Raibareilly News: यूपी के रायबरेली में कार से जा रहे होमगार्ड पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर दी। देर शाम हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। जानलेवा हमले में होमगार्ड के लावा दो बाइक सवार भी घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि सरेशाम गोली चली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के गहुआ गांव के रहने वाले होमगार्ड शिवप्रताप सिंह (40) पुत्र शंकरबक्स सिंह शुक्रवार को कार से जा रहे थे। इसी बीच पिछवारा चौराहे के पास पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए बैठे कार सवार युवक ने होमगार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे जहां होमगार्ड के सिर पर गंभीर चोट के निशान है तो वहीं चपेट में आकर बाइक सवार प्रफुल्ल सिंह (23) पुत्र सुधीर निवासी मणिपुर कोतवाली ऊंचाहार और अनुज सिंह (40) पुत्र रामनेत सिंह निवासी राय का पुरवा मजरे पारी थाना जगतपुर भी घायल हो गए। क्षेत्र के पिछवारा चौराहा के पास सरेशाम कार सवार हमलावरों ने कार सवार होमगार्ड की कार में ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस के जांच के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट होगी।
आसपास खड़े लोग जान बचाकर भागे। कार सवार हमलावर कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। हमलावरों के भागने के बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। इसके पहले ही लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। सीएचसी के डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि कार सवार होमगार्ड व उसके दो साथी घायल हुए है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
जगतपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों ताबड़तोड़ हो रही गोलीकांड के साथ अन्य अपराधिक घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है। थाना पुलिस के दुलमुल रवैए से क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। करीब तीस किलोमीटर दूर स्थिति डलमऊ क्षेत्राधिकारी के आने पर अपराधिक घटनाओं की जांच और कार्रवाई शुरू की जाती है। थाने में थाना प्रभारी की तैनाती ना होने के कारण पुलिस कर्मी लापरवाही बरते है।
Comments ()
No comments yet. Be the first to share your thoughts!