कन्नौज जिले में सोनम के बेटे वेदांत ने अपनों के द्वारा ही उजाड़े गए परिवार और मां की दर्दनाक मौत की दास्तां बयां किया। बेटे ने बताया कि पिता, ताऊ और चचेरे भाई ने मिलकर पहले मां के हाथ तार से बांधे और फिर कमरे में ही बेड पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जिंदा जला दिया। मां की मौत से सहमे बेटे वेदांत ने रोते-सिसकते हुए ग्रामीणों के बीच आपबीती सुनाते हुए बताया कि सुबह ताऊ ने पैसे देकर पेट्रोल मंगवाया था।
शराब के नशे में अक्सर करता था मारपीट परिजनों और बच्चे के अनुसार, आरोपी पिता शराब पीने का आदी था और आए दिन मृतका के साथ मारपीट करता था। कुछ समय पहले परिवार हरियाणा में रहता था, जहां ताई ने भी उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वे लोग यहां गांव आए थे। दो-तीन दिन पहले ही वे हरियाणा से यहां पहुंचे थे।
हरियाणा में हुई थी मुलाकात सोनम और सुखबीर की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। सुखबीर पिछले 14 साल से हिसार (हरियाणा) में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। वहीं, उसकी मुलाकात शिकोहाबाद निवासी सोनम से हुई थी, जो वहां प्राइवेट नौकरी करती थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार के बाद उन्होंने 11 साल पहले लव-मैरिज कर ली थी। इसके बाद दोनों हिसार में ही रहने लगे थे।
पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था शादी के बाद दो बच्चे वेदांत व वेदिका हुए। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि सुखबीर के साथ सोनम की यह तीसरी शादी थी। चर्चा है कि कुछ समय पहले सोनम के संबंध सुखबीर के ही परिवार के ही एक अन्य युवक के साथ हो गए थे। कुछ रोज पहले ससुर ने सोनम को उस युवक से बात करते देख लिया था और इसकी शिकायत सुखबीर से की थी। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था।
गांव पहुंचकर परिजन ने कराया था समझौता दंपती के बीच विवाद बढ़ने की सूचना पर दो दिन पहले सोनम के माता-पिता जगतपुर आए थे और दोनों पक्षों के बीच पंचायत व समझौता भी हुआ था। मगर सोनम ने साफ कह दिया था कि वह न तो अपने माता-पिता के साथ जाएगी और न ही सुखबीर के साथ, बल्कि वह उसी युवक के साथ ही रहेगी, जिससे वह प्रेम करती है। इसी बात को लेकर बुधवार रात दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ और गुरुवार सुबह सुखवीर ने यह खौफनाक कदम उठा लिया गया।
बचने के प्रयास में सुखवीर भी झुलसा कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि जांच पड़ताल में सोनम को बांधकर जलाने का प्रमाण नहीं मिला है। पूछताछ में आरोपी सुखवीर ने स्वीकार किया कि बेड पर ही पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया था। आग से बचने के लिए सोनम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। उसके चंगुल में आने से बचने के लिए वह उसे धक्का देकर कमरे से बाहर आ गया और बाहर से गेट बंद कर दिया। सोनम की चपेट में आने से बचने के प्रयास में उसके दोनों हाथ झुलस गए।
सोनम के पिता ने भी रचाई है चार शादियां सोनम की मौत की सूचना पर उसके पिता शिकोहाबाद के जगन्नाथपुरी अंतर्गत कमल टॉकीज के पास रहने वाले रवींद्र सिंह जगतपुर गांव पहुंचे। उनके साथ उनकी तीन पत्नियां मिथलेश, मीरा सिंह व दुर्गेश सिंह भी थी। रवींद्र सिंह के अनुसार एक पत्नी घर पर ही थी। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले में मीरा सिंह द्वारा पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी गई थी, लेकिन रवींद्र की चार पत्नियों में से सोनम की असली मां कौन है, उसी की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये था पूरा मामला पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर परेशान पति ने गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। विवाद में पत्नी ने कहा कि अब तुम्हारे साथ नहीं रहना। इतना सुनने के बाद पति ने पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगाकर बाहर से कुंडी बंद कर दी, जिससे महिला की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति दोनों बच्चों को लेकर चौकी पहुंच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
तार से बांधा और आग लगा दी बेटे ने बताया कि पापा-मम्मा के बीच विवाद हुआ था और ताऊ ने पापा से मम्मा को जलाने के लिए कहा था। पापा ने बेड में तार से मम्मा को बांध दिया और आग लगा दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए। ग्राम जगतपुर निवासी सुखबीर सिंह उर्फ मोनू (35) काे शक था कि पत्नी सोनम सिंह (30) के गांव के एक युवक से अवैध संबंध हैं। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
रात को दोनों के बीच मारपीट हुई थी कुछ दिन पहले ससुर ने सोनम को गांव के युवक के साथ देख लिया था और इसकी शिकायत सुखबीर से की थी। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था। दो दिन पहले सोनम के माता-पिता गांव आए थे और दोनों को समझाया था। बुधवार रात को दोनों के बीच मारपीट हुई थी। सुबह विवाद होने पर सोनम ने सुखबीर से कहा कि अब तुम्हारे साथ नहीं रहना। इसके बाद सुखबीर घर से चला गया और पंप से बोतल में पेट्रोल लेकर आया।
महिला की मौत हो चुकी थी और गृहस्थी भी जल गई सोनम को कमरे में ले जाकर सुखबीर ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद सुखबीर बेटे वेदांत (10) और बेटी वेदिका (08) को साथ लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए और फायर ब्रिगेड काे जानकारी दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से जलकर महिला की मौत हो चुकी थी और गृहस्थी भी जल गई।
आरोपी पति से पूछताछ कर रही है पुलिस बेटे ने बताया कि पापा-मम्मा के बीच कई दिनों से विवाद हो रहा था। बुधवार रात में भी पापा ने मम्मा को मारा था। सुबह ताऊ शुभ मंगल सिंह ने पापा से मम्मा को मार देने के लिए कहा, जिसके बाद पापा पेट्रोल लेकर आए और मम्मा को बेड में तार से बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। एसपी विनोद कुमार, सीओ मयंक मिश्रा ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!