मुंबई में हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार के निवास एंटीलिया में गणपति बाप्पा का आगमन हुआ। गणेश चतुर्थी के दिन परिवार ने 'एंटीलिया के राजा' का स्वागत किया और गणपति उत्सव बेहद खास अंदाज में मनाया गया। 14 सितंबर को हुए इस भव्य समारोह में बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेटर्स, राजनेता समेत कई बड़े मेहमान शामिल हुए। लेकिन मेहमानों के पहुंचने से पहले ही नीता अंबानी अपने गणपति लुक से महफिल लूट चुकी थीं।
हर बार की तरह इस बार भी नीता अंबानी ने अपने शाही अंदाज से सबको इंप्रेस किया। चमकदार सिल्क साड़ी, ट्रेडिशनल गहने और क्लासिक हेयरस्टाइल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला। हालांकि सबसे ज़्यादा नज़रें उनकी साड़ी से भी ज़्यादा उनके गले में सजे बड़े-भारी नेकलेस और कमर पर लटकती गोल्डन पोटली पर ठहर गईं। नीता ने 'जय गणेश' के जयकारों के साथ सभी का एंटीलिया में स्वागत किया।
ऑरेंज-मैजेंटा सिल्क साड़ी में रॉयल फेस्टिव लुक
गणेश उत्सव के खास मौके पर नीता अंबानी ने ऑरेंज और मैजेंटा शेड की सिल्क साड़ी चुनी। साड़ी का ऊपरी हिस्सा चमकदार ऑरेंज में नजर आ रहा था, जबकि नीचे की ओर गहरा मैजेंटा-पिंक रंग खूबसूरत कंट्रास्ट बना रहा था। गोल्डन बॉर्डर ने पूरी साड़ी को और रिच फेस्टिव फील देई।
इस साड़ी की खासियत ये भी रही कि इतने तेज़ और चमकदार कलर कॉम्बिनेशन के बावजूद लुक पर हावी नहीं हुआ। इसकी वजह थी उनकी जूलरी, जिसे बेहद सोच-समझकर साड़ी के साथ पेयर किया गया था।
कंधों तक फैला जड़ाऊ नेकलेस — एक नज़र में टिक जाती हैं नज़रें
नीता अंबानी के इस लुक का सबसे बड़ा हाईलाइट उनका बड़ा बिब-स्टाइल जड़ाऊ नेकलेस था। ये किसी आम नेकलेस की तरह सिर्फ़ गले तक फैला नहीं था, बल्कि कंधों की ओर भी फैला हुआ नजर आ रहा था।
इस शानदार शाही नेकलेस में गोल्ड, डायमंड, कलर्ड स्टोंस और पर्ल्स का इस्तेमाल दिखाई देता है। कई लेयर्स और बारीक डिज़ाइनिंग के कारण ये पूरा नेकपीस अपने आप में एक स्टेटमेंट पीस बन गया। साड़ी के सादे ब्लाउज़ की जगह यही हैवी ज्वेलरी उनके लुक को रॉयल टच दे रही थी।
नेकलेस के बीच में भी कई छोटे-बड़े पेंडेंट और बारीक डिटेलिंग दिखाई दे रही थी। ये रॉयल नेकलेस नीता अंबानी के पूरे अपर-बॉडी लुक का सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन बन गया था।
हाथों में कड़े, कानों में बड़े ईयररिंग्स
नेकलेस को बैलेंस करने के लिए नीता अंबानी ने हाथों में गोल्ड और रूबी डिटेलिंग वाले कड़े पहने। दोनों हाथों में कड़ों ने उनके ट्रेडिशनल लुक को और शानदार बनाया।
कानों में भी उन्होंने बड़े और रिच लुक वाले कान-पाशा स्टाइल के ईयररिंग्स पहने, जो बड़े नेकपीस के साथ पूरी तरह मैच करते दिखाई दिए। जूलरी में अलग-अलग डिज़ाइन होने के बावजूद पूरा लुक एक ही थीम में बंधा हुआ नजर आया।
लटकती गोल्डन पोटली ने जोड़ा देसी ट्विस्ट
नीता अंबानी के हाथ में कोई बड़ा क्लच नजर नहीं आया। इसके बजाय उन्होंने साड़ी के साथ गोल्डन एम्ब्रॉयडर्ड पोटली बैग लटकाया। पोटली पर काफी बारीक गोल्डन वर्क था। इसकी गोल शेप और हैवी कढ़ाई साड़ी और जूलरी के साथ अच्छी तरह मैच कर रही थी। यही छोटा-सा एक्सेसरी पूरे लुक में खास देसी फेस्टिव टच जोड़ रहा था।
छोटी लाल बिंदी ने लुक को किया कंप्लीट
इतनी हैवी जूलरी और चमकदार साड़ी के बावजूद नीता अंबानी ने मेकअप बहुत बोल्ड नहीं रखा। मेकअप सटल और मैट फिनिश वाला था। आंखों को हल्के तरीके से डिफाइन किया गया और चेहरे का बेस भी नेचुरल रखा गया। माथे पर लगी छोटी लाल बिंदी ने पूरे लुक को ट्रेडिशनल फिनिश दी। जूलरी और आउटफिट जहां रॉयल फील दे रहे थे, वहीं मेकअप ने लुक को ओवरडू होने से बचाया।
लंबी चोटी में गजरा ने जीता दिल
हेयरस्टाइल की बात करें तो नीता अंबानी ने बालों को खुला रखने के बजाय लंबी चोटी बनाई। सामने से बाल सलीके से सेट किए गए थे, जबकि पीछे लंबी चोटी साफ़ नजर आई। चोटी के आखिर में छोटा-सा गजरा लगाया गया था, जिसने लुक को एक और ट्रेडिशनल टच दिया।
'जय गणेश' के जयकारों से किया स्वागत
नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाथ जोड़कर 'जय गणेश...' के जयकारे लगाकर मेहमानों का स्वागत करती नजर आ रही हैं। उनके कहने पर पैप्स भी ज़ोर-ज़ोर से 'जय गणेश... जय गणेश' बोलने लगे।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!