Monday, 31 August 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

हे भगवान आपके चमत्कार की उम्मीद है', बेटे के लिए प्रार्थना कर रहा परिवार

Ajay Tiwari
31 August 2026 0 41
हे भगवान आपके चमत्कार की उम्मीद है', बेटे के लिए प्रार्थना कर रहा परिवार

रांची के एक घर में इन दिनों ना सुबह नहीं होती ना रात होती, होता है तो बस इंतजार. एक पिता कभी भगवान के सामने हाथ जोड़ता है, कभी बंद आंखों से बेटे का चेहरा याद करता है और फिर फफक पड़ता है. आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं लेते. छह दिन से नेपाल में लापता बेटे राम प्रसाद की कोई खबर नहीं है. घरवालों की हर प्रार्थना अब एक ही जगह जाकर रुक जाती है हे भगवान, अब आपके चमत्कार की उम्मीद है, हमारा बेटा जहां भी है, उसे सही-सलामत घर लौटा दीजिए.

नेपाल में आई त्रासदी ने रांची के कोकर स्थित 12 नंबर हैदर अली रोड में रहने वाले रणजीत घोष के परिवार की खुशियां छीन ली हैं. उनका छोटा बेटा राम प्रसाद घोष नेपाल के अपर त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था. बीते बुधवार के बाद से उसका परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. छह दिन से घर में हर फोन कॉल उम्मीद लेकर आती है और फिर खामोशी छोड़ जाती है. परिवार को अब तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि राम प्रसाद किस हाल में है. वह सुरक्षित है या किसी मुसीबत में फंसा हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है. ऐसे में एक-एक पल परिवार के लिए भारी गुजर रहा है.

आखिरी बार मंगलवार को हुई थी बात

राम प्रसाद ने आखिरी बार बीते मंगलवार को अपने भैया और भाभी से बातचीत की थी. तब किसी को अंदाजा नहीं था कि यह बातचीत आखिरी साबित हो सकती है. बुधवार के बाद से उसका कोई फोन नहीं आया. पहले परिवार को लगा कि शायद नेपाल में आई त्रासदी की वजह से नेटवर्क प्रभावित हुआ होगा. शायद कुछ देर बाद फोन आ जाएगा. लेकिन इंतजार लंबा होता गया. एक दिन बीता... फिर दूसरा... और अब छह दिन गुजर चुके हैं. लेकिन राम प्रसाद की कोई खबर नहीं है. पिता रणजीत घोष के लिए यह इंतजार सबसे मुश्किल है. उनकी आंखें हर पल बेटे की तलाश कर रही हैं

जिस बेटे के भविष्य के लिए भेजे थे 30 हजार, आज उसी की जिंदगी की चिंता

करीब एक महीने पहले रणजीत घोष की अपने बेटे से बातचीत हुई थी. राम प्रसाद ने उनसे MBA करने के लिए 30 हजार रुपये मांगे थे. पिता ने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए पैसे भेज दिए. उन्हें यह भी नहीं पता कि राम प्रसाद ने MBA में दाखिला लिया या नहीं. एक महीने पहले पिता बेटे के भविष्य के लिए पैसे भेज रहे थे. आज वही पिता अपने बेटे की सलामती की खबर के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़े बैठे हैं. जिस बेटे को वह पढ़ाकर आगे बढ़ाना चाहते थे, आज उसी बेटे के लौटने की दुआ कर रहे हैं. यह सोचकर रणजीत घोष बार-बार टूट जाते हैं.

पिता की आंखों से थम नहीं रहे आंसू

रणजीत घोष का बेटा लापता है और वह खुद इस समय बेहद परेशान हैं. राम प्रसाद का नाम आते ही वह और उनके भाई अजीत घोष बिलख पड़ते हैं. आंखों से आंसू निकलते हैं और शब्द जैसे गले में अटक जाते हैं. कभी बेटे की याद आती है तो पिता दहाड़ मारकर रो पड़ते हैं. फिर भगवान के सामने हाथ जोड़ लेते हैं. शायद अब उन्हें किसी अधिकारी के फोन से ज्यादा उस एक चमत्कार का इंतजार है, जो उनका बेटा वापस ला सके.

मां 2001 में ही छोड़ गई थीं साथ

राम प्रसाद की मां का निधन साल 2001 में ही हो गया था. इसके बाद परिवार के लिए पिता ही बड़ा सहारा रहे. बच्चों को आगे बढ़ाने और परिवार चलाने की जिम्मेदारी उन्होंने निभाई. रणजीत घोष लंबे समय से रांची में रह रहे हैं. वह 1965 से रांची में रह रहे हैं और एक बेकरी कंपनी में ब्रेड डिस्ट्रीब्यूटर रहे हैं. आज उम्र के इस पड़ाव पर वही पिता अपने बेटे की तलाश में बेचैन हैं. परिवार के मुताबिक रणजीत घोष अकेले हैं और उन्हें दिखाई भी नहीं देता. ऐसे में छह दिन से बेटे की कोई खबर न मिलना उनके लिए किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं है.

अगर आपदा से बच भी गया तो छह दिन कैसे गुजारे होंगे 

पिता की चिंता सिर्फ इस बात को लेकर नहीं है कि राम प्रसाद कहां है. उनके मन में इससे भी बड़ा सवाल है. अगर उनका बेटा इस आपदा में बच गया होगा, तो छह दिनों से उसने कैसे गुजारा किया होगा? क्या उसे खाना मिला होगा? क्या उसे पानी मिला होगा? क्या वह कहीं फंसा हुआ होगा? क्या वह किसी मदद का इंतजार कर रहा होगा? एक पिता इन सवालों के जवाब नहीं जानता. लेकिन इन्हीं सवालों के साथ हर पल काट रहा है. और फिर भगवान से प्रार्थना करने लगता है. हे भगवान... अब आपके चमत्कार की उम्मीद है

बड़े बेटे और बहू को भेजा तलाशने

जब कई दिनों तक राम प्रसाद की कोई खबर नहीं मिली तो परिवार ने अपने स्तर पर भी उसकी तलाश शुरू कर दी. रणजीत घोष ने अपने बड़े बेटे देव प्रसाद घोष और बहू नित्य घोष को छोटे भाई की तलाश के लिए भेजा है. परिवार को उम्मीद थी कि शायद वहां पहुंचने के बाद कोई सुराग मिलेगा. शायद कोई ऐसी जानकारी मिले जिससे छह दिनों से बनी बेचैनी कुछ कम हो सके. लेकिन रविवार रात तक भी परिवार को कोई सकारात्मक खबर नहीं मिल पाई. उम्मीद अब भी कायम है, लेकिन हर गुजरता दिन इस परिवार की चिंता बढ़ा रहा है.

प्रशासन से लेकर सरकार तक लगाई गुहार

बेटे की तलाश के लिए रणजीत घोष ने झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से लेकर जिले के उपायुक्त तक अपनी बात पहुंचाई है. उन्होंने अपनी पूरी व्यथा अधिकारियों को बताई है. परिवार को उम्मीद थी कि जल्द कोई ठोस जानकारी मिलेगी, लेकिन फिलहाल उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है. एक पिता के लिए आश्वासन से ज्यादा जरूरी अब अपने बेटे की खबर है. वह यह नहीं पूछ रहे कि कार्रवाई कब पूरी होगी. वह सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि राम प्रसाद कहां है और किस हालत में है.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से भी मिले

रणजीत घोष अपने बेटे की तलाश के लिए रांची के सांसद और देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से भी मिले हैं. उन्होंने अपनी परेशानी उनके सामने रखी. संजय सेठ ने भी मामले को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स और आपदा से जुड़े स्तर पर बात पहुंचाने के लिए कदम उठाया है और परिवार को सहयोग का भरोसा दिया है. अब परिवार प्रशासनिक प्रयासों के साथ भगवान से भी लगातार प्रार्थना कर रहा है.

घर में सिर्फ इंतजार बचा है

रांची के इस घर में अब कोई सामान्य बातचीत नहीं होती. हर चर्चा राम प्रसाद पर आकर रुक जाती है. फोन बजता है तो सबकी नजर उसी तरफ चली जाती है. दरवाजे पर आहट होती है तो उम्मीद जगती है. शायद कोई खबर आई हो. शायद राम प्रसाद के बारे में पता चला हो. शायद वह सुरक्षित हो. शायद वह लौटने वाला हो. लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ. छह दिन से परिवार इसी उम्मीद के सहारे है

भगवान के सामने हाथ जोड़े बैठा है पूरा परिवार

एक तरफ नेपाल में राम प्रसाद की तलाश जारी है. दूसरी तरफ रांची में उसका परिवार भगवान के सामने हाथ जोड़े बैठा है. पिता की आंखों से आंसू थम नहीं रहे. भाई और भाभी बेटे की तलाश में दूर हैं. चाचा अजीत घोष भी इस दर्द में परिवार के साथ खड़े हैं. और हर किसी की जुबान पर एक ही दुआ है कि हे भगवान, अब आपके चमत्कार की उम्मीद है. हमारा बेटा जहां भी है, उसे सुरक्षित रखिए और किसी तरह उसे घर वापस भेज दीजिए. मां को गए 25 साल हो चुके हैं. अब इस उम्र में पिता अपने बेटे का इंतजार कर रहा है.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
नवादा में जिला सरपंच संघ की महत्वपूर्ण बैठक, भत्ते और बुनियादी ढांचे की मांगों पर DM को ज्ञापन सौंपने की तैयारी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के परिणाम में 13 लाख से अधिक उम्मीदवार पास नवादा में कांग्रेस ने किया संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, जन समस्याओं पर चर्चा में उमंग हे भगवान आपके चमत्कार की उम्मीद है', बेटे के लिए प्रार्थना कर रहा परिवार राहुल ही बनेंगे देश के अगले पीएम': TVK ने साथ नहीं दिया तो पद छोड़ देंगे दोनों मंत्री; कांग्रेस की धमकी संजय सिंह दोषी निकले तो कड़ी सजा मिलेगी; चिराग पासवान ने सरकार से होटल कांड की जांच मांगी सुभाष चंद्रा दिवालिया मामले में नया मोड़, NCLAT करेगा सुनवाई, ZEEL के शेयर 14% लुढ़के हिमाचल में बारिश से 98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफार्मर ठप, 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित अररिया जीरो माइल पर कंटेनर टक्कर में 18 वर्षीय गैरेज मिस्त्री की मौत, जिम जाने के दौरान हुई दुर्घटना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नेपाली दूतावास, कहा- भारत हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है खतरे में, कौन से लक्षण हो सकते हैं चेतावनी का संकेत? तेजाब हमलों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: खुदरा दुकानों में एसिड बिक्री पर कड़े प्रतिबंध पर विचार, प्राधिकारियों से मांगा जवाब ऊंची जातियों के कोटे पर क्या बोले चिराग पासवान? मंत्री संजय सिंह को लेकर भी साफ किया पक्ष मलबे से मिले खिलौने, तस्वीरें और किताबें! नेपाल तबाही की ग्राउंड रिपोर्ट आरा बार एसोसिएशन चुनाव: सुरेंद्र प्रसाद सिंह चुने गए अध्यक्ष, मनमोहन ओझा बने महासचिव जलेबी से हटकर ट्राई करें ये देसी मिठाइयां, स्वाद है लाजवाब विजिट माय स्टेट अभियान: जेन-जी बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, रील बनाकर सुनाएंगे अपने शहर की कहानी यूपी चुनाव के लिए मंडे मैराथन, लखनऊ में भाजपा, सपा और बसपा की अहम बैठक डिजाइन की एक गलती और मुंबई मेट्रो को 250 करोड़ की चपत सीवान के डिप्टी मैजिस्ट्रेट विजय प्रकाश मीणा ने रघुनाथपुर‑सिसवन का निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया राहुल गांधी के ख़िलाफ़ दर्ज हुई एफ़आईआर, जानिए क्या है मामला? माधुरी दीक्षित संग Kissing सीन में बहका था हीरो, रो पड़ी थीं एक्ट्रेस! फिल्मी स्टाइल में दबंगई: बरेली में सड़क पर बुलेट खड़ी कर ई-बस रोकी, युवकों ने चालक को पीटा; देखें वीडियो ट्रंप को अपनी पाबंदियों पर भरोसा, क्या ईरान के पास है इस दांव की काट? पंड्या तैयार, नीतीश भी फिट... लेकिन बुमराह कब लौटेंगे? सीवान की दाहा नदी में सरोज देवी के शव की खोज, पुलिस ने शुरू की मौत की जांच गरीब मर रहे हैं, दलित-पिछड़ों को जेल भेजा जा रहा; बाढ़ में जहरीली शराब से कथित मौत पर तेजस्वी दिल्ली में 47 लाख, महाराष्ट्र के SIR ड्राफ्ट रोल से 2 करोड़ 7 लाख वोटर्स के नाम कटे, ऐसे करें चेक मकान की रजिस्ट्री होगी महंगी, 25 फीसदी तक बढ़ीं दरें; एक सितंबर से होंगी लागू 1 करोड़ महिलाओं के खाते में आए 5000-5000 रुपये, जानें किस योजना का मिला लाभ नवादा में तेज़ बारिश से जलभराव, सदार अस्पताल‑विजय बाजार की सड़कों पर पानी विरोधियों के छलावे से बचें, जनता को सतर्क करें; मायावती ने 75 जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की एक महकमा...मामले की जांच; एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आए करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन; 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज सोनिया गांधी की किताब से भारत के 'सबसे ताक़तवर राजनीतिक परिवार' के बारे में क्या पता चलेगा? दिल्ली के प्ले स्कूल में मासूम से बर्बरता: शिक्षक की पिटाई से आंख सूजी, कान में दर्द, विभाग ने मांगी रिपोर्ट चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार जल्द घटा सकती है इंपोर्ट ड्यूटी, आया ये बड़ा संकेत 11 टीमें, 4 एडिशनल SP... अंकित बालियान केस में DGP ने बताई मुठभेड़ की कहानी विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के लिए एआई वीडियो बनाकर वायरल कर रही सरकार 8वीं बार बोनस शेयर बांटने जा रही कंपनी, फिक्स कर दी रिकॉर्ड डेट, मिलेंगे 7 फ्री शेयर 67 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, GMP दिखा रहा हर शेयर पर 54 रुपये का फायदा, IPO ओपनिंग का आखिरी दिन नवादा में जिला सरपंच संघ की महत्वपूर्ण बैठक, भत्ते और बुनियादी ढांचे की मांगों पर DM को ज्ञापन सौंपने की तैयारी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के परिणाम में 13 लाख से अधिक उम्मीदवार पास नवादा में कांग्रेस ने किया संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, जन समस्याओं पर चर्चा में उमंग हे भगवान आपके चमत्कार की उम्मीद है', बेटे के लिए प्रार्थना कर रहा परिवार राहुल ही बनेंगे देश के अगले पीएम': TVK ने साथ नहीं दिया तो पद छोड़ देंगे दोनों मंत्री; कांग्रेस की धमकी संजय सिंह दोषी निकले तो कड़ी सजा मिलेगी; चिराग पासवान ने सरकार से होटल कांड की जांच मांगी सुभाष चंद्रा दिवालिया मामले में नया मोड़, NCLAT करेगा सुनवाई, ZEEL के शेयर 14% लुढ़के हिमाचल में बारिश से 98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफार्मर ठप, 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित अररिया जीरो माइल पर कंटेनर टक्कर में 18 वर्षीय गैरेज मिस्त्री की मौत, जिम जाने के दौरान हुई दुर्घटना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नेपाली दूतावास, कहा- भारत हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है खतरे में, कौन से लक्षण हो सकते हैं चेतावनी का संकेत? तेजाब हमलों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: खुदरा दुकानों में एसिड बिक्री पर कड़े प्रतिबंध पर विचार, प्राधिकारियों से मांगा जवाब ऊंची जातियों के कोटे पर क्या बोले चिराग पासवान? मंत्री संजय सिंह को लेकर भी साफ किया पक्ष मलबे से मिले खिलौने, तस्वीरें और किताबें! नेपाल तबाही की ग्राउंड रिपोर्ट आरा बार एसोसिएशन चुनाव: सुरेंद्र प्रसाद सिंह चुने गए अध्यक्ष, मनमोहन ओझा बने महासचिव जलेबी से हटकर ट्राई करें ये देसी मिठाइयां, स्वाद है लाजवाब विजिट माय स्टेट अभियान: जेन-जी बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, रील बनाकर सुनाएंगे अपने शहर की कहानी यूपी चुनाव के लिए मंडे मैराथन, लखनऊ में भाजपा, सपा और बसपा की अहम बैठक डिजाइन की एक गलती और मुंबई मेट्रो को 250 करोड़ की चपत सीवान के डिप्टी मैजिस्ट्रेट विजय प्रकाश मीणा ने रघुनाथपुर‑सिसवन का निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया राहुल गांधी के ख़िलाफ़ दर्ज हुई एफ़आईआर, जानिए क्या है मामला? माधुरी दीक्षित संग Kissing सीन में बहका था हीरो, रो पड़ी थीं एक्ट्रेस! फिल्मी स्टाइल में दबंगई: बरेली में सड़क पर बुलेट खड़ी कर ई-बस रोकी, युवकों ने चालक को पीटा; देखें वीडियो ट्रंप को अपनी पाबंदियों पर भरोसा, क्या ईरान के पास है इस दांव की काट? पंड्या तैयार, नीतीश भी फिट... लेकिन बुमराह कब लौटेंगे? सीवान की दाहा नदी में सरोज देवी के शव की खोज, पुलिस ने शुरू की मौत की जांच गरीब मर रहे हैं, दलित-पिछड़ों को जेल भेजा जा रहा; बाढ़ में जहरीली शराब से कथित मौत पर तेजस्वी दिल्ली में 47 लाख, महाराष्ट्र के SIR ड्राफ्ट रोल से 2 करोड़ 7 लाख वोटर्स के नाम कटे, ऐसे करें चेक मकान की रजिस्ट्री होगी महंगी, 25 फीसदी तक बढ़ीं दरें; एक सितंबर से होंगी लागू 1 करोड़ महिलाओं के खाते में आए 5000-5000 रुपये, जानें किस योजना का मिला लाभ नवादा में तेज़ बारिश से जलभराव, सदार अस्पताल‑विजय बाजार की सड़कों पर पानी विरोधियों के छलावे से बचें, जनता को सतर्क करें; मायावती ने 75 जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की एक महकमा...मामले की जांच; एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आए करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन; 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज सोनिया गांधी की किताब से भारत के 'सबसे ताक़तवर राजनीतिक परिवार' के बारे में क्या पता चलेगा? दिल्ली के प्ले स्कूल में मासूम से बर्बरता: शिक्षक की पिटाई से आंख सूजी, कान में दर्द, विभाग ने मांगी रिपोर्ट चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार जल्द घटा सकती है इंपोर्ट ड्यूटी, आया ये बड़ा संकेत 11 टीमें, 4 एडिशनल SP... अंकित बालियान केस में DGP ने बताई मुठभेड़ की कहानी विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के लिए एआई वीडियो बनाकर वायरल कर रही सरकार 8वीं बार बोनस शेयर बांटने जा रही कंपनी, फिक्स कर दी रिकॉर्ड डेट, मिलेंगे 7 फ्री शेयर 67 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, GMP दिखा रहा हर शेयर पर 54 रुपये का फायदा, IPO ओपनिंग का आखिरी दिन