाकात, दोआबा या मालवा में रैली की योजना • माइक्रोसॉफ्ट के एआई डेटा सेंटर बनाने पर क्यों नाराज हैं लोग? 1 अरब डॉलर के AI प्रोजेक्ट पर बवाल • हापुड़ में प्लाइवुड फैक्टरी में लगी आग, दमकल ने समय पर काबू किया, नुकसान हजारों रुपये का • खड़गे के ‘दिवाली‑ईद’ बयान पर बीजेपी‑शिवसेना ने साधा निशाना • पाकिस्तान चीन से SH16 155mm स्व-चालित होवित्जर खरीदने पर विचार कर रहा है • हैदराबाद से दिल्ली तक 1,286 किग्रा मटन की खेप पर गोमांस का संदेह • झारखंड से काशी की यात्रा में ट्रक टक्कर से 7 मौत, 14 घायल • बिलासपुर से छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन; जानें तारीख और टाइमिंग • अखिलेश यादव ने चुनाव सुधार के लिये तीन प्रमुख मांगें रखी: आधार‑वोटिंग लिंक, मेटल कार्ड, बायोमेट्रिक पहचान • अखिलेश यादव ने अयोध्या में महिलाओं के साथ हुई कथित मारपीट पर भाजपा से जांच की मांग की • दिवाली फेस्टिव सेल में ग्रोथ सबसे कम, पर क्विक कॉमर्स से सोने‑चांदी के सिक्के धूमधाम से बिके • बाप ने साथ मरने का फ़ैसला किया और मैं वो ग़म झेलने के लिए अकेला रह गया • फर्रुखाबाद में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग, एक लाख का नुकसान, दमकल ने किया काबू • BYD ने बनाई 500 किमी/घं. से अधिक गति वाली पहली प्रोडक्शन कार • दिवाली पर करीना कपूर खान ने पहना 200 साल पुरानी कलगी और कुरान आयत वाला एमराल्ड हार • खतरे में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की विरासत: श्वेता बसु ने उठाया बड़ा सवाल- हम संस्कृति बचाने में पीछे क्यों? • Airtel ने दिया 1+1 रिचार्ज तोहफा: ₹349 या ₹399 में 56 दिन तक अनलिमिटेड कॉल‑डेटा • छठ गीत बजाने के विवाद में खूनी खेल, स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत • भाजपा ने कांग्रेस के खरेज के ईद‑दीवाली टिप्पणी पर चुनौती दी • अदनान सामी ने मुंबई हवाई अड्डे की प्रणाम सेवा पर की तीखी फटकार, स्टाफ पर बदसलूकी के आरोप • आधारित महिला के साथ संबंध और जासूसी के आरोपों पर चीन ने दिया कड़ा इनकार • इगलास में दीपावली पर दो गुटों में हिंसक झड़प, 13 गिरफ्तार • दीपावली की रौनक के बाद अब छठी मइया के गीतों की गूंज, जानें गोवर्धन और चित्रगुप्त पूजा की तारीख • शेख़ हसीना ने बांग्लादेश वापसी के लिए दिल्ली में किया पासपोर्ट अप्लाई • लंदन में भारतीय मूल की 26 वर्षीय नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या, आरोपी रजत जसवाल को गिरफ्तार • बनगंवा मंडी में दिवाली पर लगी भीषण आग में 48 दुकानें जलीं, नुकसान 40 करोड़ •