खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के निहाल विहार स्थित लक्ष्मी पार्क इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की उनके ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह अचानक हुआ कोई विवाद नहीं, बल्कि जान लेने की एक 'सुनियोजित साजिश' थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
माता-पिता के सामने हुआ विवाद विनय के पिता प्रेमचंद और उनकी मां ने इस खौफनाक वारदात को अपनी आंखों के सामने होते देखा। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच एक मामूली घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी दोनों छोटे बच्चों को छोड़कर चली गई और अपने भाइयों को बुला लाई।
पिता का दर्द विनय के पिता ने कहा कि मुझे लगा कि रिश्तेदार बात करने आए हैं। मैंने उन्हें ऊपर बैठाया और पानी पूछा, लेकिन जैसे ही मेरा बेटा घर में आया, वे सब उस पर टूट पड़े। मुझे भी धक्का दिया गया, जिससे मेरे अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है।
#WATCH | Delhi | Vinay Gupta's father, Premchand, says, "It was just a minor domestic matter. There was nothing major about it. They arrived, and I thought, 'Relatives have come; we'll talk.' I took them upstairs. I was offering them water and such. Then my son arrived. As soon… pic.twitter.com/JVOgjW5qtV
'छाती पर चढ़कर कुचल दिए फेफड़े' परिजनों ने वारदात की क्रूरता का जिक्र करते हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं। मृतक की मां के अनुसार, एक पड़ोसी ने खिड़की से देखा कि पत्नी के दोनों भाई विनय की छाती पर चढ़कर कूद रहे थे, जिससे उसके फेफड़े बुरी तरह कुचल गए। जब मां ने बेटे को बचाने के लिए डंडा उठाया, तो उनके साथ आए एक शख्स ने डंडा छीन लिया।
#WATCH | Delhi | Vinay Gupta's mother Renu says, "There was some minor ongoing dispute that I wasn't even aware of. I don't know why she left early in the morning, leaving the two children behind, to go fetch her brothers. My husband came in and said that the relatives have… pic.twitter.com/cAg2Vtw4jw
बच जाती विनय की जान अगर... मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि विनय बेहद शांत स्वभाव का इंसान था। उन्होंने कहा कि हमले का तरीका इतना क्रूर था जिसे समझ पाना मुश्किल है। अगर विनय को आधा घंटा पहले अस्पताल ले जाया जाता, तो शायद उसकी जान बच जाती।
#WATCH | Delhi | Vinay Gupta's brother Pradeep Singh says, "When I went there, I saw that after the scuffle, the young man was lying there in a critical condition. If he had been taken to the hospital half an hour earlier, he might have survived. I can't even comprehend the… pic.twitter.com/0mw59VFZTd
सीसीटीवी बंद होना और साजिश का शक परिवार ने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। मृतक की मां का कहना है कि ठीक उसी वक्त घर में लगे सीसीटीवी कैमरे रहस्यमय तरीके से बंद थे। उनका आरोप है कि मायके वाले मामूली झगड़े को सुलझाने नहीं, बल्कि पूरी तैयारी के साथ 'हत्या के इरादे' से ही आए थे।
चार महीने के हैं जुड़वा बच्चे विनय की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले बुध विहार की रहने वाली युवती से हुई थी। उनके चार महीने के जुड़वा बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) हैं। संगीन धाराओं में केस दर्ज पुलिस के अनुसार, विनय की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 3(5) (समान इरादा) के तहत FIR दर्ज की जा रही है। पुलिस ने इस हमले में कथित तौर पर शामिल चार लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!