Friday, 11 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

हारे हुए 18,900 बूथों के लिए बीजेपी का 'रिकवरी प्लान', UP में ये रणनीति

Ajay Tiwari
11 September 2026 0 48
हारे हुए 18,900 बूथों के लिए बीजेपी का 'रिकवरी प्लान', UP में ये रणनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी जंग फतह करने के लिए भाजपा अब पूरी तरह से एक्टिव हो गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ अलग-अलग इलाकों में जनसभाएं कर भले ही सियासी माहौल बनाने में जुटे हों, लेकिन भाजपा एक रिकवरी प्लान पर भी काम कर रही है. इसके तहत 2024 में जिन विधानसभा सीटों पर हार मिली है, उनके एक-एक बूथ की रिपोर्ट तैयार की जा रही है.

भाजपा सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए 'हाइपर-लोकल' मोड में उतर गई है. मकसद बिल्कुल साफ है, हर बूथ, हर नंबर और हर वोट पर ध्यान देना. पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में मिली हार को सिर्फ़ एक बड़ी राजनीतिक हार के तौर पर नहीं देख रही है. उसने डेटा की गहराई से जांच की है और उन खास पोलिंग बूथों की पहचान की है, जहां 2022 के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों के बीच उसका सपोर्ट बेस कम हुआ.

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने 2022 में जिन 18,900 बूथों पर जीत हासिल की थी, 2024 के चुनाव में उन्हीं बूथों पर वोट कम मिले हैं. यह संख्या अब पार्टी की संगठनात्मक रणनीति का अहम हिस्सा बन गई है. इसीलिए भाजपा ने पहले इन बूथों का हिसाब-किताब करने, कमजोर जगहों की पहचान कर उन्हें मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए रिकवरी प्लान बनाया है.

भाजपा के सामने ग्रामीण बूथों की चुनौती

भाजपा की बूथ स्तरीय कवायद से मिली सबसे अहम जानकारी भौगोलिक है. भाजपा ने जिन 18,900 बूथों को चिह्नित किया है, उनमें से लगभग 80 फीसदी बूथ ग्रामीण इलाकों के हैं. खासकर छोटे गांवों और बिखरी हुई बस्तियों वाले बूथ हैं। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर जैसे शहरी केंद्र अपेक्षाकृत ज़्यादा मज़बूत रहे. इससे साफ है कि भाजपा का आधार ग्रामीण इलाकों में घट रहा है, जिसे दुरुस्त करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं.

भाजपा के सामने अब सिर्फ़ पूरे राज्य में राजनीतिक संदेश पहुंचाने की चुनौती नहीं है; चुनौती यह पहचानना है कि कौन-से ग्रामीण समुदाय दूर हो गए, वे क्यों दूर हुए और उन्हें वापस कैसे लाया जाए.

वॉर रूम से जमीनी लड़ाई तक का प्लान

यूपी में भाजपा की रणनीति डेटा एनालिसिस से आगे बढ़कर संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने की ओर बढ़ रही है.  भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 16 से 22 सितंबर के बीच फिर से यूपी का दौरा करेंगे. उनकी समीक्षा में जिन मुद्दों पर खास तौर पर चर्चा होगी, उनमें वे बूथ शामिल हैं जहां पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था और उन्हें वापस जीतने की रणनीति बनाना शामिल है.

भाजपा की यह प्रक्रिया असल में एक पॉलिटिकल फीडबैक लूप है: बूथ की पहचान करना, सामाजिक बदलाव को समझना, स्थानीय मुद्दों की पहचान करना, और उसके बाद संगठन को फिर से खड़ा करके दोबारा से बूथ को वापस जीतना. भाजपा का मानना है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव का नतीजा पूरे राज्य के औसत आंकड़ों से तय नहीं होता; यह हज़ारों अलग-अलग बूथों पर जीत-हार से तय होता है, जहां वोटों के अंतर को मापा जा सकता है, वोटरों की पहचान की जा सकती है और संगठन की कमियों को सुधारा जा सकता है.

भाजपा का यूपी में रिकवरी प्लान

भाजपा के यूपी में नए गणित का आधार बूथ प्रबंधन है. यूपी में 18,900 का आंकड़ा सिर्फ़ एक संख्या नहीं है, बल्कि यह 2024 में मिली हार को माइक्रो-लेवल पर चुनावी रिकवरी प्लान में बदलने की भाजपा की रणनीति है. अवध और पूर्वांचल सबसे ज़्यादा जोखिम वाले इलाके हैं. ग्रामीण बूथ मुख्य चुनावी मैदान हैं, तथा गैर-यादव ओबीसी और गैर-जाटव दलित वोटों को एकजुट करना एक अहम चिंता है.

बसपा के कमज़ोर होने से विपक्ष के वोट ट्रांसफर का पैटर्न बदल गया है. इसके अलावा बुंदेलखंड जैसे इलाकों में स्थानीय मुद्दे अभी भी अहम हैं. भाजपा अब इसी गणित को ज़मीनी स्तर पर लागू करने की तैयारी कर रही है ताकि 2027 में दोबारा वापसी कर सके.

अवध और पूर्वांचल में भाजपा की चुनौती

डेटा से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में हर जगह नुकसान एक जैसा नहीं था. अवध क्षेत्र में भाजपा ने 2022 में इलाके की 154 विधानसभा सीटों में से 101 सीटें जीती थीं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में वह इनमें से सिर्फ़ 51 सीटों पर आगे थी

यह कुल मिलाकर 50 सीटों का नुकसान है, 2022 के नतीजों के मुकाबले 49.5 फीसदी की गिरावट. अमेठी, फैज़ाबाद, कन्नौज, सुल्तानपुर और सीतापुर जिलों में यह नुकसान साफ़ तौर पर देखा गया, जिससे अवध भाजपा के चुनावी नक्शे में सबसे ज़्यादा दबाव वाले इलाकों में से एक बन गया है।

अवध की तरह ही पूर्वांचल इलाके में भी भाजपा को झटका लगा था. 2022 में भाजपा ने पूर्वांचल इलाके की 102 विधानसभा सीटों में से 53 सीटें जीती थीं. इसके दो साल बाद, लोकसभा चुनाव के दौरान वह सिर्फ़ 36 सीटों पर आगे थी। यह कुल मिलाकर 17 सीटों या 32.1 फीसदी की गिरावट रही.

बूथ-लेवल पर यह गिरावट खास तौर पर जौनपुर, गाज़ीपुर, मछलीशहर, चंदौली और ग्रामीण प्रयागराज में देखी गई। भाजपा जिन राजनीतिक वजहों पर गौर कर रही है, उनमें गैर-यादव ओबीसी वोटरों के एक हिस्से का समाजवादी पार्टी की तरफ़ जाना शामिल है, जहां अखिलेश यादव का 'पीडीए' फार्मूला प्रभावी रहा.

पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में नफा-नुकसान

पश्चिमी इलाके में भी गिरावट देखी गई, हालांकि अवध और पूर्वांचल के मुकाबले नुकसान कम था. पश्चिमी यूपी में भाजपा ने 2022 में 76 विधानसभा सीटों में से 57 सीटें जीती थीं; 2024 में वह 43 सीटों पर आगे रही. इस तरह कुल 14 सीटों या 24.6 फीसदी का नुकसान हुआ

 रुहेलखंड में 2022 के चुनाव में भाजपा ने 52 सीटों में से 30 सीटें जीती थीं. 2024 के लोकसभा चुनाव में उसकी बढ़त घटकर 22 सीटों पर आ गई, यानी कुल आठ सीटों या 26.7 फीसदी की गिरावट हुई। पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड को मिलाकर कुल 128 विधानसभा सीटें हैं; भाजपा ने 2022 के चुनाव में इनमें से 87 सीटें जीती थीं और 2024 के लोकसभा चुनाव में 65 सीटों पर बढ़त बनाए रखीच

वहीं, बुंदेलखंड की तस्वीर कुछ अलग हैय 2022 में भाजपा ने 19 में से 14 विधानसभा सीटें जीती थीं, लेकिन 2024 में वह सिर्फ़ नौ सीटों पर आगे रही. यानी कुल मिलाकर पांच सीटों या 35.7 फीसदी की कमी हुई. यहां पार्टी का आकलन राज्य-स्तर की किसी एक राजनीतिक लहर के बजाय स्थानीय मुद्दों और मौजूदा सरकार के प्रति नाराज़गी (एंटी-इनकंबेंसी) की ओर ज़्यादा इशारा करता है. लगता है कि इन वजहों से इस इलाके के कुछ हिस्सों में भाजपा की बढ़त कमज़ोर हुई है.

सपा के 'पीडीए' फ़ैक्टर पर भाजपा की नज़र

भाजपा के अंदरूनी आकलन में भी सामाजिक समीकरण को समस्या की जड़ माना गया हैय ऐसा प्रतीत होता है कि सपा की 'पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक' (PDA) रणनीति ने भाजपा के गैर-यादव ओबीसी और गैर-जाटव दलित वोट बैंक में सेंध लगाई है. यह ज़रूरी नहीं कि पूरे समुदाय ने ही पाला बदल लिया हो, बल्कि अहम जातियों के समूहों में होने वाले छोटे-मोटे बदलाव भी बूथ स्तर पर नतीजों को पूरी तरह बदल सकते हैं.

माना जाता है कि कई इलाकों में कुर्मी, कुशवाहा और दूसरे ओबीसी वोटरों का एक हिस्सा सपा में शिफ्ट हो गया. साथ ही बसपा के कमज़ोर होने से विपक्ष के वोट का गणित भी बदला है. 2022 में बसपा का वोट शेयर लगभग 13 फीसदी था, जो 2024 में घटकर 9 फीसदी हो गया. ऐसे में उसके ग्रामीण वोट बैंक का एक हिस्सा अलग-अलग पार्टियों में बंटने के बजाय 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की तरफ़ जाता दिखा.

2022 का गेम कैसे 2024 में बदल गया

2024 का चौंकाने वाला नतीजा आज भी परेशान कर रहा है. ये आंकड़े बताते हैं कि भाजपा क्यों 2024 के लोकसभा नतीजों को एक चेतावनी मान रही है, जिस पर बारीकी से ध्यान देने की ज़रूरत है. पार्टी ने 2024 में उत्तर प्रदेश में 33 लोकसभा सीटें जीतीं, जो 2019 में जीती गई 62 सीटों के मुकाबले काफी कम थीं.

वहीं, सपा ने 37 सीटें हासिल कीं, जबकि 2019 में उसे सिर्फ़ पांच सीटें मिली थीं, लेकिन संसदीय सीटों के ये आंकड़े भाजपा के लिए नतीजों के विश्लेषण की सिर्फ़ शुरुआत भर हैं. जब 2024 के लोकसभा नतीजों को राज्य की 403 विधानसभा सीटों के हिसाब से देखा जाता है, तो पार्टी की पकड़ कमज़ोर होने का दायरा और भी साफ़ हो जाता है.

2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की 255 सीटों की संख्या असल में घटकर लगभग 161 विधानसभा क्षेत्रों की बढ़त तक सिमट जाती है, जब 2024 के लोकसभा वोटिंग पैटर्न को उन पर लागू करके देखा जाता है. और इस मुख्य आंकड़े के पीछे एक और बारीक आंकड़ा छिपा है: 18,900 बूथ, जहां नतीजे पलट गए.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
उमाकांत यादव को मिली राहत, छह साल से अधिक जेल में रहने पर पूर्व सांसद को मिली जमानत कानपुर पुलिस के अपराध कम करने के दावे फेल, थाने में महिला सिपाही के क्वार्टर से लाखों की चोरी अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम की मस्ती, पतंग उड़ते दिखे अभिषेक और शिवम दुबे, किसकी हुई जीत? हूती विद्रोहियों ने मिसाइल सॉफ़्टवेयर में एंथ्रोपिक के Claude AI का उपयोग किया, रिपोर्ट में उजागर विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत 200+ पदों पर वैकेंसी, कब तक भरें फॉर्म और क्या हैं शर्तें? ABVP ने जारी किया DUSU का केंद्रीय पैनल, यश डबास अध्यक्ष उम्मीदवार 9/11 हमले की साज़िश रचने वाले ख़ालिद शेख़ मोहम्मद की कहानी रोहित शर्मा के टीवी डेब्यू पर शरारती मज़ाक, डांस से भरपूर धमाका बक्सर के भटवलिया गांव में धारदार हथियार से हमला, 30 वर्षीय हरिभजन सिंह की मौत बस्ती में संविदा पुलिस कर्मचारी की क्रूर हत्या: सीने पर चढ़कर गला दबाया, पोस्टमार्टम में सामने आई झटके देने वाली तस्वीर अनिल वर्मा बने बखरी विधानसभा के प्रमुख, कुशवाहा समाज ने फूल-माला व चादर से किया सम्मान गोपाल मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का छठियार उत्सव राजस्थान निकाय चुनाव लाइव: बाड़मेर में भाजपा‑कांग्रेस समर्थकों के बीच टकराव, अजमेर में फर्जी वोटिंग का आरोप दाढ़ी देखकर थमाया आतंकी का रोल', 9/11 के बाद एक्टर्स ने क्या झेला? वृद्ध महिला ने अपनी ज़मीन दबंगो से छुड़ाने के लिए जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार अरशद वारसी का नया डकैत रूप और क्लाइमैक्स में गिरावट एआई से जैविक हथियार बनाने की कोशिश! एंथ्रोपिक ने कई खतरनाक मामले समय रहते रोके सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला- हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, मस्जिद कमेटी से जुर्माना वसूली पर रोक बिगुसराय में पत्नी और सास के प्रताड़न से पीड़ित पति ने सल्फा गोलियों से ली जान, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी मायावती ने अशोक सिद्धार्थ के संन्यास को रोकने में रात भर की साजिश उजागर की, सपा‑कांग्रेस को निशाना बनाया शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी हारे हुए 18,900 बूथों के लिए बीजेपी का 'रिकवरी प्लान', UP में ये रणनीति मार्केट में गिरावट फिर भी 18% कैसे उछल गया यह नया नवेला शेयर? आज बैंक हड़ताल और चुनाव के कारण कहां बंद हैं ब्रांच? कौनसी सर्विस नहीं मिलेंगी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बिहार का सत्तू‑मखाना, सीएम सम्राट ने पीएम मोदी को धन्यवाद डूसू चुनाव का बजा बिगुल: एबीवीपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, यश डबास अध्यक्ष; रामजस कॉलेज में नोकझोंक दिल्ली की इनफ़्लुएंसर रेप केस में एसएसबी ने 4 घंटे पूछताछ, एएसआई पर कार्रवाई का भरोसा किर्लोस्कर के शेयर 13% उछल, बाजार में गिरावट के बीच पत्नी का बचपन के प्रेमी के साथ पलायन, पति ने जबरदस्ती करने के बजाय दी शादी की मंजूरी और सौंपा हाथ 12x से अधिक सब्सक्रिप्शन, दांव लगाने का अंतिम दिन, GMP 132 रुपये ESDS Software Solution के शेयरों ने 6 दिन में 300% से अधिक बढ़ोतरी से बनाया नया रिकॉर्ड राघोपुर के NH‑106 पर टक्कर से 48‑वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया में महेश बाबू, राजामौली, वीवीएस लक्ष्मण व साइना नेहवाल सहित कई VIP को नोटिस अलनीनो के असर से यूपी में मानसून ने सामान्य से 100% अधिक वर्षा की हाईकोर्ट का अहम फैसला : दैनिक वेतन सेवा को पेंशन से नहीं किया जा सकता बाहर, यूपी सरकार की विशेष अपील खारिज अमेरिका से धक्का, दो दिन में चांदी में ₹12,600 की गिरावट, सोना भी भारी गिरा यूपी के स्पा सेंटरों में देह व्यापार, महीनों से फरार संचालक पुलिस ने किया गिरफ्तार भाई ने भाई को मार डाला, बीच बचाव करने गए तीन लोगों को चाकू गोदा; जानिए सहरसा में क्यों हुआ ऐसा खूनी खेल मिल्की मिस्ट के स्टॉक में 5% उछाल, 52‑सप्ताह हाई पर पहुँचे दाम सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल उमाकांत यादव को मिली राहत, छह साल से अधिक जेल में रहने पर पूर्व सांसद को मिली जमानत कानपुर पुलिस के अपराध कम करने के दावे फेल, थाने में महिला सिपाही के क्वार्टर से लाखों की चोरी अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम की मस्ती, पतंग उड़ते दिखे अभिषेक और शिवम दुबे, किसकी हुई जीत? हूती विद्रोहियों ने मिसाइल सॉफ़्टवेयर में एंथ्रोपिक के Claude AI का उपयोग किया, रिपोर्ट में उजागर विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत 200+ पदों पर वैकेंसी, कब तक भरें फॉर्म और क्या हैं शर्तें? ABVP ने जारी किया DUSU का केंद्रीय पैनल, यश डबास अध्यक्ष उम्मीदवार 9/11 हमले की साज़िश रचने वाले ख़ालिद शेख़ मोहम्मद की कहानी रोहित शर्मा के टीवी डेब्यू पर शरारती मज़ाक, डांस से भरपूर धमाका बक्सर के भटवलिया गांव में धारदार हथियार से हमला, 30 वर्षीय हरिभजन सिंह की मौत बस्ती में संविदा पुलिस कर्मचारी की क्रूर हत्या: सीने पर चढ़कर गला दबाया, पोस्टमार्टम में सामने आई झटके देने वाली तस्वीर अनिल वर्मा बने बखरी विधानसभा के प्रमुख, कुशवाहा समाज ने फूल-माला व चादर से किया सम्मान गोपाल मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का छठियार उत्सव राजस्थान निकाय चुनाव लाइव: बाड़मेर में भाजपा‑कांग्रेस समर्थकों के बीच टकराव, अजमेर में फर्जी वोटिंग का आरोप दाढ़ी देखकर थमाया आतंकी का रोल', 9/11 के बाद एक्टर्स ने क्या झेला? वृद्ध महिला ने अपनी ज़मीन दबंगो से छुड़ाने के लिए जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार अरशद वारसी का नया डकैत रूप और क्लाइमैक्स में गिरावट एआई से जैविक हथियार बनाने की कोशिश! एंथ्रोपिक ने कई खतरनाक मामले समय रहते रोके सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला- हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, मस्जिद कमेटी से जुर्माना वसूली पर रोक बिगुसराय में पत्नी और सास के प्रताड़न से पीड़ित पति ने सल्फा गोलियों से ली जान, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी मायावती ने अशोक सिद्धार्थ के संन्यास को रोकने में रात भर की साजिश उजागर की, सपा‑कांग्रेस को निशाना बनाया शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी हारे हुए 18,900 बूथों के लिए बीजेपी का 'रिकवरी प्लान', UP में ये रणनीति मार्केट में गिरावट फिर भी 18% कैसे उछल गया यह नया नवेला शेयर? आज बैंक हड़ताल और चुनाव के कारण कहां बंद हैं ब्रांच? कौनसी सर्विस नहीं मिलेंगी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बिहार का सत्तू‑मखाना, सीएम सम्राट ने पीएम मोदी को धन्यवाद डूसू चुनाव का बजा बिगुल: एबीवीपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, यश डबास अध्यक्ष; रामजस कॉलेज में नोकझोंक दिल्ली की इनफ़्लुएंसर रेप केस में एसएसबी ने 4 घंटे पूछताछ, एएसआई पर कार्रवाई का भरोसा किर्लोस्कर के शेयर 13% उछल, बाजार में गिरावट के बीच पत्नी का बचपन के प्रेमी के साथ पलायन, पति ने जबरदस्ती करने के बजाय दी शादी की मंजूरी और सौंपा हाथ 12x से अधिक सब्सक्रिप्शन, दांव लगाने का अंतिम दिन, GMP 132 रुपये ESDS Software Solution के शेयरों ने 6 दिन में 300% से अधिक बढ़ोतरी से बनाया नया रिकॉर्ड राघोपुर के NH‑106 पर टक्कर से 48‑वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया में महेश बाबू, राजामौली, वीवीएस लक्ष्मण व साइना नेहवाल सहित कई VIP को नोटिस अलनीनो के असर से यूपी में मानसून ने सामान्य से 100% अधिक वर्षा की हाईकोर्ट का अहम फैसला : दैनिक वेतन सेवा को पेंशन से नहीं किया जा सकता बाहर, यूपी सरकार की विशेष अपील खारिज अमेरिका से धक्का, दो दिन में चांदी में ₹12,600 की गिरावट, सोना भी भारी गिरा यूपी के स्पा सेंटरों में देह व्यापार, महीनों से फरार संचालक पुलिस ने किया गिरफ्तार भाई ने भाई को मार डाला, बीच बचाव करने गए तीन लोगों को चाकू गोदा; जानिए सहरसा में क्यों हुआ ऐसा खूनी खेल मिल्की मिस्ट के स्टॉक में 5% उछाल, 52‑सप्ताह हाई पर पहुँचे दाम सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल