खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में सावन के आखिरी सोमवार को सुबह से ही बारिश की झड़ी लग गई। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह जलभराव और पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। इसके कारण विभिन्न स्थानों पर यातायात जाम की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा आफत गुरुग्राम में देखने को मिली। कई इलाकों में सड़कें झील में तब्दील हो गईं। करीब दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से हालात बदतर हो गए। जिलाधिकारी गुरुग्राम ने इस स्थिति को देखते हुए सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों को घर से काम करने का निर्देश दिया है। यह यह निर्देश 25 अगस्त 2026 के लिए प्रभावी होगी।
गुरुग्राम जिलाधिकारी ने सरकारी और निजी स्कूलों/संस्थानों को भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की भीड़ को कम करना है। साथ ही, नागरिक एजेंसियों को सड़कों और नालियों की मरम्मत व रखरखाव के काम में सुविधा मिलेगी।
गुरुग्राम में हुई भारी बारिश के कारण सोहना रोड पर व्यापक जलभराव देखा गया। इस्लामपुर गांव के पास करीब 4 किलोमीटर लंबा यातायात जाम लग गया। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्कूल बसें भी जलभराव वाली सड़कों पर बच्चों को लेकर फंसी रहीं। VIDEO | Gurugram: Heavy rain triggers waterlogging on Sohna Road, causing a 4-km traffic jam near Islampur village. (Full video available on PTI Videostps://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/lBWeNczYgQ — Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026
VIDEO | Gurugram: Heavy rain triggers waterlogging on Sohna Road, causing a 4-km traffic jam near Islampur village. (Full video available on PTI Videostps://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/lBWeNczYgQ
गुरुग्राम में 75 एमएम बारिश गुरुग्राम में झमाझम बारिश के बाद की स्थिति ने जीएमडीए और नगर निगम के जल निकासी के इंतजामों पर सवाल उठा दिए हैं। गुरुग्राम तहसील में 75 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद पुराने और नए गुरुग्राम के कई इलाकों में सड़कें झील में तब्दील हो गईं। राजीव चौक पर सोहना हाईवे की ओर बस और एंबुलेंस पानी में फंस गईं, जबकि शीतला माता रोड पर स्कूल बस फंसने के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला।
गुरुग्राम में कई इलाकों में दो से तीन फीट तक भरा पानी जलभराव के कारण कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। जीएमडीए और नगर निगम की ओर से बारिश से पहले नालों की सफाई और जल निकासी के अतिरिक्त इंतजाम किए जाने के बावजूद कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। इससे पैदल यात्रियों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सुबह करीब 10 बजे बारिश शुरू हुई और दोपहर 12 से एक बजे के बीच तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!