Friday, 25 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

The Vvaan Movie Review: जंगल का खौफ डराता नहीं, सिद्धार्थ की एक्टिंग जमती नहीं; कमजोर VFX ने बिगाड़ा पूरा खेल

Ajay Tiwari
25 September 2026 • 0 • 46
The Vvaan Movie Review: जंगल का खौफ डराता नहीं, सिद्धार्थ की एक्टिंग जमती नहीं; कमजोर VFX ने बिगाड़ा पूरा खेल

जब कोई फिल्म माइथोलॉजी, लोककथा, सुपरहीरो एंगल, वीएफएक्स और छठ पूजा के सांस्कृतिक ताने-बाने को एक साथ समेटने की कोशिश करे, तो उसे संभालना आसान नहीं होता। 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के पास कहने और दिखाने के लिए बहुत कुछ है। अफसोस, फिल्म अंत तक यह तय नहीं कर पाती कि वह आखिर बनना क्या चाहती है। शुरुआत में लगता है कि एक दिलचस्प लोककथा धीरे-धीरे परत-दर-परत खुलेगी। आधे घंटे बाद लगता है कि अब कहानी पटरी पर आएगी। इंटरवल तक वह कई बार पटरी बदल चुकी होती है। अफसोस, अंत तक भी सही ट्रैक नहीं मिलता।

कहानी सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में ऋषि हैं। वह मुंबई में रहता है और छह साल से अपने गांव देवांचल नहीं गया। पत्नी ममता यानी तमन्ना भाटिया के साथ उसकी जिंदगी में बच्चे की कमी है। छह साल पहले हुए मिसकैरेज का दर्द दोनों के बीच अब भी मौजूद है। छठ पूजा पर ममता गांव जाना चाहती है। ऋषि भी पुश्तैनी जमीन बेचने देवांचल पहुंचता है। इसी इलाके में देव वन है। यहां शाम के बाद जाना मना है। मान्यता है कि वन देवी जंगल की रक्षा करती हैं और राजा के वंशजों को इसकी जिम्मेदारी मिली थी। ऋषि इन मान्यताओं को नहीं मानता। फिर एक बैल जंगल में चला जाता है। उसे बचाने के लिए ऋषि खुद देव वन में पहुंच जाता है। यहीं से फिल्म को अपनी असली पकड़ बनानी थी। लेकिन रहस्य सुलझने के बजाय उस पर नया रहस्य जुड़ता जाता है। राजा का वंश, वन देवी, कवच, बुरी शक्ति, गांव की राजनीति और पुश्तैनी जमीन। कहानी हर मोड़ पर कुछ नया जोड़ती है। लेकिन किसी एक चीज को मजबूती से पकड़ नहीं पाती।

अभिनय सिद्धार्थ मल्होत्रा: सिद्धार्थ का अभिनय फिल्म की बड़ी कमजोरियों में से एक है। ऋषि एक रेशनल इंसान है। वह देवी, जंगल और पुरानी मान्यताओं पर विश्वास नहीं करता। फिर उसके सामने ऐसी घटनाएं होती हैं, जो उसकी सोच बदलने लगती हैं। इस बदलाव में अविश्वास, डर, कन्फ्यूजन और फिर विश्वास का असर दिखना चाहिए था। लेकिन सिद्धार्थ के एक्सप्रेशन कई सीन्स में एक ही जगह अटके रहते हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी भी काफी सपाट है। कई सीन्स में ऐसा लगता है कि वह परिस्थिति को जीने के बजाय बस अपने हिस्से के संवाद रटे-रटाए अंदाज में पढ़ रहे हैं। बिहार से लौटे किसी शख्स की बॉडी लैंग्वेज या अंदाज का वहां दूर-दूर तक अता-पता नहीं है। ऋषि को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह कोई शहर का बाबू गांव घूमने आया हो। गांव की मिट्टी से जुड़ा कोई शख्स नहीं। तमन्ना भाटिया: तमन्ना स्क्रीन पर बेहद खूबसूरत लगती हैं। खासकर उनका इंडियन लुक और छठ पूजा के दृश्य अच्छे लगते हैं। लेकिन अफसोस, उनके हिस्से में एक्टिंग करने के लिए कुछ था ही नहीं। वह बस हीरो के इर्द-गिर्द खड़ी नजर आती हैं। सुनील ग्रोवर: विलेन दीपक के रूप में सुनील ने ईमानदारी से जोर लगाया है। नेगेटिव शेड में वह ठीक-ठाक लगे भी हैं। लेकिन उनकी पुरानी कॉमिक इमेज इतनी तगड़ी है कि उन्हें खून-खराबा करते या लात-घूसे चलाते देखना थोड़ा पचता नहीं है। मनीष पॉल और सुलभा आर्या: फिल्म में कॉमेडी का ठेका मनीष पॉल और सुलभा आर्या को दिया गया है। यकीन मानिए, उनके बीच के जोक्स इतने जबरदस्ती और फूहड़ हैं कि थिएटर में हंसी आने की बजाय माथा पीटने का मन करता है। बच्चों वाले जोक्स भी इससे ज्यादा सेंसिबल होते हैं।

कहां खटकती है फिल्म? निर्देशन ‘पंचायत’ जैसे गांव-कस्बे की दुनिया को बारीकी से दिखाने वाले दीपक कुमार मिश्रा के पास गांव और लोककथा की दुनिया का अनुभव है। लेकिन यहां उनकी पकड़ नजर नहीं आती। फिल्म का टोन बार-बार बदलता है। कभी लोककथा, कभी हॉरर, कभी फैंटेसी, कभी सुपरहीरो और फिर कॉमेडी। नतीजा यह कि फिल्म अपनी पहचान खो देती है। ‘देव वन’ को फिल्म का सबसे बड़ा डर बनना था। लेकिन वह कई जगह सिर्फ खूबसूरत लोकेशन लगता है। जंगल में जरूरी डर और बेचैनी गायब है। क्लाइमैक्स में हवा में उड़ती फाइट और जरूरत से ज्यादा स्लो-मोशन भव्यता के बजाय अजीब लगते हैं।

स्क्रीनप्ले और राइटिंग फिल्म में आइडिया बहुत हैं। लेकिन उन्हें जोड़ने वाला मजबूत स्क्रीनप्ले नहीं है। वन देवी, राजा का वंश, कवच, बुरी शक्तियां, छठ और गांव की राजनीति। सब कुछ है। लेकिन इनके बीच कनेक्शन कमजोर है। कई ट्विस्ट सस्पेंस बढ़ाने के बजाय खत्म कर देते हैं। जिस कवच के लिए विलेन पूरी जिंदगी लगा देता है, वह आखिरकार पिता के बिस्तर से आसानी से मिल जाता है। ऋषि का रेशनल इंसान से आस्था रखने वाला किरदार बनना भी अचानक लगता है। बदलाव बताया ज्यादा गया है, महसूस कम कराया गया है। जबरदस्ती की कॉमेडी कहानी की रफ्तार तोड़ती है। कमजोर VFX फैंटेसी दुनिया का असर और कम कर देते हैं।

बिहार और छठ: सजावट ज्यादा, जड़ें कम फिल्म की कहानी बिहार और उसकी लोक मान्यताओं से जुड़ी है। छठ पूजा भी इसका अहम हिस्सा है। इसलिए उम्मीद थी कि गांव, लोकविश्वास और संस्कृति फिल्म की जान बनेंगे। लेकिन बिहार यहां कई जगह सिर्फ बैकड्रॉप बनकर रह जाता है। बिहार दिखता जरूर है, लेकिन उसकी मिट्टी और वहां का असली रंग महसूस नहीं होता। छठ के सीन्स खूबसूरत हैं। मगर कहानी के भीतर उनकी मौजूदगी कई जगह स्वाभाविक कम और सजावटी ज्यादा लगती है।  

देखें या छोड़ दें? 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' इस बात का क्लासिक उदाहरण है कि केवल बड़े आइडिया और महत्वाकांक्षा से फिल्म नहीं बनती, उसके लिए कसी हुई राइटिंग और दमदार ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। फिल्म में माइथोलॉजी, सुपरहीरो और सोशल ड्रामा के बहुत सारे इंग्रेडिएंट्स डाले गए हैं, लेकिन अंत में यह एक बेस्वाद कॉकटेल बनकर रह जाती है। यदि आप तमन्ना भाटिया की स्क्रीन प्रेजेंस और छठ पूजा के भव्य दृश्यों को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं, तो एक बार सोचा जा सकता है। अन्यथा, कमजोर स्क्रीनप्ले और थकाने वाले क्लाइमैक्स के चलते यह फिल्म आपकी परीक्षा ले सकती है।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
भारत‑अमेरिका के रिश्ते में नई चाल: विदेश सचिव ने प्रमुखों से मुलाकातें, 100% टैरिफ कानून पर चर्चा • इंडिया‑ए ने ऑस्ट्रेलिया‑ए को 162 रन से हराया, टेस्ट में पहली जीत • विधायकों की रिपोर्ट संग उम्मीदवारों का पैनल भी हो रहा तैयार, सत्ता विरोधी लहर थामने को भाजपा ने कसी कमर • The Vvaan Movie Review: जंगल का खौफ डराता नहीं, सिद्धार्थ की एक्टिंग जमती नहीं; कमजोर VFX ने बिगाड़ा पूरा खेल • शिक्षक के 32388 पदों पर बंपर भर्ती: बीपीएससी टीआरई-4 के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक भर दें फॉर्म • टीजीटी अभ्यर्थियों को टीईटी से राहत की संभावना, 15 लाख से अधिक को लाभ • जिनपिंग की पत्नी की कहानी: गायिका से चीन की फर्स्ट लेडी तक कैसे पहुंचीं, विदेश दौरों पर क्यों जाती हैं पेंग? • क्या 9वीं की गणित की किताब से हटाए गए टॉपिक?: एनसीईआरटी ने दिया चर्चाओं को विराम, पाठ्यक्रम पर दी पूरी सफाई • 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की मांग: ₹45,000 न्यूनतम पेंशन और OPS की बहाली • चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में हेडकांस्टेबल की सिर पर गोली मार कर हत्या, बेटे को हिरासत में • कश्मीर विधानसभा में फिर हंगामा, स्टेटहुड पर चर्चा से 30 मिनट के लिए सदन स्थगित • होर्मुज में लेज़र हथियार से ईरानी ड्रोन व मिसाइलों को मार गिराया, सीमा पर ड्रग‑ड्रोन का भी परीक्षण • फिर वही विवादास्पद हरकत, जिसने दूल्हे को गहरा सदमा दिया • मथुरा में फौजी के घर में चोरों ने पेड़ से छत तक पहुँचकर तिजोरी तोड़ी, 50 लाख का सामान बरामद • उप प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अमित शाह से की मुलाकात, 2027 चुनाव व संगठनात्मक कामों पर चर्चा • गुलिस्तान सीमा पर पाक‑तालिबान टकराव: कई सैनिक मारे, ड्रोन हमले और पोस्ट छोड़ने की अफवाहें • ट्रंप और जिंपिंग के डिनर में दिखी अमेरिकी शक्ति: मस्क से पिचाई तक के दिग्गजों का सम्मिलन • रविवार को बैंक खुलेंगे या बंद? ग्राहक उलझन में • कोटा में बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी बनी मेयर, जयपुर‑जोधपुर में मतदान जारी • दुनिया में हर छठी मौत का कारण हैं फेफड़ों की बीमारियां, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार? • भारत के सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी शुरू की • मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों में संविदा नियुक्ति कर्मचारियों का शोषण, नियमित भर्ती करे सरकार • दो करोड़ से कम बजट, कमाई 300 करोड़ के क़रीब पहुँची: 'नीब करौरी बाबा' की कहानी में ऐसा क्या है? • ‘मां को बचाने में थमीं बेटे की सांसें, दोनों की जलकर दर्दनाक मौत, डीएनए जांच से हुई शवों की पुष्टि • कैश में फ्लैट खरीद बनाम होम लोन + म्यूचुअल फंड: 20 साल में पंकज ने बनाया 2 करोड़ • तीन स्कूल जाने निकले छात्रों का गायब होना, विवाद के बाद पुलिस खोज में जुटी • सऊदी के ग्रैंड मुफ्ती ने सैनिकों से जान तक देने की अपील की, तुर्की‑पाकिस्तान‑सऊदी की हाई‑लेवल बैठक तय • बिग बॉस 20 में टुटे दिल वाला अमन गांधी: एक्स को याद कर रोते हुए • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग, जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त को कैसे हटाया जा सकता है • मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गया में कारोबारी पर हमला, दुकान में तोड़फोड़ और 15 लाख लूट का आरोप • राजस्व वसूली और विवाद निपटान में लापरवाही, मंडलायुक्त ने अधिकारियों पर सख्त चेतावनी दी • सेंथिलकुमार की जोड़ी ने एशियाड में स्वर्ण पदक पक्का किया, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंची • नई पीढ़ी की भावनाओं का रोलरकोस्टर, पटकथा में कमज़ोरी • CRPF कर्मी की फेसबुक दोस्ती से युवती पर हमला, विधायक के फार्महाउस में सामूहिक दुष्कर्म • एशियाड में स्वर्ण बचाने में विफल, पहले दौर में बाहर; तनिशा‑ध्रुव ने जीत दर्ज • पहली बार चुनाव आयोग पर सवाल नहीं, सत्ता से करीबी और पुरस्कार मिलने पर बवाल • आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत के मामले में माता-पिता पूछ रहे हैं ये सवाल • कबड्डी में भारत का फिर राजतिलक, 11 स्वर्ण के बाद 12वें की उम्मीद • जमशेदपुर में सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा की मौत, परिवार में गहरा शोक • ईरान के मामले में चीन की सोच यहाँ ट्रंप से हो रही है आमने-सामने • भारत‑अमेरिका के रिश्ते में नई चाल: विदेश सचिव ने प्रमुखों से मुलाकातें, 100% टैरिफ कानून पर चर्चा • इंडिया‑ए ने ऑस्ट्रेलिया‑ए को 162 रन से हराया, टेस्ट में पहली जीत • विधायकों की रिपोर्ट संग उम्मीदवारों का पैनल भी हो रहा तैयार, सत्ता विरोधी लहर थामने को भाजपा ने कसी कमर • The Vvaan Movie Review: जंगल का खौफ डराता नहीं, सिद्धार्थ की एक्टिंग जमती नहीं; कमजोर VFX ने बिगाड़ा पूरा खेल • शिक्षक के 32388 पदों पर बंपर भर्ती: बीपीएससी टीआरई-4 के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक भर दें फॉर्म • टीजीटी अभ्यर्थियों को टीईटी से राहत की संभावना, 15 लाख से अधिक को लाभ • जिनपिंग की पत्नी की कहानी: गायिका से चीन की फर्स्ट लेडी तक कैसे पहुंचीं, विदेश दौरों पर क्यों जाती हैं पेंग? • क्या 9वीं की गणित की किताब से हटाए गए टॉपिक?: एनसीईआरटी ने दिया चर्चाओं को विराम, पाठ्यक्रम पर दी पूरी सफाई • 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की मांग: ₹45,000 न्यूनतम पेंशन और OPS की बहाली • चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में हेडकांस्टेबल की सिर पर गोली मार कर हत्या, बेटे को हिरासत में • कश्मीर विधानसभा में फिर हंगामा, स्टेटहुड पर चर्चा से 30 मिनट के लिए सदन स्थगित • होर्मुज में लेज़र हथियार से ईरानी ड्रोन व मिसाइलों को मार गिराया, सीमा पर ड्रग‑ड्रोन का भी परीक्षण • फिर वही विवादास्पद हरकत, जिसने दूल्हे को गहरा सदमा दिया • मथुरा में फौजी के घर में चोरों ने पेड़ से छत तक पहुँचकर तिजोरी तोड़ी, 50 लाख का सामान बरामद • उप प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अमित शाह से की मुलाकात, 2027 चुनाव व संगठनात्मक कामों पर चर्चा • गुलिस्तान सीमा पर पाक‑तालिबान टकराव: कई सैनिक मारे, ड्रोन हमले और पोस्ट छोड़ने की अफवाहें • ट्रंप और जिंपिंग के डिनर में दिखी अमेरिकी शक्ति: मस्क से पिचाई तक के दिग्गजों का सम्मिलन • रविवार को बैंक खुलेंगे या बंद? ग्राहक उलझन में • कोटा में बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी बनी मेयर, जयपुर‑जोधपुर में मतदान जारी • दुनिया में हर छठी मौत का कारण हैं फेफड़ों की बीमारियां, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार? • भारत के सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी शुरू की • मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों में संविदा नियुक्ति कर्मचारियों का शोषण, नियमित भर्ती करे सरकार • दो करोड़ से कम बजट, कमाई 300 करोड़ के क़रीब पहुँची: 'नीब करौरी बाबा' की कहानी में ऐसा क्या है? • ‘मां को बचाने में थमीं बेटे की सांसें, दोनों की जलकर दर्दनाक मौत, डीएनए जांच से हुई शवों की पुष्टि • कैश में फ्लैट खरीद बनाम होम लोन + म्यूचुअल फंड: 20 साल में पंकज ने बनाया 2 करोड़ • तीन स्कूल जाने निकले छात्रों का गायब होना, विवाद के बाद पुलिस खोज में जुटी • सऊदी के ग्रैंड मुफ्ती ने सैनिकों से जान तक देने की अपील की, तुर्की‑पाकिस्तान‑सऊदी की हाई‑लेवल बैठक तय • बिग बॉस 20 में टुटे दिल वाला अमन गांधी: एक्स को याद कर रोते हुए • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग, जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त को कैसे हटाया जा सकता है • मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गया में कारोबारी पर हमला, दुकान में तोड़फोड़ और 15 लाख लूट का आरोप • राजस्व वसूली और विवाद निपटान में लापरवाही, मंडलायुक्त ने अधिकारियों पर सख्त चेतावनी दी • सेंथिलकुमार की जोड़ी ने एशियाड में स्वर्ण पदक पक्का किया, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंची • नई पीढ़ी की भावनाओं का रोलरकोस्टर, पटकथा में कमज़ोरी • CRPF कर्मी की फेसबुक दोस्ती से युवती पर हमला, विधायक के फार्महाउस में सामूहिक दुष्कर्म • एशियाड में स्वर्ण बचाने में विफल, पहले दौर में बाहर; तनिशा‑ध्रुव ने जीत दर्ज • पहली बार चुनाव आयोग पर सवाल नहीं, सत्ता से करीबी और पुरस्कार मिलने पर बवाल • आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत के मामले में माता-पिता पूछ रहे हैं ये सवाल • कबड्डी में भारत का फिर राजतिलक, 11 स्वर्ण के बाद 12वें की उम्मीद • जमशेदपुर में सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा की मौत, परिवार में गहरा शोक • ईरान के मामले में चीन की सोच यहाँ ट्रंप से हो रही है आमने-सामने •