रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने को लेकर रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं कई में अतिरिक्त कोच लगेंगे। जिससे रक्षा बंधन पर यात्रियों को ट्रेनों में सफर करने को सीट की मारामारी नहीं रहेगी। 28 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। रक्षा बंधन को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशन ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
अप-डाउन 16 से अधिक ट्रेनें बरेली होकर निकलेंगी। (04330) हरिद्वार-लखनऊ, (04319) लखनऊ-हरिद्वार, (04321) बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन,(4322) रुड़की-बरेली, (04319) बरेली-रुड़की व अन्य ट्रेनें शामिल हैं। आनंदविहार से झारखंड, प्रयागराज, वाराणसी आदि शहरों के लिए स्पेशल हैं।
दिल्ली से पूर्वांचल के बीच मुरादाबाद होकर चलने वालीं आठ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे। इनमें 14207- 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14205- 14206 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, 20393 संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20340 हमसफर एक्सप्रेस, 20963- 20964 इंटरसिटी सुपरफास्ट में अतिरिक्त कोच लगेंगे।
उत्तर मध्य रेलवे के आगासोद स्टेशन पर यातायात ब्लॉक लिए जाने के चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है।
दादर से 10, 11 एवं 13 अक्टूबर को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 10, 12 एवं 13 अक्टूबर को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 24 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जाएगी। ओखा से 20 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जायेगी।
सूरत से 18 सितम्बर से 09 अक्टूबर तक चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर से 20 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक चलने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत परिवर्तित मार्ग गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जाएगी। बांद्रा टर्मिनस से 12 अक्टूबर को 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर परिवर्तित मार्ग मक्सी-रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी के रास्ते चलाई जाएगी।
अब डॉग बॉक्स में एक ही डॉग यात्रा कर सकेगा। अगर उसका आकार बड़ा हुआ तो बाक्स में बुक करने की भी अनुमति नहीं होगी। रेलवे बोर्ड ने डॉग बुकिंग को लेकर 18 अगस्त को नया आदेश जारी किया है। अभी तक एक डॉग बाक्स में एक या उससे अधिक डॉग यात्रा कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक यात्री सेवाएं रोहित कुमार द्वारा आदेश में कहा गया है कि एक डॉग बॉक्स में एक ही डॉग को बुक करने की अनुमति होगी, जिसे देश के भीतर स्थानांतरित किया जा सकता है। अगर आप अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली को अपने साथ सीट पर रखना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ फर्स्ट एसी का पूरा कूपे (2 बर्थ या 4 बर्थ) बुक करना होगा।
अपने पालतू जानवर की ट्रेन टिकट बुक कराने से पहले आपको किसी सरकारी पशु चिकित्सक से उसका हेल्थ और फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाना होगा। इसके साथ ही जानवर का पूरा वैक्सीनेशन कार्ड साथ रखना जरूरी है, जिसमें यह लिखा हो कि उसे टीका लगा है।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!