मेष: मानसिक तनाव घटेगा, धन की स्थिति सुधरेगी और आपके निर्णय सही साबित होंगे। पुराने रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। सकारात्मक सोच के साथ काम करने पर लाभ मिलेगा, व्यापार में भी स्थिति बेहतर रहेगी।
जरूरी टिप – रिश्तों को संभालें। शुभ रंग – लाल। उपाय – किसी गरीब को लाल फल का दान दें।
वृष: धैर्य से काम करें, आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। बढ़ते खर्चे को नियंत्रित करना होगा, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में हानि की संभावना है।
जरूरी टिप – नेगेटिविटी से बचें। शुभ रंग – गुलाबी। उपाय – गाय को गुड़ रोटी खिलाएँ।
मिथुन: शिक्षा क्षेत्र में फायदा, नए लोगों से संपर्क, जीवनसाथी का सहयोग और रुके हुए धन की वापसी होगी। झगड़े से बचें, व्यापार में योजना बनाकर आगे बढ़ें।
जरूरी टिप – अहंकार से बचें। शुभ रंग – मरून। उपाय – पक्षियों को दाना खिलाएँ।
कर्क: करियर में सोच‑समझ कर निर्णय लें, दोस्तों के साथ मिलकर काम करने की योजना बनेगी। उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन खर्च बढ़ेगा और रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में समय लगाना पड़ेगा।
जरूरी टिप – आलस्य से बचें। शुभ रंग – सफेद। उपाय – गाय को रोटी खिलाएँ।
सिंह: धन‑लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। बातचीत में धैर्य रखें, करियर पर ध्यान दें और दूसरों की सलाह से काम का तरीका न बदलें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, और रुके हुए व्यापारिक काम पूरे होंगे।
जरूरी टिप – अति उत्साह से बचें। शुभ रंग – हल्का लाल। उपाय – किसी गरीब को भोजन कराएँ।
कन्या: छोटी‑छोटी बातों से चिंता बढ़ेगी, इसलिए शब्दों का प्रयोग सोच‑समझ कर करें। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे, व्यापार में तरक्की के मौके मिलेंगे। लंबी दूरी की यात्रा से बचें, नया निवेश सोच‑समझ कर करें।
जरूरी टिप – अहंकार से बचें। शुभ रंग – हरा। उपाय – किसी गरीब को आटा दान करें।
तुला: काम पर पूरा ध्यान दें, प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच‑समझ कर लें। सुख‑सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, गुस्सा दिखाने से बचें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार से जुड़े काम बनेंगे।
जरूरी टिप – खर्चों को नियंत्रित करें। शुभ रंग – भूरा। उपाय – किसी गरीब को चावल दान करें।
वृश्चिक: सुविधाओं में खर्च बढ़ेगा, परिवार से सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। हर किसी पर भरोसा न करें, लंबी दूरी की यात्रा से बचें, व्यापारिक खर्चे बढ़ेंगे।
जरूरी टिप – कम बोलें। शुभ रंग – हल्का लाल। उपाय – गाय को रोटी खिलाएँ।
धनु: पूरे उत्साह से काम करेंगे, करियर में उन्नति का समय है, सम्मान बढ़ेगा। शब्दों का प्रयोग सोच‑समझ कर करें, बहस में उलझने से बचें, व्यापार में लाभ के रास्ते बनेंगे।
जरूरी टिप – गुस्से से बचें। शुभ रंग – हल्का पीला। उपाय – किसी गरीब को फल दान करें।
मकर: कार्यक्षमता बढ़ेगी, मन की उलझन सुलझेगी, शिक्षा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बड़े फैसलों में देर न करें, समय का सही उपयोग करें, व्यापार में धन की स्थिति बेहतर होगी।
जरूरी टिप – कुछ नया सीखें। शुभ रंग – मरून। उपाय – किसी गरीब को लाल फल दान करें।
कुंभ: मन की टेंशन दूर होगी, भाग्य साथ देगा, जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होंगे, परिवार में शांति बढ़ेगी। गाड़ी तेज न चलाएँ, व्यापार में लाभ का योग है।
जरूरी टिप – कम बोलें। शुभ रंग – भूरा। उपाय – किसी गरीब को भोजन दान करें।
मीन: जल्दबाजी में निर्णय न लें, नए लोगों से मुलाकात होगी, विदेश से लाभ की खबर मिलेगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। तनाव न पालें, व्यापार में नया निवेश आज न करें।
जरूरी टिप – नेगेटिविटी से बचें। शुभ रंग – लाल। उपाय – किसी गरीब को गुड़ दान करें।
आज का उपाय: यदि परिवार में लगातार समस्याएँ आती हैं, तो मंगलवार को हनुमान मंदिर में सिंदूर, जनेऊ, नारियल, पान, सुपारी और लाल फल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ और आरती करें, फिर सिंदूर को एक डिब्बी में घर ले जाएँ और प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद तिलक लगाएँ।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!