खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से 19 मई 2026 की रात रहस्यमय ढंग से लापता लैपटॉप कारोबारी मनोज भगत (48) और उनकी पत्नी मीनू देवी (45) के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपती की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार शाम अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर इलाके से दंपती के शव के अवशेष बरामद किए हैं।
एक रात में रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे दंपती ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र निवासी मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू देवी 19-20 मई की रात अपने घर और मार्केट से अचानक लापता हो गए थे। दोनों के गायब होने के बाद उनके मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहे थे। इस पर दंपती की बेटी को संदेह हुआ और परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद ली। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच में खून के इंसानी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सर्विलांस और अन्य माध्यमों से जांच आगे बढ़ाई।
बेटी ने चाचा पर जताया था संदेह लापता दंपती की इकलौती बेटी शेफाली ने शुरुआत से ही अपने चाचा पर संदेह जताया था। उसने संपत्ति और जमीन-जायदाद पर कब्जे की नीयत से माता-पिता के अपहरण की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने इस एंगल को भी जांच के दायरे में रखा और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल आगे बढ़ाई।
लंबी जांच के बाद रविवार, 23 अगस्त को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृत कारोबारी के सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल
आरोपी खुद भी हो गया था लापता पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि दंपती के गुमशुदगी मामले का खुलासा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दंपती के लापता होने के करीब दो सप्ताह बाद आरोपी अनुज भी गायब हो गया था। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी लोकेशन वाराणसी में मिली, जहां से पुलिस उसे मुजफ्फरपुर लेकर आई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में और कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। बरामद शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
गायब दंपति का शव बरामद
दुखी परिजन।
जांच करती टीम।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!