खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया चर्चित दोहरे हत्याकांड में कोर्ट में पूर्व एमएलसी और साथी कातिलों को अंजाम तक पहुंचाने में खून से सनी मिट्टी, 24 फोटो और चार वीडियो ने अहम भूमिका निभाई। चश्मदीदों में वकील मंजुल के भाई संजय और मृतका सुधा का भाई आशीष के बयान के साथ इन मजबूत साक्ष्यों के आगे रसूखदार कातिलों के पैंतरे और गवाही टिक नहीं पाई। वहीं, बचाव पक्ष भीड़ ने हत्या की यह साबित करने में जुटा रहा।
पथराव के साथ गोली और बम चलाए थे इसे कोर्ट ने अहम साक्ष्य माना। इतना ही नहीं घटना के दौरान आसपास के लोगों ने कुछ वीडियो और फोटो बनाए थे। जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर न्यायालय में पेश किया था। इनमें चार वीडियो और 24 फोटो ऐसे थे जिन्होंने सजा का आधार तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले में बचाव पक्ष यह साबित करने में जुटा रहा कि भीड़ ने पथराव के साथ गोली और बम चलाए थे, जिसमें चचेरे भाई-बहनों की मौत हुई।
10 सेकंड के अंदर चलीं थीं दो गोलियां घटना के चार वीडियो जो आसपास के लोगों ने बनाए थे उसमें एक वीडियो में कुछ युवक पथराव करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक गोली चलती है तो भीड़ इधर-उधर भागती नजर आई। ठीक 10 सेकंड के बाद दूसरी गोली चली। वीडियो से पुष्ट हुआ कि पूर्व एमएलसी पक्ष के लोग ही हथियार लेकर मंदिर पहुंचे थे। वहां पूजा कर रहे मंजुल और उसके परिवार के पास कोई हथियार नहीं था। वहीं दूसरे वीडियो में भी ताबड़तोड़ फायरिंग, गाली-गलौज और बचने के लिए लोग भागते हुए कैद हुए हैं।
24 फोटो ने भी दी मौन गवाही
तीन गवाह बयानों से पलटे दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने कुल 32 लोगों को गवाह बनाया था। इन गवाहों में पूर्व एमएलसी का प्राइवेट गनर नवीन तिवारी भी शामिल था। इसके अलावा गांव का ही अजीत कुशवाहा और उसके पिता रामरतन कुशवाहा को भी गवाह बनाया था। पुलिस को दिए गए बयान के बाद पूर्व एमएलसी की दहशत के चलते तीनों गवाह कोर्ट में अपनी बात से मुकर गए थे। वहीं करीब पांच गवाह ऐसे भी थे जो पूर्व एमएलसी के खेमे के थे। वादी पक्ष ने उनकी गवाही कराने से इनकार करते हुए उनकी गवाही डिस्चार्ज करा दी थी।
दोषियों को सजा मिलने के बाद वादी व भाई ने मंदिर में टेका मत्था एमपी-एमएलए कोर्ट ने कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सजा होने के बाद वादी आशीष चौबे व उनके चचेरे भाई संजय चौबे उसी पंचमुखी मंदिर पहुंचे, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया था। वहां दोनों ने बजरंगबली के सामने मत्था टेका और प्रसाद चढ़ाया। बृहस्पतिवार को मृतक की मां परिवार के साथ मंदिर पहुंची और भगवान के सामने हाथ जोड़कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
पीड़ित परिवार का एडीजी ने जाना हाल सदर कोतवाली पहुंची एडीजी अनुपम कुलशेष्ठ ने बृहस्पतिवार को दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने विस्तार से घटना के बारे में पूछा और परिवार के हालचाल भी लिए। साथ ही उन्होंने पुलिस से परिवार की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने घटना के समय के वीडियो भी देखें। इसके अलावा एडीजी डीजीसी अभिषेक मिश्रा, एडीजीसी चंद्र भूषण तिवारी पैरोकार अनूप कुमार, कोर्ट मोहर्रिर विनय सिंह को प्रभावी पैरवी व समन्वय स्थापित करते हुए अपराधियों को न्यायालय से कठोर दंड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में प्रशस्ति पत्र दिया।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!