बनारस से 2 एवं 3 सितंबर को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी देवरिया सदर से गोरखपुर के बीच कैंसल रहेगी। गोरखपुर से 2 एवं 3 सितंबर को चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर से देवरिया सदर के मध्य निरस्त रहेगी। गोमती नगर से 2 एवं 3 को चलने वाली 15082 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्द नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आनन्द नगर से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 2 एवं 3 सितंबर को चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्द नगर स्टेशन से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर से आनन्द नगर के मध्य कैंसल रहेगी। अहमदाबाद से 1 एवं 2 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 2 एवं 3 सितंबर को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 30 और 2 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैंट के मध्य निरस्त रहेगी। गोरखपुर कैंट से 30 अगस्त एवं 2 को चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैंट से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
● नरकटियागंज से 31 अगस्त से 3 सितंबर तक चलने वाली 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर।
● गोरखपुर कैंट से 31 अगस्त से 4 सितंबर तक चलने वाली 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान पैसेंजर।
● सीवान एवं थावे से 31 अगस्त से 4 सितंबर तक चलने वाली 55037/55038 सीवान-थावे-सीवान पैसेंजर।
● सीवान से 31 अगस्त से 4 सितंबर तक चलने वाली 55035 सीवान-गोरखपुर कैंट पैसेंजर।
● छपरा से 1, 2 एवं 3 सितंबर को चलने वाली 55055 छपरा-नकहा जंगल पैसेंजर।
● गोरखपुर से 1, 2 एवं 3 सितंबर को चलने वाली 55056 गोरखपुर-छपरा पैसेंजर।
● नरकटियागंज से 1 से 4 सितंबर तक चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर।
● गोरखपुर कैंट से 31 अगस्त से 3 सितंबर तक चलने वाली 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर।
● छपरा से 03 सितंबर, 2026 को चलने वाली 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस नौतनवा के स्थान पर चौरी चौरा स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी चौरी चौरा से नौतनवा के मध्य निरस्त रहेगी।
● नौतनवा से 3 सितंबर को चलने वाली 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस नौतनवा के स्थान पर चौरी चौरा स्टेशन से चलाई जाएगी। यह गाड़ी नौतनवा से चौरी चौरा के मध्य निरस्त रहेगी।
● अमृतसर से 1 एवं 2 सितंबर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस रोज़ा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
● अमृतसर से 1 सितंबर को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते चलाई जाएगी।
● जयनगर से 2 एवं 3 सितंबर को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस भटनी-मऊ-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
● हावड़ा से 2 सितंबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
● काठगोदाम से 1 सितंबर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते चलाई जाएगी।
● ललितग्राम से 3 सितंबर को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
● कटिहार से 1 एवं 2 सितंबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!