खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरकर सभा करेंगे। वह बाढ़ प्रभावित एक हजार लोगों को राहत किट बांटेंगे। बेघर हुए 31 बाढ़ पीड़ितों को भूमि का पट्टा व आवास के लिए धनराशि देंगे। मुख्यमंत्री के सभास्थल की दिनभर तैयारी चलती रही। सभा में ग्रामीणों को पहुंचाने के लिए 174 बसों की व्यवस्था की गई है।
1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित करेंगे वहां जनसभा करने के साथ 1,000 बाढ़ पीड़ितों को 26 प्रकार की सामग्री वाली राहत किट वितरित करेंगे। बाढ़ से प्रभावित 96 ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से आवास के 1.20 लाख रुपये व 67 लोगों को आवासीय पट्टा दिया जा चुका है। जबकि 31 बेघर बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवासीय भूमि का पट्टा व आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये का चेक वितरित करेंगे।
6,000 वर्ग मीटर में पंडाल व मंच बनाया 40 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सभा स्थल पर भीड़ जुटाने के लिए ब्लॉक स्तर पर पहले ही बैठकें कर प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। 174 बसें ब्लॉक परिसर से गांवों में भेजकर ग्रामीण सभास्थल तक पहुंचाए जाएंगे। पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री की सभा के लिए 6,000 वर्ग मीटर में पंडाल व मंच बनाया गया है। पंडाल में 7500 लोगों को बैठने के लिए भगवा रंग की कुर्सी डाली गई है।
हेलीपैड के लिए 676 वर्गमीटर में बिछाई गईं ईंटें मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीधे पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हेलीपैड तैयार कराने में जुटे रहे। यहां 26 गुणा 26 यानी 676 वर्गमीटर में हेलीकॉप्टर उतरने के लिए ईंटें बिछाई गईं। साथ ही हेलीपैड से मंच तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाया गया। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे सभास्थल पहुंचेंगे।
सफाई में जुटे रहे 100 से अधिक कर्मचारी पुलिस लाइन गेट से लेकर मैदान तक सफाई व्यवस्था में 100 से अधिक कर्मचारी जुटे रहे। पुलिस लाइन के गेट पर पेंट कराया गया। मलेरिया विभाग के कर्मचारियों ने एंटी लार्वा का छिड़काव किया। पीडब्ल्यूडी की ओर से तिर्वा तिराहे से लेकर पुलिस लाइन गेट तक 275 मीटर दूरी में इंटरलॉकिंग का काम कराया गया।
बनाए गए 10 पार्किंग स्थल मुख्यमंत्री की सभा में आने वाले वाहनों के लिए 10 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। फतेहगढ़ में जेजेआर गेस्ट हाउस, डीएन कालेज, कृष्णा लॉज पार्किंग, ऑफिसर्स क्लब के पीछे, रोडवेज वर्कशाप, फतेहगढ़ स्टेडियम के अलावा रामप्यारी गेस्टहाउस में और जेएनवी रोड स्थित दरगाह हजरत शाह के पास वाहन खड़े कराए जाएंगे। रखा बालिका इंटर कॉलेज से सेंट्रल जेल चौराहे तक करीब दो किमी में सड़क किनारे वाहन खड़े कराने की व्यवस्था की गई है। सातनपुर मंडी में इमरजेंसी पार्किंग व्यवस्था की गई है। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए कानपुर रेंज से करीब 400 पुलिस कर्मी बुलाए गए हैं।
निगम के सात रीजन से 20 वीआईपी कारें आईं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिकारियों के उपयोग के लिए परिवहन निगम से 20 वीआईपी कारें मंगाई गई हैं। बरेली, प्रयागराज, इटावा, झांसी, बरेली, अलीगढ़ समेत सात रीजन से वाहनों को मंगाया गया है। सभी वाहन देर शाम तक प्रशासन के अधीन कर दिए गए।
चार ब्लॉक में बांटा सभास्थल डीआईजी यमुना प्रसाद शाम को पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने सभास्थल, पंडाल व मंच का निरीक्षण किया। सभास्थल को चार ब्लॉकों में बांटकर पुलिस टीमों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि बाहर से 16 सीओ, छह अपर पुलिस अधीक्षक, 60 इंस्पेक्टर, 300 सब इंस्पेक्टर व करीब 400 आरक्षी बुलाए गए हैं।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!