खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश व पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से चित्रकूट व आसपास के जिलों में उफनाई मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान के नीचे आने के बाद फिर ढाई मीटर ऊपर पहुंच गया। इससे 36 गांव प्रभावित हैं। प्रयागराज में भी गंगा व यमुना नदियों के जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी भी खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। वहीं, बारिश से मकान व दीवार गिरने से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को फर्रुखाबाद के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे।चित्रकूट में लगातार तेज बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए वाराणसी, चंदाैली, सोनभद्र और बलिया में भी प्रशासन ने बृहस्पतिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में अचानक आई बाढ़ के बीच पीएसी और प्रशासन की टीम ने करीब 150 लोगों को सुरक्षित निकाला है। प्रभावित लोगों को भोजन और राहत सामग्री देने के साथ मेडिकल जांच भी कराई गई। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक प्रदेश में अब तक 32 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें 22 जिलों में बाढ़ का असर ज्यादा है।
बाढ़ का असर अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव और वाराणसी में है।
प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों के साथ तराई व प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को बुंदेलखंड, दक्षिणी जिलों, तराई और मध्यांचल में कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 161 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ललितपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ हुई है। बुधवार को बुंदेलखंड, दक्षिणी जिलों, तराई और मध्यांचल में कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 161 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सीतापुर में 130.6 मिमी, लखनऊ में 115 मिमी, चित्रकूट में 108 मिमी, बहराइच में 106 मिमी और बांदा में 90 मिमी बारिश हुई। वाराणसी, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद और आगरा में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ललितपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 11 अन्य जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर प्रदेश पर बना हुआ है। इसके चलते सितंबर के पहले सप्ताह में बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों के साथ तराई व प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र ।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!