19 से 25 अक्तूबर 2026 का सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान ग्रहों की स्थिति और चाल में होने वाले बदलाव का प्रभाव करियर, कारोबार, आर्थिक मामलों और रिश्तों पर पड़ सकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इस पूरे सप्ताह इसी राशि में रहेंगे। बुध और वक्री शुक्र भी तुला राशि में स्थित रहेंगे। वहीं, 24 अक्तूबर को बुध वक्री हो जाएंगे, जिससे बातचीत, कामकाज और महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। .metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}
मेष मेष राशि के जातकों के लिए अक्तूबर महीने का यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह मेष राशि के जातक किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने कार्य में लापरवाही करने से बचना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो जोखिम भरे निवेश से बचें और पास के फायदे में नुकसान करने की गलती भूल कर भी न करें। इस हफ्ते सेहत तो सामान्य रहेगी लेकिन वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। इस दौरान दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपने महत्वपूर्ण कार्य को छोड़ने की गलती न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसे उठाने के लिए आपको अपने आत्मीय लोगों से धन तक उधार लेना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें और दूसरों का अपमान करने से बचें। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवाष्टकं का पाठ करें।
वृषभ वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने काम बेहद सावधानी और सूझबूझ से करने होंगे वरना आपको आर्थिक नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय मध्यम फलकारी कहा जाएगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें और अपने काम में भूलकर भी लापरवाही न बरतें। आपको समझना होगा कि समय आपके पक्ष में नहीं है, ऐसे में न सिर्फ करियर और कारोबार से जुड़े फैसले को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना चाहिए बल्कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल समय का इंतजार करना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में खुद को माहौल के अनुसार ढालते हुए उच्चाधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा। वृष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछेक कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति का स्थानान्तरण होने की आशंका रहेगी। कारोबार में मंदी से जूझना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ आगे बढ़ें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
मिथुन मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके कामकाज सामान्य गति से चलते रहेंगे, लेकिन कार्य विशेष की सफलता के लिए आपको अपना पूरा जोर लगाना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। इस दौरान परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। सप्ताह के मध्य से लेकर उत्तरार्ध तक आर्थिक चुनौतियां बनी रहेंगी। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता आपके बजट को बिगाड़ सकती है। शिक्षा में पारिवारिक कारणों से बाधा आ सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा या फिर अपने करियर को संवारने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको मौसमी बीमारियों को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेमी जनों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। मेल-मिलाप में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा अर्पित करके गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार के लिए शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा तो वहीं निजी संबंधों को लेकर इस राशि के जातकों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में आपको घर का तनाव बाहर लेकर जाने और बाहर का तनाव घर लेकर आने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के कारण भी आपकी यात्रा संभव है। इस सप्ताह कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपने निजी जीवन और परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको कारोबार को आगे बढ़ाने के कुछ अवसर मिलेंगे लेकिन मध्य तक उसमें कुछेक अड़चनें आ जाने से मन खिन्न रहेगा। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह आवेश में आकर किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय मित्र की मदद से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े मामले भी किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सावधानी से कदम आगे बढ़ाएं और रिश्तों की मर्यादा बनाए रखें। उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!