मुरादाबाद जिले के देहात ही नहीं शहर भी सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। जहां से लोगों का गुजरना मुश्किल है। लाइनपार में मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक की सड़कें खराब पड़ी हैं। प्रकाश नगर से मानसरोवर गेट तक सड़क उखड़ी है। बुद्धि विहार में कई सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। यही हाल रामगंगा विहार का है। पारकर रोड करीब पांच महीने से खराब है। इनमें से अधिकांश सड़कों से विधायक रितेश गुप्ता रोजाना गुजरते हैं।
खराब सड़कों को नहीं देख रहे विधायक बिचौला-खंडुआ मार्ग बिलारी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों में शामिल है। जो जरगांव रोड को जोड़ता है। इस मार्ग से 25 गांव जुड़े हैं। स्टेशन रोड से बिचौला तक सड़क पीडब्ल्यूडी और बिचौला से खंडुआ तक के गन्ना विभाग के अंतर्गत आती है। रोजाना दो हजार से ज्यादा लोग इस सड़क से गुजरते हैं। क्षेत्रीय विधायक अक्सर इस सड़क से जरगांव समेत दूसरे गांवों में जाते हैं। लेकिन उन्हें उखड़ी सड़क नहीं दिखती है। खंडुआ ग्राम प्रधान (प्रशासक) चौधरी रविंद्र सिंह ने बताया कि दो साल पहले गन्ना विभाग द्वारा 32 लाख रुपये खर्च कर सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन दो साल बीतने के बाद ही सड़क उखड़नी शुरू हो गई। गांव खंडुआ निवासी जितेंद्र सिंह और बाबू सिंह ने बताया कि खंडुआ मार्ग कई स्थानों पर टूट चुका है।
दस साल से खराब सड़क से गुजर रहे विधायक, लेकिन मरम्मत पर नहीं ध्यान ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में नगर से गुजरने वाली दो प्रमुख सड़कें हैं। इसमें रमनावाला मार्ग और ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग है। रमनावाला मार्ग उत्तराखंड की सीमा को जोड़ता है। जबकि ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग दिल्ली, बिजनौर, हरिद्वार और देहरादून से जुड़ता है। तीन किमी लंबा रमनावाला मार्ग 15 साल खराब है। इस मार्ग पर कई मंदिर और शिक्षण संस्थान भी स्थित हैं। वहीं ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग 10 साल से खराब है। ठाकुरद्वारा से फरीदनगर जाने वाला तीन किमी लंबा मार्ग जर्जर हो चुका है। नगर में रहने वाले विधायक नवाब जान इन्हीं सड़कों से मुरादाबाद और दिल्ली आते-जाते हैं। लेकिन सड़क दुरुस्त नहीं हो सकी। जबकि वह 2014 से यहां के विधायक हैं। ग्राम प्रधान (प्रशासक) खातून बेगम ने बताया कि इस सड़क का निर्माण 20 वर्ष पूर्व हुआ था।
सात किमी लंबे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, विधायक को नहीं दिखते कैंच पुलिया-चंगेरी मार्ग कांठ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों में शामिल है। यह सड़क कैंच पुलिया से किशनपुर, बैरमपुर, चंगेरी, मल्हपुर खैया, फैलेदा होते हुए मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे को अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास से जोड़ती है। करीब सात किमी लंबा यह संपर्क मार्ग बदहाल है। जबकि इस मार्ग से 60 से ज्यादा गांवों के लोगों की रोजाना आवाजाही होती है। ऐसा नहीं हो सकता है कि इस मार्ग से क्षेत्रीय विधायक कमाल अख्तर न गुजरते हों। क्षेत्र के गांवों में वह अक्सर इस सड़क से ही होकर आते-जाते हैं। लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई। किशनपुर के जितेंद्र सिंह, मोनू चौधरी, बैरमपुर निवासी जयप्रकाश, चमन, आयुष, राहुल चौधरी का कहना है कि पिछले कई साल से यह मार्ग ऐसे ही टूटा पड़ा है।
बोले जिम्मेदार बरसात के दौरान सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अलग-अलग सड़कों के लिए धन जारी हो गया। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही सड़कों की मरम्मत शुरू हो जाएगी। - कमला शंकर चौधरी, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग चमरौआ समदा सड़क की मरम्मत के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। मूंढापांडे ब्लॉक क्षेत्र की 11 सड़कों का निर्माण होना है। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई। जल्द निर्माण शुरू हो जाएंगे। - रामवीर सिंह, विधायक कुंदरकी
दस साल में मेरे विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ने एक भी नई सड़क नहीं बनाई। सड़कों की मरम्मत कराई गई है। सदन में 22 बार सड़कों का मुद्दा उठा चुका हूं। बिचौला-खंडुआ मार्ग की मरम्मत हुई थी। - मोहम्मद फहीम, विधायक बिलारी ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग के लिए प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा था। इसके लिए आयुक्त से भी शिकायत की गई थी। सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। - नवाब जान खां, विधायक ठाकुरद्वारा
विभिन्न विभागों को दिए गए सड़कों के प्रस्ताव में कई काम रुके हुए हैं। इसमें ताजपुर की सड़क, रामपुर दोराहा के पास की सड़क और रानी नंगल की सड़क प्रमुख रूप से शामिल है। जो सड़कें विधायक निधि से बन सकती हैं, उनके लिए हमने निधि दी है। दस से अधिक सड़कों का काम चल रहा है। - नासिर कुरैशी, विधायक मुरादाबाद देहात अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को कई प्रस्ताव दिए हैं जिन पर काम चल रहा है। गांव के अंदर ऐसी सड़कें जो किसी विभाग के अंतर्गत नहीं आती, उनका निर्माण विधायक निधि से कराया जा रहा है। - कमाल अख्तर, कांठ विधायक
विधानसभा क्षेत्र
खराब सड़कें
प्रभावित गांव
ठाकुरद्वारा
मुरादाबाद देहात
विधानसभा क्षेत्र
मरम्मत के लिए सड़कें
ठाकुरद्वारा
मुरादाबाद देहात
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!