आज कच्चे तेल के रेट थोड़े नरम जरूर हुए हैं, लेकिन ब्रेंट क्रूड अभी भी 93 डॉलर के पार है। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 24 अगस्त के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। वहीं, एलपीजी और सीएनजी के दाम भी आज आपको जान लेना जरूरी है। ब्लूमबर्ग के अनुसार वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का दाम सुबह 6 बजे के करीब 1.15 डॉलर प्रति बैरल कम होगर 86 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा था और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सोमवार को 93.21 डॉलर पर था। इसमें 1.18 डॉल की गिरावट थी।
दिल्ली में 1 लीटर बिना एथेनॉल यानी E0 पेट्रोल की कीमत 167.35 रुपये लीटर है। जिस पेट्रोल में केवल 5 प्रतिशत ही एथेनॉल मिला है यानी E5 पेट्रोल का दाम 109.24 रुपये और E20 यानी 20 प्रतिशत मिलावट वाला पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर है।
अगर दिल्ली में आज घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम की बात करें तो उसके कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी घरेलू 942 और कमर्शियल 2738 रुपये में मिल रहा है है। जबकि, सीएनजी भी 83.09 रुपये किलो है।
जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है।
जबकि, इंदौर में पेट्रोल भोपाल से 4 पैसा कम 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर है तो चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.77 रुपये और डीजल के 99.55 रुपये लीटर हैं।
कोलकाता में यही 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2872.50 रुपये का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2691.50 रुपये और घरेलू 941.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2906 और घरेलू 957.50 रुपये है। बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 944.5 और तिरुवनंतपुरम में कमर्शियल 2,744 रुपये बिक रहे हैं।
भोपाल में घरेलू सिलेंडर 970 रुपये और कमर्शियल 2,746 रुपये है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर के दाम 979.5 और कमर्शियल के 2,860.5 रुपये हैं। वहीं, पटना में घरेलू 1,040 और कमर्शियल 3,032.5 रुपये का है।
आईजीएल के रेट के मुताबिक दिल्ली में CNG की कीमत सबसे कम 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम है। कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। हापुड़ में सीएनजी 92.70 रुपये, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी की कीमत 91.58 रुपये तथा महोबा, बांदा व चित्रकूट में 89.42 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं हरियाणा में कैथल 88.43 रुपये, गुरुग्राम 88.12, रेवाड़ी 87.70 तथा करनाल 87.43 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!