आजकल घर की फ्लोरिंग को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देने के लिए लोग महंगे मार्बल, ग्रेनाइट और अलग-अलग तरह की मॉडर्न फिनिश का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इन सबके बीच एक देसी नेचुरल स्टोन ऐसा भी है, जो दशकों से भारतीय घरों की खूबसूरती बढ़ाता आ रहा है और आज के मॉडर्न इंटीरियर में भी अपनी खास जगह बनाए हुए है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये पत्थर आखिर कौन सा है? हम बात कर रहे हैं ब्लैक कडप्पा स्टोन की. इसका गहरा काला रंग घर को क्लासी और रॉयल लुक देता है, वहीं इसकी मजबूती इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है. खास बात ये है कि ये गर्मियों में फर्श को ठंडा रखने में मदद करता है और समय के साथ इस पर एक अलग तरह की चमक और खूबसूरती नजर आने लगती है. यही वजह है कि ट्रेडिशनल भारतीय घरों से लेकर आज के मिनिमल और मॉडर्न इंटीरियर तक, ब्लैक कडप्पा एक बार फिर लोगों की पसंद बनता जा रहा है. इस पत्थर को लगवाने का एक फायदा ये है कि इसकी समय-समय पर घिसाई करने की जरूरत नहीं पड़ती है.क्या है ब्लैक कडप्पा? ब्लैक कडप्पा एक नेचुरल स्टोन है, जिसका इस्तेमाल भारत में लंबे समय से फर्श और दूसरे आर्किटेक्चरल कामों में किया जाता रहा है. इसका गहरा, सॉलिड और नेचुरल लुक घर को एक एलिगेंट और ग्राउंडेड फील देता है. यही वजह है कि अब इसे ट्रेडिशनल तरीके से बनने वाले घरों के साथ-साथ मॉडर्न और मिनिमल इंटीरियर में भी इस्तेमाल किया जा रहा है.
गर्मी में फर्श को रखता है ठंडा ब्लैक कडप्पा की सबसे खास खूबियों में से एक इसकी नेचुरल कूलनेस है. ये धूप और गर्म मौसम वाले इलाकों में खास तौर पर अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसके कारण फर्श पर चलने और घर के अंदर रहने का एक्सपीरियंस गर्मियों में बाकी फर्श की तुलना में ज्यादा आरामदायक महसूस हो सकता है.
जितना पुराना, उतना खूबसूरत जहां कई आर्टिफिशियल फ्लोरिंग फिनिश समय के साथ फीकी या पुरानी दिखने लगती हैं, वहीं ब्लैक कडप्पा इस्तेमाल के साथ एक अलग तरह की चमक पैदा करता है, जो देखने में बिल्कुल पॉलिश की तरह लगती है. यानी समय के साथ ये ज्यादा स्मूद और सुंदर नजर आता है. जहां मार्बल, ग्रेनाइट जैसे फर्श समय के साथ कमजोर हो जाते हैं, लेकिन ये ऐसा नहीं है. इसकी खासियत यही है कि इसके पुराने होने को कमजोरी नहीं, बल्कि इसकी खूबसूरती का हिस्सा माना जाता है.
दशकों तक चलने की क्षमता ब्लैक कडप्पा अपनी डेंस और मजबूत संरचना के लिए जाना जाता है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी ये लंबे समय तक टिक सकता है और इसे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. सही इस्तेमाल और सामान्य देखभाल के साथ यह लंबे समय तक घर का हिस्सा बना रह सकता है.
मेंटेनेंस भी ज्यादा नहीं अगर आप ऐसी फ्लोरिंग चाहते हैं जो देखने में प्रीमियम लगे लेकिन जिसकी देखभाल में बहुत ज्यादा मेहनत न करनी पड़े, तो ब्लैक कडप्पा एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसका नेचुरल सरफेस और टिकाऊपन इसे रोजाना के इस्तेमाल के लिए बहुत ही अच्छा बनाता है. साथ ही बाकी पत्थरों की तरह इसकी बार-बार घिसाई भी नहीं करानी पड़ती है. ऐसे में लोगों को हजारों रुपये भी बच जाते हैं.
A post shared by ADYA Architects & Designers (@adya_architects)
मॉडर्न इंटीरियर में भी दिखता है स्टाइलिश ब्लैक कडप्पा को एक पत्थर समझकर सिर्फ पुराने या पारंपरिक घरों की फ्लोरिंग समझना सही साबित नहीं होगा. इसका डार्क और नेचुरल लुक वुड, मेटल, न्यूट्रल कलर्स और मिनिमल फर्नीचर के साथ आसानी से मैच हो जाता है. यही वजह है कि देसी पत्थर होने के बावजूद ये मॉडर्न इंटीरियर में काफी प्रीमियम और स्लीक लुक दे सकता है.
क्यों खास है ब्लैक कडप्पा? ब्लैक कडप्पा की मजबूती, ठंडक देने की क्षमता, कम देखभाल और समय के साथ बढ़ती खूबसूरती इसे बाकी फ्लोरिंग से अलग बनाती है. यानी ये सिर्फ फर्श के लिए इस्तेमाल होने वाला पत्थर नहीं, बल्कि ऐसा नेचुरल मटीरियल है जो सालों बाद भी अपनी खास चमक और पहचान बनाए रखता है.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!