खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म 'हनुमान अंश' की खूब चर्चा हो रही है। इसके अलावा 'मिर्जापुर द मूवी' भी आ गई है। 'हैवान' इस सप्ताह थिएटर में आने वाली है। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इस वीक खूब घमासान होने वाला है। जानिए क्या-क्या है इस बार ओटीटी के पिटारे में?
द रिवोल्यूशनरीज आगामी वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' इस सप्ताह रिलीज होगी। यह सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। निखिल आडवाणी निर्देशित यह ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, जेसन शाह, पाओली डैम और टोटा रॉय चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदार अदा करेंगे।
घमासान इस वीक फिल्म 'घमासान' भी रिलीज होने जा रही है। अरशद वारसी और तिग्मांशु धूलिया अभिनीत फिल्म एक कुख्यात डाकू महाराज और एसटीएफ अधिकारी आदित्य की कहानी पर आधारित है। दर्शक इसे 11 सितंबर से जी5 पर देख पाएंगे। बता दें कि फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है। अभिनेता अरशद वारसी इस फिल्म में डाकू की भूमिका में नजर आएंगे।
जंगल टेल्स विद मोगली ओटीटी पर इस वीक आपको मोगली की कहानी भी देखने को मिलेगी। एनिमेटिड सीरीज 'जंगल टेल्स विद मोगली' जो रिलीज हो रही है। इसे बच्चों के साथ देख सकते हैं। यह सीरीज 12 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
चुंबक इस वीक वेब सीरीज चुंबक भी रिलीज होने वाली है। इसमें मोहल्ले में आस-पड़ोस के घरों के बीच के पारिवारिक और आत्मीय रिश्तों को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी जोशी और हेली शाह समेत कई सितारे हैं। इस सीरीज का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर से होगा।
फौदा सीजन 5 अगर साइकोलॉजिकल पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज देखना का मन है तो इस वीक 'फौदा सीजन 5' आपके लिए है। यह सीरीज 08 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि यह सीरीज 07 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हुए हमलों के दो साल बाद की घटनाओं पर आधारित है।
द परफेक्ट लाइफ यह एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर सीरीज है। इसमें एक मिस्ट्री देखने को मिलेगी। दरअसल, एक की अचानक मौत हो जाती है। इसके बाद चार परफेक्ट कपल एक-दूसरे पर ही शक करने लगते हैं। यह सीरीज 10 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
अली बाबा और 40 भूत भूतों की रहस्यमयी कहानियों पर बनी वेब सीरीज 'अली बाबा और 40 भूत' 11 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ हैं। दरअसल, यह सीरीज 40 एपिसोड की है। 11 सितंबर से हर शुक्रवार को इसके चार नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!