आज अगस्त महीने का आखिरी दिन है और 31 अगस्त कई जरूरी फाइनेंशियल कामों की डेडलाइन भी है. इनमें घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर से लेकर इनकम टैक्स से जुड़े काम शामिल हैं. हर नया महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आता है. ऐसे ही चार जरूरी कामों के बारे में बताते हैं, जिनकी डेडलाइन खत्म हो रही है और इनको करने के मौका फिर सितंबर में नहीं मिलेगा, तो ऐसे में जरूरी है कि फटाफट लास्ट डेट खत्म होने से पहले इन्हें निपटा लें. (/Pixabay)
पहला जरूरी काम: LPG e-KYC ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर से जुड़े इस जरूरी काम की डेडलाइन को दो बार बढ़ाकर 31 अगस्त तय किया था और अगर आपने अभी तक LPG e-KYC पूरी नहीं की है, तो फिर सब काम छोड़कर फटाफट इसे पूरा कर लेना चाहिए, नहीं तो आपके एलपीजी कनेक्शन पर 1 सितंबर से बुकिंग होना बंद हो सकता है और आपको LPG Cylinder कमर्शियल रेट पर खरीदना पड़ सकता है. ()
दूसरा जरूरी काम: ITR डेडलाइन आपका बिजनेस है या फिर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो फिर आपके लिए आईटीआर भरने की डेडलाइन आज खत्म हो रही है. जी हां, अगर आप ITR-1 या ITR-2 भरने के लिए लास्ट डेट 31 जुलाई थी, तो वहीं आयकर विभाग की ओर से ITR 3, ITR 4, ITR 5, ITR 7 फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स के लिए आईटीआर फाइलिंग लास्ट डेट 31 अगस्त तय है. ऐसे में अगर आपने अभी तक ITR File नहीं किया है, तो इस काम को अभी कर लें. (
तीसरा जरूरी काम: Old Tax चुनने की लास्ट डेट तीसरे जरूरी काम के बारे में बात करें, तो अगर आपको ओल्ड टैक्स रिजीम (Old Tax) चुनकर टैक्स सेविंग (Tax Saving) करना है, तो इसके लिए भी डेडलाइन 31 अगस्त है. आपको बस अपने आईटीआर संशोधित करने के दौरान Form 10-IEA भी दाखिल करना होगा. अगस्त की Compliance List में इसकी तारीख 31 अगस्त 2026 दी गई है. (
चौथा जरूरी काम: FCNR(B) स्पेशल विंडो महीने के आखिर दिन जिस चौथे जरूरी काम को पूरा करना जरूरी है, वह आम सैलरी पाने वाले टैक्सपेयर्स के लिए डेडलाइन नहीं, लेकिन यह डेडलाइन NRI/FCNR(B) डिपॉजिट के लिए बेहद खास है. आरबीआई ने स्पेशल FCNR(B) फॉरेक्स स्वैप फैसिलिटी की डेडलाइन पहले 30 सितंबर 2026 निर्धारित किया था और फिर बाद में इसे कम करते हुए 31 अगस्त 2026 कर दिया था. गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक की ये स्पेशल विंडो एक ऐसी स्वैप फैसिलिटी है, जिससे आरबीआई बैंकों को विदेशों से FCNR(B) डिपॉजिट के रूप में डॉलर जुटाने में मदद करता है. (
1 सितंबर से लागू होंगे कई बड़े बदलाव बता दें कि सितंबर महीने की पहली तारीख से देश में कई बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं, जिनका असर हर घर हर जेब पर देखने को मिलेगा. इनमें रसोई के बजट से जुड़े एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में चेंज देखने को मिल सकता है, तो वहीं टाटा और हुंडई जैसी ऑटो कंपनियां अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने वाली हैं. इसके अलावा मुंबई में 1 सितंबर 2026 से दूध महंगा होने वाला है. (
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!