IPL 2027 के लिए रिटेंशन डे मंगलवार (17 नवंबर) है. दिसंबर में होने वाली मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को नए सिरे से तैयार करने में जुटी हैं. इस बार ट्रेड विंडो में भी काफी हलचल देखने को मिली है. हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह को नई टीमों में जगह मिली है, जबकि ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कुछ बड़े ट्रेड करके सबको चौंकाया है.
अब मोहम्मद शमी, सैम करन और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के भविष्य पर नजरें हैं. आइए जानते हैं IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों की संभावित रिटेंशन और रिलीज लिस्ट कैसी हो सकती है.
1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चेन्नई सुपर किंग्स के सामने सबसे बड़ा सवाल एमएस धोनी के भविष्य को लेकर है. क्या धोनी IPL में खेलना जारी रखेंगे या संन्यास लेंगे? फिलहाल उम्मीद है कि वह टीम के साथ बने रहेंगे और नए टीम मैनेजमेंट के साथ काम करेंगे.
CSK ने लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है. ऐसे में टीम नीलामी में कुछ बड़े गेंदबाजों पर दांव लगाना चाहेगी. इसके लिए उसे अपना पर्स बढ़ाने की जरूरत होगी. टीम 14.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है. मैट शॉर्ट, मैट हेनरी और स्पेंसर जॉनसन की भी छुट्टी हो सकती है.
CSK संभावित रिटेन खिलाड़ी: डेवॉल्ड ब्रेविस, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, एमएस धोनी, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, कार्तिक शर्मा, आयुष म्हात्रे, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, सरफराज खान, रामकृष्ण घोष और अकील हुसैन.
रिलीज: अमन खान, मैट शॉर्ट, राहुल चाहर, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, कुलदीप यादव, डियान फॉरेस्टर, श्रेयस गोपाल, जैक फाउल्क्स, मैकनील नोरोन्हा और प्रशांत वीर. ट्रेड: लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स.
🚨 News 🚨 @ChennaiIPL and @SunRisers have completed a four-player trade ahead of #TATAIPL 2027. Liam Livingstone (INR 6 Crore, revised fee) and Jack Edwards (INR 3 Crore) move to #CSK, while Khaleel Ahmed (INR 4.8 Crore) and Nathan Ellis (INR 2 Crore) join #SRH. Details ▶️ https://t.co/wC0HDKvRzJ
2. दिल्ली कैपिटल्स (DC) दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपनी टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखना चाहेगी. ऋषभ पंत की टीम में वापसी हो चुकी है. फ्रेंचाइजी ने अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा को लेकर भी साफ किया है कि वे बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद से जीशान अंसारी को अपने साथ जोड़ा है, जबकि टी नटराजन को जाने दिया है. मिचेल स्टार्क और आकिब नबी को रिलीज किया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के कारण स्टार्क की उपलब्धता पर भी सवाल हैं. वहीं, पिछले सीजन में प्रभाव नहीं छोड़ पाने वाले औकिब नबी की भी छुट्टी हो सकती है.
ऋषभ पंत की वापसी के बाद अभिषेक पोरेल का भविष्य भी मुश्किल में नजर आ रहा है. उनके साथ जुड़े ऑफ-फील्ड विवाद का भी असर पड़ सकता है.
DC संभावित रिटेन खिलाड़ी: डेविड मिलर, साहिल परख, केएल राहुल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, पृथ्वी शॉ, पथुम निसंका, ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, दुश्मंथा चमीरा, काइल जेमीसन, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी, विप्रज निगम और अक्षर पटेल.
रिलीज: रेहान अहमद, बेन डकेट, करुण नायर, नीतीश राणा, आकिब नबी, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल और अभिषेक पोरेल. ट्रेड: ऋषभ पंत और जीशान अंसारी.
3. गुजरात टाइटंस (GT) गुजरात टाइटंस अगले सीजन में गुरनूर बरार को मौका देने की तैयारी में है. इस तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम के लिए अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. ऐसे में मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर किया जा सकता है. 11.2 करोड़ रुपये की कीमत पर सिराज को बेंच पर रखना गुजरात के लिए महंगा विकल्प साबित हो सकता है.
इसके अलावा अशोक शर्मा और मानव सुथार को भी रिलीज किया जा सकता है. ग्लेन फिलिप्स का हालिया प्रदर्शन भी उनकी जगह पक्की करने के लिए पर्याप्त नहीं माना जा रहा है. गुजरात के चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, जोस बटलर और राशिद खान को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है.
GT संभावित रिटेन खिलाड़ी: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर, जोस बटलर और कुमार कुशाग्र.
रिलीज: टॉम बैंटन, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, पृथ्वीराज यारा, अशोक शर्मा, ईशांत शर्मा, मानव सुथार, ल्यूक वुड, जयंत यादव, कॉनर एस्टरहुइजेन, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स और मोहम्मद सिराज.
4. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले ऑक्शन में जमकर पैसा खर्च किया था, लेकिन इसका असर मैदान पर नहीं दिखा. टीम अपने शुरुआती सात मुकाबलों में से कोई नहीं जीत सकी थी. आखिरी दौर में वापसी की कोशिश भी नाकाफी रही.
अब KKR को एक बार फिर टीम में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं. टीम को नए कप्तान की भी तलाश है. यशस्वी जायसवाल को अपने साथ जोड़ने की चर्चा है. हालांकि, इसके लिए उसे बड़ा पर्स तैयार करना होगा.
ऐसे में पिछले ऑक्शन के दो महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन और मथीशा पथिराना रिलीज किए जा सकते हैं. मुस्तफिजुर रहमान को भी बाहर किया जा सकता है. वह IPL 2026 में BCCI के निर्देश के बाद नहीं खेल पाए थे.
KKR संभावित रिटेन खिलाड़ी: फिन एलन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, सार्थक रंजन, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, हर्षित राणा, कार्तिक त्यागी, अनुकूल रॉय और टिम साइफर्ट.
रिलीज: अजिंक्य रहाणे, कैमरन ग्रीन, राहुल त्रिपाठी, रमनदीप सिंह, दक्ष कामरा, वैभव अरोड़ा, आकाश दीप, मुस्तफिजुर रहमान, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, रचिन रवींद्र, तेजस्वी दहिया और लुवनीत सिसोदिया.
5. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को ट्रेड कर दिया है और उनकी जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया है. गेंदबाजी में भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम मजबूत नजर आ रही है, लेकिन कुछ नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनानी होगी.
निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, लेकिन पिछले सीजन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. दूसरी ओर जोश इंग्लिस ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में लखनऊ पूरन को रिलीज करने का फैसला कर सकती है. सैम करन के भी लखनऊ में आने की चर्चा है. इसके बदले मोहम्मद शमी राजस्थान रॉयल्स की ओर जा सकते हैं.
LSG संभावित रिटेन खिलाड़ी: आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, हिममत सिंह, आवेश खान, मोहसिन खान, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद और जोश इंग्लिस.
रिलीज: मैथ्यू ब्रीट्जके, अर्शिन कुलकर्णी, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, एनरिक नोर्किया, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, जॉर्ज लिंडे और निकोलस पूरन. ट्रेड: कुलदीप यादव.
6. मुंबई इंडियंस (MI) मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या से अलग होकर अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया है. इस बदलाव के बाद ट्रेंट बोल्ट की टीम से छुट्टी हो सकती है. माना जा रहा है कि उनका प्रदर्शन पहले जैसा प्रभावशाली नहीं रहा है. दीपक चाहर के प्रदर्शन में भी गिरावट आई है. वहीं, अश्विनी कुमार के उभरने से मुंबई उन्हें रिलीज करने पर विचार कर सकती है.
MI संभावित रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, नमन धीर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सेंटनर, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक और रघु शर्मा.
रिलीज: रुचित अहिर, अथर्व अंकोलेकर, कृष्ण भगत, महिपाल लोमरोर, दानिश मालवार, रॉबिन मिंज, मयंक रावत, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मोहम्मद इजहार, केशव महाराज, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर और राज अंगद बावा.ट्रेड: अर्शदीप सिंह.
7. पंजाब किंग्स (PBKS) पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़कर टीम को और मजबूत किया है. अर्शदीप सिंह का जाना टीम के लिए बड़ा झटका होगा, लेकिन फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि मार्को यानसेन उनकी कमी पूरी कर सकते हैं.
The trade confirmation you have been waiting for is HERE! Two marquee #TeamIndia stars, two franchise and a blockbuster trade 🎇 Hardik Pandya heads to @PunjabKingsIPL and Arshdeep Singh moves to @mipaltan. 📌 Hardik will join #PBKS at a revised fee of INR 18 crore, up from 16.5 crores. 📌 Arshdeep will join #MI at his existing fee of INR 18 crore Details ▶️ https://t.co/i4RpaGg2BE #TATAIPL2027
हार्दिक के आने और अजमतुल्लाह उमरजई के विकल्प के तौर पर मौजूद होने से मार्कस स्टोइनिस का टीम में बने रहना मुश्किल हो सकता है.
PBKS संभावित रिटेन खिलाड़ी: प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़ और जेवियर बार्टलेट.
रिलीज: प्रवीण दुबे, मुशीर खान, मिच ओवेन, अविनाश पाइला, हरनूर सिंह, मार्कस स्टोइनिस, विष्णु विनोद, बेन ड्वार्शुइस, लॉकी फर्ग्यूसन और विशाल निषाद.ट्रेड: हार्दिक पंड्या.
8. राजस्थान रॉयल्स (RR) राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़ा सवाल यशस्वी जायसवाल का भविष्य है. उनके KKR और LSG में जाने की चर्चा है. अगर यह डील नहीं होती है तो राजस्थान उन्हें अपने साथ बरकरार रखेगी. अगले सीजन रियान पराग टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं, मोहम्मद शमी के भी राजस्थान का हिस्सा बने रहने की उम्मीद है.
रवि बिश्नोई को रिलीज किया जा सकता है. उनकी जगह यश राज पुंजा को टीम में शामिल किया गया है. नांद्रे बर्गर की चोट की परेशानियों के कारण उनकी भी छुट्टी हो सकती है. तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा को भी रिलीज किया जा सकता है.
सैम करन का भविष्य भी राजस्थान में मुश्किल नजर आ रहा है. लखनऊ के साथ उनकी संभावित डील पूरी नहीं होने पर भी उन्हें रिलीज किए जाने की उम्मीद है.
RR संभावित रिटेन खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, लुआन-द्रे प्रिटोरियस, वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, बृजेश शर्मा, रियान पराग, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल.
रिलीज: शुभम दुबे, अमन राव, रवि सिंह, दासुन शनाका, रवि बिश्नोई, युधवीर सिंह, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, सैम करन और इमांजोत सिंह चहल.
9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन RCB को अपनी टीम में बहुत ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है. टीम मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखते हुए कुछ अतिरिक्त खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. हालांकि, इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल का भविष्य चर्चा का विषय रहेगा.
बेथेल का इंटरनेशनल शेड्यूल बिजी है और टीम में उनकी जगह भी तय नहीं है. वहीं, जोश हेजलवुड की उपलब्धता पर सवाल जरूर हैं, लेकिन RCB उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहेगी.
RCB संभावित रिटेन खिलाड़ी: विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रसिख सलाम, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड और जितेश शर्मा.
रिलीज: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, यश दयाल, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्तवाल, अभिनंदन सिंह, नुवान तुषारा और मंगेश यादव.
10. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) सनराइजर्स हैदराबाद ने नाथन एलिस और खलील अहमद को जोड़कर अपनी गेंदबाजी मजबूत की है. टीम ने टी नटराजन को भी वापस अपने साथ जोड़ा है. ऐसे में हैदराबाद की ओर से ज्यादातर रिलीज उन खिलाड़ियों की हो सकती है, जो मुख्य टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. बड़े नामों को बाहर करने की संभावना कम है.
SRH संभावित रिटेन खिलाड़ी: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, शिवांग कुमार, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ब्रायडन कार्स, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और सलिल अरोड़ा.
रिलीज: आरएस अम्बरीश, रविचंद्रन स्मरण, कामिंदु मेंडिस, गेराल्ड कोएत्जी, क्रेन्स फुलेत्रा, अमित कुमार, दिलशान मदुशंका, डेविड पेन, हर्षल पटेल, शिवम मावी, जयदेव उनादकट और ओंकार तरमाले.
ट्रेड: खलील अहमद, नाथन एलिस और टी नटराजन.
🚨 News 🚨 T. Natarajan returns to @SunRisers, Zeeshan Ansari moves to @DelhiCapitals following a player trade between the two franchises. More details 🔽 | #TATAIPL https://t.co/1fXQ3GqWPp
नोट: ये सभी सूचियां संभावित रिटेंशन और रिलीज पर आधारित अनुमान हैं. फ्रेंचाइजी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही खिलाड़ियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!