Sunday, 27 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

8वें दिन भारत ने जीते 7 मेडल, एथलेटिक्स-स्क्वैश में खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

Ajay Tiwari
27 September 2026 • 0 • 33
8वें दिन भारत ने जीते 7 मेडल, एथलेटिक्स-स्क्वैश में खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

सर्वेश कुशारे के नाम सिल्वर मेडल

पारुल चौधरी ने जीता ब्रॉन्ज

तेजस्विन शंकर ने जीता ब्रॉन्ज़

एक और सिल्वर भारत के नाम

नरेंद्र ने पक्का किया मेडल

अनिमेष का निराशाजनक प्रदर्शन

भारत के खाते में एक और मेडल

वॉलीबॉल में भारत की जीत

बॉक्सिंग में एक और मेडल पक्का

अनाहत सिंह ने भी जीता सिल्वर

अभय सिंह ने जीता सिल्वर

स्क्वैश फाइनल जारी

तीरंदाजी में दमदार प्रदर्शन जारी

पीवी सिंधु का टूटा दिल

श्रीशंकर और डेविड फाइनल में

उन्नति हुड्डा क्वार्टर फाइनल में हारीं

बॉक्सिंग में मेडल पक्का

घुड़सवारी में लगी निराशा हाथ

विथ्या-अनु फाइनल में

तेजस्विन शंकर क्या जीतेंगे गोल्ड?

संतोष कुमार फाइनल में

तीरंदाजी में एक और अच्छी खबर

मैराथन में निराशाजनक प्रदर्शन

Badminton Update: तनीषा-ध्रुव भी हारे

तृषा और गायत्री का अभियान समाप्त

स्क्वैश में आएगा 2 गोल्ड

तीरंदाजी में डबल धमाल

एशियन गेम्स में आज भारत का शेड्यूल

एशियन गेम्स का 8वां दिन

एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं. स्क्वैश और एथलेटिक्स में आज मेडल की बरसात होने जा रही है. बाकी खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा दिखाने उतरे हैं. एशियन गेम्स के आठवें दिन के हर एक्शन पर हमारी निगाहें हैं. कृपया हमारे साथ बने रहिए और इस पेज को रिफ्रेश करते रहिएगा...

सातवें दिन भारत ने सात मेडल जीते. पुरुष और महिला कबड्डी टीम्स ने ईरान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किए. वहीं सावन बरवाल, विमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम और तजिंदरपाल सिंह तूर ने सिल्वर मेडल जीत भारत का मान बढ़ाया. विमेंस 400 मीटर और मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश में भी भारत के लिए कांस्य पदक आए.

एश‍ियन गेम्स में भारत के पदकवीर 

सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप (ऊंची कूद) स्पर्धा में भारत के लिए एक ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीत लिया है.

पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में जीता ब्रॉन्ज मेडल, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड (9:08.67)

तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत लिया है. वे 1500 मीटर की रेस में तो पहले स्थान पर रहे, लेकिन ओवरऑल टॉप दो खिलाड़ियों से आगे नहीं निकल पाए.

🇮🇳 FLAG HIGH. HEART FULL. MEDAL WON. 🥉 Tejaswin Shankar is an Asian Games medallist AGAIN! 🔥 He wins Men's Decathlon BRONZE at #AsianGames2026 with 7,934 points 💪 [NR?] 10 events across 2 days, and he gave everything right to the final metre. He even won the last event, the… pic.twitter.com/GImy6psCZU

एशियन गेम्स के विमेंस लॉन्ग जंप फाइनल मुकाबले में भारत की स्टार खिलाड़ी एन्सी सोजन ने अपने बेहतरीन खेल से हर किसी का दिल जीत लिया है. मुकाबले की शुरुआत से ही उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा और शानदार छलांग लगाकर सिल्वर मेडल की ओर मजबूत कदम बढ़ाए.  

बॉक्सिंग में भारत के लिए तीसरा पदक सुनिश्चित हो चुका है. नरेंद्र बेरवाल ने मेन्स 90+ किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आरएससी के जरिए जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

अनिमेष कुजूर ने मेन्स 200 मीटर फाइनल में 5वां स्थान हासिल किया.उन्होंने 20.80 सेकंड में ये रेस पूरी की.

हरिता भद्र ने विमेंस 200 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता. उन्होंने 23.20 सेकंड का समय लिया. एक अन्य भारतीय एथलीट उन्नति बोलैंड छठे स्थान पर रहीं. मौजूदा एशियन गेम्स में भारत का ये 33वां मेडल रहा.

भारतीय मेन्स वॉलीबॉल टीम ने एशियन गेम्स में वियतनाम को सीधे सेटों में हराकर अपने अभियान की शुरुआत की. भारतीय टीम ने 25-23, 25-21, 25-20 से जीत दर्ज की.

बॉक्सिंग में भारत का दूसरा पदक पक्का हो गया है. परवीन हुड्डा सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. उन्होंने विमेंस 65 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नवबखोर खमीदोवा को 5-0 से हराया.

🥊 INTO THE SEMIFINALS! 🇮🇳 Asian Games 2026 | Boxing Women’s 65kg – Quarterfinal Parveen (TOPS Development Athlete) delivered a dominant 5–0 unanimous-decision win over Khamidova Navbakhor of Uzbekistan to storm into the Semifinals, assuring India of a medal! 💪 Next Bout: 29… pic.twitter.com/gi5whOm6g3

अनाहत सिंह ने स्क्वैश में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है. विमेंस सिंगल्स फाइनल में 18 साल की अनाहत सिंह को मलेशिया की सुब्रमण्यम शिवसंगारी ने 11-4, 11-4, 11-7 से हराया. एशियन गेम्स 2026 में भारत का ये 32वां मेडल है. भारत ने 4 गोल्ड, 14 सिल्वर और 14 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं.

A Historic Silver for Indian Squash!🥈🇮🇳 Congratulations to our young champion, Anahat Singh, on clinching the Silver Medal in Women’s Singles Squash at #AsianGames2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/07cit6gobY

मेन्स स्क्वैश में भारत के अभय सिंह ने सिल्वर मेडल जीता है. सिंगल्स फाइनल में अभय सिंह को मलेशिया के एनजी ईन यो ने 11-9, 11-5, 11-5 से हराया. भारत के लिए मौजूदा एशियन गेम्स ये 31वां मेडल है. भारत ने 4 स्वर्ण, 13 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

स्क्वैश में भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है. अभय सिंह और एनजी ईन यो मेन्स सिंगल्स फाइनल में आमने-सामने हैं. जीतने वाले प्लेयर को लॉस एंजेलिस 2028 का टिकट मिलेगा.

तीरंदाजी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. रिकर्व मेन्स और विमेंस टीम स्पर्धाओं में भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया. रिकर्व मेन्स टीम ने दूसरे राउंड में चीन को 5-1 से हराया. वहीं रिकर्व विमेंस टीम ने सेकंड राउंड में चीनी ताइपे को 6-0 से पस्त किया.

एशियन गेम्स 2026 में भारत का बैडमिंटन में सफर समाप्त हो गया है. पीवी सिंधु विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-4 चेन युफेई (चीन) के हाथों 21-11, 18-21, 10-21 से हार गईं.

भारत के मुरली श्रीशंकर और डेविड पट्टुराज मेन्स लॉन्ग जंप स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं. क्वालीफाइंग राउंड में मुरली दूसरे (7.84 मीटर) और डेविड सातवें (7.62 मीटर) स्थान पर रहे.

बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा का सफर एशियन गेम्स 2026 में समाप्त हो गया है. विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में उन्नति हुड्डा तीन बार की विश्व चैम्पियन अकाने यामागुची (जापान) के हाथों 16-21, 21-14, 17-21 से हार गईं.

बॉक्सर अंकुश पंघाल ने भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक जीतना सुनिश्चित कर लिया है. अंकुश मेन्स 80 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रूज सालिमोव को 5-0 से हराया.

घुड़सवारी में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है. पिछले संस्करण में भारत ने टीम ड्रेसेज स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था.

28 सितंबर को विमेंस 400 मीटर हर्डल्स फाइनल में दो भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगी. विथ्या रामराज के बाद अनु राघवन ने  भी फाइनल में एंट्री ले ली है. अनु ने 55.84 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल किया.

डेकाथलॉन में 7 स्पर्धाओं के बाद तेजस्विन शंकर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. वे टॉप पर चल रहे खिलाड़ी से 50 अंक और दूसरे स्थान पर रहे प्लेयर से 45 अंक पीछे हैं.

संतोष कुमार तमिलारासन मेन्स 400 मीटर हर्डल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं. संतोष ने अपनी हीट में 49.61 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया. एक अन्य भारतीय खिलाड़ी यशस पलक्ष रेस के दौरान ही चोटिल हो गए.

Asian Games 2026 | Athletics Men’s 400m Hurdles – Round 1 🇮🇳 Santhosh Kumar Tamilarasan (SAI NCoE Athlete) secured his place in the Final after finishing 2nd in Heat 1 and 4th overall with a timing of 49.61s. Yashas Palaksha did not finish his heat. The Final is set for 28… pic.twitter.com/no8KoMD0oz

भारत का तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा के भी सेमीफाइनल में पहुंचा गया है. क्वार्टर फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहद की जोड़ी ने वियतनामी जोड़ी को 6-0 से हराया.

भारत तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गया है. साहिल जाधव और चिकिथा तनिपार्थी की जोड़ी ने कजाकिस्तानी जोड़ी को 159-154 से हराया.

Asian Games 2026 | Archery (Compound Mixed Team – Quarterfinals) Indian mixed team pair of Sahil Rajesh Jadhav and Chikitha Taniparthi (both TAGG athletes) advances to the semifinals defeating Kazakhstan for a score of 159–154 (39–39, 40–38, 40–39, 40–38), to advance to the… pic.twitter.com/s0Nff53plu

विमेंस मैराथन रेस वॉक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. मंजू रानी अंतिम स्थान (छठे) पर रहीं. दूसरी भारतीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया.

बैडमिंटन की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला का सफर समाप्त हो गया है. तनीषा/ध्रुव को क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर 1 चीनी जोड़ी फेंग यान झे/हुआंग डोंगपिंग ने 21-14, 18-21, 21-18 से हराया.

बैडमिंटन की विमेंस डबल्स स्पर्धा में तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सफर समाप्त हो गया है. तृषा जॉली/गायत्री गोपीचंद को क्वार्टर फाइनल में पर्ली टैन/थिनाह मुरलीधरन के हाथों 18-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि मलेशियाई जोड़ी वर्ल्ड रैकिंग में पांचवें स्थान पर है.

अभय सिंह और अनाहत सिंह आज स्क्वैश में भारत को दो गोल्ड मेडल दिला सकते हैं. अभय सिंह मेन्स सिंगल्स फाइनल में खेलेंगे. वहीं अनाहत सिंह विमेंस सिंगल्स फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगी. यहां जीत हासिल करने पर दोनों को लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 का टिकट भी मिल जाएगा.

तीरंदाजी में भारत के लिए शानदार खबर है. पुरुष और महिला कंपाउंड टीम्स सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. मेन्स कंपाउंड टीम ने शुरुआती दो राउंड में यूएई को 235-215 और भूटान को 235-232 से हराया. वहीं महिला कंपाउंड टीम ने शुरुआती दो राउंड में मंगोलिया को 238-223 और कजाकिस्तान को 233-230 से पराजित किया. अब 30 सितंबर को दोनों टीमें सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से भिड़ेंगी.

तीरंदाजी सुबह 4:45 बजे - मेन्स टीम कंपाउंड, 1/8 एलिमिनेशन - भारत (कुशल दलाल, साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु) बनाम यूएई सुबह 4:45 बजे - विमेंस टीम कंपाउंड, 1/8 एलिमिनेशन - भारत (ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिथा तनिपार्थी) बनाम मंगोलिया सुबह 5:15 बजे - मेन्स टीम कंपाउंड, क्वार्टर फाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) सुबह 5:15 बजे - विमेंस टीम कंपाउंड, क्वार्टर फाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) सुबह 7:30 बजे - मिक्स्ड टीम कंपाउंड,  1/8 एलिमिनेशन राउंड - भारत (साहिल जाधव और चिकिथा तनिपार्थी) बनाम मंगोलिया सुबह 7:30 बजे - मिक्स्ड टीम रिकर्व, 1/8 एलिमिनेशन - भारत (धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहद) सुबह 8 बजे - मिक्स्ड टीम रिकर्व, क्वार्टर फाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) सुबह 8 बजे - मिक्स्ड टीम कंपाउंड, क्वार्टर फाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) सुबह 10:45 बजे - मेन्स टीम रिकर्व, 1/8 एलिमिनेशन - भारत (धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगे) बनाम फिलीपींस सुबह 10:45 बजे - विमेंस टीम रिकर्व, 1/8 एलिमिनेशन - भारत (कुमकुम मोहोड, अंकिता भगत, कीर्ति) बनाम मंगोलिया सुबह 11:15 बजे - मेन्स टीम रिकर्व, क्वार्टर फाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) सुबह 11:15 बजे - विमेंस टीम रिकर्व, क्वार्टर फाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

एथलेटिक्स सुबह 4 बजे - महिला मैराथन रेस वॉक फाइनल - मंजू रानी, प्रियंका गोस्वामी सुबह 7:30 बजे - पुरुष डेकाथलॉन 110 मीटर हर्डल्स - तेजस्विन शंकर, तौफीक नौशाद सुबह 8:10 बजे - पुरुष डेकाथलॉन डिस्कस थ्रो - तेजस्विन शंकर, तौफीक नौशाद सुबह 8:35 बजे - पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स, पहला राउंड - संतोष कुमार तमिलारासन (हीट 1), यशस पलक्ष (हीट 2) सुबह 9:05 बजे - महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स राउंड 1 - विथ्या रामराज (हीट 1), अनु राघवन (हीट 2) सुबह 9:10 बजे - पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफाइंग राउंड - डेविड सोलोमन पट्टुराज (ग्रुप ए), मुरली श्रीशंकर (ग्रुप बी) सुबह 9:50 बजे - पुरुष डेकाथलॉन पोल वॉल्ट - तेजस्विन शंकर, तौफीक नौशाद दोपहर 3:25 बजे - महिला लंबी कूद फाइनल - एन्सी सोजन, शैली सिंह दोपहर 3:35 बजे - पुरुष डेकाथलॉन भाला फेंक - तेजस्विन शंकर, तौफीक नौशाद शाम 4:05 बजे - पुरुष 200 मीटर फाइनल - अनिमेष कुजूर शाम 4:15 बजे - पुरुष ऊंची कूद फाइनल - सर्वेश कुशारे, आदर्श राम शाम 4:53 बजे - महिला 100 मीटर हर्डल्स फाइनल - नंदिनी कोंगन शाम 5:06 बजे - पुरुषों की 800 मीटर दौड़ पहला राउंड - मोहम्मद अफसल (हीट 1), कृष्ण कुमार (हीट 2) शाम 5:40 बजे - पुरुष डेकाथलॉन 1500 मीटर - तेजस्विन शंकर, तौफीक नौशाद शाम 5:52 बजे - महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल - पारुल चौधरी, अंकिता शाम 6:15 बजे - महिलाओं की 4 x 100 मीटर रिले राउंड 1 हीट - भारत (अबिनया राजराजन, सरबानी नंदा, स्नेहा एसएस, सुदेशना शिवंकर, तमन्ना) शाम 7 बजे - महिलाओं की 4x400 मीटर रिले राउंड 1 हीट - भारत (नीरू पाठक, अनसा बाबू, कुमारी सलोनी नागर, रशदीप कौर, एमआर पूवम्मा)

बैडमिंटन सुबह 6:10 बजे - मिश्रित युगल, क्वार्टर फाइनल - ध्रुव कपिला/तनीषा क्रैस्टो बनाम फेंग यान झे/हुआंग डोंगपिंग (चीन) समय की पुष्टि बाकी - महिला युगल, क्वार्टर फाइनल - तृषा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम पर्ली टैन/थिनाह मुरलीधरन (मलेशिया) समय की पुष्टि बाकी - महिला एकल, क्वार्टर फाइनल - उन्नति हुड्डा बनाम अकाने यामागुची (जापान) समय की पुष्टि बाकी - महिला एकल, क्वार्टर फाइनल - पीवी सिंधु बनाम चेन युफेई (चीन)

मुक्केबाजी सुबह 9:45 बजे - पुरुष 80 किग्रा, क्वार्टर फाइनल - अंकुश बनाम नेक्रूज़ सालिमोव (ताजिकिस्तान) दोपहर 2 बजे - महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल - परवीन बनाम नवबखोर खामिदोवा (उज्बेकिस्तान) दोपहर 2:45 बजे - पुरुषों का 60 किलोग्राम वर्ग का क्वार्टर फाइनल - सचिन बनाम शुनसुके कितामोतो (जापान) दोपहर 3:45 बजे - पुरुष +90 किग्रा क्वार्टर फाइनल - नरेंद्र बनाम अदथापोंग सेंगटेप (थाईलैंड)

कुराश सुबह 6:30 बजे - महिला वर्ग -57 किलोग्राम, राउंड ऑफ 32 - संगीता बनाम चारमिया क्वेलिनो (फिलीपींस) सुबह 6:55 बजे - महिला वर्ग -57 किलोग्राम, राउंड ऑफ 16 - भारती बनाम ताहरेह अजरपेइवंद (ईरान) सुबह 7:35 बजे - पुरुषों का +90 किलोग्राम वर्ग, राउंड ऑफ 16 - यश कुमार चौहान बनाम शकरमाद मिर्ममादोव (ताजिकिस्तान) सुबह 7:50 बजे - महिला वर्ग -57 किलोग्राम, क्वार्टर फाइनल - संगीता / भारती (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) सुबह 8:05 बजे - पुरुषों का +90 किलोग्राम वर्ग, क्वार्टर फाइनल - विशाल सुबह 10:30 बजे - महिला वर्ग -57 किलोग्राम, सेमीफाइनल - संगीता / भारती (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) सुबह 10:50 बजे - पुरुषों का +90 किलोग्राम वर्ग, सेमीफाइनल - विशाल / यश कुमार चौहान (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) सुबह 11:30 बजे - महिला वर्ग -57 किलोग्राम, फाइनल - संगीता / भारती (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) सुबह 11:45 बजे - पुरुषों का +90 किलोग्राम वर्ग, फाइनल - विशाल / यश कुमार चौहान (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

घुड़सवारी सुबह 6:00 बजे - ड्रेसेज इंडिविजुअल फाइनल - जय सूद (गूफी ला पेरला), हृदय छेदा (डोनो डि मैगियो)

तलवारबाजी  सुबह 8:20 बजे - महिला सेबर टीम स्पर्धा, राउंड ऑफ़ 16 - भारत (श्रेया गुप्ता, भवानी देवी, जेफर्लिन जानी, रेक्सलिन शिमला, श्रुति जोशी) बनाम इंडोनेशिया सुबह 9:20 बजे - महिला सेबर टीम, क्वार्टर फाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) दोपहर 1:50 बजे से - महिला सेबर टीम सेमीफाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) शाम 4:10 बजे से - महिला सेबर टीम फाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

हॉकी दोपहर 3:30 बजे - महिला पूल बी - भारत बनाम सिंगापुर

सेलिंग सुबह 7:30 बजे - गर्ल्स डिंगी, ओपनिंग सीरीज रेस 1 और 2 - माही वर्मा

सुबह 7:30 बजे - मिक्स्ड डिंगी, ओपनिंग सीरीज़ रेस 3 और 4 - श्रद्धा वर्मा और रविंद्र कुमार शर्मा सुबह 9:30 बजे - पुरुषों की स्किफ, ओपनिंग सीरीज़ रेस 1, 2, 3 और 4 - मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबल सुबह 9:40 बजे - महिला स्किफ, ओपनिंग सीरीज़ रेस 1, 2, 3 और 4 - हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा

सेपक टकरा सुबह 5:30 बजे - महिला डबल ग्रुप बी - भारत (प्रिटी लैंगोलजम, मेनेनु त्सुक्रू, लीरेंटोनबी देवी एलंगबाम) बनाम कोरिया गणराज्य सुबह 11:30 बजे - महिला डबल ग्रुप बी - भारत (प्रिटी लैंगोलजम, मेनेनु त्सुक्रू, लीरेंटोनबी देवी एलंगबाम) बनाम फिलीपींस

शूटिंग सुबह 6:10 बजे - महिला 25 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल (प्रिसिजन स्टेज) - मनु भाकर, ईशा सिंह, राही सरनोबत सुबह 6:30 - मेन्स ट्रैप इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल पहला दिन - अहवर रिजवी, किनान चेनाई, शपथ भारद्वाज सुबह 6:30 - विमेंस ट्रैप इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल पहला दिन - मनीषा कीर, आशिमा अहलावत, नीरू

स्क्वैश दोपहर 12:30 बजे - पुरुष एकल फाइनल - अभय सिंह बनाम इयान यो एनजी (मलेशिया) दोपहर 1:30 बजे - महिला एकल फाइनल - अनाहत सिंह बनाम शिवसांगरी सुब्रमण्यम (मलेशिया)

सर्फिंग सुबह 3:58 बजे - महिला शॉर्टबोर्ड, राउंड 2 हीट 3 - कमाली प्रकाश बनाम कैमिला मैरी स्पैकारोटेला (सिंगापुर) सुबह 4:54 बजे - महिला शॉर्टबोर्ड, राउंड 2 हीट 7 - शुगर शांति गायेन बनाम वान-यू चेन (चीनी ताइपे) सुबह 5:50 बजे - पुरुष शॉर्टबोर्ड, राउंड 2 हीट 1 - शिवराज बाबू बनाम दावूद खादिर (ईरान)

वॉलीबॉल दोपहर 12:30 बजे - पुरुष टीम पूल सी - भारत बनाम वियतनाम

वेटलिफ्टिंग  सुबह 10 बजे - महिला 69 किग्रा फाइनल - हरजिंदर कौर

सुप्रभात दोस्तो! आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 का आज आठवां दिन है. आठवें दिन भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं. हमारे साथ कृपया बने रहिए और इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
गुवाहाटीः सीजेपी के आशुतोष रांका हिरासत में, अभिजीत दीपके ने कहा, 'मैं भी जाउंगा असम • कृति सेनन ने बेटी दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा पर ज़ोर दिया, समाज से अपील की • 1 अक्टूबर से एसी, टीवी और वॉशिंग मशीन की कीमतों में 8% तक बढ़ोतरी, फेस्टिव सीजन पर असर • ₹20,000 में वनप्लस N6 Lite और iQOO Z11 Lite की तुलना • बारिश से जलजमाव, महोबा के बीजा नगर में सड़क पर चलती नाव • कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा का साथ दिया, कोमल रानी के आरोपों पर प्रतिक्रिया • बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, खन्नौत खतरे के करीब, गलियों में पहुंचा पानी, मकानों में फंसे लोग • रणबीर कपूर ने फ़ोटोग्राफ़र को चिढ़ाते हुए कहा “बहुत बोल रहा है तू” • ट्रक से टकराई रोडवेज बस, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, दो जख्मी • ममता कुलकर्णी ने साध्वी लुक छोड़ दिखाया नया बॉल्ड अंदाज़, मंच पर धूम • जिस थाने में थानेदारी की, उसी थाने में पूर्व थानेदार पर एफआईआर; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई • रवनीत बिट्टू को पाक नंबर से मिली धमकी: ‘हद में रहो, नहीं तो किलो का डिब्बा तैयार’ • महिलाओं को अपने निजी अंगों पर शर्म करने के लिए किसने मजबूर किया? • लखनऊ में बिजली लाइनमैन की दुर्घटना: खंभे पर चढ़ते हुए करंट से मृत्यु • टाटा एरिस बनाम मारुति डिजायर: कीमत से माइलेज और फीचर्स तक, नई एरिस के सामने कितनी मजबूत है डिजायर? देखें तुलना • पंजाब की लवली प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़, स्टूडेंट ने किया हाईवे जाम, जानिए क्या है पूरा मामला • दोस्तों के साथ फिल्म देखने निकला 16 वर्षीय किशोर, दो दिन बाद बूढ़ी गंडक में मिला शव; हत्या का आरोप • एशियन गेम्स में भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान: बारिश से खेल पर असर? कप्तान श्रेयस अय्यर की राय • CBI ने गुजरात में 11.42 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट केस में दो को गिरफ्तार किया, 10 राज्यों में बड़े छापेमार • मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा: खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बागमती, 150 से ज्यादा घर पानी से घिरे • लौकी से बनाएं नूडल्स जैसा मीठा लच्छा, स्वाद में आगरा के पेठे जैसा • 65 वर्षीय खजानी देवी की हत्या में शिवनारायण पांडे और शिल्पा थापा का हाथ • उड़ती बारिश में यूपी में हुई जानलेवा दुर्घटनाएँ, आयोग ने कहा ज़िम्मेदारी नहीं, घोटाले में शामिल प्रमुखों पर भी सवाल • एसआईआर विवाद पर जीतनराम मांझी का पलटवार, बोले- चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था, अंतिम फैसला ही मान्य • दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा, FIR दर्ज • नशा तस्करी और बेइज्जती पर क्या कदम? चुनावी मंच पर दलों की बहस तेज • नेपाल में भारी बारिश से गंडक उफान पर, वाल्मीकिनगर बराज में पांच लाख क्यूसेक तक पानी आने की आशंका • 8वें दिन भारत ने जीते 7 मेडल, एथलेटिक्स-स्क्वैश में खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान • 1 अक्टूबर को भारत में लॉन्च, 6.9‑इंच 120Hz स्क्रीन और 6000mAh बैटरी के साथ • Shehzad Poonawalla ने कहा 'मैं किसी के बाप से नहीं डरता', Rise & Fall 2 में तीखी टक्कर • बैंकों में कल से तीन दिन की हड़ताल, सेवाओं पर असर और माँगें • LPU के बाहर हाईवे जाम, छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से वार्ता बेअसर • प्रेस काउंसिल में निकली एएसओ की शानदार भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जान लें जरूरी शर्तें • नया हिंदी समाचार ऐप से मिलें भारत की ताज़ा ख़बरें • 3-3 मैच पर बवाल, व्यक्तिगत पदक न मिलने पर उठे सवाल • पीडीए ने घटाए फ्लैट्स के दाम तो लगी खदीदारों की कतार, आवासीय योजनाओं के लिए शुरू हुई बुकिंग • नाले में रासायनिक रिसाव से भड़की आग, ऊंची लपटें और काले धुएं से मची अफरा-तफरी • ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड बेस के पास विस्फोटकों के कारण गाँव को खाली कराया गया • बांदा में किसान की बाइक पर हमला, टॉर्च से आग तक, रंजिश को माना कारण • पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल की नई पोस्ट ने भविष्य पर बढ़ा सवाल • गुवाहाटीः सीजेपी के आशुतोष रांका हिरासत में, अभिजीत दीपके ने कहा, 'मैं भी जाउंगा असम • कृति सेनन ने बेटी दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा पर ज़ोर दिया, समाज से अपील की • 1 अक्टूबर से एसी, टीवी और वॉशिंग मशीन की कीमतों में 8% तक बढ़ोतरी, फेस्टिव सीजन पर असर • ₹20,000 में वनप्लस N6 Lite और iQOO Z11 Lite की तुलना • बारिश से जलजमाव, महोबा के बीजा नगर में सड़क पर चलती नाव • कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा का साथ दिया, कोमल रानी के आरोपों पर प्रतिक्रिया • बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, खन्नौत खतरे के करीब, गलियों में पहुंचा पानी, मकानों में फंसे लोग • रणबीर कपूर ने फ़ोटोग्राफ़र को चिढ़ाते हुए कहा “बहुत बोल रहा है तू” • ट्रक से टकराई रोडवेज बस, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, दो जख्मी • ममता कुलकर्णी ने साध्वी लुक छोड़ दिखाया नया बॉल्ड अंदाज़, मंच पर धूम • जिस थाने में थानेदारी की, उसी थाने में पूर्व थानेदार पर एफआईआर; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई • रवनीत बिट्टू को पाक नंबर से मिली धमकी: ‘हद में रहो, नहीं तो किलो का डिब्बा तैयार’ • महिलाओं को अपने निजी अंगों पर शर्म करने के लिए किसने मजबूर किया? • लखनऊ में बिजली लाइनमैन की दुर्घटना: खंभे पर चढ़ते हुए करंट से मृत्यु • टाटा एरिस बनाम मारुति डिजायर: कीमत से माइलेज और फीचर्स तक, नई एरिस के सामने कितनी मजबूत है डिजायर? देखें तुलना • पंजाब की लवली प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़, स्टूडेंट ने किया हाईवे जाम, जानिए क्या है पूरा मामला • दोस्तों के साथ फिल्म देखने निकला 16 वर्षीय किशोर, दो दिन बाद बूढ़ी गंडक में मिला शव; हत्या का आरोप • एशियन गेम्स में भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान: बारिश से खेल पर असर? कप्तान श्रेयस अय्यर की राय • CBI ने गुजरात में 11.42 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट केस में दो को गिरफ्तार किया, 10 राज्यों में बड़े छापेमार • मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा: खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बागमती, 150 से ज्यादा घर पानी से घिरे • लौकी से बनाएं नूडल्स जैसा मीठा लच्छा, स्वाद में आगरा के पेठे जैसा • 65 वर्षीय खजानी देवी की हत्या में शिवनारायण पांडे और शिल्पा थापा का हाथ • उड़ती बारिश में यूपी में हुई जानलेवा दुर्घटनाएँ, आयोग ने कहा ज़िम्मेदारी नहीं, घोटाले में शामिल प्रमुखों पर भी सवाल • एसआईआर विवाद पर जीतनराम मांझी का पलटवार, बोले- चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था, अंतिम फैसला ही मान्य • दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा, FIR दर्ज • नशा तस्करी और बेइज्जती पर क्या कदम? चुनावी मंच पर दलों की बहस तेज • नेपाल में भारी बारिश से गंडक उफान पर, वाल्मीकिनगर बराज में पांच लाख क्यूसेक तक पानी आने की आशंका • 8वें दिन भारत ने जीते 7 मेडल, एथलेटिक्स-स्क्वैश में खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान • 1 अक्टूबर को भारत में लॉन्च, 6.9‑इंच 120Hz स्क्रीन और 6000mAh बैटरी के साथ • Shehzad Poonawalla ने कहा 'मैं किसी के बाप से नहीं डरता', Rise & Fall 2 में तीखी टक्कर • बैंकों में कल से तीन दिन की हड़ताल, सेवाओं पर असर और माँगें • LPU के बाहर हाईवे जाम, छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से वार्ता बेअसर • प्रेस काउंसिल में निकली एएसओ की शानदार भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जान लें जरूरी शर्तें • नया हिंदी समाचार ऐप से मिलें भारत की ताज़ा ख़बरें • 3-3 मैच पर बवाल, व्यक्तिगत पदक न मिलने पर उठे सवाल • पीडीए ने घटाए फ्लैट्स के दाम तो लगी खदीदारों की कतार, आवासीय योजनाओं के लिए शुरू हुई बुकिंग • नाले में रासायनिक रिसाव से भड़की आग, ऊंची लपटें और काले धुएं से मची अफरा-तफरी • ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड बेस के पास विस्फोटकों के कारण गाँव को खाली कराया गया • बांदा में किसान की बाइक पर हमला, टॉर्च से आग तक, रंजिश को माना कारण • पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल की नई पोस्ट ने भविष्य पर बढ़ा सवाल •