राजधानी लखनऊ में पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाले मानस बाजपेयी का फेसबुक प्रोफाइल लॉक है। उसकी फ्रेंड लिस्ट में 674 लोग हैं, जिनमें ज्यादातर सेलिब्रिटी और धर्म-अध्यात्म से जुड़े अकाउंट हैं। खास बात यह है कि उसकी सूची में पत्नी या ससुराल पक्ष का कोई नाम दिखाई नहीं देता। फ्रेंड लिस्ट में ज्यादातर एकाउंट ऐसे हैं जिनके फालोअर की संख्या हजारों या लाखों में है। फ्रेंड लिस्ट में 60 से अधिक अकाउंट धर्म और अध्यात्म से जुड़े हैं। इनमें श्याम शक्ति, सीएम श्याम बाबा, गॉड क्रिएटर, सदा सहायते, धर्म और भक्ति, भगवान राम, ब्लेसिंग ऑफ भक्ति और शिव के भक्त समेत कई अकाउंट शामिल हैं। इससे संकेत मिलता है कि वह सोशल मीडिया पर आध्यात्मिक सामग्री में काफी रुचि ले रहा था।
सिर्फ इक्का दुक्का हैंडल जैसे एक पीएनबी के मित्र या वी बैंकर, ऐसे दिख रहे हैं जो शायद निजी तौर पर उसे जानते थे। कुछ महिला अकाउंट भी उसकी फ्रेंड लिस्ट में हैं, जिनमें बढ़ती उम्र में महिलाओं की सेहत और खुद का ध्यान रखने से संबंधित पोस्ट किए जाते हैं। एक अकाउंट पर 40 की उम्र में महिलाओं को सेहत का ध्यान रखने से जुड़े पोस्ट भी दिखाई देते हैं। यह भी सामने आया है कि वह ऐसे कुछ अकाउंट फॉलो कर रहा था, जो उसकी पत्नी की फ्रेंड लिस्ट में भी रहे होंगे। किसी की गतिविधियों पर बिना कमेंट, लाइक या रीपोस्ट किए नजर रखने की इस प्रवृत्ति को सोशल मीडिया की भाषा में ‘स्टॉकिंग’ या ‘लर्किंग’ कहा जाता है।
कुछ बैंककर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मानस एकाकी स्वभाव का था। फेसबुक परे 674 ‘फ्रेंड्स’ जरूर थे, लेकिन निजी तौर पर बातचीत करने वालों की संख्या कम थी। उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों से मानसिक स्थिति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इसके आधार पर किसी व्यक्ति की मानसिक अवस्था का निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है।
मानस तीन-तीन पिस्टल लेकर दो परिवारों की तबाही की अंतिम कहानी लिखने निकला था। वह किसी भी कीमत पर नहीं चाहता था कि उसका कोई वार खाली चला जाए। शायद उसे कंट्री मेड पिस्टल पर भरोसा नहीं था इसीलिए वह तीन पिस्टल लेकर खूनी खेल खेलने निकला। वारदात में मुंगेरी (बिहार, मुंगेर में निर्मित) पिस्टलों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने तीनों पिस्टल उसके घर से बरामद की।
पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के बाहर घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। टीम मानस के घर पहुंची। वहां एक पिस्टल बेड पर और दूसरी नीचे पड़ी मिली। 15 कारतूस भी बरामद किए । पुलिस के मुताबिक, गोली चलाने से पहले मानस ने पत्नी के चेहरे, सिर पर पिस्टल की बट से वार किए थे। फायर करने में गोली चेंबर में फंस गई। इसके बाद उसने कमर में लगी दूसरी पिस्टल निकाली और पत्नी के माथे से सटाकर गोली मार दी। पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के बाहर घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। टीम मानस के घर पहुंची। वहां एक पिस्टल बेड पर और दूसरी नीचे पड़ी मिली। 15 कारतूस भी बरामद किए ।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!