मौसम की यह स्थिति पूरे दिल्ली-NCR में एक जैसी नहीं होगी. कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश या सिर्फ बादल छाए रहने की संभावना है. बारिश के दौरान सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है और कुछ जगहों पर पानी भी जमा हो सकता है. ऐसे में लोगों को अगले कुछ घंटों में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है.
दिल्ली में बदले मौसम के बीच एमबी रोड पर भीषण जाम लगा है. किसी को ऑफिस पहुंचने में, किसी को एयरपोर्ट तो किसी को साकेत कोर्ट पहुंचने में देर हो रही है. राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ है. साथ ही दिल्ली-NCR में हमेशा की तरह जाम नजर आ रहा है. दिल्ली के एमबी रोड पर भीषण जाम नजर आ रहा है. यहां संगम विहार के पास लोग 1 घंटे से जाम में फंसे हुए हैं.
जाम में फंसे एयरफोर्स में काम करने वाले कर्मी ने बताया कि प्रतिदिन या जाम लगता है. बारिश हो जाती है तो स्थिति और खराब हो जाती है.हम प्रतिदिन डांट खाते हैं. समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच पाते हैं. आज भी हमको यहां एक घंटा जाम में फंसना पड़ा है. वायु सेना स्टेशन में हम सर्विस करते हैं. हम लोग वायु सेनाबाद स्टेशन में काम करने वाले लोग कभी भी समय पर इस जाम की वजह से नहीं पहुंच पा रहे हैं.
जाम में फंसे कैब सवार ने बताया कि मुझे दिल्ली एयरपोर्ट जाना है मेरी 1:00 की फ्लाइट है. मैं आधे घंटे से जाम में फंसा हूं मुझे नहीं लग पा रहा है मैं अपनी फ्लाइट पकड़ पाऊंगा. अन्य कार सवार ने बताया कि मैं 1 घंटे से जाम में फंसा हुआ हूं मुझे आगे जाना है लेकिन मैं नहीं जा पा रहा हूं. वही आस मोहम्मद ने बताया कि मुझे साकेत कोर्ट 10:00 बजे पहुंचना था लेकिन जाम में मैं फंसा हुआ हूं जिसके कारण मैं कोर्ट नहीं पहुंच पा रहा हूं मेरी आज केस की तारीख है .
इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
अगले दो घंटे के दौरान गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. इन इलाकों के आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम बदल सकता है. बारिश की तीव्रता हर जगह अलग हो सकती है और यह कुछ समय के लिए तेज भी हो सकती है.
25 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं
बारिश के साथ हवाएं भी तेज हो सकती हैं. इनकी रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. तेज हवा के दौरान पेड़ों, कमजोर होर्डिंग और निर्माणाधीन ढांचे के पास खड़े होने से बचना चाहिए. दोपहिया वाहन चलाने वालों को भी खास सावधानी रखने की जरूरत है.
दिल्ली-NCR में बारिश का असर स्थानीय स्तर पर बदल सकता है. इसलिए अगले दो घंटे मौसम की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है. अगर जरूरी काम नहीं है तो तेज बारिश और बिजली के दौरान बाहर निकलने से बचना बेहतर रहेगा. जरूरी होने पर ही यात्रा करें और सड़क पर पानी भरने वाले इलाकों से सावधानी से गुजरें.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!