Tuesday, 10 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

सोनिया गांधी के नए खुलासे, खुले विवाद के भी दरवाजे... आत्मकथा की बड़ी बातें

Ajay Tiwari
10 November 2026 • 0 • 45
सोनिया गांधी के नए खुलासे, खुले विवाद के भी दरवाजे... आत्मकथा की बड़ी बातें

सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' में अपने राजनीतिक जीवन से जुड़ी कई अहम घटनाओं, रिश्तों और देश की राजनीति के अलग-अलग दौर पर अपना अनुभव और नजरिया सामने रखा है. कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाली सोनिया गांधी सार्वजनिक जीवन में रहने के बावजूद काफी निजी व्यक्तित्व रही हैं. इस किताब में उन्होंने एक यंग इटालियन छात्रा से भारतीय राजनीति के केंद्र तक के अपने सफर को याद किया है. निजी अनुभवों के साथ उन्होंने इमरजेंसी, गांधी परिवार के भीतर के मतभेद, यूपीए सरकार के दौर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की है.

हार्पर कॉलिन्स से प्रकाशित इस किताब में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार से लेकर 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले, मनमोहन सिंह सरकार में अपनी भूमिका और प्रणब मुखर्जी की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा तक कई मुद्दों पर बात की है. किताब में बाबरी मस्जिद, 1984 के सिख विरोधी दंगे, रूस और चीन के दौरे, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ कांग्रेस के 2008 के समझौते, राजीव गांधी से पहली मुलाकात, मेनका गांधी, 1975 की इमरजेंसी और इंदिरा गांधी के साथ अपने रिश्ते का भी जिक्र किया गया है.

किताब के कुछ हिस्सों में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को लेकर अपनी राय रखी है. सोनिया गांधी ने लिखा है कि मोदी सरकार के दौर में भारत उदार लोकतंत्र वाले देशों की सूची में नीचे गिर गया. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को तहस-नहस कर दिया. सोनिया गांधी के मुताबिक, 'नरेंद्र मोदी के पीछे खड़ी वैचारिक शक्तियां उस व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं, जिसने करीब 80 साल से विविधताओं से भरी आबादी, विभिन्न भाषाओं, आस्थाओं और रीति-रिवाजों के ताने-बाने को एकता के नाजुक सूत्र में बांधकर रखा है.'

किताब में सोनिया गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के पास कोई नया विजन नहीं है. उन्होंने लिखा है, 'मोदी ने यूपीए सरकार के दौर की कम से कम 30 योजनाओं को अपना लिया है, उनके नाम अधिक आकर्षक रख दिए हैं और उनका दायरा काफी सीमित कर दिया है. इनमें से कुछ कल्याणकारी योजनाओं की प्रधानमंत्री खुद पहले आलोचना कर चुके हैं.'

मोदी से मुलाकात और नजरें मिलाने को लेकर टिप्पणी

किताब में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकातों का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री से औपचारिक मुलाकातें होती थीं, मसलन स्पीकर के चैंबर में मुलाकात हुई. एक बार अस्पताल में भर्ती रहने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात हुई थी. तब प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी से पूछा था, 'ठीक हैं आप?' सोनिया गांधी ने जवाब दिया था, 'जी, अब ठीक हूं, शुक्रिया.'

सोनिया गांधी ने लिखा है कि जन्मदिन और नए साल जैसे मौकों पर शुभकामना संदेशों के अलावा प्रधानमंत्री मोदी से कभी लंबी बातचीत नहीं हुई. उन्होंने यह भी लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी नजरें मिलाने से बचते हैं. सोनिया गांधी के मुताबिक, दोनों के बीच दूरी की वजह उनके अलग-अलग वैचारिक नजरिए भी हैं. उन्होंने मोदी के भारत के विजन को आरएसएस से प्रभावित बताते हुए कहा है कि उनके अपने विचार धर्मनिरपेक्षता, समावेशिता और सामाजिक न्याय पर आधारित हैं.

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के अपेक्षाकृत साधारण पृष्ठभूमि से आगे बढ़ने की बात को स्वीकार किया है, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया है कि उनकी साधारण पृष्ठभूमि को उनकी जनसंपर्क मशीनरी ने किस तरह पेश किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री के संसद में दिए भाषणों की भी आलोचना की है और आरोप लगाया है कि वह विपक्ष, खासकर जवाहरलाल नेहरू पर लगातार हमला करते हैं. सोनिया गांधी ने कहा है कि दोनों के बीच मतभेद व्यक्तिगत नहीं बल्कि वैचारिक हैं.

2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने के फैसले पर सोनिया का पक्ष

2004 में जब सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री बनना स्वीकार नहीं किया था, तो कांग्रेस ने इसे त्याग के तौर पर पेश किया था. वहीं बीजेपी आज तक यह दावा करती है कि मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर सोनिया गांधी ने 10 साल रिमोट कंट्रोल सरकार चलाई. सोनिया गांधी की किताब में इस पूरे घटनाक्रम पर उनका अपना पक्ष सामने आया है.

किताब के मुताबिक, सोनिया गांधी ने 2004 के लोकसभा चुनाव से कई महीने पहले ही तय कर लिया था कि वह प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगी. उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी इस बारे में बात की थी. दोनों का मानना था कि सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्याओं का दर्द झेला था.

सोनिया गांधी ने जब खुद से पूछा कि कांग्रेस के जीतने पर क्या वह प्रधानमंत्री पद स्वीकार करेंगी, तो उनका जवाब था, 'बिल्कुल नहीं.' उन्होंने यह फैसला अपने करीबी सहयोगियों से भी छिपाकर रखा था. उन्हें डर था कि अगर यह बात पहले सामने आ गई तो कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान शुरू हो सकती है.

यहां तक कि 18 मई 2004 को उनके साथ राष्ट्रपति भवन गए मनमोहन सिंह को भी उनके फैसले की जानकारी नहीं थी. राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से मुलाकात के बाद सोनिया गांधी इस बात को लेकर चिंतित थीं कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को कैसे बताएंगी कि उन्होंने कांग्रेस को जीत दिलाई है, लेकिन सरकार का नेतृत्व नहीं करेंगी. इसके बाद उन्होंने अहमद पटेल को भरोसे में लिया और वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया जानने को कहा.

हालांकि, सहयोगियों के दबाव के बाद एक समय सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद के लिए 'ठीक है' कहा था. गठबंधन के नेता एक घंटे से ज्यादा समय तक उन्हें पद स्वीकार करने के लिए मनाते रहे. जब सोनिया गांधी ने मना किया तो नेताओं ने उन्हें घेर लिया और कहा कि वे उनका 'नहीं' स्वीकार नहीं करेंगे. दबाव में सोनिया गांधी ने 'ठीक है' कह दिया और नेता उन्हें बधाई देने लगे.

इसके बाद प्रियंका गांधी भावुक होकर राहुल गांधी के पास गईं और उन्हें बताया कि सोनिया गांधी ने हां कह दी है. राहुल गांधी ने अपनी मां से पूछा, 'आपने हां कह दी?' सोनिया गांधी ने बताया कि उन पर दबाव डाला गया था. राहुल नाराज हुए, जबकि प्रियंका ने सोनिया से अपने फैसले पर कायम रहने को कहा.

उस रात सोनिया गांधी अपने मन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति जिम्मेदारी और सरकार से दूर रहने के अपने फैसले के बीच संघर्ष करती रहीं. सोने से पहले उन्होंने खुद से कहा कि उन्हें अपने फैसले के प्रति सच्चा रहना चाहिए. अगले दिन उन्होंने राहुल को बताया कि वह अपने पुराने फैसले पर कायम रहेंगी. राहुल ने उन्हें गले लगाकर कहा कि उन्होंने सही फैसला किया है.

सोनिया गांधी ने किताब में कहा है, 'पीएम पद ठुकराने का फैसला आसान नहीं था. उनके मन के भीतर एक संघर्ष था, उनके मन का एक कोना प्रधानमंत्री पद को ना कह रहा था, तो दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति एक जिम्मेदारी का भी भाव था.'

प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के सोनिया गांधी के फैसले के दौरान 18 मई 2004 को 10 जनपथ के बाहर काफी हंगामा हुआ था. सोनिया गांधी के समर्थन में पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत एक कार के ऊपर चढ़ गए थे और उन्होंने अपनी कनपटी पर पिस्तौल तक तान ली थी. प्रधानमंत्री पद पर सोनिया गांधी के 'त्याग' से पहले उनके विदेशी मूल का मुद्दा भी सुर्खियों में था. कांग्रेस को इस मुद्दे पर घेरा जा रहा था.

विदेशी मूल को लेकर व्यक्तिगत हमलों का भी जिक्र

सोनिया गांधी ने विदेशी मूल को लेकर अपने खिलाफ हुए व्यक्तिगत हमलों का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि विरोधियों ने उन पर रोम राज स्थापित करने की इच्छा रखने का आरोप लगाया. उन्हें कैबरे डांसर, जासूस और 'मोनिका लेविंस्की' जैसे अपमानजनक नामों से भी पुकारा गया.

सोनिया गांधी के मुताबिक, इसके बावजूद वह बीजेपी और आरएसएस को हराने के संकल्प के साथ प्रचार करती रहीं, क्योंकि वह उनकी राजनीति को विभाजनकारी मानती थीं. उस समय यह धारणा भी थी कि कांग्रेस के पास अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की लोकप्रियता का मुकाबला करने वाला कोई नेता नहीं है. सोनिया गांधी ने इस मुकाबले को सिर्फ चुनावी लड़ाई नहीं बल्कि धर्मनिरपेक्षता को लेकर वैचारिक लड़ाई के तौर पर देखा.

राष्ट्रपति कलाम से मुलाकात और प्रधानमंत्री पद का दावा

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में उस समय के राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि डॉ. कलाम ने विदेशी मूल के मुद्दे पर उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाने से इनकार करने के दावे का खंडन किया था.

सोनिया गांधी ने 18 मई 2004 को राष्ट्रपति भवन में डॉ. कलाम से मुलाकात का भी जिक्र किया है. वह मनमोहन सिंह के साथ कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन का आंकड़ा पेश करने और सरकार बनाने का दावा करने राष्ट्रपति भवन गई थीं. उनके मुताबिक, उस समय प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इस पर सवाल ही नहीं उठा था, क्योंकि सभी को लगता था कि वह ही प्रधानमंत्री बनेंगी. सोनिया गांधी ने डॉ. कलाम द्वारा उन्हें विदेशी मूल के कारण शपथ दिलाने से इनकार करने के दावे को खारिज किया है. उन्होंने कलाम की किताब 'टर्निंग पॉइंट्स' में दिए उनके बाद के बयान का हवाला देते हुए लिखा है कि अगर वह औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री पद का दावा करतीं, तो वह उन्हें संविधान के मुताबिक प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाते.

प्रणब मुखर्जी की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा का जिक्र

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में प्रणब मुखर्जी की प्रधानमंत्री पद की इच्छा का भी दावा एक घटना के जरिए किया है. सोनिया गांधी ने लिखा है कि पी. चिदंबरम के साथ प्रणब मुखर्जी के गहरे मतभेद हो गए थे. 2010 में इस पर अपनी निराशा जताने के बाद प्रणब मुखर्जी ने कहा था, 'शीर्ष पर बदलाव का समय आ गया है.'

सोनिया गांधी लिखती हैं कि इससे वह हैरान रह गई थीं. उनके मुताबिक, इससे उन्हें लंबे समय से प्रणब मुखर्जी की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा का संकेत मिला. सोनिया गांधी ने लिखा है कि प्रणब निराश हुए होंगे, लेकिन उन्होंने बातचीत का विषय बदल दिया. सोनिया गांधी के मुताबिक, प्रणब मुखर्जी ने इस फैसले को उनके खिलाफ नहीं माना. बाद में कांग्रेस ने 2012 में प्रणब मुखर्जी को यूपीए का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया और वह राष्ट्रपति चुने गए. सोनिया गांधी ने लिखा है कि वह इसके बाद भी उनसे नियमित रूप से मिलती रहीं और उनके राजनीतिक अनुभव और जानकारी को महत्व देती थीं.

मनमोहन सरकार में अपनी भूमिका पर सोनिया ने क्या कहा

मनमोहन सरकार के दौरान अपनी भूमिका को लेकर भी सोनिया गांधी ने किताब में अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा है, 'मुझे स्पष्ट था कि मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री हैं और पार्टी अध्यक्ष के तौर पर वह उन्हें अपनी राय या सुझाव दे सकती हैं, उनसे असहमति जता सकती हैं, लेकिन उनका यह कर्तव्य है कि वह प्रधानमंत्री के फैसले को स्वीकार करें और उनके अधीन रहकर काम करें.'

सोनिया गांधी ने यूपीए सरकार में खुद के समानांतर सत्ता केंद्र होने और प्रधानमंत्री कार्यालय की फाइलें देखने के दावों को भी नकारा है. उन्होंने मनमोहन सिंह के एक पूर्व सहयोगी की किताब में लगाए गए उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि वह गोपनीय प्रधानमंत्री कार्यालय की फाइलें देखती थीं या महत्वपूर्ण नियुक्तियों को प्रभावित करती थीं. सोनिया गांधी ने लिखा है कि सरकारी फाइलें देखने के आरोप से उन्हें खास तौर पर दुख हुआ, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने साफ तौर पर कहा था कि ऐसी फाइलें उन्हें नहीं दिखाई गई थीं.

सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह के साथ अपने संबंधों को जिम्मेदारियों के एक अनकहे बंटवारे के तौर पर बताया है. उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री सरकार चलाते थे, जबकि वह कांग्रेस का काम संभालती थीं. प्रणब मुखर्जी, अर्जुन सिंह, ए.के. एंटनी और अहमद पटेल की एक कोर ग्रुप प्रधानमंत्री के साथ हर हफ्ते बैठक करती थी, जिसमें सरकार और पार्टी के बीच तालमेल पर चर्चा होती थी. सोनिया गांधी के मुताबिक, मनमोहन सिंह के साथ उनका रिश्ता दखलंदाजी पर नहीं बल्कि आपसी भरोसे और सम्मान पर आधारित था.

बाबरी अध्याय पर बीजेपी का हमला

सोनिया गांधी की किताब के बाबरी अध्याय को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है. 6 दिसंबर 1992 की घटना पर सोनिया गांधी के आंसू निकलने के दावे को लेकर बीजेपी ने सवाल पूछा है कि क्या 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान सोनिया गांधी के आंसू नहीं निकले थे. कांग्रेस का जवाब है कि सोनिया गांधी ने अपना अनुभव लिखा है और बीजेपी को इससे परेशानी क्यों हो रही है.

बीजेपी ने यह आरोप भी लगाया है कि किताब के जरिए 1984 में सिखों के कत्लेआम के मामले में उस समय के आर्मी चीफ जनरल वैद्य पर तथ्यों से उलट ठीकरा फोड़कर सोनिया गांधी ने अपने परिवार को खुद को क्लीन चिट देने की कोशिश की है.

रूस और चीन के दौरों और 2008 के समझौते का जिक्र

सोनिया गांधी की किताब में रूस और चीन के उनके दौरों और चीन के साथ कांग्रेस पार्टी के 2008 के समझौते पर भी रोशनी डाली गई है. सोनिया गांधी ने लिखा है कि रूस और चीन में उनके पहले और सबसे बाद के दौरे ऐसे हैं जैसे किसी दो अलग दुनिया में जाना. उन्होंने लिखा है कि 1985 में वह सोवियत संघ में प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी के तौर पर गई थीं और 2005 में व्लादिमीर पुतिन के रूस गईं. 1988 में वह देंग शियाओपिंग के चीन गई थीं और 2008 में हू जिंताओ के चीन का दौरा किया था.

सोनिया गांधी ने लिखा है कि वह रूस और चीन दोनों देशों में कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए अध्यक्ष के तौर पर गईं, लेकिन चीन में उनका दौरा उनके परिवार के लिए निजी न्योते पर हुआ था. उनके परिवार को चीन की सरकार ने बीजिंग ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया था. वहां उपराष्ट्रपति के तौर पर शी जिनपिंग ने उनके परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया था.

दोनों देशों के राजदूतों और विदेश मंत्री आनंद शर्मा, यूथ कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर महासचिव राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ पार्टी-टु-पार्टी समझौते पर दस्तखत किया था. सोनिया गांधी ने लिखा है कि इस समझौते से कुछ खास हासिल नहीं हुआ.

राजीव गांधी से पहली मुलाकात का भी जिक्र

सोनिया गांधी की किताब उनके निजी रिश्तों पर भी काफी कुछ कहती है. किताब में सोनिया गांधी ने लिखा है कि कैंब्रिज के एक रेस्टोरेंट में उन्होंने राजीव गांधी को पहली बार देखा था. सोनिया गांधी के मुताबिक, वह एक आकर्षक युवा व्यक्ति की ओर खिंची चली आई थीं, जिसका शांत स्वभाव अपने शोरगुल करने वाले साथियों के बीच अलग नजर आता था.

कॉमन फ्रेंड क्रिश्चियन वॉन स्टिग्लिट्ज के जरिए उनकी राजीव गांधी से औपचारिक मुलाकात हुई. इस पल के लिए सोनिया गांधी ने इटालियन मुहावरे 'अन कोल्पो दी फुलमिने' का इस्तेमाल किया है, जिसका मतलब बिजली गिरने जैसा प्यार है. उन्होंने लिखा है कि राजीव गांधी ने हाथ बढ़ाया तो उनका दिल तेजी से धड़कने लगा और हाथ कांपने लगे.

बाद में राजीव गांधी ने भी स्वीकार किया था कि उन्हें सोनिया गांधी को लेकर ऐसा ही आकर्षण हुआ था. इसके बाद दोनों एलि कैथेड्रल घूमने गए और नियमित रूप से मिलने लगे. सोनिया गांधी को बाद में पता चला कि राजीव गांधी उस समय 21 साल के थे और ट्रिनिटी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे. वह जवाहरलाल नेहरू के पोते थे.

सगाई की खबर रेडियो से सोनिया के माता-पिता तक पहुंची

सोनिया गांधी ने किताब में अपनी और राजीव गांधी की सगाई से जुड़ा एक किस्सा भी बताया है. उनके मुताबिक, भारत में रहने के दौरान इंदिरा गांधी ने सुझाव दिया था कि राजीव के ट्रेनिंग पर जाने से पहले दोनों की शादी हो जानी चाहिए. सोनिया इस बात से हैरान थीं, क्योंकि उन्हें अपने माता-पिता को इस बारे में बताने और तैयारी करने के लिए ज्यादा समय मिलने की उम्मीद थी.

लेकिन सगाई की खबर प्रेस में लीक हो गई और इटली में सोनिया के परिवार को यह खबर घर पर खाना खाते समय रेडियो से मिली. इसके बाद रिपोर्टर और फोटोग्राफर उनके घर के बाहर पहुंचने लगे. सोनिया के पिता खास तौर पर नाराज थे, क्योंकि सोनिया ने अंतिम फैसला लेने से पहले घर लौटने का वादा किया था. इसके बाद सोनिया ने अपने माता-पिता को पत्र लिखकर माफी मांगी.

इंदिरा गांधी ने सोनिया को सगाई की तैयारी में भी मदद की थी. उन्होंने उन्हें गहने दिए और साड़ी चुनने में मदद की. तेजी बच्चन ने भी सोनिया को साड़ी पहनना सीखने में मदद की थी.

मेनका गांधी को लेकर परिवार के बंटवारे का जिक्र

मेनका गांधी को लेकर परिवार के बंटवारे पर भी सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है. सोनिया गांधी के मुताबिक, संजय गांधी के समर्थकों ने मेनका गांधी को उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर आगे करना शुरू कर दिया था. लेकिन इंदिरा गांधी 23 साल की मेनका गांधी को नेतृत्व के लिए अनुभवहीन मानती थीं. सोनिया गांधी की किताब के मुताबिक, इंदिरा गांधी राजनीतिक पद हासिल करने की मेनका गांधी की जल्दबाजी से तनाव में थीं.

सोनिया गांधी ने लिखा है कि इंदिरा गांधी पत्रिका 'सूर्या' की बिक्री आरएसएस से जुड़े एक व्यक्ति को किए जाने को लेकर भी परेशान थीं. मेनका गांधी की लखनऊ में कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की ओर से आयोजित एक रैली में भागीदारी के बाद दोनों के बीच अंतिम टकराव हुआ.

इंदिरा गांधी ने मेनका से कहा कि वह ऐसी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहते हुए घर में नहीं रह सकतीं, जिन्हें वह बेवफाई मानती थीं. इसके बाद मेनका गांधी परिवार का घर छोड़कर चली गईं. सोनिया गांधी ने आरोप लगाया है कि मेनका ने इस अलगाव के लिए इंदिरा गांधी को जिम्मेदार दिखाने की कोशिश की, हालांकि उन्होंने यह भी माना है कि उस समय वह और राजीव गांधी उस टकराव के दौरान मौजूद नहीं थे.

इमरजेंसी पर भी सोनिया गांधी का नजरिया

सोनिया गांधी की किताब 1975 में आपातकाल लगाने के फैसले को लेकर भी उनका नजरिया सामने रखती है. किताब के दावों के मुताबिक, राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी को सुझाव दिया था कि वह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दें. वहीं संजय गांधी विपक्ष पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में थे.

सोनिया गांधी ने लिखा है कि इंदिरा गांधी इस बात को लेकर असमंजस में थीं कि वह पद छोड़ें या उन विरोधियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाएं, जिन्हें वह देश की स्थिरता के लिए खतरा मानती थीं. आपातकाल की घोषणा से पहले सिद्धार्थ शंकर रे, कानून मंत्री एच.आर. गोखले और संविधान विशेषज्ञों के साथ सलाह-मशविरा भी हुआ था.

सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि इंदिरा गांधी ने 25 जून की जयप्रकाश नारायण की उस अपील को संविधान के लिए चुनौती माना था, जिसमें जेपी ने सरकारी अधिकारियों और सुरक्षा बलों से सरकार के गलत आदेशों को नहीं मानने की अपील की थी. सोनिया के मुताबिक, इमरजेंसी के घटनाक्रम को इंदिरा गांधी के घर के भीतर की राजनीतिक चिंताओं और फैसलों के नजरिए से भी देखा जा सकता है.

संजय गांधी पर सोनिया ने क्या लिखा

सोनिया गांधी ने इमरजेंसी के दौरान संजय गांधी की भूमिका का भी जिक्र किया है. उन्होंने संजय गांधी को साहसी लेकिन लापरवाह बताया है. सोनिया गांधी के मुताबिक, संजय गांधी के पास कोई संवैधानिक पद नहीं था, लेकिन इसके बावजूद कई राजनीतिक फैसलों में उनका काफी प्रभाव था.

सोनिया गांधी की सबसे कड़ी आलोचना परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर है. उन्होंने इसे खराब तरीके से तैयार और बेरहमी से लागू किया गया कार्यक्रम बताया है. उनके मुताबिक, नसबंदी के लक्ष्य पूरे करने के लिए सरकारी अधिकारियों को प्रोत्साहन दिए जाते थे और स्थानीय अधिकारी बेहतर नतीजे दिखाने की होड़ में रहते थे. इस दबाव के कारण जबरदस्ती के कदम उठे, लोगों में नाराजगी बढ़ी और पीड़ित होने की शिकायतें सामने आईं.

उन्होंने दिल्ली के तुर्कमान गेट के आसपास झुग्गी हटाने की कार्रवाई से पैदा हुए गुस्से का भी जिक्र किया है. उनके मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में लोगों की मौत और चोटें हुई थीं. हालांकि, सोनिया गांधी ने संजय गांधी को ऐसा व्यक्ति मानने से इनकार किया है जो अपने राजनीतिक भविष्य के डर से कायर हो गया था. उनके मुताबिक, उनका निडर होना कई बार लापरवाही की सीमा तक पहुंच जाता था.

इंदिरा गांधी के साथ रिश्ते पर क्या लिखा

सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के साथ अपने रिश्ते पर भी लिखा है, 'जब तक मैं उन्हें ठीक से जान नहीं गई, मैं उनके सामने कांपती थी.' सोनिया गांधी ने लिखा है कि जब इंदिरा गांधी दादी बन गईं, तब उनका गुस्सा कम हो गया था. बच्चे जब बड़े हो रहे थे, तब इंदिरा गांधी के मूड को भांपने के लिए बच्चों को इंदिरा गांधी के पास भेजा जाता था.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
दो मुस्लिम बहनों के निकाह कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नामों को लेकर विवाद • बरई सुभानगढ़ी में दो पक्षों के संघर्ष के बाद तनावपूर्ण शांति, भड़काऊ भाषण से बिगड़ा था माहौल • सलमान खान के नवीनतम फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर जारी, एनीमेटेड अवतार में अभिनेता ने दिखाया दमदार एक्शन • आईआईटी कानपुर से AI एजेंट और मशीन लर्निंग का ऑनलाइन कोर्स, 1 दिसंबर से शुरू • प्रदूषण के असर से बचने के लिए क्या करना चाहिए, सुनिए डॉक्टर ने क्या बताया? • टीवी अभिनेता चेतन हंसराज ने रामायण में रावण के नाना ‘राजा माली’ का रूप धारण किया, फैंस चकित • टिकट दिखाने में देरी पर यात्री का किया अपमान: 'अंगूठाछाप हो, तुम्हारी शक्ल से नफरत है', कहने वाली TTE निलंबित • किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026: प्रधानमंत्री मोदी मुख्य वक्ता, 2,000 किसानों का बड़ा सम्मेलन • सूखे की मार झेल रहे इस गांव में पलायन को मजबूर हुए किसान और मजदूर- ग्राउंड रिपोर्ट • देर से पहुंचने पर कंफर्म टिकट भी कैंसिल, रिफंड नहीं • सरकारी इंजीनियर से रंगदारी मांगने वाला शातिर ठग गिरफ्तार • गंगा की बदलती धार से दहशत में ग्रामीण, खेती की जमीन के बाद अब घरों पर मंडराया खतरा • भाजपा नेता के साथ चांदी लूटकांड में मिला खुलासा • वोटर लिस्ट से नाम हट गया? फॉर्म‑6 भरें, धारा 31 के तहत कोई कार्रवाई नहीं • ‘तारीफ के काबिल नहीं’, ‘रामायण’ से नाराज़, ‘महाभारत’ के कृष्ण पर गुस्सा, पहले ऑस्कर की उम्मीद जताई • ‘पापा, बड़ा शतक ठोकूंगा…’ सहवाग के बेटे ने 160 रन जड़कर वादा पूरा किया • सलमान खान का नया वॉर ट्रेलर 'मातृभूमि' – 'एक बिहारी 100 पर भारी' की पंक्ति • हिमाचल में हाईटेंशन लाइन में उलझा रूसी पैराग्लाइडर, तीन घंटे में बची जान • पाकिस्तान के कराची में मोहट्टा पैलेस, जिसे एक हिंदू कारोबारी ने पत्नी के लिए बनवाया था • पंजाब में ड्रोन से हेरोइन और हथियार तस्करी: जिगाना पिस्टल बरामद, चार 'गद्दार' गिरफ्तार • सहायक लोको पायलट की रिक्तियां बढ़ीं, अब 14627 पदों पर होगी भर्ती; देखें जोनवार विवरण • चीनी व्लॉगर्स पर ढाका की झुग्गियों को दिल्ली का बताने का आरोप, भारत ने जताई कड़ी नाराज़गी • सोनिया गांधी की किताब पर निशिकांत दुबे का तीखा हमला • अमिताभ बच्चन के पिता और सोनिया गांधी के बीच का खास रिश्ता: बिग बी की किताब में खुलासा • जम्मू‑कश्मीर में टेम्पो ट्रैवलर 60‑फीट गहरी खाई में गिरा, 12 घायल • KTM 1390 सुपर ड्यूक GT इवो: नई गियरबॉक्स और पावरट्रेन के साथ वैश्विक बाज़ार में धमाकेदार प्रवेश • रुबियो ने चीन को संदेश: ‘अमेरिका के हित सबसे ऊपर’ • राममंदिर में पारदर्शी व्यवस्था देकर श्रद्धालुओं का भरोसा बहाल करेंगे • शेख हसीना के पास पासपोर्ट नहीं, मौत की सजा के बाद कोई कानूनी विकल्प नहीं • सोनिया गांधी की किताब पर शरमिष्ठा मुखर्जी ने उठाया सवाल: महत्वाकांक्षा होना अपराध नहीं • पिता ने ले ली नौ माह के बेटे की जान!: मां बोली- गला घोंटकर मार डाला, शव दफनाया; दीवाली की रात की थी साजिश • करीना कपूर खान के दिवाली लुक पर आयतुल कुर्सी वाले पन्ने को लेकर सोशल मीडिया में बवाल • ड्रग बेचने से हत्या तक: फ्रांस में कैसे फंसाए जा रहे हैं बच्चे? • अधिशासी अभियंता को हटाने का आदेश और भैया दूज व छठ पूजा पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति • बांग्लादेश ने हसीना को पासपोर्ट देने से मना किया, फांसी से बचने का कोई वैध रास्ता नहीं • सोनिया गांधी के नए खुलासे, खुले विवाद के भी दरवाजे... आत्मकथा की बड़ी बातें • पुलिस अधिकारी ने व्यवसायी पर शारीरिक हमला करते हुए कहा "जानवर को इंसान बनाना हमारा काम है", सीपी ने आदेश दिया लाइन‑अप • प्रदेश के1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 1,100 रुपये, सीएम सम्राट चौधरी ने जारी की राशि • रूसी पैराग्लाइडर पायलट 145 मीटर ऊँचाई पर हाईटेंशन लाइनों में फँसा, चार घंटे के बचाव में सुरक्षित उतारा गया • रामायण में दशरथ का किरदार नहीं करना चाहता था • दो मुस्लिम बहनों के निकाह कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नामों को लेकर विवाद • बरई सुभानगढ़ी में दो पक्षों के संघर्ष के बाद तनावपूर्ण शांति, भड़काऊ भाषण से बिगड़ा था माहौल • सलमान खान के नवीनतम फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर जारी, एनीमेटेड अवतार में अभिनेता ने दिखाया दमदार एक्शन • आईआईटी कानपुर से AI एजेंट और मशीन लर्निंग का ऑनलाइन कोर्स, 1 दिसंबर से शुरू • प्रदूषण के असर से बचने के लिए क्या करना चाहिए, सुनिए डॉक्टर ने क्या बताया? • टीवी अभिनेता चेतन हंसराज ने रामायण में रावण के नाना ‘राजा माली’ का रूप धारण किया, फैंस चकित • टिकट दिखाने में देरी पर यात्री का किया अपमान: 'अंगूठाछाप हो, तुम्हारी शक्ल से नफरत है', कहने वाली TTE निलंबित • किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026: प्रधानमंत्री मोदी मुख्य वक्ता, 2,000 किसानों का बड़ा सम्मेलन • सूखे की मार झेल रहे इस गांव में पलायन को मजबूर हुए किसान और मजदूर- ग्राउंड रिपोर्ट • देर से पहुंचने पर कंफर्म टिकट भी कैंसिल, रिफंड नहीं • सरकारी इंजीनियर से रंगदारी मांगने वाला शातिर ठग गिरफ्तार • गंगा की बदलती धार से दहशत में ग्रामीण, खेती की जमीन के बाद अब घरों पर मंडराया खतरा • भाजपा नेता के साथ चांदी लूटकांड में मिला खुलासा • वोटर लिस्ट से नाम हट गया? फॉर्म‑6 भरें, धारा 31 के तहत कोई कार्रवाई नहीं • ‘तारीफ के काबिल नहीं’, ‘रामायण’ से नाराज़, ‘महाभारत’ के कृष्ण पर गुस्सा, पहले ऑस्कर की उम्मीद जताई • ‘पापा, बड़ा शतक ठोकूंगा…’ सहवाग के बेटे ने 160 रन जड़कर वादा पूरा किया • सलमान खान का नया वॉर ट्रेलर 'मातृभूमि' – 'एक बिहारी 100 पर भारी' की पंक्ति • हिमाचल में हाईटेंशन लाइन में उलझा रूसी पैराग्लाइडर, तीन घंटे में बची जान • पाकिस्तान के कराची में मोहट्टा पैलेस, जिसे एक हिंदू कारोबारी ने पत्नी के लिए बनवाया था • पंजाब में ड्रोन से हेरोइन और हथियार तस्करी: जिगाना पिस्टल बरामद, चार 'गद्दार' गिरफ्तार • सहायक लोको पायलट की रिक्तियां बढ़ीं, अब 14627 पदों पर होगी भर्ती; देखें जोनवार विवरण • चीनी व्लॉगर्स पर ढाका की झुग्गियों को दिल्ली का बताने का आरोप, भारत ने जताई कड़ी नाराज़गी • सोनिया गांधी की किताब पर निशिकांत दुबे का तीखा हमला • अमिताभ बच्चन के पिता और सोनिया गांधी के बीच का खास रिश्ता: बिग बी की किताब में खुलासा • जम्मू‑कश्मीर में टेम्पो ट्रैवलर 60‑फीट गहरी खाई में गिरा, 12 घायल • KTM 1390 सुपर ड्यूक GT इवो: नई गियरबॉक्स और पावरट्रेन के साथ वैश्विक बाज़ार में धमाकेदार प्रवेश • रुबियो ने चीन को संदेश: ‘अमेरिका के हित सबसे ऊपर’ • राममंदिर में पारदर्शी व्यवस्था देकर श्रद्धालुओं का भरोसा बहाल करेंगे • शेख हसीना के पास पासपोर्ट नहीं, मौत की सजा के बाद कोई कानूनी विकल्प नहीं • सोनिया गांधी की किताब पर शरमिष्ठा मुखर्जी ने उठाया सवाल: महत्वाकांक्षा होना अपराध नहीं • पिता ने ले ली नौ माह के बेटे की जान!: मां बोली- गला घोंटकर मार डाला, शव दफनाया; दीवाली की रात की थी साजिश • करीना कपूर खान के दिवाली लुक पर आयतुल कुर्सी वाले पन्ने को लेकर सोशल मीडिया में बवाल • ड्रग बेचने से हत्या तक: फ्रांस में कैसे फंसाए जा रहे हैं बच्चे? • अधिशासी अभियंता को हटाने का आदेश और भैया दूज व छठ पूजा पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति • बांग्लादेश ने हसीना को पासपोर्ट देने से मना किया, फांसी से बचने का कोई वैध रास्ता नहीं • सोनिया गांधी के नए खुलासे, खुले विवाद के भी दरवाजे... आत्मकथा की बड़ी बातें • पुलिस अधिकारी ने व्यवसायी पर शारीरिक हमला करते हुए कहा "जानवर को इंसान बनाना हमारा काम है", सीपी ने आदेश दिया लाइन‑अप • प्रदेश के1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 1,100 रुपये, सीएम सम्राट चौधरी ने जारी की राशि • रूसी पैराग्लाइडर पायलट 145 मीटर ऊँचाई पर हाईटेंशन लाइनों में फँसा, चार घंटे के बचाव में सुरक्षित उतारा गया • रामायण में दशरथ का किरदार नहीं करना चाहता था •