मेष मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार में आने वाली अड़चनों के साथ कुछेक घरेलू समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपने प्रोफेशनल और निजी लाइफ से जुड़े मसलों से जुड़े निर्णय लेते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। भूलकर भी उत्तेजित होकर या फिर जल्दबाजी में कार्य न करें। वाहन भी सावधानी के साथ चलाएं और अपने सामान आदि का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य में आपको सेहत और संबंध पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अपनी दिनचर्या, खानपान और लोगों के साथ बात-व्यवहार सही रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा ज्यादा कठिन साबित हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। स्थानांतरण भी संभव है। व्यवसाय से जुड़े लोगों का मन अपने कामकाज से हट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेनदेन और निवेश करते समय सावधानी बरतें। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर तकरार होने की आशंका रहेगी। लव लाइफ और मैरिड लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर अपनी विचारधारा या बात थोपने से बचें। उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा एवं सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अत्यधिक सावधानी और सूझबूझ के साथ अपने कार्य करने होंगे। आपको हर समय यह स्लोगन याद रखना होगा कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें और किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। इस सप्ताह आपको अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सतर्क रहना होगा क्योंकि वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। इस सप्ताह आपकी आय तो थोड़ी बढ़ेगी, लेकिन उसके साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी कार्य विशेष के लिए आपको बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। ऐसे में आर्थिक असंतुलन बना रहेगा। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कागजी काम और हिसाब-किताब पूरा रखना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अभिमान और अपमान दोनों से बचना होगा। अपने से छोटों की भावनाओं की कद्र करें तथा बड़ों की सलाह का सम्मान करें, अन्यथा बेवजह का तनाव और परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंग में दिखावा करने से बचें। उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं लिंगाष्टकं का श्रद्धापूर्वक पाठ करें।
मिथुन मिथुन राशि के जातकों के जीवन में बीते हफ्ते की भांति इस सप्ताह भी शुभता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिसके चलते आपके सोचे हुए कार्य समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह के प्रारंभ में किसी कार्य विशेष में मनोवांछित फल की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। करियर और कारोबार में मनचाही तरक्की होगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के परिश्रम और प्रयास की सराहना होगी। पदोन्नति के योग बनेंगे। कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बेहतर होगी। सप्ताह के मध्य में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। इस सप्ताह आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कमाई अच्छी होगी और कारोबार में मनचाहे तरीके से विस्तार होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा की दिशा में किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के कद एवं पद में वृद्धि हो सकती है। शत्रुओं और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
कर्क कर्क राशि के जातकों पर इस सप्ताह किस्मत पूरी तरह से मेहरबान होती नजर आएगी। घर और बाहर दोनों जगह इस राशि के जातकों को लोगों से सुख, सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे और खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। पूरे सप्ताह रोजी-रोजगार में सफलता और लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आपके परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के टारगेट समय से पूर्व पूरे होंगे और अधिकारी वर्ग उनसे प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। यदि आप विदेश से जुड़े कार्य या कारोबार करते हैं तो इस सप्ताह आपको विशेष सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के अंत तक विदेश अथवा लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन सकते हैं। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत करने प्रयासरत थे तो इस सप्ताह शुभचिंतकों और स्वजनों की मदद से वह प्रारंभ हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय प्रेम प्रसंग के लिए अत्यंत ही अनुकूल कहा जाएगा। इस दौरान लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र का पाठ करें।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!