यूपी में रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को योगी कैबिनेट की मीटिंग में 24 अहम फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना को मंजूरी मिल गई। 60 साल से ऊपर की महिलाएं परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। आधार कार्ड से उम्र का आंकलन किया जाएगा। कल आईजीपी में कार्यक्रम के जरिए इस सेवा की शुरुआत होगी। जिलों में प्रभारी मंत्री करेंगे। 2001 की जनगणना के आधार पर एक करोड़ से अधिक महिलाएं लाभांवित होंगी। 2022 के चुनाव के समय योगी सरकार ने संकल्प पत्र में 60 साल से ऊपर की माता-बहनों की नि:शुल्क यात्रा के लिए वादा किया था।
इसके साथ ही बैठक में इलेक्ट्रिक बसों के लिए 400 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इससे 250 बसें 42 व 52 सीटर खरीदी जाएंगी। वहीं रक्षाबंधन पर 27 सुबह छह बजे से 29 अगस्त को रात 12 बजे तक बसों में नि:शुल्क यात्रा महिलाएं कर सकेंगी। साथ में एक यात्री और रख सकती हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी 2022 में संशोधन को मंजूरी मिली है। आईटी सिटी के लिए क्षेत्रफल 100 एकड़ से 500 एकड़ था। इसे घटाकर 20 एकड़ कर दिया गया है। 500 करोड़ से अधिक का निवेश होगा उसमें 40 प्रतिशत पूंजीगत उपादान आईटी पार्क के लिए 15 हजार मीटर वर्गमीटर था। उसे घटाकर लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी के लिए 2500 वर्गमीटर और बाकी के लिए 1500 वर्गमीटर किया गया है।
इसके साथ ही पीएम मित्रा स्कीम के तहत 1000 एकड़ में लखनऊ-हरदोई सीमा पर टैक्सटाइल पार्क पीपीपी मोड पर विकसित किया जा रहा है। इसमें वाह्य विकास राज्य सरकार करा रही है। जबकि आंतरिक विकास के लिए मास्टर डवलपर का सलेक्शन होना है। सड़क, बिजली, पानी सरकार 1250 करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत कर चुकी है। करीब 1950 करोड़ खर्च होगा। बिडिंग प्रोसेस में जो भी मास्टर डवलपर चयनित होगा वो आंतरिक विकास के कामों के साथ ही 50 साल तक मेंटीनेंस भी करेगा। इसमें 55 प्रतिशत भूमि इंडस्ट्रियल, 10 प्रतिशत कमर्शियल, 10 प्रतिशत रेजीडेंशियल और बाकी 25 प्रतिशत में अवस्थापना सुविधाएं विकसित होंगी। फाइनल बिड डॉक्यूमेंट को मंत्रिपरिषद की मंजूरी दी है।
इसके अलावा झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना को विकसित किया जाएगा। 7968.30 करोड़ से बनेगा। 103 किलोमीटर लंबा होगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। जालौन से झांसी तक बनेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक विस्तारित किया जाएगा। 10761 करोड़ की लागत से बनेगा। इसमें 30 किमी. उत्तराखंड में पड़ेगा। बाकी यूपी में पड़ेगा। यूपी अपने खर्च से इसे बनाएगा। फिर प्रयागराज से हरिद्वार जुड़ जाएगा। करीब 100 किमी यूपी और 30 किमी उत्तराखंड में होगा। इसके लिए एमओयू होगा दोनों राज्यों के बीच। टोल भी यूपी वसूलेगा।
यूपी में माता-पिता व वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण कल्याण अधिनियम में संशोधन को मंजूरी मिली है। वरिष्ठ नागरिक नीति के अंतर्गत मां-बाप अपने बच्चों को बेदखल करने का अधिकार दिया गया है। बेदखली की प्रक्रिया तय की गई है। टोल नंबर भी देंगे कि यदि वरिष्ठ नागरिक जा नहीं सके तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।जिला मजिस्ट्रेट हर माह रिपोर्ट देंगे। 30 दिन में सुनवाई होगी। 30 दिन में अपील हो जाएगी।छात्रवृत्ति पोर्टल फिर खोला जाएगा। शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान के लिए आवेदन कर सकेंगे। 300 करोड़ रुपये की धनराशि की मंजूरी दी। मैनपुर के समान पक्षी विहार के निकट पर्यटन विकास के लिए छह हेक्टेअर ग्राम सभा की भूमि को पर्यटन विभाग को नि:शुल्क हस्तांतरित होगी।मयंक ऋषि पक्षी विहार मैनपुरी के नाम से जाना जाएगा।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!