क्या आप भी गूगल का जेमिनी फ्री या एंट्री-लेवल प्लान के साथ इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए जल्द बड़ा बदलाव होने वाला है। गूगल अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए फ्री और एआई प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए कुछ एआई मॉडल्स का एक्सेस सीमित करने जा रहा है। साथ ही कंपनी जेमिनी में कंप्यूट-बेस्ड यूसेज लिमिट लागू करेगी। आइए जानते हैं गूगल के नए नियम और अलग-अलग प्लान में मिलने वाले फायदों के बारे में।
गूगल अपने कंज्यूमर सेगमेंट के लिए एआई मॉडल्स की पहुंच में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी अपने मुफ्ट यूजर्स और एंट्री लेवल एआई प्लस सब्सक्राइबर्स दोनों के लिए उपलब्ध एआई मॉडल्स पर सख्त सीमाएं (Model Caps) लगा रही है। गूगल के अपडेटेड सपोर्ट डॉक्यूमेंट के अनुसार, ये नए नियम नौ अक्तूबर से लागू हो जाएंगे। कंपनी का यह फैसला मई में पेश किए गए कंप्यूट-बेस्ड यूसेज ट्रैकिंग सिस्टम पर आधारित है। अगर आप भी गूगल जेमिनी वेब या मोबाइल एप का इस्तेमाल करते हैं, तो जानें कि आपके प्लान पर इसका क्या असर पड़ेगा।
मॉडल रीशफल के साथ-साथ गूगल मीडिया जनरेशन (इमेज, वीडियो और म्यूजिक), डीप रिसर्च और प्रो मॉडल के इस्तेमाल पर नई सीमाएं तय करने की तैयारी में है। गूगल के आधिकारिक बयान के अनुसार, जेमिनी अब कंप्यूट-बेस्ड यूसेज लिमिट पर शिफ्ट होगा, जो हर पांच घंटे में रिफ्रेश होंगी जब तक आप अपनी वीकली (साप्ताहिक) लिमिट तक नहीं पहुंच जाते। आपके यूसेज की गणना आपके प्रॉम्प्ट की जटिलता, इस्तेमाल किए गए फीचर्स और चैट की लंबाई को ध्यान में रखकर की जाएगी। पेड यूजर्स के पास बिना गूगल एआई सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स से ज्यादा लिमिट होती है। प्रीमियम मॉडल और फीचर्स ज्यादा यूसेज लेते हैं और इससे आप तेजी से लिमिट तक पहुंच सकते हैं।
गूगल की नई व्यवस्था में अलग-अलग प्लान के लिए यूसेज लिमिट अलग रखी गई है।
इसका मतलब है कि जैसे-जैसे यूजर महंगे प्लान की तरफ जाता है, उसे सिर्फ ज्यादा मॉडल एक्सेस ही नहीं बल्कि ज्यादा कंप्यूट क्षमता भी मिलती है।
इस बदलाव से जेमिनी के अलग-अलग सब्सक्रिप्शन प्लान्स के बीच अंतर और स्पष्ट हो जाएगा। फ्री यूजर्स को हल्के मॉडल तक सीमित किया जाएगा, एआई प्लस में फ्लैश तक पहुंच करेगी और प्रो मॉडल का इस्तेमाल एआई प्रो और एआई अल्ट्रा यूजर्स के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही ज्यादा कंप्यूट लेने वाले फीचर्स के लिए इस्तेमाल की सीमा भी तय की जा रही है। इससे गूगल को एआई कंप्यूट संसाधनों को अलग-अलग यूजर्स और प्लान्स के बीच मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
अगर आप जेमिनी का इस्तेमाल सिर्फ सामान्य सवाल पूछने, जानकारी लेने या रोजमर्रा के छोटे कामों के लिए करते हैं, तो फ्लैश-लाइट का एक्सेस आपके लिए पर्याप्त हो सकता है, लेकिन अगर आप जेमिनी का इस्तेमाल जटिल सवालों, लंबे डॉक्यूमेंट्स, डीप रिसर्च, प्रो मॉडल, ा कठिन रीजनिंग के लिए करते हैं, तो नए बदलाव का असर ज्यादा महसूस हो सकता है। ऐसे यूजर्स के सामने बेहतर मॉडल और ज्यादा यूसेज लिमिट पाने के लिए पेड प्लान लेने का विकल्प रहेगा।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!