एपल आज यानी नौ सितंबर 2026 को अपना बहुप्रतीक्षित हार्डवेयर इवेंट सरप्राइज एंड शाइन आयोजित करने जा रही है। क्यूपर्टिनो स्थित एपल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में होने वाले इस इवेंट में आईफोन 18 प्रो सीरीज के साथ कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जिसे रिपोर्ट्स में आईफोन अल्ट्रा कहा जा रहा है, पेश किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में सवाल है कि आप इस मेगा इवेंट को भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं? साथ ही, एपल इस इवेंट में कौन-कौन से प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है? आइए जानते हैं एपल के इस बड़े इवेंट से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में विस्तार से।
एपल प्रेमियों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। दिग्गज कंपनी एपल आज नौ सितंबर 2026 को अपना वार्षिक हार्डवेयर इवेंट आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नस के नेतृत्व में होने वाले इस पहले कीनोट इवेंट में एपल अपनी नई फ्लैगशिप आईफोन 18 Pro सीरीज और अब तक का सबसे चर्चित पहला फोल्डेबल डिवाइस आईफोन अल्ट्रा पेश कर सकती है।
एपल का सनप्राइज एंड शाइन इवेंट नौ सितंबर 2026 को सुबह दस बजे शुरू होगा। भारत में इसका समय रात 10:30 बजे IST होगा। इवेंट एपल पार्क, क्यूपर्टिनो के स्टीव जॉब्स थिएटर से आयोजित किया जाएगा।
भारतीय दर्शक इसे एपल की आधिकारिक वेबसाइट, एपल टीवी एप और यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं। एपल ने अपनी आधिकारिक इवेंट वेबसाइट पर भी भारत के लिए 9 सितंबर रात 10:30 बजे का समय दिया है।
इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 Pro Max हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार एपल प्रो मॉडल में बड़े डिजाइन बदलाव के बजाय कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले से जुड़े सुधारों पर फोकस कर सकती है।
दोनों फोन में एपल का नया A20 प्रो चिप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में इसे 2nm प्रोसेस पर आधारित बताया जा रहा है, जिससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में सुधार देखने को मिल सकता है।
आईफोन 18 प्रो सीरीज में डायनामिक के आकार को छोटा किए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस साल भी इसके पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद नहीं है। नए कलर ऑप्शन्स में डार्क चेरी जैसे शेड की भी चर्चा है।
आईफोन 18 प्रो सीरीज के कैमरा सिस्टम में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। खास तौर पर वैरिएबल अपरचर कैमरा सिस्टम की चर्चा है। इससे कैमरे में आने वाली रोशनी को ज्यादा बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा और अलग-अलग परिस्थितियों में फोटोग्राफी को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
इवेंट में नई एपल वॉच भी देखने को मिल सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एपल वॉच सीरीज 12 और एपल वॉच अल्ट्रा 4 पेश कर सकती है। इनमें बड़े डिजाइन बदलाव की जगह नए प्रोसेसर, बेहतर बैटरी और हेल्थ-फिटनेस से जुड़े फीचर्स पर फोकस किए जाने की उम्मीद है। वॉच सीरीज 12 में Ceramic केस विकल्प आने की भी चर्चा है।
एपल इस इवेंट में एयरपॉड्स 5 भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए ईयरबड्स में बेहतर ऑडियो, कम लेटेंसी और नए फीचर्स मिल सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन वाले और बिना एएनसी वाले अलग-अलग मॉडल की संभावना जताई गई है।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!