एपल आज अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में आईफोन 18 समेत कई नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है। कंपनी का यह लॉन्च इवेंट भारत में रात 10.30 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन सबसे बड़े आकर्षण हो सकते हैं। इनके अलावा नई एपल वॉच सीरीज समेत कुछ नए गैजेट्स भी पेश किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस इवेंट में एपल क्या-क्या लॉन्च कर सकती है।
आईफोन 18 प्रो के 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1,199 डॉलर ( लगभग 1,14,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर ( लगभग 1,23,000 रुपये) है। हलांकि, भारत में कीमतों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। भारतीय बाजार के लिए कीमतों की जानकारी अलग से सामने आने की उम्मीद है। दोनों मॉडल की बिक्री18 सितंबरसे शुरू होगी।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple ने फास्ट चार्जिंग और बैटरी परफॉर्मेंस को बेहतर किया है। कंपनी के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में अब तक किसी भी iPhone की तुलना में ज्यादा दमदार बैटरी दी गई है। कैमरा के मोर्चे पर भी iPhone 18 Pro सीरीज में बड़े बदलाव किए गए हैं। Apple इसे अब तक का अपना सबसे एडवांस कैमरा सिस्टम बता रही है। पहली बार कंपनी ने अपर्चर मोड दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स कैमरे में आने वाली रोशनी को नियंत्रित कर सकेंगे। Apple ने सिर्फ कैमरा हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग में भी सुधार किया है, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी को और बेहतर बनाने का दावा किया गया है।
Apple ने iPhone 18 Pro में गर्मी को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने के लिए नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया है। यह सिस्टम A20 Pro चिपसेट के साथ काम करेगा और iPhone 17 Pro में इस्तेमाल किए गए वेपर चैंबर की तुलना में करीब तीन गुना बड़ा बताया जा रहा है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट की मदद से iPhone 18 Pro लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस बनाए रख सकेगा। खास तौर पर गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और दूसरे भारी कामों के दौरान डिवाइस के ज्यादा गर्म होने की समस्या को कम करने में यह तकनीक मदद करेगी।
Apple ने AI के बढ़ते चलन के बीच असली और AI तस्वीरों में फर्क आसान बनाने की भी कोशिश की है। कंपनी के मुताबिक, iPhone 18 Pro से खींची गई तस्वीरों में एक खास डिजिटल सिग्नेचर मौजूद होगा। इस सिग्नेचर की मदद से यूजर्स यह पता कर सकेंगे कि कोई फोटो वास्तव में iPhone 18 Pro से क्लिक की गई है या नहीं।
Apple के नए CEO जॉन टर्नस ने कंपनी के भविष्य को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, नमस्कार, Apple Park में आप सभी का स्वागत है। आज यहां मौजूद होकर मैं बेहद उत्साहित हूं। शुरुआत करने से पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि Apple की शानदार टीमों के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। टर्नस ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा Apple में बिताया है और आज भी कंपनी की जिज्ञासा और नए आविष्कार उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा, हमारी टीमें हर काम में बेहतरीन तालमेल और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करती हैं। हमारा उद्देश्य वही है, जिसने शुरुआत से Apple को आगे बढ़ाया है। दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रोडक्ट बनाना। जॉन टर्नस के मुताबिक, दुनिया भर में लोग Apple के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कुछ नया बनाने, सीखने, स्वस्थ जीवन जीने और अपने करीबियों से जुड़े रहने के लिए करते हैं। उन्होंने भविष्य को लेकर बात करते हुए कहा, जब हम आगे की ओर देखते हैं, तो हमें खोज, इनोवेशन और बड़े बदलावों से भरा हुआ भविष्य नजर आता है।
इस साल चार रंग में लॉन्च किया गया iPhone 18 Pro - बरगंडी, स्काई ब्लू, सिल्वर और डीप ब्लैक।
कंपनी ने एपल आईफोन 18 प्रो में पेश किया नया वेरिएबल अपर्चर। यह अपर्चर रौशने के हिसाब से अपने आप एडजस्ट होता है। इस फोन में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।
एपल ने आईफोन 18 प्रो को पेश कर दिया है। फोन के बैक में आईफोन 17 प्रो के जैसा ही डायनामिक आईलैंड कैमरा लेआउट दिया गया है।
एपल का लॉन्च इवेंट शुरु हो चुका है। आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। इस बार इवेंट को नए सीईओ जॉन टर्नस संबोधित कर रहे हैं।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!