रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की है। इससे पहले 1 अक्तूबर 2026 को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अब 21 अक्तूबर 2026 को जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जा रही है। इस भर्ती के तहत कुल 2,008 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे की इस भर्ती में आठ मंडलों और कार्यशालाओं में कुल 2,008 पद भरे जाने हैं। सबसे अधिक 549 पद जयपुर मंडल में हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
इस भर्ती में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड के लिए पद शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से ये ट्रेड शामिल हैं:
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का दसवीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (एनटीसी) होना चाहिए। प्रमुख शैक्षणिक शर्तें इस प्रकार हैं:
अभ्यर्थी की आयु 22 नवंबर 2026 तक कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती में चयन के लिए न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही साक्षात्कार। उम्मीदवारों का चयन दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएंगी और मेडिकल परीक्षण भी होगा। मेरिट अंक निकालने का तरीका इस प्रकार है: मेरिट अंक = (दसवीं के प्रतिशत अंक + आईटीआई के प्रतिशत अंक) ÷ 2 उदाहरण के लिए, यदि किसी उम्मीदवार के दसवीं में 70 प्रतिशत और आईटीआई में 80 प्रतिशत अंक हैं, तो दोनों का औसत 75 प्रतिशत होगा। यदि दो उम्मीदवारों के औसत अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। यदि दोनों की जन्मतिथि भी समान है, तो दसवीं की परीक्षा पहले पास करने वाले उम्मीदवार को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 137 सेंटीमीटर, न्यूनतम वजन 25.4 किलोग्राम और छाती के फैलाव का न्यूनतम मान 3.8 सेंटीमीटर होना चाहिए।
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे। कुछ श्रेणियों को शुल्क से छूट दी गई है।
शुल्क का भुगतान आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भुगतान सुविधा के माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से करना होगा। बैंक की ओर से लगाए जाने वाले अतिरिक्त लेनदेन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार को करना होगा। RRC NWR Apprentice Revised Notice - PDF
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!